Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 132

शादी का झांसा देकर 5 हजार रुपये ऐंठने का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी; युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

0

मुरैना/विजयपुर।

मुरैना जिले के भाग चैनी निवासी संजीत कुशवाहा ने एक युवती और उसके परिजनों पर शादी का झांसा देकर पैसे लेने तथा बाद में जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह विजयपुर में मार्बल का काम करता था, जहां उसकी मुलाकात रामपाल की रहने वाली युवती रामकेसी से हुई।

पीड़ित के अनुसार, युवती खेत पर आया-जाया करती थी, इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। कुछ समय बाद युवती ने उसे मिलने के लिए बुलाया। संजीत का आरोप है कि मुलाकात के दौरान उसने युवती को 2000 रुपये दिए। इसके बाद युवती ने अपने बेटे की बीमारी का हवाला देकर 1000 रुपये और बाद में स्कूल खर्च के नाम पर 500 रुपये लिए। इस तरह अलग-अलग बहानों से करीब 5000 रुपये ले लिए गए।

संजीत का आरोप है कि युवती ने उससे शादी का वादा किया था, जिसके भरोसे पर उसने आर्थिक मदद की। लेकिन कुछ समय बाद युवती के जीजा बुरा राम ने कथित तौर पर हस्तक्षेप करते हुए युवती को शादी से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जीजा ने युवती से कहा कि वह किसी और से शादी नहीं करेगी और उसे अपने साथ रखने की बात कही।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने इस मामले में विरोध जताया तो उसे लगातार धमकियां मिलने लगीं। आरोप है कि फोन पर विजयपुर बुलाकर जान से मारने और मारपीट करने की धमकी दी गई। इसके बाद युवती ने भी शादी से साफ इनकार कर दिया।

संजीत कुशवाहा का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। उसने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

“लक्ष्मी और अन्नपूर्णा स्वरूप हैं प्रदेश की बहनें”, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ खातों में भेजे 1500 रुपये

0

प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत प्रदेश की 25 लाख महिलाओं को 111 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 7 लाख से अधिक हितग्राही महिलाओं को 385 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की बहनें लक्ष्मी और अन्नपूर्णा स्वरूप हैं, उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। महाशिवरात्रि से पूर्व प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1500 रुपये की सम्मान राशि की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित किए।

यह राशि लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त के रूप में दी गई। योजना के तहत अब तक कुल 52,304 करोड़ रुपये की राशि हितग्राही महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है। कार्यक्रम का आयोजन खंडवा जिले के पंधाना में किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष में हमारी प्राथमिकता है कि बहनों को प्रशिक्षण मिले, उन्हें स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जाए और मेहनत की सही कीमत मिले। बहनें एक बगिया मां के नाम योजना और स्व-सहायता समूहों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। हमारी बहनें लखपति दीदी के साथ अब ड्रोन दीदी भी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित 5 लाख स्व-सहायता समूह के माध्यम से अब तक 62 लाख बहनें आत्मनिर्भर हुई हैं।1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित किए। इस योजना में अब तक लाड़ली बहनों को 52,304 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा कर प्रदेश के कल्याण के लिए उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर खंडवा के चहुंमुखी विकास के लिए 608 करोड़ रुपये से अधिक के 13 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें 255 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं 353.82 करोड़ लागत के 11 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा जिले में 301 करोड़ लागत की निर्मित भाम सिंचाई परियोजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्रयोगशाला और पंधाना के नवीन शासकीय सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ भी किया।5 लाख स्व-सहायता समूह की 62 लाख बहनें हुईं आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति नारी प्रधान है। घर में माताओं-बहनों के हाथ में पैसे आएं तो वे उन्हें परिवार की सुख समृद्धि में लगाती हैं। बहनों की जिंदगी बदलने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार कपास आधारित उद्योग में काम करेंगी तो उन्हें 5 हजार रुपये महीना अलग से दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवार की बेटियों का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हो रहा है। सामूहिक कन्यादान योजना में 55 हजार रुपये प्रति जोड़ा राशि दी जाती है।

सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में विवाह संस्कार सबसे बड़ा संस्कार है। यह परिवार में अमरता का संस्कार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पात्र हितग्राही परिवार की बेटियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था करा रही है, जिससे वे पढ़-लिखकर प्रदेश और परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में प्रदेश की 25 लाख बहनों को 111 करोड़ की राशि भी निरंतर भेजी जा रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रदेश की 7 लाख से अधिक हितग्राहियों बहनों को 385 करोड़ की राशि दी गई है।

