Wednesday, July 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 129

भदोही में विकलांग व्यक्ति से पुलिस की कथित बदसलूकी, बिना हेलमेट रोकने पर मारपीट और धमकी का आरोप

0

भदोही जिले के नथईपुर क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। कृपा शंकर तिवारी निवासी नथईपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश 221304 ने आरोप लगाया है कि जब वे अपनी बेटी बबीता के ससुराल उनसे मिलने बाइक से जा रहे थे, तभी रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।

परिजनों के अनुसार कृपा शंकर तिवारी शारीरिक रूप से विकलांग हैं और उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है। बताया जा रहा है कि वे अपनी बेटी से मिलने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बिना हेलमेट देख रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनसे कड़ी पूछताछ करने के बजाय हाथापाई शुरू कर दी।

पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने न केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि गाली-गलौज भी की। इतना ही नहीं, कथित रूप से उन्हें धमकी दी गई कि अगर दोबारा इस क्षेत्र में दिखाई दिए तो उन्हें पीट-पीट कर मार दिया जाएगा। इस घटना से पीड़ित और उनके परिवार में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति से यातायात नियम का उल्लंघन हुआ भी हो तो उसके लिए कानूनन चालान की कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन एक विकलांग व्यक्ति के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों से लेकर मानवाधिकार आयोग तक शिकायत करने को मजबूर होंगे।

असम: ‘मैंने राहुल गांधी से कहा-मेरा अपमान हो रहा है, उनके जवाब से मैं चौंक गया’, BJP ज्वाइन करने जा रहे बोरा का बड़ा खुलासा

0

असम में भूपेन बोरा के भाजपा में जाने की खबर से सियासत तेज है। भूपेन बोरा ने आरोप लगाया है कि मैंने राहुल गांधी से कहा था, सर मेरा अपमान हो रहा है। उनके जवाब से मैं चौंक गया था।गुवाहाटी: पूर्व एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोराह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “जब मैंने राहुल गांधी से कहा, ‘सर, मुझे बहुत अपमान महसूस हो रहा है,’ तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें भी बहुत अपमान सहना पड़ रहा है। उस क्षण मुझे लगा कि मेरे अपमान का कोई महत्व नहीं है। लेकिन मैं इतना सहन नहीं कर सकता, मुझमें इसे सहने की इतनी क्षमता नहीं है।”
नके इस बयान पर असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोराह कहते हैं, “…प्रियंका गांधी के असम कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार, 9 तारीख को एक बैठक हुई थी जिसमें यह चर्चा हुई कि हमें जल्द से जल्द गठबंधन सरकार बनानी होगी और इतने कम समय में केवल भूपेन बोराह ही ऐसा कर सकते हैं। योजना यह थी कि प्रियंका गांधी के यहां पहुंचते ही सभी गठबंधन सहयोगी एक साथ हाथ उठाकर गठबंधन की घोषणा कर देंगे। मुझे भी इस अवसर का लाभ उठाने में खुशी हुई… अब भी गठबंधन होगा। गौरव गोगोई ने गठबंधन इसलिए तोड़ा क्योंकि अगर गठबंधन सरकार बनती तो वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाते… उन्हें डर था कि अगर गठबंधन जारी रहा तो उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा… अब तो गठबंधन होगा ही… असम कांग्रेस के स्तंभ रहे कई वरिष्ठ नेताओं को अपमानित होना पड़ा है… वे बचे हुए नेताओं को मनाने की कोशिश करेंगे।”

पापा रणबीर की गोद में दिखी राहा, मम्मी आलिया और दादी नीतू की चल रही थी चिटचैट, वीडियो में दिखा क्यूट फैमिली मोमेंट

0

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में अपनी बेटी के साथ नजर आए। दोनों एक शादी में जाते हुए स्पॉट किए गए। इस दौरान के वीडियो सामने आए हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं।बॉलीवुड के पसंदीदा पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को हाल ही में स्पॉट किए गए। दोनों के साथ बेटी राहा कपूर भी नजप आईं। ये फैमिली मुंबई में एक शादी समारोह के दौरान नजर आई। बुधवार को हुए इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें न केवल यह जोड़ा, बल्कि उनकी मां नीतू कपूर और सोनी राजदान भी साथ नजर आईं। एक वायरल क्लिप में रणबीर कपूर अपनी कार से उतरते ही अपनी बेटी राहा को गोद में उठाते हुए और अपनी मां नीतू कपूर के साथ मुस्कुराते हुए बातें करते दिखाई दिए। वहीं आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर के साथ गहरी बातचीत में मग्न थीं, जो उनके परिवार के बीच के मजबूत और खुशहाल रिश्ते की झलक पेश कर रहा था।

