Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 134

मोतिहारी की कंजू देवी यूट्यूब से नई पहचान बनाने की जिद, मेहनत से छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां

0

मोतिहारी:
नमस्कार दोस्तों, ई खबर में आपका स्वागत है। आज हम आपको मोतिहारी जिले के हराज गांव की रहने वाली 30 वर्षीय कंजू देवी की प्रेरणादायक कहानी बताने जा रहे हैं, जो यूट्यूब के माध्यम से अपनी मेहनत और हुनर के दम पर आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं।
साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली कंजू देवी ने कठिन हालातों के बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी। आज वह यूट्यूब पर धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं और लोगों का प्यार व समर्थन उन्हें लगातार मिल रहा है।
2026 में शुरू हुआ सफर, अब बन रहीं उभरता चेहरा
कंजू देवी बताती हैं कि उनके सपने हमेशा बड़े रहे हैं, लेकिन आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियां कई बार रास्ता रोकती रहीं। ऐसे में उन्होंने वर्ष 2026 में यूट्यूब की शुरुआत की।
शुरुआत में यह महज एक शौक था, लेकिन निरंतर मेहनत, नए-नए वीडियो और दर्शकों के सहयोग ने उन्हें एक नई दिशा दे दी।
आज कंजू देवी यूट्यूब की दुनिया में अपनी कला और रचनात्मकता से लोगों का दिल जीत रही हैं।
प्रोफाइल डिटेल से बढ़ रही लोकप्रियता
कंजू देवी के यूट्यूब चैनल पर दर्शकों की रुचि साफ दिखाई देती है।
कंजू देवी (यूट्यूब चैनल विवरण)
नाम: ABHISHEK KUMAR
चैनल आईडी: @ABHISHEKKUMAR-z5o9d
6 सब्सक्राइबर | 81 वीडियो
लोग लगातार उनके वीडियो देख रहे हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
कंजू देवी का संदेश: “सपने देखो और उन्हें पूरा करो”
कंजू देवी का कहना है कि यूट्यूब उनके लिए केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है।
वह चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके वीडियो देखें और साझा करें, ताकि वह अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकें।
कंजू देवी कहती हैं—
“अगर सपने देखने की हिम्मत हो और मेहनत करने का जज्बा, तो कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती।”
परिवार के लिए संघर्ष
कंजू देवी बताती हैं कि उनके पति राजिंदर राय ने हर कदम पर उनका साथ दिया। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद कंजू देवी हार मानने वालों में से नहीं हैं और बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
गरीबों के लिए मिसाल बनना चाहती हैं कंजू
कंजू देवी का सपना है कि वह अपनी सफलता से उन लोगों को प्रेरित करें, जो गरीबी और मजबूरियों के कारण अपने सपनों को छोड़ देते हैं। उनका मानना है कि सही दिशा और मेहनत से हर व्यक्ति अपनी जिंदगी बदल सकता है।
समाज के लिए बनती प्रेरणा
कंजू देवी की कहानी यह साबित करती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, सफलता उन्हीं को मिलती है जो आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ते हैं। आज कंजू देवी न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बनती जा रही हैं।
दोस्तों, यह थी मोतिहारी की कंजू देवी की प्रेरणादायक कहानी।
अगर आपको यह खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर करें और कंजू देवी के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

सोने-चांदी की कीमतों में फिर लगी आग! सिल्वर ₹6500 उछली, गोल्ड का भी चढ़ा भाव; जानें आज के लेटेस्ट रेट