खेती में महिलाओं की भागीदारी से सशक्त होगी अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में दूध का उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को भावांतर योजना का लाभ मिला है। गेहूं का समर्थन मूल्य भी 2700 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। खेती में महिलाओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, गांव, किसान परिवार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था उतनी ही सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के लिए फिर से सर्वे कराया जा रहा है, जिससे वंचित पात्र हितग्राहियों को भी पक्के मकान मिल पाएं। राज्य सरकार गांव-गांव तक नल जल योजना से शुद्ध पेय जल उपलब्ध करवा रही है।धार्मिक पर्यटन का अद्भुत केंद्र बनकर उभरेगा निमाड़
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खंडवा दादा धूनीवाले दादा, क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा और सुप्रसिद्ध गायक किशोर कुमार की धरती है। राज्य सरकार ने टंट्या मामा के नाम पर खरगौन में विश्वविद्यालय स्थापित किया। साथ ही,जनजातीय महापुरुषों को सम्मान देने के लिए कार्यक्रमों की रचना भी की है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर मालवा और निमांड़ अंचल की पहचान है। उन्होंने वाराणसी के काशी विश्वनाथ सहित अनेक मंदिरों को भव्यता प्रदान की। बहुत जल्द खंडवा से ओंकारेश्वर और ओंकारेश्वर-इंदौर के बीच नई रेल लाइन की शुरुआत होगी। निमाड़ की कनेक्टिविटी इंदौर और दिल्ली-मुंबई से बढ़ जाएगी।

औद्योगिक विकास के साथ निमाड़ अंचल भी समृद्ध होगा। बाबा ममलेश्वर धाम (ओंकारेश्वर) को विकसित करने के लिए 300 करोड़ लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। यहां एकात्म धाम, स्टैच्यू ऑफ वननेस, संत सिंगाजी धाम के विकास कार्यों के पूर्ण होने पर निमाड़ अंचल धार्मिक पर्यटन का अद्भुत केंद्र बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषक कल्याण वर्ष में खंडवा जिले के लिए सुक्ता माइक्रो सिंचाई परियोजना, पंधाना में “एक जिला-एक उत्पाद” योजना में प्याज प्रोसेसिंग यूनिट और पंधाना तालाब नगर परिषद को हस्तांतरण करने की घोषणा की।

मां, बहन और भाई छत पर बना रहे थे बम, तभी हो गया धमाका, VIDEO देख सहम जाएगा दिल, 2 की मौत के बाद NIA की जांच शुरू

0

छत पर हुए धमाके का का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। धमाके के बाद गंभीर रूप से झुलसे लोग खुद को आग से बचा रहे हैं। इस धमाके में दो लोगों की जान चली गई। इसमें से एक खूंखार अपराधी भी था।ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके सुंदरपदा में हुए जोरदार विस्फोट मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सुंदरपदा में 27 जनवरी की शाम को हुए इस धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने धमाके की तीव्रता को साफ दिखा दिया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में जोरदार झटका महसूस किया गया और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।धमाके में 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे
जानकारी के मुताबिक, यह धमाका उस समय हुआ जब एक मकान की छत पर विस्फोटक सामग्री बनाई जा रही थी। अचानक हुए इस विस्फोट में कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। बाकी की हालत गंभीर बताई गई है।

अपराध के लिए बना रहे थे बम
घटना वाले दिन मौके पर पहुंचे डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा था कि मुख्य आरोपी शाहनवाज मलिक जो इसमें घायल हुआ है। उसका अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। यह घटना देख कर समझ आ रहा है कि कोई अपराध करने के लिए ये लोग यहां विस्फोटक बना रहे थे। विस्फोटक बनाते वक्त यह धमाका हुआ है। धमाके के कारण 4 लोग घायल हुए हैं। शाहनवाज मलिक, उसकी मां, उसकी बहन और उसका एक दोस्त अमित रंजन मलिक इस धमाके में घायल हुए हैं। सभी को कैपिटल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद वे प्राइवेट अस्पताल भेजे गए।

