Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 133

पति पर दूसरी शादी की तैयारी का आरोप, पांच दिन से बेघर रह रही सोनापति; बोली– “मुझे इंसाफ चाहिए, पति के साथ ही रहना चाहती हूं”

0

गोण्डा।

जिला गोण्डा के मनकापुर क्षेत्र से एक विवाहिता द्वारा पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सोनापति (उम्र लगभग 26 वर्ष) ने आरोप लगाया है कि शादी के पांच साल बाद उसके पति महेश वर्मा ने उसे घर से निकाल दिया है और अब दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। महिला का कहना है कि वह रिश्ता तोड़ना नहीं चाहती, बल्कि अपने पति के साथ सम्मानपूर्वक जीवन बिताना चाहती है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले रीति-रिवाज से महेश वर्मा निवासी बक्शीपुरवा (भिटौरा), थाना कोप, मनकापुर, जिला गोण्डा से हुई थी। शुरुआती तीन वर्षों तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद पति का व्यवहार बदल गया। सोनापति का आरोप है कि उसके पति के अपनी देवरानी तथा एक अन्य महिला से संबंध हैं और वह अब दूसरी शादी करने की बात खुलेआम कह रहा है।

सोनापति ने बताया कि 10 फरवरी 2026 की सुबह जब वह घर के पास गई, तब पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और दोबारा वहां दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि उसे घर से निकाल दिया गया है और पिछले पांच दिनों से न तो रहने की जगह दी गई है और न ही कोई खर्चा। वर्तमान में वह बाजार क्षेत्र में एक घर में झाड़ू-पोछा कर अपना भरण-पोषण कर रही है।

पीड़िता का कहना है कि उसने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उसने प्रशासन से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाया जाए। सोनापति ने स्पष्ट किया कि वह अपने पति से अलग नहीं होना चाहती, बल्कि चाहती है कि उसका वैवाहिक जीवन सुरक्षित रहे और पति उसे स्वीकार कर सम्मानपूर्वक साथ रखे।

स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पीड़ित महिला को सुरक्षा और न्याय मिल सके।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और सोनापति को कब तक राहत मिलती है।

 

Bangladesh में बवाल: BNP छात्रों ने कई विश्वविद्यालयों के कैंपस पर किया कब्जा, दूसरे दलों के समर्थकों को हॉस्टल से निकाला

0

बांग्लादेश में 13वें ससंदीय चुनाव परिणाम आने के बाद एक बार फिर हिंसा का दौर शुरू हो गया है। आरोप है कि बीएनपी छात्रों की इकाई ने कई विश्वविद्यालयों के कैंपस और हॉस्टल पर कब्जा करके दूसरे दलों के छात्रों को बाहर निकाल दिया है।ढाका: बांग्लादेश में संसदीय चुनावों के बाद फिर से हिंसा और बवाल शुरू हो गया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की भारी जीत के बाद राजनीतिक हिंसा और छात्र राजनीति में तनाव बढ़ गया है। बीएनपी की छात्र इकाई जतियोताबादी छात्र दलों ने कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के कैंपस और हॉस्टलों पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार छात्र दल के कार्यकर्ताओं ने दूसरे राजनीतिक दलों, खासकर जमात-ए-इस्लामी और अन्य छोटे संगठनों के समर्थित छात्रों को हॉस्टलों से जबरन बाहर निकाल दिया है।इन विश्वविद्यालयों के कैंपस पर बीएनपी के छात्रों का कब्जा
बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी, राजशाही यूनिवर्सिटी और जहांगीरनगर यूनिवर्सिटी जैसे प्रमुख संस्थानों में यह घटनाएं सामने आई हैं। बीएनपी छात्र दल के सदस्यों ने हॉस्टल रूमों पर तालाबंदी कर दूसरे दलों के समर्थक छात्रों के सामान बाहर फेंक दिए और विरोध करने वालों पर हमले भी किए जाने की खबरें हैं। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि यह कब्जा चुनावी जीत के बाद सत्ता के नए संतुलन को कैंपस पर थोपने की कोशिश है। एक छात्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “हमारे हॉस्टल से रातों-रात निकाल दिया गया। वे कह रहे हैं कि अब कैंपस पर केवल बीएनपी समर्थक ही रहेंगे।”
बीएनपी ने आरोपों को किया खारिज
बीएनपी नेतृत्व ने दूसरे दलों के छात्रों को हॉस्टल और कैंपस से बाहर निकाले जाने के इन आरोपों को खारिज कर दिया है। बीएनपी ने कहा कि यह छात्रों के बीच ‘सुरक्षा और व्यवस्था’ बनाए रखने की कोशिश है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, “पिछले शासन में छात्र लीग (अवामी लीग की छात्र इकाई) ने कैंपस पर आतंक मचाया था। अब हम शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित कर रहे हैं।” हालांकि, जमात-ए-इस्लामी की छात्र इकाई इस्लामी छात्र शिबिर ने इसे ‘फासीवादी कदम’ करार दिया और विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। यह घटनाक्रम 2024 के छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन के बाद की अस्थिरता को दर्शाता है, जब शेख हसीना का शासन गिरा था। तब छात्र लीग के सदस्यों को कैंपस से निकाला गया था। अब सत्ता परिवर्तन के साथ छात्र दल ने वही रणनीति अपनाई है।