0

कीमती धातुओं के बाजार में शुक्रवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब ₹2,000 यानी 1.30% की तेजी के साथ ₹1,54,837 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च वायदा चांदी ₹6,600 से ज्यादा उछलकर ₹2,43,081 प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी।कीमती धातुओं के बाजार में एक बार फिर जोरदार हलचल देखने को मिली है। पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद शुक्रवार, 13 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब ₹2000 यानी 1.30% की तेजी के साथ ₹1,54,837 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च वायदा चांदी में और भी बड़ी तेजी देखने को मिली। सिल्वर ₹6,600 से ज्यादा यानी 2.4% उछलकर ₹2,43,081 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में भारी बिकवाली के बाद निवेशकों ने गिरावट को खरीदारी का मौका माना, जिससे बाजार में रिकवरी देखने को मिली।
ग्लोबल मार्केट से मिला सपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती रही। अमेरिका में अप्रैल डिलीवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर्स 0.7% बढ़कर 4,985.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। स्पॉट सिल्वर भी 2% से ज्यादा चढ़कर 76.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। इससे पहले चांदी में करीब 11% की बड़ी गिरावट आई थी, जिसके बाद शॉर्ट कवरिंग से तेजी देखने को मिली। विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले सत्र में व्यापक बाजार गिरावट के दौरान निवेशकों ने नकदी जुटाने के लिए कीमती धातुओं में बिकवाली की थी, लेकिन अब हालात स्थिर होने पर फिर से खरीदारी लौटी है।

अमेरिकी डेटा का असर
अमेरिका से आए मजबूत रोजगार आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को थोड़ा कमजोर किया है। जनवरी में नॉनफार्म पेरोल में 1,30,000 नई नौकरियां जुड़ीं, जबकि बेरोजगारी दर घटकर 4.3% पर आ गई। मजबूत डेटा के चलते अब बाजार जुलाई में संभावित दर कटौती की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, निवेशक अब महंगाई के आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं, जो आगे की दिशा तय करेंगे।

आगे क्या है संकेत?
विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में हल्की रिकवरी के चलते MCX गोल्ड अप्रैल वायदा ₹1,54,000 के आसपास टिक सकता है। वहीं चांदी में शॉर्ट कवरिंग के चलते ₹2,42,000 प्रति किलोग्राम तक मजबूती की संभावना जताई जा रही है।

शिव भक्तों को रेलवे का तोहफा! महाशिवरात्रि पर चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेनें, देख लें पूरा टाइम टेबल

0

महाशिवरात्रि के खास मौके पर लाखों शिवभक्त देशभर के प्रमुख ज्योतिर्लिंग और शिवधामों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने उज्जैन, भोपाल, संत हिरदाराम नगर (सीहोर) और गुजरात के वेरावल के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस साल 15 फरवरी 2026 (रविवार) को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। गुजरात के सोमनाथ-वेरावल, मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल और सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शिव भक्तों को बड़ी राहत दी है। पश्चिम रेलवे ने महाशिवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिल सके।राजकोट-वेरावल के बीच स्पेशल ट्रेन
महाशिवरात्रि मेले के मद्देनजर राजकोट और वेरावल के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन (09513/09514) 13 फरवरी से 17 फरवरी तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 09513 सुबह 6:55 बजे राजकोट से रवाना होकर 10:55 बजे वेरावल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09514 दोपहर 3:20 बजे वेरावल से चलकर रात 8:00 बजे राजकोट पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन भक्तिनगर, गोंडल, वीरपुर, जेतलसर, जूनागढ़ और केशोद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

उज्जैन से भोपाल और संत हिरदाराम नगर तक सुविधा
रतलाम मंडल ने उज्जैन से भोपाल और संत हिरदाराम नगर (सीहोर) के बीच 13 फरवरी से 23 फरवरी तक तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
ट्रेन नंबर 09305 रोज सुबह 9 बजे उज्जैन से चलकर दोपहर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में 09306 दोपहर 2:30 बजे चलकर रात 7:30 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09307 रात 9 बजे उज्जैन से रवाना होकर तड़के 2:10 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में 09308 सुबह 3:10 बजे भोपाल से चलकर 8 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09313 शाम 4 बजे उज्जैन से चलकर रात 9:40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में 09314 रात 10:30 बजे रवाना होकर रात 2 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का ठहराव तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर समेत प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
सामान्य और स्लीपर कोच की सुविधा
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन मेला स्पेशल ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर कोच लगाए गए हैं। अनारक्षित ट्रेनों के टिकट काउंटर से या अन्य माध्यमों से लिए जा सकते हैं। अधिक भीड़ के चलते यह ट्रेनें श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होंगी।

