Friday, April 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 144

IND vs WI: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का हुआ ऐलान, करुण नायर हुए बाहर; इस खिलाड़ी की हुई वापसी

0

भारतीय टीम को एशिया कप 2025 के खत्म होने के बाद घर पर 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है।भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण में अपनी अगली सीरीज घर पर 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है, जिसमें दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया गया था तो वहीं बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया गया है, जिसमें शुभमन गिल जहां कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए दिखाई देंगे तो वहीं जसप्रीत बुमराह को भी जगह मिली है। इसके अलावा करुण नायर को स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।

देवदत्त पडिक्कल की हुई वापसी, नारायण जगदीशन को भी मिली जगह
वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए घोषित हुई टीम इंडिया की स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की वापसी हुई है, जिनको इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था। वहीं करुण नायर जिनकी लंबे समय के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई थी, उन्हें इंग्लैंड के दौरे पर खराब प्रदर्शन की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। टीम इंडिया के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जो इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे वह इस सीरीज के लिए अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं।

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल के अलावा टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर नारायण जगदीशन को जगह मिली है, जिनको ओवल टेस्ट से ठीक पहले टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल किया गया था। इसके अलावा आकाश दीप को भी इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।

रवींद्र जडेजा को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी
टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा टीम में स्पिन गेंदबाज देखे जाएं तो उसमें वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी हैं। वहीं तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को भी जगह मिली है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नारायण जगदीशन।

दरबार नगर में महिला लापता, परिजनों की बेचैनी बढ़ी – पुलिस पर लापरवाही का आरोप

0

दरबार नगर/चुराइबारी, 25 सितंबर 2025।
दरबार नगर थाना क्षेत्र के चुराइबारी इलाके में महिला की रहस्यमय गुमशुदगी ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। लापता महिला की तलाश के लिए भाई ने पुलिस व प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

कैसे हुई घटना?
शिकायतकर्ता निरुल हक (39 वर्ष) के मुताबिक, वह 9 अगस्त को काम के सिलसिले में बेंगलुरु गए थे। इसी दौरान उनकी बहन आसमा खातून (48 वर्ष) अचानक गायब हो गईं। परिवार के मुताबिक, आसमा रोज़ाना सुबह 10 बजे दफ्तर जाती थीं और शाम 5 बजे लौट आती थीं। घटना वाले दिन से ही उनका मोबाइल बंद है और वह घर नहीं लौटीं।

परिवार का कहना है कि आसमा खातून मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ थीं और किसी गंभीर बीमारी से भी पीड़ित नहीं थीं। ऐसे में उनका अचानक इस तरह लापता हो जाना रहस्य बना हुआ है।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल
निरुल हक का कहना है कि उन्होंने थाना चुराइबारी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे परिजन परेशान और भयभीत हैं।

जनता से अपील
बेचैन परिजनों ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी को आसमा खातून के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें: 8871022710

वृद्धा महिला से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, कैंसर से जूझ रही पीड़िता भरण-पोषण के लिए भटक रही

0

इंदौर।
न्यू उमरिया कॉलोनी, महू रोड इंदौर की रहने वाली सावित्री मंडलोई ने कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उनका आरोप है कि कॉलोनाइज़र प्रहलाद सिंह चौहान ने उनसे प्लॉट नंबर 300 की पूरी राशि लेकर भी रजिस्ट्री नहीं कराई। महिला का कहना है कि यह सौदा वर्ष 1996 में हुआ था और पूरी रकम भी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद अब तक रजिस्ट्री नहीं हुई।

सावित्री मंडलोई, जिनके पति का देहांत हो चुका है, का आरोप है कि कॉलोनाइज़र की मौत के बाद उसके बेटे पर्वत सिंह और भरत चौहान ने कॉलोनी का काम अपने हाथों में ले लिया। महिला का कहना है कि उन्होंने रजिस्ट्री कराने के नाम पर अतिरिक्त पैसे भी वसूले और लगातार आश्वासन देते रहे, लेकिन अब साफ इंकार कर दिया है।