कई जगहों पर पुलिस के साथ झड़प
यह घटना सामने आने के बाद कई जगहों पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया, लेकिन हिंसा में अब तक दर्जनों घायल हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कैंपस पर राजनीतिक नियंत्रण की लड़ाई है, जो राष्ट्रीय स्तर पर बीएनपी की नई सरकार की चुनौतियों को बढ़ा सकती है। अंतरिम सरकार के बाद फरवरी 2026 के चुनाव में बीएनपी की जीत (212 सीटें) के बाद जमात-ए-इस्लामी (76 सीटें) के साथ तनाव बढ़ा है। छात्र राजनीति में यह बवाल शैक्षणिक सत्र को प्रभावित कर रहा है, और कई विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं स्थगित करने की मांग उठ रही है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने हिंसा पर चिंता जताई है।

मेहनत मजदूरी के लिए आया युवक रहस्यमय ढंग से लापता, वीडियो कॉल के बाद बंद हुआ फोन; मासूम बच्चों की आंखें पिता की राह में

0

जगित्याल/मेटपल्ली।

तेलंगाना के जगित्याल और मेटपल्ली क्षेत्र में रोजगार की तलाश में आए एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। पिता का आरोप है कि वीडियो कॉल पर आखिरी बार बात करने के कुछ देर बाद बेटे के मोबाइल से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा, “तुम्हारा बेटा कहीं चला गया है।” इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया और तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के नवाबगंज थाना फुलकाह क्षेत्र के हनुमान नगर वार्ड नम्बर 8 निवासी पिता रामदेव बहरदार (उम्र लगभग 60 वर्ष) मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। करीब पांच महीने पहले वे अपने बेटे बसंत कुमार बहरदार पिता रामदेव बहरदार के साथ काम की तलाश में मेटपल्ली आए थे। हाल ही में वे घर लौटने की तैयारी में थे। दोनों आसपास के इलाकों में मजदूरी कर रहे थे और परिवार के अनुसार किसी से कोई विवाद नहीं था।

रामदेव के मुताबिक 12 फरवरी 2026 की रात करीब 7 बजे बसंत कुमार अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने की बात कहकर निकला था। बाद में वह जगित्याल पहुंचा, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। दोनों ने वीडियो कॉल के जरिए परिवार से बातचीत भी की।

पिता का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद जब उन्होंने बेटे के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और बताया कि “तुम्हारा बेटा कहीं चला गया है।” इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। तब से लेकर अब तक बसंत कुमार का कोई अता-पता नहीं चल सका है।

परिवार के अनुसार लापता युवक घर से निकलते समय काले रंग की शर्ट और नीली जींस पहने हुए था। उसकी लंबाई करीब 6 फीट 4 इंच है। पिता का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ मानसिक स्थिति में था, मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाला जिम्मेदार इंसान है और पहले कभी इस तरह बिना बताए कहीं नहीं गया।

बसंत कुमार के छोटे-छोटे नाबालिग बच्चे लगातार अपने पिता के बारे में पूछते हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से टूट चुका है।