2 महीने से जेल में कट रही थी विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी की रातें, अब सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

0

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरिम जमानत दे दी है। क्या है पूरा मामला जानें।बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार इस दंपती को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। अदालत के इस फैसले के बाद दोनों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। राजस्थान पुलिस ने इस दंपती को एक कथित 30 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया था। आरोपों के मुताबिक, यह मामला आर्थिक लेनदेन से जुड़ा है। दोनों को मुंबई से हिरासत में लेकर उदयपुर लाया गया था, जहां से न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी। वे 7 दिसंबर 2025 से जेल में बंद थे।

मांगा गया जवाब
इस मामले में पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने 31 जनवरी को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब सर्वोच्च अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम राहत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि आपराधिक मामले का इस्तेमाल किसी से पैसे वसूलने के साधन के रूप में नहीं किया जा सकता। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी करते हुए मामले पर जवाब मांगा है।

अदालत विस्तार से चर्चा करेगी
पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि निर्धारित बेल बॉन्ड भरने के बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को तुरंत अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम राहत है और मामले की आगे की सुनवाई नियत तिथि पर की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख गुरुवार, 19 फरवरी 2026 तय की है। उस दिन अदालत इस मामले के तथ्यों और राज्य सरकार की दलीलों पर विस्तार से विचार करेगी।

क्या है पूरा मामला?
विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को मुर्डिया की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। शिकायत में दोनों सहित अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात (क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) के आरोप लगाए गए हैं।शिकायत के अनुसार करीब 30 करोड़ रुपये की राशि, जो कथित तौर पर एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए दी गई थी, का दुरुपयोग किया गया। आरोप है कि भट्ट परिवार ने अलग-अलग नामों से फर्जी बिल तैयार किए और प्रोजेक्ट में खर्च करने के बजाय रकम अपने खातों में स्थानांतरित कर ली। इस मामले में विक्रम और श्वेतांबरी के अलावा उदयपुर निवासी दिनेश कटारिया और भट्ट के मैनेजर महबूब अंसारी को भी राजस्थान पुलिस ने 7 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया था।

जिम्बाब्वे की पारी हुई समाप्त, ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रन का टारगेट, देखें लाइव स्कोर

0

Updates: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला कोलंबो स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।T20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां लीग मैच 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड इन कप्तान ट्रैविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को अब इस मैच को जीतने के लिए 170 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में एक बार फिर अपने रेगुलर कप्तान मिचेल मार्श के बिना खेल रही है।

AUS vs ZIM: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुहनेमन

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दोनों ही टीमों ने इस वर्ल्ड कप में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था। वहीं जिम्बाब्वे ने अपने पहले मैच में ओमान को हराया था। ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। जीतने वाली टीम ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है।

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 3 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। 2 मुकाबले कंगारू टीम ने जीते हैं और 1 मैच में जिम्बाब्वे को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला साल 2018 में खेला गया था। जहां ऑस्ट्रोलिया को 5 विकेट से जीत मिली थी। अब इस मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

बंपर जीत के बाद भारत से संबंधों पर आया BNP का पहला बयान, PM मोदी की बधाई के बाद दी प्रतिक्रिया

0

बांग्लादेश के चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली बीएनपी ने भारत के साथ संबंधों पर पहली प्रतिक्रिया दी है। बीएनपी मीडिया सेल के एक सदस्य ने भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखने की बात कही है।ढाका: बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीएनपी ने इस चुनाव में 213 सीटों पर विजय हासिल की है। इसके बाद बीएनपी का भारत के साथ भविष्य में संबंधों को लेकर पहला बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तारिक रहमान को जीत के लिए दिए गए बधाई संदेश के बाद दिया है। बीएनपी ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने के संकेत दिए हैं।