पीड़िता ने बताया कि उसने प्लॉट पर मकान भी बना लिया था, लेकिन अब मकान जर्जर हालत में है और कभी भी ढह सकता है। गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रही वृद्धा महिला को इलाज और भरण-पोषण के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। वह मकान बेचना चाहती हैं, लेकिन रजिस्ट्री न होने के कारण खरीदार तैयार नहीं हो रहे।

सावित्री ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों की ओर से उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए जिम्मेदार कॉलोनाइज़र के परिजन और पूर्व तहसीलदार रहेंगे।

महिला ने अपनी अर्जी में लिखा है कि यदि भविष्य में उन्हें कुछ हो जाता है तो मकान की वारिस उनकी बेटी मीता जाट होगी। फिलहाल वह अपने पोते रितेंद्र मंडलोई के पास रह रही हैं, क्योंकि उनका भरण-पोषण करने वाला और कोई नहीं है।

उन्होंने कलेक्टर से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनके प्लॉट की रजिस्ट्री कराई जाए ताकि वह मकान बेचकर इलाज और जीवन-यापन के लिए आर्थिक सहारा जुटा सकें।

 

तमिलनाडु में नौकरी कर रहे युवक पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी तीन बच्चों को छोड़ अज्ञात युवक संग हुई गायब

0

छपरा।
पोस्ट ऑफिस भुवन छपरा, थाना चकिया ब्लॉक कल्याणपुर गाँव मांझी छपरा वार्ड नंबर 9 निवासी दिनेश इन दिनों जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। रोज़गार की तलाश में तमिलनाडु की एक कंपनी में काम कर रहे दिनेश को घर से ऐसी खबर मिली, जिसने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं।

जानकारी के मुताबिक, दिनेश की पत्नी किरण देवी (शादी 2009 में हुई थी) बीते 6 सितंबर की शाम करीब 5 बजे अचानक घर से लापता हो गईं। परिजनों ने बताया कि वह अपने कपड़े और आधार कार्ड लेकर मांझी, छपरा वार्ड नंबर-9 से एक अज्ञात युवक के साथ चली गईं। तभी से उनका मोबाइल फोन भी बंद है।

किरण देवी और दिनेश के तीन छोटे बच्चे – दो बेटियां और एक बेटा – अब मां की गोद से वंचित हो गए हैं। बच्चों की देखभाल का पूरा बोझ दिनेश और परिजनों पर आ पड़ा है। दिनेश का कहना है कि पत्नी की गुमशुदगी से परिवार टूट चुका है और बच्चों की मासूम निगाहें हर वक्त मां का इंतजार कर रही हैं।

उन्होंने कई जगह खोजबीन की, रिश्तेदारों से संपर्क किया और थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से परिवार बेहद निराश है।

परिजन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द किरण देवी को सुरक्षित खोज निकाला जाए। वहीं आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि किसी को उनकी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिवार को सूचित करें।

आजमगढ़ के युवक राजू गुप्ता लापता, पत्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल – पुलिस कार्रवाई से परिवार निराश

0

आजमगढ़ जनपद के लाटघाट क्षेत्र से एक युवक राजू गुप्ता (पिता – युगेश गुप्ता) 15 सितंबर 2025 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक दोपहर करीब 1 बजे के बाद से घर से निकले और तब से उनका कोई पता नहीं चला।

फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिवार ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

परिवार की व्यथा

लापता युवक की पत्नी का कहना है कि उनकी शादी को ढाई साल हुए हैं और यह प्रेम विवाह था। और राजू की एक 9 महीने की बेटी भी है।

“हमने हर जगह खोजबीन की, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। थाने में आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हम रोज उम्मीद लगाते हैं कि शायद कोई सूचना मिलेगी, लेकिन अब तक सिर्फ निराशा हाथ लगी है।”