परिजनों ने मेटपल्ली थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से युवक की जल्द बरामदगी की मांग की है। परिवार ने अपील की है कि यदि किसी को भी बसंत कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 9204917720 या 9878307152 पर संपर्क करें अथवा नजदीकी थाने में सूचना दें।

 

बॉलीवुड का सबसे मशहूर चाइल्ड एक्टर, 6 साल की उम्र में मुंबई में खरीद लिया था अपना घर, 10 में मिला नेशनल अवॉर्ड

0

बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाला ये एक्टर एक समय पर इंडस्ट्री का सबसे महंगा चाइल्ड एक्टर था। अपने करियर में उन्होंने जया बच्चन से लेकर धर्मेंद्र जैसे स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन बड़े होते-होते दर्शकों के बीच उनका चार्म भी कम होते गया।फिल्मी दुनिया में आज ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर ही अपना करियर शुरू कर दिया था। इन चाइल्ड आर्टिस्ट्स में से जहां कुछ बड़े होकर स्टार बन गए तो कुछ का स्टारडम कम होता चला गया। आज हम आपको एक ऐसे ही चाइल्ड एक्टर के बारे में बताते हैं, जिसने बाल कलाकार के तौर पर जया बच्चन, धर्मेंद्र जैसे कलाकारों के साथ काम किया और खूब सफलता हासिल की, लेकिन बड़े होने पर वो मुकाम हासिल नहीं कर सके, जिसकी उनसे उम्मीद थी। हम बात कर रहे हैं चाइल्ड एक्टर मास्टर राजू की, जो 6 साल की उम्र में ही मुंबई के एक पॉश इलाके में शानदार घर के मालिक बन गए थे और 10 की उम्र में इन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। लेकिन, अब उनके पास वो लोकप्रियता नहीं हैकभी अमिताभ बच्चन से ज्यादा था काम
मास्टर राजू का असली नाम फहीम अजानी है। एक समय पर मास्टर राजू हिंदी सिनेमा के सबसे चहीते बाल कलाकार थे और उनके पास अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा काम हुआ करता था। मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लेने का इंतजार करते थे। मास्टर राजू, मुंबई के डोंगरी में रहते थे और एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आते थे। उन्होंने सबसे पहले गुलजार की ‘परिचय’ के लिए ऑडिशन दिया था और इस फिल्म के लिए चुन भी लिए गए। इस फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे।

कैसे पड़ा मास्टर राजू नाम?
मास्टर राजू ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, जीतेंद्र और अनिल कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम किया। जब मास्टर राजू, संजीव कुमार के साथ परिचय में काम कर रहे थे, अभिनेता उन्हें पायर से मास्टर राजू कहते थे, जिसके बाद उनका नाम मास्टर राजू ही पड़ गया। कुछ लोग उन्हें सेट पर लड्डू कहकर भी बुलाते थे, लेकिन संजीव कुमार का कहना था कि मास्टर राजू नाम ज्यादा अच्छा है तो धीरे-धीरे सभी उन्हें मास्टर राजू कहकर ही बुलाने लगे और वह इसी नाम से मशहूर हो गए।

एक दिन में करते थे तीन फिल्मों की शूटिंग
मास्टर राजू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे वह एक समय पर तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग करते थे, जिसके चलते उनका शूटिंग शेड्यूल बहुत टाइट रहता था। ये वो समय था, जब उनके पास किसी बड़े स्टार से भी ज्यादा काम हुआ करता था और वह तीन अलग-अलग शिफ्ट में काम करते थे। देखते ही देखते मास्टर राजू की फीस उन दिनों 10 हजार से 1 लाख तक पहुंच गई। 1977 में मास्टर राजू अपने करियर के पीक पर थे उन्हें 1 लाख से ज्यादा फीस मिलने लगी थी।

शतक से चूके लोर्कन टकर, ओमान के सामने 236 रन का टारगेट, यहां देखें लाइव स्कोर

0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच ओमान और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ओमान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 235 रन बनाए ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड और ओमान के बीच मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ओमान ने टॉस जीता और उनके कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाने में कामयाब रही। आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर 94 रन बनाकर नाबाद लौटे और छह रन से शतक से दूर रह गए। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो-दो बदलाव किए हैं।

IRE vs OMAN: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

आयरलैंड: रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफियान महमूद, शाह फैसल, शकील अहमद

