आरोपी आवेश खान यूपी के हापुड़ जिले का रहने वाला है। वह भोपाल की एक फैक्ट्री में काम करता है। यहां पर उसने अपना नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया है।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां आवेश खान नाम के युवक ने राजा बनकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाए हैं। आवेश खान के फोन से कई हिंदू लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो मिले हैं।
बजरंग दल ने आरोपी को पुलिस को किया हवाले
20 वर्षीय हिंदू लड़की को आवेश की असलियत जब पता चली तो उसने बात करने से इनकार कर दिया। इसी खुन्नस में आवेश खान हिंदू लड़की के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जब आवेश हिंदू लड़की के घर पहुंचा तो बजरंग दल ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हापुड़ का रहने वाला है आवेश खान
भोपाल के कटारा हिल्स थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी आवेश खान के मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो के आधार पर जांच में जुटी हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का रहने वाला है। डेढ़ साल पहले ही भोपाल के बंगरोदा में एक फैक्ट्री में में काम करने आया था।
चप्पलों से की गई आरोपी युवक की पिटाई
नाम छिपाकर हिंदू लड़की से इश्कबाजी और वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने के बाद बजरंग दल और स्थानीय महिलाओं ने आवेश खान की जमकर पिटाई की है। आरोपी आवेश खान की पिटाई एक महिला ने चप्पलों से की है। इस दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।
SC-ST एक्ट में समेत कई धाराओं में केस दर्ज
एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने कहा कि 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर दुष्कर्म समेत SC-ST एक्ट में FIR दर्ज कर ली है। आरोपी का क्राइम रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसके संपर्क किन-किन से हैं? आरोपी के मोबाइल से मिले वीडियो के आधार पर छानबीन की जा रही है।
आवेश खान ने राजा बनकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया, अश्लील Video वायरल करने की दी धमकी, जानिए फिर क्या हुआ?
जम्मू-हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, तमिलनाडु में कोहरे का अलर्ट, पढ़िए IMD के अपडेट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घने कोहरे की चेतावनी दी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश/बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में भी कोहरे की चेतावनी है।मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। आईएमडी की तरफ से बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। यूपी में ऑरेंज अलर्ट और उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। देश के शेष भागों में अगले 7 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि संभावित नहीं है।
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे करके दो डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
एमपी, महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम
मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले चार दिनों तक 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले तीन दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले दो दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आएगी। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ सकता है।
अगले सप्ताह बन रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 से 10 तारीख के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगले सप्ताह मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं, लेकिन 17 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ बन सकता है।
पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड
पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और फरीदकोट व होशियारपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अन्य स्थानों में फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, अमृतसर में 5.7 डिग्री, बठिंडा में 6.2 डिग्री, गुरदासपुर में 7 डिग्री, लुधियाना में 9.4 डिग्री और पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में करनाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, गुरुग्राम में 8.1 डिग्री, नारनौल में 8.5 डिग्री, हिसार में 8.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
ऑनलाइन गेमिंग की लत ने कराया बड़ा कांड, बच्चे ने मां के 15 लाख के जेवर उड़ा दिए
ऑनलाइन गेमिंग की बुरी लत ने रीवा में एक नाबालिग को अपराध के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया। बच्चे ने पैसे जुटाने के लिए अपनी ही मां के करीब 15 लाख के गहने चुरा लिया। उसने इन गहनों को अपने दोस्त के घर पर छिपा दिया था।रीवा: ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत किस तरह बच्चों को गलत रास्ते पर ले जा रही है, इसका चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने गेम खेलने के लिए पैसों का इंतजाम करने के उद्देश्य से अपनी ही मां के करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना सामने आने के बाद न केवल परिवार बल्कि पुलिस भी कुछ समय तक गुमराह होती रही।