भारत के साथ कैसा संबंध चाहती है बीएनपी?
बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य सयरुल कबीर खान ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने का संकेत दिया है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा तारिक रहमान को दी गई बधाई के लिए शुक्रिया भी अदा किया है। कबीर ने कहा, हम भारत के प्रधानमंत्री तथा अन्य देशों के नेताओं और राजनयिकों से मिली बधाइयों का स्वागत करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं। हम उनके (पीएम मोदी के) समर्थन के लिए आभारी हैं और बांग्लादेश के हित में उनके साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद करते हैं। अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर काम करना, हमारे बीएनपी चेयरमैन द्वारा निर्धारित दृष्टिकोण को लागू करने का लक्ष्य है। बता दें कि सयरुल कबीर खान बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य हैं, जिन्होंने चुनाव परिणामों के बाद पार्टी की ओर से यह बयान दिया, जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से जीत मनाने, बलिदानों का सम्मान और तारिक रहमान के नेतृत्व में सुधारों पर जोर दिया गया है।

बीएनपी की जीत को बताया लोकतंत्र की जीत
सयरुल कबीर खान ने बीएनपी की जीत को लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र की जीत है; यह बांग्लादेश की जीत है। लंबे समय से बीएनपी लोकतांत्रिक आंदोलन का हिस्सा रही है, जिसका नेतृत्व हमारे चेयरमैन तारिक रहमान ने किया। इस नेतृत्व ने हमें यह सफलता दिलाई है। इस लोकतांत्रिक विजय को और प्रभावी बनाने के लिए, हमारे चेयरमैन ने पहले ही निर्देश जारी कर दिया है। हमें अत्यधिक उत्सव या जश्न में शामिल नहीं होना चाहिए। इसके कई कारण हैं, सबसे महत्वपूर्ण कारण हमारी संघर्ष के दौरान दिए गए अपार बलिदान हैं। हमारे सैकड़ों-हजारों कार्यकर्ता शहीद हुए हैं, कई लापता हो गए हैं, और लाखों ने कष्ट सहे हैं।

खालिदा को बताया लोकतंत्र की मां
कबीर ने कहाकि हम जुलाई और अगस्त 2024 के जन-आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों को भी याद करते हैं। हम उनके प्रति सम्मान दिखाने के लिए बाध्य हैं और उनके बलिदानों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हम ‘लोकतंत्र की मां’ बेगम खालिदा जिया को भी गहन श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनका हाल ही में निधन हो गया है। उनके सम्मान में और आज के हमारे कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, हम प्रार्थना का आह्वान कर रहे हैं। हम सभी धर्मों के लोगों से अनुरोध करते हैं कि देश भर में मस्जिदों और अन्य धार्मिक संस्थानों में इकट्ठा होकर इस विजय की सफलता और हमारे राष्ट्र के भविष्य के लिए प्रार्थना करें। हमारा लक्ष्य तारिक रहमान के नेतृत्व में एक समृद्ध ‘कल्याणकारी राज्य’ का निर्माण करना है। हम उनके 31-सूत्रीय राष्ट्रीय सुधार और विकास योजना के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

बेंगलुरु में भयानक एक्सीडेंट, हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाड़ियां, 7 की मौके पर मौत

0

बेंगलुरु में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया। इस भयानक मल्टी-व्हीकल हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।बेंगलुरु के पास होसकोटे के बाहरी इलाके में आज सुबह एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई।
गाड़ियों की जबरदस्त भिड़ंत
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने एक बाइक पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, कार ड्राइवर ने शुरुआती टक्कर के बाद वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर वाहन से टकरा गई। एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई। कार में सवार 6 लोग और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

ओवरस्पीडिंग ने ली जान
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और परिवारजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Valentine’s Day पर घूमने का बना रहे प्लान तो ठहर जाइए, ये फरमान खराब कर देगा मूड