मुख्य आरोपी शहनवाज और उसकी मां की मौत
जिस मकान में यह धमाका हुआ, वहां पहले से एक कुख्यात अपराधी शाहनवाज रह रहा था। इस धमाके में शाहनवाज और उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। मुख्य आरोपी शहनवाज उर्फ मफ्फी की 4 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी मां की मौत 10 फरवरी को हुई। वे गंभीर रूप से झुलस गए थे और अस्पताल में इलाज के दौरान उन लोगों ने दम तोड़ दिया। शहनवाज के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। अलग-अलग थानों में शाहनवाज पर अटेम्प्ट टू मर्डर, इल्लीगल फायरआर्म पोसेशन समेत लगभग 7 केस दर्ज थे।

NIA की टीम ने इकट्ठा किए सैंपल
धमाके की गंभीरता को देखते हुए एनआईए ने भी इस मामले में एंट्री की और जांच शुरू कर दी। एनआईए की टीम मौके पर पहुंची और वहां से मिट्टी और मलबे के सैंपल भी इकट्ठा किए हैं, ताकि फॉरेंसिक जांच के जरिए यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था।

बाकी घायलोंं के ठीक होने के बाद होगी पूछताछ
इस मामले में चार लोग घायल हुए थे, जिनमें से शहनवाज और उसकी मां की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी दो लोगों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। जब बाकी घायल लोग स्वस्थ हो जाएंगे, तब उनसे पूछताछ की जाएगी। इस पूछताछ के जरिए यह जानने की कोशिश होगी कि अवैध बम बनाने में और कौन-कौन लोग शामिल थे और इसके पीछे क्या मकसद था।
कहीं इस मामले में कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं!
यह जांच इस ओर इशारा कर रही है कि यह मामला सिर्फ एक साधारण आपराधिक घटना नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश भी हो सकती है। हालांकि अभी तक जांच एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली में AI का महाकुंभ! पीएम मोदी आज करेंगे एआई इम्पेक्ट एक्सपो का उद्घाटन, जुटेंगे दुनिया के दिग्गज नेता

0

राजधानी दिल्ली आज एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। पीएम मोदी सोमवार शाम 5 बजे प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के महाकुंभ का आगाज होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे प्रगति प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 16 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। यह एक्सपो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और नवाचार का सबसे बड़ा मंच साबित होने वाला है।
पीएमओ ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के साथ किया जाएगा। यह एक्सपो एआई के व्यावहारिक प्रदर्शन का एक राष्ट्रीय मंच होगा, जहां नीति व्यवहार से मिलेगी, नवाचार व्यापक स्तर पर लागू होगा और प्रौद्योगिकी आम नागरिक तक पहुंचेगी।

दुनियाभर के दिग्गजों का जमावड़ा
इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देशों के उपराष्ट्रपति और 9 देशों के प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं। साथ ही, दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के CEO और करीब 2 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। पीएमओ के अनुसार, इस पूरे पांच दिवसीय आयोजन में 25 लाख से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेना में आयोजित होगा, जो वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप, शिक्षाविदों और अनुसंधान संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक साथ लाएगा। इस एक्सपो में एआई तंत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करने वाले 13 देशों के मंडप भी होंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के पवेलियन शामिल हैं। इस एक्सपो में 300 से अधिक चुनिंदा प्रदर्शनी मंडप और लाइव प्रदर्शन होंगे जिन्हें तीन मुख्य विषयों – लोग, ग्रह और उन्‍नति – के आधार पर तैयार किया गया है। इसके अलावा

600 से ज्यादा स्टार्टअप
एक्सपो में 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप शामिल होंगे, जिनमें से कई वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक और जनसंख्या-स्तरीय समाधान कर रहे हैं। ये स्टार्टअप ऐसे उपयुक्‍त समाधानों का प्रदर्शन करेंगे, जो पहले से ही वास्तविक दुनिया में उपयोग में हैं। ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 25 लाख से अधिक आगंतुकों के भाग लेने की उम्मीद है। इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक एआई पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर नयी साझेदारियों को बढ़ावा देना और व्यावसायिक अवसर पैदा करना है।

500 से ज्यादा सत्रों का आयोजन
इसमें 500 से अधिक सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें 3,250 से अधिक दूरदर्शी वक्ता और परिचर्चा सदस्य शामिल होंगे। इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में एआई के परिवर्तनकारी प्रभाव को स्वीकार करना और यह सुनिश्चित करने के लिए भविष्य की कार्रवाइयों पर विचार-विमर्श करना होगा कि एआई से प्रत्येक वैश्विक नागरिक को लाभ मिले।