शादी समारोह में आई महिला के उड़े होश
सीधी जिले के बघेड़ी गांव की रहने वाली एक महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ रीवा में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शुक्रवार रात समारोह से लौटने के बाद महिला ने अपने गहने उतारकर टिफिन में रख दिए और अन्य कार्यों में व्यस्त हो गई। कुछ समय बाद जब उसने देखा तो टिफिन सहित सभी जेवरात गायब थे। गहने गायब होने की जानकारी मिलते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।
महिला ने तत्काल चोरहटा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला का नाबालिग बेटा भी अचानक गायब है। इस पर पुलिस का शक उसी पर गहराया।
मोबाइल लोकेशन से खुला राज
पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया, जिसकी लोकेशन सीधी जिले के चोरहट और बाद में जमोड़ी क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर बच्चे को पकड़ लिया। हालांकि शुरुआती पूछताछ में नाबालिग ने चोरी से इनकार किया और पुलिस को अलग-अलग जगहों पर भेजकर कई घंटों तक गुमराह करता रहा।
दोस्त के पास छिपाए थे जेवर
लगातार पूछताछ के बाद नाबालिग ने स्वीकार किया कि उसने जेवरात सीधी के जमोड़ी क्षेत्र में अपने एक नाबालिग दोस्त के घर छिपा दिए हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देर रात वहां दबिश दी और पूरे 15 लाख रुपये के जेवरात बरामद कर लिए।
चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि नाबालिग ऑनलाइन गेमिंग का आदी है। गेम में हार-जीत और पैसों के लेन-देन की बात भी सामने आई है। संभव है कि कर्ज या गेम से जुड़े नुकसान की भरपाई के लिए उसने यह कदम उठाया हो।
बेंगलुरु में लापता हुआ सोनभद्र का मजदूर, 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं काम के लिए गया था, शाम 7 बजे मार्केट निकला और फिर नहीं लौटा
सोनभद्र/बेंगलुरु।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के थाना शिवपुर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले मजदूर कमलेश (41) के बेंगलुरु से रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। बीते 10 दिनों से कमलेश का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है, जबकि पुलिस की तलाश अब तक बेनतीजा साबित हुई है।
लापता व्यक्ति की पहचान कमलेश पुत्र रामवृक्ष, निवासी थाना शिवपुर, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। कमलेश रोज़गार के सिलसिले में बेंगलुरु गए थे, जहां वे अपने भतीजे सेज बहादुर के साथ काम कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक करीब चार दिन पहले कमलेश शाम लगभग 7 बजे अकेले मार्केट जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन उसके बाद वे वापस नहीं लौटे।
जब देर रात तक कमलेश घर नहीं पहुंचे तो भतीजे ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। मोबाइल फोन भी बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद बेंगलुरु में संबंधित थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों का कहना है कि कमलेश की मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य है और लापता होने से पहले किसी से विवाद या तनाव की कोई बात सामने नहीं आई थी। उनके अचानक गायब हो जाने से परिवार गहरे सदमे में है। पत्नी गीता कुमारी और उनके दो छोटे बच्चे लगातार रो-रोकर पिता के लौटने की आस लगाए बैठे हैं। घर में मातम जैसा माहौल है।
स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। परिजनों को आशंका है कि यदि जल्द कोई जानकारी नहीं मिली तो कोई अनहोनी भी हो सकती है। हर गुजरता दिन परिवार की चिंता और डर को बढ़ा रहा है।
परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को बेंगलुरु या आसपास के क्षेत्रों में कमलेश के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या परिवार को सूचित करें। एक मेहनतकश मजदूर का इस तरह अचानक लापता होना कई सवाल खड़े कर रहा है, जिनके जवाब अब भी इंतजार में हैं।
संपर्क नंबर- 8737889751/7266919664
सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, 4 साल से ग्रामीण बेहाल, प्रशासन मौन
सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसपुर/बरसपुर में सरकारी भूमि और चक रोड पर अवैध कब्जे का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। गांव के मुख्य रास्ते और नाली पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि चार साल बीत जाने के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव की सरकारी जमीन, चक रोड और नाली पर नाजिमुल हसन पुत्र करमूल निवासी सिद्धार्थनगर द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। यही नहीं, कब्जे के कारण नाली का पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे कीचड़, गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीवन नारकीय बन चुका है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब भी कोई व्यक्ति इस अवैध कब्जे का विरोध करता है, तो उसे धमकाया जाता है। शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि दबंग खुलेआम कहते हैं कि “पैसा दोगे तभी काम होगा”, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। कई बार लेखपाल, तहसील और अन्य कार्यालयों में लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्राम प्रधान नसीरुल हसन को भी इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि न तो नाली बनवाई गई और न ही रास्ता खुलवाया गया। प्रशासनिक उदासीनता के कारण दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और सरकारी जमीन पर कब्जा स्थायी रूप लेने लगा है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि चक रोड और सरकारी भूमि पर कब्जे के चलते एंबुलेंस, ट्रैक्टर और अन्य जरूरी वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है।
अब सवाल यह उठता है कि जब सरकारी जमीन पर खुलेआम कब्जा हो रहा है, लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, नोटिस जारी होने की बात कही जा रही है, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? गांव के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कब्जा नहीं हटाया गया, तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
सुरों का सपना, कैमरे की हिम्मत: चतरा की सोनम ने यूट्यूब से शुरू की अपनी नई उड़ान
चतरा (राजपुर)।
जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से आने वाली 23 वर्षीय सोनम ने अपने सपनों को पंख देने की एक नई कोशिश शुरू की है। पति संदीप कुमार रविदास के साथ गृहस्थी संभालते हुए सोनम ने हाल ही में यूट्यूब और सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी पहचान बनाने का फैसला किया है। भले ही उन्होंने कभी मंच पर या औपचारिक रूप से गाना नहीं गाया हो, लेकिन अब वे पूरे आत्मविश्वास के साथ गायन का प्रयास कर रही हैं और अपने वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर रही हैं।
करीब एक महीने पहले शुरू हुई इस यात्रा में सोनम शॉर्ट वीडियो और रील्स भी बना रही हैं। अभी वे शुरुआती दौर में हैं, इसलिए उन्हें यह भी स्पष्ट जानकारी नहीं है कि उनके कितने फॉलोअर्स हैं या वीडियो पर कितने व्यूज आ रहे हैं। इसके बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ है। उनका मानना है कि अगर कोशिश सच्ची हो, तो रास्ता जरूर निकलता है।
ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बीच सोनम का यह कदम उन तमाम युवतियों के लिए प्रेरणा है, जो अपने हुनर को सामने लाना चाहती हैं लेकिन झिझक या संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाती हैं। मोबाइल कैमरा और अपने सपनों के सहारे सोनम अब डिजिटल दुनिया में अपनी आवाज़ दर्ज कराना चाहती हैं।
सोनम का कहना है कि वे किसी बड़े मंच या शो से नहीं, बल्कि आम लोगों के प्यार और समर्थन से आगे बढ़ना चाहती हैं। उनका लक्ष्य मशहूर होना नहीं, बल्कि अपने शौक को पहचान दिलाना है। इस नई शुरुआत में वे चाहती हैं कि लोग उन्हें प्रोत्साहित करें, सुझाव दें और आगे बढ़ने का हौसला दें।
आज जब सोशल मीडिया नए कलाकारों के लिए बड़ा मंच बन चुका है, ऐसे में चतरा की सोनम जैसी युवतियां यह साबित कर रही हैं कि सपने किसी शहर या साधन के मोहताज नहीं होते। जरूरत है तो बस हिम्मत की, एक शुरुआत की और समाज के सहयोग की।
झारखंड में जनसत्ता की नई राह: विपिन कुमार यादव ने जताया बिहार के तेज प्रसाद यादव से सहयोग लेने का इरादा
गोंडा/रांची। झारखंड में राजनीति में नया मोड़ आने की संभावना है। गोंडा निवासी विपिन कुमार यादव ने प्रदेश में अपनी जनसत्ता पार्टी खड़ी करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद केवल राजनीतिक सेवा है और उन्हें इसमें पैसा या कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं चाहिए। विपिन ने विशेष रूप से बिहार के तेज प्रसाद यादव को अपना गुरु और मार्गदर्शक मानते हुए उनसे सहयोग की उम्मीद जताई है।
विपिन ने कहा, “बिहार में जनसत्ता पार्टी खड़ी करने का अनुभव तेज प्रसाद यादव के नेतृत्व में मिला। हम चाहते हैं कि उनके मार्गदर्शन में झारखंड में भी जनसत्ता की मजबूत राजनीतिक पहचान बने। हमारी कोशिश केवल जनता और उनके मुद्दों के लिए होगी।”
झारखंड में नई राजनीतिक पार्टी के गठन की योजना की जानकारी मिलने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है। विपिन यादव ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सिर्फ पार्टी खड़ी करना और जनता के मुद्दों को उठाना है, न कि किसी प्रकार की धनलोलुपता। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही तेज प्रसाद यादव से मार्गदर्शन के लिए संपर्क किया जाएगा और उनके सुझावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि झारखंड में नया राजनीतिक विकल्प जनता के बीच चर्चा का विषय बन सकता है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो वर्तमान दलों से असंतुष्ट हैं।