0

अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर कहीं जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए क्योंकि उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक हिन्दूवादी संगठनों ने इस बार भी वैलेंटाइन डे नहीं मनाने देने की ठान ली है। लाठियों को तैयार कर लिया गया है और जगह-जगह लाठी पूजन हो रहा है।कल वैलेंटाइन डे है लेकिन उससे पहले शहर-शहर माहौल गरमा गया है। तमाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लाठी पूजन कर वैलेंटाइन डे और इससे जुड़े प्रोग्राम ना करने की चेतावनी दी है। संगठनों का कहना है कि अगर 14 फरवरी को सार्वजनिक जगह पर प्रेमी युगल संदिग्ध हालत में पाए गए तो संगठन कार्रवाई करेगा।
क्रांति सेना ने होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को लिखित चेतावनी पत्र भी सौंपे हैं। उनका कहना है कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में ब्लैक डे के रूप में मनाया जाना चाहिए जिसे लेकर प्रेमी जोड़ों में हड़कंप मचा हुआ है।

मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना का अल्टीमेटम
वैलेंटाइन वीक को लेकर यूपी के मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना ने विवादित अल्टीमेटम जारी कर रखा है। संगठन ने लट्ठ पूजन कर वैलेंटाइन डे और इससे जुड़े आयोजनों का विरोध करने की चेतावनी दी। शिवसेना नेताओं ने रेस्टोरेंट, होटल्स में जाकर धमकाया है कि वो अपने यहां वैलेंटाइन डे प्रोग्राम न मनाने दें। साथ ही प्रशासन से भी कहा है कि अगर कोई प्रेमी जोड़ा पब्लिक प्लेस में दिखेगा तो वे उसे छोड़ेंगे नहीं।

प्रेमी जोड़ों को खुलेआम चेतावनी
संगठन से जुड़े इन लोगों को कानून पर भरोसा नहीं है तभी तो संगठन के पदाधिकारियों ने होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को लिखित रूप में चेतावनी-पत्र सौंपे हैं। दावा किया गया है कि अगर 14 फरवरी को संदिग्ध हालत में प्रेमी युगल पाए गए तो संगठन कार्रवाई करेगा जिसे लेकर माहौल गरमा गया है। प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि संगठन के लोग न सिर्फ खुलेआम चेतावनी दे रहे हैं बल्कि कार्रवाई की भी बात कर रहे हैं।

इंदौर के कॉलेज में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बोला धावा
मध्य प्रदेश के इंदौर में तो चेतावनियों का असर भी दिखने लगा है। इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित नरसी मुंजी इंस्टीट्यूट में जमीन पर कांच के टुकड़े पड़े हैं। पूरे इंस्टीट्यूट में भगदड़ मची है, तोड़फोड़ हो रही है और फूलों को लूटा जा रहा है।

दरअसल, इंस्टीट्यूट में वैलेंटाइन डे का कार्यक्रम हो रहा था जिसके लिए इंस्टीट्यूट को सजाया गया था, फूल मंगाए गए थे लेकिन अचानक कॉलेज में भगवा झंडों के साथ हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया। नारेबाजी करने लगे, तोड़फोड शुरू कर दी। स्टूडेंट्स के साथ भी हाथापाई करने लगे जिसके बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स कॉलेज से भाग गए।

हनुमान चालीसा का किया पाठ
खुशी का माहौल देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया लेकिन इसके बावजूद हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता वहां से जाने को तैयार नहीं थे। उनका आरोप था कि इवेंट के नाम पर अश्लीलता हो रही है ऐसे में कार्यकर्ता ने वहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

नागपुर में आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की रैली
हालांकि पूरे मामले पर अब पुलिस एक्शन में है और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। वहीं, नागपुर में आज बजरंग दल के कार्यकर्ता वैलेंटाइन डे के विरोध में रैली निकालेंगे यानी कुल मिलाकर वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों को प्यार का सार्वजनिक इजहार भारी भी पड़ सकता है। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