देसी अंदाज में लगे कमाल
इस खास अवसर के लिए परिवार का फैशन सेंस भी काफी चर्चा में रहा। आलिया भट्ट ने क्रीम और गोल्डन रंग के खूबसूरत सूट में अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया, जबकि रणबीर कपूर ब्लैक एंड व्हाइट कुर्ते-पायजामे में बेहद डैशिंग लग रहे थे। नन्हीं राहा गुलाबी रंग के प्यारे आउटफिट में सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। वहीं नीतू कपूर ने ग्रे और ब्राउन शेड की एथनिक ड्रेस चुनी, जो उन पर काफी फब रही थी। रणबीर और आलिया, जिन्होंने कुछ साल की डेटिंग के बाद अप्रैल 2022 में शादी की थी, उसी साल नवंबर में माता-पिता बने। हालांकि उन्होंने क्रिसमस 2023 पर राहा के साथ पहली सार्वजनिक उपस्थिति दी थी, लेकिन बाद में आलिया ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल से राहा की सभी तस्वीरें हटाकर अपनी बेटी की प्राइवेसी को प्राथमिकता दी।

यहां देखें वीडियो
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आने वाले समय में बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। वह दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पीरियड रोमांटिक ड्रामा ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा, रणबीर कपूर नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म में रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान), साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला हिस्सा दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया
दूसरी ओरआलिया भट्ट का करियर ग्राफ भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वह 2027 के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी ‘चामुंडा’ और अभिषेक पाठक की रिलेशनशिप ड्रामा ‘हाउसवाइफ’ शामिल हैं। सबसे अधिक चर्चा उनकी आगामी एक्शन थ्रिलर ‘अल्फा’ की है, जिसे शिव रवैल निर्देशित कर रहे हैं। YRF स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में आलिया पहली बार एक कमांडिंग ऑफिसर के रूप में नजर आएंगी, जहां वह शरवरी के साथ एक ऑल-वुमन कॉम्बैट यूनिट का नेतृत्व करेंगी। इस फिल्म में बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो इसे साल की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्मों में से एक बनाता है।

ट्रंप को चाहिए “पावर ब्लू, बेबी ब्लू नहीं”…अब लाल, सफेद और नीले रंग में रंगा जाएगा एयरफोर्स वन; राष्ट्रपति ने क्यों दिया ऐसा आदेश

0

अमेरिका का एयर फोर्स वन विमान अब लाल, सफेद और नीले रंग में रंगा नजर आएगा। यह वही विमान है, जिससे अमेरिका के राष्ट्रपति यात्रा करते हैं।वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयरफोर्स वन को लाल, सफेद और नीले रंग से रंगने का आदेश दिया है। यह जानकारी अमेरिकी सेना की ओर से दी गई है। अमेरिकी सेना ने कहा कि लाल,सफ़ेद और नीले रंग की योजना एयर फ़ोर्स वन का नया लुक बनेगी। एयर फ़ोर्स ने कहा कि अपडेटेड जेट के लिए “लाल, सफ़ेद, सोने और गहरे नीले रंग की पेंट स्कीम” का उपयोग किया जाएगा, जो एयर फ़ोर्स वन के रूप में सेवा करेगी। इसके अलावा नियमित रूप से अन्य शीर्ष सरकारी अधिकारियों को लेकर उड़ान भरने वाले छोटे जेटों को भी रंगा जाएगा।

अमेरिकी सेना ने जारी की लुक रेंडरिंग
सेना ने नए लुक की एक रेंडरिंग जारी की है जो विदेशी नेताओं के साथ ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान दिखाए गए हवाई जहाज मॉडल से मेल खाती है। बता दें कि बोइंग दो अपने 747-800 विमानों को संशोधित करने की प्रक्रिया में है, जो मौजूदा दो पुराने बोइंग 747-200 विमानों की जगह लेंगे। इन विमानों का उपयोग राष्ट्रपति ट्रंप वर्तमान में करते हैं और जब राष्ट्रपति सवार होते हैं तो एयर फ़ोर्स वन कॉल साइन लेते हैं। इससे पहले 2018 में ट्रंप ने निर्देश दिया था कि ये नए जेट केनेडी-युग की प्रतिष्ठित नीले-सफ़ेद डिज़ाइन को छोड़कर सफ़ेद और नेवी रंग की स्कीम अपनाएंगे। इसके बजाय, विमान का ऊपरी आधा हिस्सा सफ़ेद होता, जबकि निचला हिस्सा, गहरा नीला होता जिसमें मध्य भाग का निचला हिस्सा भी शामिल है। इसके अलावा कोकपिट से पूंछ तक गहरे लाल रंग की एक पट्टी चलती। यह रंग योजना लगभग ट्रंप के निजी विमान के बाहरी हिस्से जैसी ही थी।