विपिन कुमार यादव की इस पहल से झारखंड की राजनीति में आगामी महीनों में नये समीकरण बन सकते हैं।
समस्तीपुर में महिला के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से सनसनी, आठ महीने का दूधमुंहा बच्चा मां के इंतजार में
समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 6 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 26 वर्षीय काजल, पति चंदन गिरी की पत्नी, शुक्रवार 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे घर से निकलने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। काजल की शादी को लगभग डेढ़ साल हो चुके हैं और उनका आठ महीने का एक दूधमुंहा बच्चा है, जो अब बिना मां के बेसहारा हो गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल व्याप्त है।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात काजल शौच के लिए घर से पास के खेत की ओर गई थी। जाते समय उन्होंने अपने ससुर भूर्ण गिरी से टॉर्च ली थी। काजल घर से निकलते वक्त अपना मोबाइल फोन और घड़ी घर पर ही छोड़ गई थी। आमतौर पर वह कुछ ही देर में लौट आती थी, लेकिन करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी।
इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण हाथों में टॉर्च लेकर खेतों, पगडंडियों, नहरों और आसपास के इलाकों में खोजबीन करने लगे। पूरी रात तलाश के बावजूद काजल का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। न तो टॉर्च बरामद हो सकी और न ही किसी ने उसे जाते या लौटते हुए देखा। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
काजल के लापता होने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। सबसे अधिक चिंता उनके आठ महीने के बच्चे को लेकर है, जो अभी पूरी तरह मां पर निर्भर है। मां के अचानक गायब हो जाने से बच्चे की देखभाल को लेकर परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर पल किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने अंगार घाट थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है, वहीं संदिग्ध पहलुओं पर भी नजर रखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से काजल बिना मोबाइल और घड़ी के अचानक लापता हुई है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खेत में जाने के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि वह वापस नहीं लौटी—यह अब तक एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
आमजन से अपील
यदि किसी को भी काजल के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। आपकी एक सूचना किसी मां को उसके बच्चे से और एक परिवार को उसके सहारे से मिला सकती है।
62873 13810
84219 29 455
फर्रुखाबाद में बच्चा विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला पर लाठी-डंडों से हमला, पीड़ित परिवार ने थाने पर लगाया मिलीभगत का आरोप
फर्रुखाबाद/मेरापुर। थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर चौकी अचरा में मामूली बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला और उसके परिवार पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित विजय बहादुर उर्फ भूरे ने थाना मेरापुर में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 28 जनवरी 2026 को उनके परिवार पर संगठित तरीके से हमला किया गया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है।
पीड़ित के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे झन्नू, मिट्ठू लाल, शिवम और अंकित सहित कई लोग गाली-गलौज करते हुए उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि शिवम ने उनकी पुत्री दिव्यांशी को अपशब्द कहे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें विजय बहादुर और उनकी पत्नी निशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पीड़ित ने 112 पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसी दिन शाम करीब 7 बजे फिर से विवाद हुआ, जब निशा अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं। आरोप है कि मिट्ठू लाल, शिवम और अंकित ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई पिटाई में निशा को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और वे लगातार दहशत में जी रहे हैं।
पीड़ित विजय बहादुर ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपियों ने पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश की है और पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में कोई अनहोनी न हो।
स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पीड़ित परिवार ने साफ कहा है कि अगर समय रहते न्याय नहीं मिला तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है पीड़ित परिवार चाहते हैं कि प्रशासन उनके कार्यवाही में मदद करें और उन्हें समय रहते न्याय मिल सके गरीब परिवार से जरूर है लेकिन वह सिर्फ इंसाफ चाहती है