इस कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास सघन निगरान की जा रहा है। एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया गया है। इसे साथ ही मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम को भी लगाया गया है। यह सिस्टम ऐसा है जो किसी भी ड्रोन को पकड़ने और उसे बेअसर करने में सक्षम है। वहीं 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

17 फरवरी से सभी के लिए खुलेगा एक्सपो
‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में प्रवेश पर कार्यक्रम के पहले दिन कुछ प्रतिबंध होंगे और इसके साथ आयोजित होने वाली प्रदर्शनी 17 फरवरी से सभी के लिए खुलेगी। एडवाइजरी में कहा गया, “भारत मंडपम प्रदर्शनी क्षेत्र 16 फरवरी को बंद रहेगा (उद्घाटन शाम पांच बजे) और प्रदर्शनी 17 फरवरी से सभी के लिए खुलेगी।” इस प्रदर्शनी में 13 देशों के पवेलियन भी होंगे, जो एआई क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करेंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के पवेलियन शामिल हैं।

अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र सहित साढ़ू की मौत एक अन्य बाइक सवार घायल

0

ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक15फरवरी2026

सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत जियावन थाना क्षेत्र की कुंदवार चौकी के ग्राम हूमनाडॉड में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन (ग्रामीणों के अनुसार हाइवा) ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि एक ही बाइक पर सवार पिता, पुत्र और उनके साढ़ू की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों की पहचान जगन्नाथ सिंह (55 वर्ष) पिता जय मंगल सिंह, लालदेव सिंह (25 वर्ष) पिता जगन्नाथ सिंह, निवासी सरौधा तथा तेज बाली सिंह (50 वर्ष) पिता सुखलाल सिंह, निवासी डऊआडोल के रूप में हुई है। तीनों आपस में पिता-पुत्र एवं साढ़ू बताए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार अरविंद केवट (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही कुंदवार चौकी प्रभारी, जियावन थाना प्रभारी तथा एसडीओपी देवसर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम हेतु चीरघर भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मध्य प्रदेश सिंगरौली से संवाददाता रमेश चंद्र जायसवाल की

उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील अंतर्गत ग्राम चिकली में गिरवी रखे गए आभूषण वापस नहीं लौटाने और मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है।

0

उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील अंतर्गत ग्राम चिकली में गिरवी रखे गए आभूषण वापस नहीं लौटाने और मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस थाना इंगोरिया में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि रकम चुकाने के बावजूद आरोपी द्वारा न केवल आभूषण लौटाने से इनकार किया गया, बल्कि गाली-गलौज और मारपीट भी की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कढ़ाई निवासी जितेन्द्र भाटी पिता भेरूलालजी भाटी, जाति मोगिया आदिवासी ने अपनी निजी जरूरतों के चलते गांव चिकली भीन निवासी संजय सोनी के पास अपने सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखे थे। इनमें मंगलसूत्र की कटोरी, दस मोती, एक चांदी की चैन, लगभग 250 ग्राम चांदी का कंदोरा तथा करीब 700 ग्राम के अन्य चांदी के आभूषण शामिल थे। कुल मिलाकर लगभग 40 हजार रुपए में यह सामान गिरवी रखा गया था।

पीड़ित का आरोप है कि उसने समय पर पूरी राशि ब्याज सहित आरोपी को चुका दी। इसके बावजूद आरोपी संजय सोनी द्वारा आभूषण लौटाने में आनाकानी की जा रही है। जब पीड़ित ने अपने गहने वापस मांगे तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट की। इतना ही नहीं, पीड़ित के अनुसार आरोपी ने गिरवी का जो बिल दिया था, उसे भी छीनकर फाड़ दिया और धमकी दी कि जहां जाना है चला जा, कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, चाहे सुप्रीम कोर्ट तक क्यों न चला जाए।

घटना के बाद पीड़ित ने थाना इंगोरिया पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे न्याय दिलाया जाए और उसके गिरवी रखे गए आभूषण उसे वापस दिलवाए जाएं।