पुलिस की चुप्पी पर सवाल

परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। लगातार अपील करने के बावजूद जांच में ढिलाई बरती जा रही है।

संपर्क नंबर जारी

परिवार ने जनता से भी मदद की गुहार लगाई है। अगर किसी को राजू गुप्ता के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो कृपया तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें:
8810722170

परिवार की अपील

युवक को सुरक्षित ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो।

गुमशुदगी के मामले में तेजी से जांच की जाए।

जनता से अपील है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत परिवार या पुलिस को सूचना दें।

 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत, चालक फरार

0

परिजनों ने उठाई न्याय और उचित मुआवजे की मांग

रजौन (बांका):
राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी के पास बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। भोजलचक गांव के सुजय यादव का 10 वर्षीय पुत्र गुणसागर कुमार ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौके पर ही मौत के शिकार हो गया। हादसे के 24 घंटे बाद भी ट्रैक्टर चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

गुरुवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को घंटों सड़क पर रोककर रखा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आश्वासन और आर्थिक मदद का भरोसा दिए जाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों ने बताया कि गुणसागर घर से बाल कटवाने जा रहा था। इसी बीच मिट्टी गिराकर लौट रहा ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया और मासूम को रौंद डाला। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर भूसिया गांव के पंकज कुमार सिंह का था, जिसे चालक मौके से ट्रैक्टर समेत फरार करवा ले गया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह और बीडीओ उपेंद्र दास मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3 हजार रुपये नकद सहायता दी गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बीपीएल परिवार होने की स्थिति में 4 लाख रुपये मुआवजा दिलवाया जाएगा और दोषी चालक व ट्रैक्टर मालिक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परिवार का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन आज तक किसी भी स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाया गया। पीड़ितों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और न्यायालय से निष्पक्ष जांच, सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा, सरकार ने दी मंजूरी

0

रेलवे कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने के लिए मंजूरी दे दी है। इस पर कुल ₹1865.68 करोड़ का खर्च आएगा, जिससे 10,91,146 रेलवे कर्मचारियों को लाभ होगा। प्रत्येक योग्य रेलवे कर्मचारी को अधिकतम ₹17,951 की बोनस राशि मिलेगी। रेलवे का वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। इस दौरान रेलवे ने 1614.90 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड किया और लगभग 7.3 अरब यात्रियों को यात्रा कराई।

किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?
योग्य रेलवे कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले यह बोनस दिया जाता है। इस साल भी, लगभग 10.91 लाख अराजपत्रित (नॉन-गजेटेड) रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी दिया जाएगा। इस बोनस का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।

भाई पर लगाया गंभीर आरोप, परिवार ने कहा झूठा केस, निष्पक्ष जांच की मांग

0

रायपुर, 24 सितंबर:
रायपुर गांव में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। गांव के युवक रमाकांत पर उसकी ही बहन प्रीति ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। मामला सामने आने के बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

परिवार का आरोप है कि यह केस पूरी तरह से झूठा और साजिश के तहत दर्ज कराया गया है। परिवार वालों ने बताया कि प्रीति की ओर से लगाए गए आरोपों के चलते उन्हें मजबूर होकर 15,000 रुपये देने पड़े। इस संबंध में शिवम नामक युवक ने मीडिया को जानकारी दी। शिवम ने कहा कि पुलिस ने मामले में निष्पक्षता नहीं दिखाई और सिर्फ लड़की का पक्ष लेकर परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया।

प्रीति की सहेली पर झूठी गवाही का आरोप

परिवार का कहना है कि प्रीति की सहेली धन देवी ने भी पुलिस के सामने झूठी गवाही दी है। परिवार का आरोप है कि साजिशन रमाकांत को फंसाया गया और मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।

विवाद की असली वजह

मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए शिवम ने कहा कि प्रीति पढ़ाई के बहाने बाहर जाती थी और अनजान युवकों से बातचीत करती थी। इस पर रमाकांत ने आपत्ति जताई और उसे समझाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद गहराया।