रांची के निजी अस्पताल में विवाद गहराया: महिला से मारपीट का आरोप, अब मासूम के इलाज से इंकार करने का दावा

0

रांची।

राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले महिला से कथित मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया, अब पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर उनके मासूम पोते का इलाज रोकने और जबरन डिस्चार्ज करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायतकर्ता फरजाना परवीन (32) का आरोप है कि 12 फरवरी 2026 को अस्पताल परिसर में तैनात एक गार्ड ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और गला दबाने की कोशिश की। महिला का कहना है कि वह अपनी बहू को बच्चे के लिए पैम्पर्स खरीदने हेतु पैसे देने जा रही थीं, तभी कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। विरोध करने पर गार्ड ने कथित रूप से उन्हें धक्का दिया, जिससे वह गिर पड़ीं। उन्होंने गले और शरीर में चोट लगने की शिकायत की है और इस संबंध में कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दी है।

अब पीड़िता ने नया आरोप लगाया है कि घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उनके परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। फरजाना का कहना है कि उनका पोता 19 जनवरी 2026 से अस्पताल में भर्ती है और इलाज जारी है। भर्ती के समय सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई थीं और भुगतान भी किया गया था। इसके बावजूद अब अस्पताल कर्मी कथित रूप से कह रहे हैं कि “अपने पोते को यहां से ले जाओ, हम इलाज नहीं करेंगे।”

परिवार का कहना है कि बच्चा बहुत छोटा है और उसकी तबीयत नाजुक है। ऐसे समय में इलाज रोकने या जबरन अस्पताल छोड़ने का दबाव बनाना अमानवीय है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वे पहले से ही मानसिक और आर्थिक दबाव में हैं, और अब इस तरह की चेतावनी से उनकी चिंता और बढ़ गई है।

फरजाना परवीन ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन और संबंधित गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनके पोते का इलाज बिना किसी बाधा के जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि एक मरीज के परिजन के साथ मारपीट और उसके बाद इलाज से इंकार करना गंभीर मामला है।

स्वास्थ्य अधिकार से जुड़े जानकारों का कहना है कि भर्ती मरीज का इलाज बीच में रोकना या दबाव बनाना चिकित्सा आचार संहिता के विरुद्ध माना जाता है। अब देखना होगा कि कोतवाली थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले में क्या कदम उठाते हैं और अस्पताल प्रबंधन की ओर से क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है।

 

सीएनजी ऑटो चोरी का सनसनीखेज मामला: पेट्रोल पंप के पास खड़ा ऑटो गायब, CCTV में आरोपी दिखा भागते हुए

0

वाराणसी:
जिला वाराणसी के सिटी स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घटना घटी। 9 फरवरी की रात 10:06 बजे, मनीष गुप्ता अपने सीएनजी रिक्शा (UP 65 INT 1521) को पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर सामने स्थित होटल में पान खाने गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और पूछा, “भैया, गाड़ी कहां की है? गाड़ी तो बहुत अच्छी बनी हुई है।” मनीष ने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी और अंदर पान खाने चले गए।

जब वह वापस आए, तो पाया कि उनका ऑटो गायब था। तुरंत ही उन्होंने पास के CCTV कैमरे की फुटेज चेक की, जिसमें स्पष्ट रूप से दिखा कि वही युवक ऑटो लेकर भाग गया।

मनीष गुप्ता ने मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी या सुनवाई नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिटी स्टेशन क्षेत्र में हाल ही में ऐसे चोरी के मामलों में वृद्धि हुई है, जिससे लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विशेष सूचना:
जिस किसी को भी इस ऑटो के बारे में कोई भी जानकारी मिले या ऑटो दिखाई दे, वह तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:
📞 7905663552
📞 8115973265

सूचना देने वाले को ₹5000 नकद इनाम के रूप में दिया जाएगा।

मनीष गुप्ता ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस मामले में पुलिस के साथ सहयोग करें और चोरी की घटना की जानकारी तुरंत साझा करें।