महाशिवरात्रि व्रत कब खोला जाएगा? जान लें शुभ मुहूर्त और पारण की सही विधि

0

महाशिवरात्रि का पावन त्योहार 15 फरवरी 2026 को है। इस दिन जो लोग व्रत ले रहे हैं उन्हें कब और कैसे व्रत का पारण करना चाहिए इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जा रहा है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से शिवजी की पूजा करते हैं। रुद्राभिषेक, मंत्र जप इस दिन शिवालयों में होते हैं। व्रत रखने वाले लोग महाशिवारात्रि के दिन मंदिरों में जाकर कीर्तन-भजन भी करते हैं और रात्रि जागरण करते है। रात्रि जागरण करने के बाद अगले दिन महाशिवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि महाशिवरात्रि के व्रत का पारण किस शुभ मुहूर्त में किया जाना चाहिए और पारण की विधि क्या है। महाशिवरात्रि व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को है क्योंकि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी की शाम 5 बजकर 4 मिनट से शुरू है वहीं इसका समापन 16 फरवरी की शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि की पूजा चतुर्दशी तिथि की रात के समय करने का विधान है और चतुर्दशी तिथि रात्रि में 15 फरवरी को ही रहेगी। यही वजह है कि इसी दिन व्रत रखना भी सही होगा। वहीं व्रत का पारण 16 फरवरी के दिन आपको करना चाहिए। पारण के लिए शुभ मुहूर्त नीचे बताए गए हैं।

पारण का पहला शुभ मुहूर्त- 16 फरवरी सुबह 7 बजे से 8 बजकर 33 मिनट तक (8 बजकर 33 मिनट से लेकर 9 बजकर 58 मिनट तक राहुकाल रहेगा इस दौरान पारण न करें)
अमृत काल में करें पारण- 16 फरवरी सुबह 9 बजकर 58 मिनट से 11 बजकर 38 मिनट तक अमृत काल रहेगा इस दौरान आप पारण कर सकते हैं।
अभिजीत मुहूर्त में पारण- 16 फरवरी को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा इस दौरान भी महाशिवरात्रि व्रत का पारण किया जा सकता है।
विजय मुहूर्त में पारण- महाशिवरात्रि के अगले दिन विजय मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 48 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा यह समय भी पारण के लिए शुभ होगा।
महाशिवरात्रि व्रत पारण की विधि
महाशिवरात्रि का पारण 16 फरवरी के दिन किया जाएगा। इस दिन सुबह उठकर स्नान-ध्यान करें।

इसके बाद पूजा स्थल पर धूप-दीप जलाकर भगवान शिव की पूजा आपको करनी चाहिए।
पूजा के दौरान बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, घी आदि भगवान शिव को अर्पित करें।
इसके बाद शिव मंत्रों का जप, शिव चालीसा आदि का पाठ आपको करना चाहिए।
भगवान शिव को केला, सेब, बेर आदि का भोग आपको लगाना चाहिए।
पूजा के अंत में शिव जी की आरती का पाठ करें।
इसके बाद फल, मखाना, साबुदाना आदि खाकर आप शुभ मुहूर्त में व्रत खोल सकते हैं।

16-20 फरवरी तक बंद रहेंगे दिल्ली के 20 अहम रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

0

दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी के बीच एआई समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस वजह से दिल्ली के कई रास्ते आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। इस सिलसिले में पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 नई दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगी। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में कई देशों के प्रमुख, सरकारों के मुखिया, मंत्री, मेहमान देशों के डेलीगेट्स और अंतररार्ष्ट्रीय संस्थानों के मुखिया शामिल होंगे।

समिट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक डिटेल्ड ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया है कि जो गाड़ियां दिल्ली में नहीं रुकना चाहती हैं, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दूसरे रास्तों की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ऐसी गाड़ियों को समिट के दौरान दिल्ली में एंट्री नहीं दी जाएगी। एयरपोर्ट और अलग-अलग रेलवे स्टेशनों तक पैसेंजर्स के आने-जाने में आसानी होगी। हालांकि, आने-जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे दूसरे रास्ते लें और देरी से बचने के लिए काफी ट्रैवल टाइम रखें।

10 स्कूलों के लिए खास तैयारी

वीवीआईपी मूवमेंट के मुख्य रास्तों पर मौजूद 10 स्कूल 17 फरवरी, 2026 से बोर्ड परीक्षाएं कराएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इन स्कूलों के लिए नोडल ऑफिसर तैनात किए हैं ताकि स्टूडेंट्स और स्टाफ आसानी से परीक्षा केंद्रों तक आ जा सकें। नोडल ऑफिसर की लिस्ट, उनके कॉन्टैक्ट नंबर और सुझाए गए रास्तों के साथ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ शेयर की गई है। स्कूल मैनेजमेंट को सलाह दी गई है कि वे ट्रैफिक अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट करें और परीक्षा के दिनों में परेशानी से बचने के लिए माता-पिता और स्टूडेंट्स को तय रास्तों के बारे में बताएं।