परिजनों का कहना है कि जब रमाकांत ने बहन से सवाल किया कि वह अपने जीजा से लगातार क्यों संपर्क करती है, तो प्रीति ने जवाब दिया – “जीजा मेरे लिए सब कुछ हैं, मैं उनके साथ भाग जाऊंगी, चाहे फांसी क्यों न लगानी पड़े।” इसके बाद ही विवाद इतना बढ़ा कि प्रीति ने अपने भाई पर गंभीर आरोप लगा दिए।

कई जीजा के साथ रिश्ते का आरोप

परिवार ने आगे दावा किया कि प्रीति का संबंध सिर्फ एक ही नहीं बल्कि तीन अलग-अलग जगह रहने वाले जीजाओं से था। इनमें से एक बबलू (निवासी खुटार), दूसरा राजकुमार (निवासी गोपालपुर) और तीसरा जीजा गौरियापुर निवासी है। जब रमाकांत ने इन संबंधों पर आपत्ति जताई और प्रीति को रोकने की कोशिश की, तभी यह विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपने भाई पर धारा 376 के तहत केस दर्ज करा दिया।

परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

रमाकांत का परिवार बार-बार यह मांग कर रहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। परिजन चाहते हैं कि झूठे आरोप लगाकर परिवार को बदनाम करने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

गांव में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे पारिवारिक झगड़ा बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे गंभीर अपराध का मामला मानकर जांच की आवश्यकता जता रहे हैं।

नोएडा सेक्टर-144 में नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला, परिजनों ने थाने में लगाई गुहार

0

नोएडा।
नोएडा के सेक्टर-144 थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की रितु के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी रितु को उसकी सहेलियां बहला-फुसलाकर बाहर ले गईं और इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटी।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी को 13 तारीख की रात शिवानी नाम की लड़की जापानीज रूम ले गई। देर रात बेटी का बार-बार सोम्या नाम की लड़की से फोन पर रोते हुए बातचीत हो रही थी। सुबह करीब 6 बजे बेटी घर से निकल गई और वापस नहीं आई।

इसके बाद परिजन तलाश करते हुए कंपनी और फिर थाने पहुंचे। थाने में तहरीर दी गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले उन्हें टरका दिया और कहा कि “जो लड़की पर शक है, उसे थाने लेकर आओ।”

परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने सोम्या को थाने लाकर पूछताछ करवाई, तो उसके फोन से पता चला कि रातभर वह रितु नाम की लड़की से लगातार बातचीत कर रही थी। थाने वालों ने कथित रूप से कहा कि “लड़की को छपरोली ले जाओ, जब मार पड़ेगी तभी सच बताएगी।”

परिजन का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और देरी के बीच उनकी बेटी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। इस बीच, रितु की मां दिल कुमारी देवी और सोम्या की मां संतोष भी मामले में सामने आईं।

परिजनों का कहना है कि अब तक उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला है और उल्टा रिश्तेदार उन पर ही “किडनैपिंग करवाने” का आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और बेटी को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है।

जौनपुर से लापता हुआ युवक, परिवार ने की मदद की अपील

0

जौनपुर।
जिले के चंन्दवक थाना क्षेत्र के बल्बी श्योरी गांव से 22 सितम्बर 2025 को एक युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, राज निषाद लगभग 16 वर्ष (पुत्र श्याम सुंदर निषाद) सुबह करीब 11 बजे यह कहकर घर से निकले थे कि वह अपनी बुआ के घर जा रहे हैं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

राज के परिजनों ने बताया कि लापता होने के समय उन्होंने साइड पैंट पहनी हुई थी। राज मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

परिवार ने आम लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी राज निषाद के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत निम्न नंबरों पर संपर्क करें:

8871022710

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक इस सूचना को साझा करें ताकि राज को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।