दोनों ही टीमें ग्रुप-बी का हिस्सा है और अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। आयरलैंड को श्रीलंका से 20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ओमान को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट और श्रीलंका ने 105 रन से हराया। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है।

ओमान वर्सेस आयरलैंड के बीच ये मुकाबला एक तरह से एलिमिनेटर मैच है। जो भी टीम ये मुकाबला हारेगी वो इस वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। इस मैच में जीतने वाली टीम सुपर 8 की रेस में बनी रहेगी, लेकिन सुपर 8 में पहुंचने के लिए उसे बहुत मेहनत करनी होगी और उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। अब देखना ये होगा कि ओमान और आयरलैंड के बीच इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

IRE vs OMAN मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
ओमान टीम: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, वसीम अली, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैसल, जय ओडेद्रा, शकील अहमद, करण सोनावले, आशीष ओडेदरा, शफीक जान

आयरलैंड टीम: रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, टिम टेक्टर, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग, ​​सैम टॉपिंग

होली पर वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट्स की डिटेल्स

0

होली के दौरान होने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए, नॉर्दर्न रेलवे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जम्मू डिवीज़न के अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी।नई दिल्लीः उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे के जम्मू डिवीज़न के अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04603/04604 वाराणसी और कटड़ा के बीच चलेगी।

R
न दिल्ली, न मुंबई फिर किस रेलवे स्टेशन के पास हैं 23 प्लेटफॉर्म, यहां चलते-चलते फूलने लगती है सांस

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04081, 21 फरवरी से 8 मार्च तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

कटरा से नई दिल्ली के लिए रात 9:20 बजे से चलेगी

वापसी में यह इस ट्रेन का नंबर 04082 हो जाएगा। 22 फरवरी से 9 मार्च तक कटड़ा से नई दिल्ली के लिए चलेगी। यह कटड़ा से रात 9:20 बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। यानी इस ट्रेन से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के लोगों को राहत मिलेगी और होली के अवसर पर माता वैष्णो देवी का दर्शन आसानी से कर सकेंगे।

वाराणसी से सुबह 5 बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसी तरह, ट्रेन नंबर 04603, 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच चार ट्रिप के साथ वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से कटड़ा के लिए चलेगी। ट्रेन सुबह 5 बजे वाराणसी से निकलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटड़ा पहुंचेगी। यह प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर में रुकेगी।

कटरा से वाराणसी के लिए शाम 6:15 बजे से चलेगी ट्रेन

वापसी के दौरान इस का ट्रेन नंबर 04604 हो जाएगा। यह ट्रेन 22 फरवरी से 6 मार्च तक चार ट्रिप के साथ कटड़ा से वाराणसी के लिए चलेगी। यह शाम 6:15 बजे निकलेगी और अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मू, उधमपुर, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ रुकेगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों का मकसद त्योहारों के समय आसान और सुविधाजनक यात्रा को आसान बनाना है। क्योंकि रेगुलर सर्विस ट्रेनों में भारी भीड़ होती है।

नोहलेश्वर महोत्सव मेले के किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM मोहन यादव, दमोह में बनेगा गीता भवन

0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नोहलेश्वर महोत्सव मेले के किसान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव है। इसके अलावा उन्होंने नोहटा को नगर परिषद बनाए जाने का भी ऐलान किया।भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नोहटा, जिला दमोह में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर “नोहलेश्वर महोत्सव” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि यंत्रों एवं उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नोहलेश्वर महादेव की महिमा ऐसी है कि जो एक बार आता है, उसका मन बार-बार यहां आने को करता है। कृपावंत, कृपाशंकर भगवान नोहलेश्वर महादेव की आशीर्वाद से हम प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव आस्था ही नहीं, स्थानीय संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का भी उत्सव है। हमारी सरकार आस्था के स्थलों के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दमोह में 2 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा गीता भवन
किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय जनता की मांग पर नोहटा को परीक्षण के उपरांत नगर परिषद बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह में 2 करोड़ रूपए की लागत से गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। दमोह जिले में 600 करोड़ रूपए की नई सिंचाई परियोजना विकसित की जाएगी। इससे जिले के 33 गांवों को भरपूर पानी मिलेगा। दमोह में 10 करोड़ रूपए की लागत से वॉटर स्पोर्ट्स, बोट क्लब सहित अन्य पर्यटन गतिविधियों का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूखेड़ा और हटा में खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए नए स्टेडियम बनाए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर का अभिनंदन भी किया।