15 वर्षीय छात्रा नीलम गुरुग्राम से रहस्यमय ढंग से लापता, 7 महीने बाद भी सुराग नहीं; परिजनों ने युवक पर जताया शक

0

गुरुग्राम/मध्य प्रदेश।
हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सेक्टर-45 इलाके से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस कार्रवाई और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Madhya Pradesh के Panna जिले के महेवा क्षेत्र के रहने वाले अवध कुमार की 15 वर्षीय बेटी नीलम बीते सात महीनों से लापता है, लेकिन अब तक उसका कोई ठोस सुराग सामने नहीं आ सका है।

पीड़ित परिवार के अनुसार नीलम कक्षा 9वीं की छात्रा थी। गर्मी की छुट्टियों के दौरान वह अपने माता-पिता के साथ रोजगार के सिलसिले में गुरुग्राम आई थी। परिवार सेक्टर-45 क्षेत्र में एक कोठी में काम कर रहा था। घटना वाले दिन नीलम दोपहर करीब 2 बजे तक कोठी में काम करती रही, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, मगर कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।

नीलम के पिता अवध कुमार, निवासी वार्ड नंबर-18 महेवा, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश), ने बताया कि उनकी बेटी को लापता हुए पूरे सात महीने बीत चुके हैं। उनका आरोप है कि शुरुआती दिनों में यदि पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती तो शायद आज उनकी बेटी का पता चल चुका होता। परिजनों का कहना है कि उन्हें अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।

अवध कुमार ने इस मामले में मनोज नामक युवक पर शक जताया है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश का ही रहने वाला यह युवक घटना से ठीक दो दिन पहले गुरुग्राम आया था। वह धर्म कॉलोनी क्षेत्र में रहकर बेलदारी का काम कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से मनोज और उसके परिजनों से लगातार फोन पर बातचीत होती रही, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है।

परिवार का यह भी कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित थानों के चक्कर लगाए, लेकिन जांच की रफ्तार बेहद धीमी रही। एक नाबालिग बच्ची के लापता होने के बावजूद न तो संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई सामने आई।

पीड़ित पिता अवध कुमार ने भावुक होकर कहा कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है और उसकी सुरक्षित बरामदगी उनकी सबसे बड़ी चिंता है। वह दिन-रात बेटी की तस्वीर लेकर दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें निराशा के अलावा कुछ नहीं मिला।

यह मामला सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि आखिर नाबालिग बच्चों के लापता होने पर प्रशासन कब संवेदनशील होगा। अब पीड़ित परिवार की आखिरी उम्मीद मीडिया और उच्च अधिकारियों से है कि समय रहते नीलम को ढूंढा जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सार्वजनिक अपील:
जिस किसी को भी नीलम के बारे में कोई जानकारी मिले, वह निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:
📞 9891 620279 (अवध कुमार)
📞 9899684987 (रेखा बाई)

सूचना देने वाले को ₹11,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है।

 

आगरा के सिकन्दरा में प्रेम विवाह बना विवाद की वजह, युवती ने ससुराल पक्ष पर पति को बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

0

आगरा जिले के सिकन्दरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के बाद एक युवक और युवती के बीच पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। जानकारी के अनुसार सिकन्दरा मोहल्ला जैन गली निवासी रिंकी ने थाना खंडोली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसने सुनील निवासी घडी दौलत हाजीपुर खेरा आगरा के साथ लगभग छह महीने के संबंध के बाद 20 जनवरी 2026 को विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन युवक के परिजन इस रिश्ते से नाराज बताए जा रहे हैं।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि शादी की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजनों ने उसे बहाने से घर बुलाया और वहां उसे अपने पास रोक लिया। युवती का कहना है कि इसके बाद से सुनील उससे बात नहीं कर रहा है और उसे परिवार के दबाव में रखा गया है। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि लड़के के परिजन उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

शिकायत में लड़के के पिता लक्ष्मण सिंह, माता नीरज देवी, भाई सुशील चौधरी और छोटे भाई यश चौधरी सहित अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। युवती ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपने पति को परिवार के दबाव से मुक्त कराने की मांग की है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है।