सरकार दमोह के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड के विकास के लिए तत्पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार दमोह के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड के विकास के लिए तत्पर है। यहां के तेंदूखेड़ा में 165 करोड़ की नई योजना को स्वीकृति दी गई है। दमोह के लिए नया फोर लेन भी मंजूर किया गया है। दमोह में पर्यटन के साथ-साथ उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सभी क्षेत्रों में समान रूप से प्रयास कर रही है। दमोह जिले में जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए जैविक हाट लगाए जा रहे हैं। अब तक जिले में 69 जैविक हाटों में 28 लाख रुपए के उत्पादों की बिक्री हुई है। जिला प्रशासन ने किसानों को खाद वितरण के लिए ई-टोकन की व्यवस्था की, यह अत्यंत सराहनीय पहल है।

अन्नदाता की खुशहाली और समृद्धि से ही देश खुशहाल बनेगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारे अन्नदाता हैं। आपकी खुशहाली और समृद्धि से ही देश खुशहाल बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसी भी देश के साथ रिश्तों में किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं किया। खेतों में किसान और सीमा पर जवान, दोनों हमारे लिए बराबर सम्मान रखते हैं। राज्य सरकार किसानों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रख रही है। विकास कार्यों को गति देने में हमारी सरकार सदैव जनता के साथ खड़ी है।

दमोह में युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दमोह में औद्योगिक प्रक्षेत्र के विकास के साथ जरूरतमंद युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सूखे खेत को पानी मिल जाए, तो फसल सोने जैसी हो जाती है। दमोह जिले को केन-बेतवा लिंक परियोजना से सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी और गीता जयंती को भव्यता के साथ मनाने की शुरुआत की। मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है, जो विकास के साथ विरासत का भी संरक्षण कर रहा है।

नोहटा का नोहलेश्वर मंदिर 1100 साल से अधिक पुराना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नोहटा का नोहलेश्वर मंदिर 1100 साल से अधिक पुराना है, जिसे कलचुरी सम्राज्य में महारानी नोहला ने इसे बनवाया था। नोहलेश्वर महोत्सव के आयोजन से इसक्षेत्र के पर्यटन को नई ऊर्जा मिल रही है।

तेलंगाना की फैक्ट्री में रिएक्टर में धमाके के बाद लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

0

तेलंगाना के चौटुप्पल थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के रिएक्टर में जोरदार धमाका हो गया। इससे कंपनी में भीषण आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले के डोटीगुडेम में एक कंपनी में रिएक्टर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और धमाके का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।फायर अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कम से कम 10 फायर इंजन मौके पर भेजे गए। इमरजेंसी टीमों के आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया। धमाके के तुरंत बाद आस-पास के वर्कर्स और लोगों को निकाल लिया गया था।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

अधिकारियों ने बताया कि यादाद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल थाना अंतर्गत डोटीगुडेम में एक फैक्ट्री में रेडिएटर ब्लास्ट के बाद बड़ा धमाका हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और धमाके का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा, “यादाद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल पुलिस स्टेशन के तहत डोटीगुडेम में ब्रुंडावन लैबोरेटरीज PVT में रेडिएटर ब्लास्ट के बाद बड़ा धमाका हुआ। फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

तेज धमाके के बाद मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, दो रिएक्टर तेज़ आवाज़ के साथ फट गए, जिससे आस-पास के इलाके में अफ़रा-तफ़री मच गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कंपनी में कुल 11 कर्मचारी मौजूद थे। धमाके की जानकारी मिलते ही, चौटुप्पल DSP मधुसूदन रेड्डी, फायर डिपार्टमेंट के लोगों के साथ बचाव और आग बुझाने के काम का इंतज़ाम करने के लिए मौके पर पहुंचे।

खेसरा विवाद ने लिया गंभीर मोड़, दो भाइयों के बीच मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

0

सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगरा गांव के वार्ड नंबर–6 में पुश्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच वर्षों पुराना विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। पीड़ित रविंद्र प्रसाद सिंह ने अपने बड़े भाई नथुनी सिंह पर हिस्से की जमीन पर अवैध कब्जा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार वर्ष 2009 में पिता स्वर्गीय तुलसी सिंह की संपत्ति का आपसी सहमति से बंटवारा हुआ था। खेसरा संख्या 8657 की कुल पांच डिसमिल भूमि दोनों भाइयों में बराबर बांटी गई थी, लेकिन आरोप है कि बड़े भाई ने उनके हिस्से की लगभग 1.5 डिसमिल जमीन पर अब तक अवैध कब्जा कर रखा है। बीते दो वर्षों में इस विवाद को लेकर कई बार झगड़े, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
रविंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि उन्होंने स्थानीय थाना से लेकर जिला और राज्य स्तर तक कई बार आवेदन दिए। यहां तक कि मुख्यमंत्री और डीजीपी बिहार तक गुहार लगाई गई, लेकिन किसी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से विपक्षी पक्ष का मनोबल लगातार बढ़ता गया। आरोप है कि आए दिन नए-नए विवाद खड़े कर पूरे परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता है।

पीड़ित ने 8 मार्च 2024 की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी निजी जमीन पर बिजली का खंभा लगाकर 6 से 7 फीट ऊंचाई पर सर्विस पॉइंट का तार ले जाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर विवाद और बढ़ गया तथा जान से मारने का प्रयास किया गया। स्थिति बिगड़ने पर पीड़ित को अपनी जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा और सीतामढ़ी पहुंचकर अधिकारियों को मोबाइल के माध्यम से सूचना देनी पड़ी।
मामले को लेकर पीड़ित ने डीसीएलआर सदर, जिला पदाधिकारी कार्यालय तथा अंचल अधिकारी रीगा को लिखित शिकायत सौंपते हुए जमीन से अतिक्रमण हटाने, अवैध बिजली कनेक्शन/सर्विस तार को तत्काल रोकने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पीड़ित का कहना है कि लगातार तनाव और विवाद के कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं और प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो विवाद और अधिक गंभीर रूप ले सकता है। फिलहाल पीड़ित को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

नई दिल्ली: सुल्तानपुरी में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप

0

नई दिल्ली। राजधानी के सुल्तानपुरी इलाके में मारपीट, तोड़फोड़, चोरी और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला खुशी (उम्र 25 वर्ष), जो सुल्तानपुरी, नई दिल्ली में रहती हैं, ने थाना सुल्तानपुरी में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

शिकायत के अनुसार, 12 फरवरी 2026 की रात कुछ लोग एकजुट होकर जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों में मोसिम, जावेद, सलमान, राजा, राशिद, गुलशन, सब्बो (शब्बा) और सोनिया मुजम्मिल समेत अन्य लोगों के नाम शामिल बताए गए हैं।

पीड़िता का आरोप है कि सभी आरोपी गुंडों को साथ लेकर आए और घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। पत्थरबाजी कर घर के सामान को नुकसान पहुंचाया गया। फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान को तोड़ दिया गया तथा बाहर खड़ी गाड़ी पर भी पत्थर फेंककर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

नकदी, जेवर और मोबाइल चोरी का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि 13 फरवरी 2026 की रात करीब 2 बजे घर में रखे लगभग 70 हजार रुपये नकद, एक आईफोन 13, और दो जोड़ी कान के बंदे (झुमके) चोरी कर लिए गए।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घटना के दौरान जान से मारने की धमकी दी और दोबारा हमला करने की चेतावनी भी दी।

परिवार को लगातार धमकी

खुशी का कहना है कि आरोपी न केवल उन्हें और उनके बच्चे को, बल्कि उनके मायके पक्ष के लोगों को भी परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपी बार-बार गुंडों के साथ घर पर आते हैं, मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे परिवार दहशत में है।

थाने में दी गई लिखित शिकायत

पीड़िता ने 13 फरवरी 2026 को थाना सुल्तानपुरी में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि आरोपियों द्वारा दोबारा हमला किया जा सकता है।

घटना 12-13 फरवरी 2026 की रात की बताई गई है और शिकायत घटना के तुरंत बाद दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।