बाइडेन ने 2023 में पलटा था ट्रंप का फैसला
एयर फ़ोर्स की एक समीक्षा में सुझाव दिया गया था कि गहरे रंग लागत बढ़ाएंगे और नए जंबो जेट की डिलीवरी में देरी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मार्च 2023 में इस फैसले को पलट दिया था। ट्रंप ने पिछले महीने रिपोर्टरों से वर्तमान विमान के रंग का जिक्र करते हुए कहा था कि “हम पावर ब्लू चाहते हैं, बेबी ब्लू नहीं। हर चीज़ का अपना समय और स्थान होता है। ट्रंप ने कहा-हम रंग बदलेंगे। एयर फ़ोर्स के बयान में कहा गया है कि तीसरा 747-8i बोइंग जेट भी इसी रंग में पेंट किया जाएगा।

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने विदेशी राष्ट्र से महंगे उपहार लेने की नैतिकता और वैधता पर सवालों के बावजूद पिछले मई में कतर से उपहार में मिले लग्जरी बोइंग 747 जेट को औपचारिक रूप से एयर फ़ोर्स वन के उपयोग के लिए स्वीकार किया। एयर फ़ोर्स सेक्रेटरी ट्रॉय मेइंक ने पिछले जून में विधायकों से कहा था कि जेट में सुरक्षा संशोधन की लागत 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर से कम होगी लेकिन कोई विवरण नहीं दिया।

ट्रंप ने क्यों दिया विमान को लाल, सफेद और नीले रंग में रंगने का आदेश
ट्रंप ने राष्ट्रपति तथा उच्च अधिकारियों के अन्य विमानों समेत एयर फोर्स वन को लाल, सफेद और नीले (डार्क ब्लू) रंग में रंगने का आदेश दिया है, क्योंकि वे अमेरिकी झंडे के रंगों को अधिक प्रमुख और देशभक्तिपूर्ण मानते हैं। वर्तमान में एयर फोर्स वन पर केनेडी युग (1960 के दशक से) का हल्का नीला (बेबी ब्लू या रोबिन्स एग ब्लू) और सफेद रंग का डिजाइन है, जिसे ट्रंप “बेबी ब्लू” कहकर आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने पिछले साल फॉक्स न्यूज के साक्षात्कार में कहा था कि “हम पावर ब्लू चाहते हैं, बेबी ब्लू नहीं” और “यह लाल, सफेद और नीला होगा, जो मुझे उचित लगता है।”

स्टीव स्मिथ को नहीं खिलाने पर मचा बवाल, अब वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दी सफाई

0

T20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे और श्रीलंका के करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले ही दौर में बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमे में जबरदस्त बवाल मच हुआ है। 2009 के बाद पहली बार कंगारू टीम ग्रुप स्टेज पार नहीं कर पाई। ICC T20I रैंकिंग में 11वें नंबर की टीम जिम्बाबावे से हार और फिर श्रीलंका के खिलाफ करारी शिकस्त झेलने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में ही बोरिया बिस्तर बंध गया। इस शर्मनाक अभियान ने अब टीम मैनेजमेंट को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा स्टीव स्मिथ की भूमिका को लेकर हो रही है। टीम में देर से शामिल किए गए स्मिथ को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, जिससे फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने सिलेक्शन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। अब इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सफाई आई हैऑस्ट्रेलियन सिलेक्टर ने दी सफाई
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने सफाई देते हुए कहा कि स्मिथ को शुरुआत से ही केवल कवर के तौर पर टीम में रखा गया था। वह मुख्य रूप से ओपनिंग स्लॉट के बैकअप के लिए थे। दरअसल, कप्तान मिचेल मार्श ग्रोइन इंजरी के कारण शुरुआती दो मैच नहीं खेल सके थे, जिसके बाद स्मिथ को कवर के रूप में बुलाया गया। बाद में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के चोटिल होने पर उन्हें आधिकारिक तौर पर रिप्लेसमेंट के रूप में जोड़ा गया।

डोडेमाइड ने कहा कि तीसरे मैच में मार्श और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, इसलिए टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि आलोचकों का मानना है कि स्मिथ जैसे अनुभवी बल्लेबाज को बाहर रखना बड़ी भूल थी।

दिग्गज क्रिकेटरों ने उठाए सिलेक्शन पर सवाल
पूर्व दिग्गज मार्क वॉ ने इसे अपमान करार दिया। वहीं मैथ्यू हेडन और ग्लेन मैक्ग्रा ने भी चयन नीति और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को तरजीह देने पर सवाल उठाए। दिलचस्प बात यह है कि स्मिथ ने हाल ही में बिग बैश लीग 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 299 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था। इसके बावजूद उन्हें सीमित भूमिका में रखना फैंस को समझ नहीं आया। अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद पूरे अभियान की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। फिलहाल टीम के सामने ओमान के खिलाफ आखिरी मुकाबला मजबूती से खत्म करने की चुनौती है, लेकिन वर्ल्ड कप से बाहर होने की टीस ऑस्ट्रेलिया को लंबे समय तक परेशान कर सकती है।

तमिलनाडु: विधानसभा चुनाव से पहले DMDK ने बदला पाला, DMK के साथ किया गठबंधन

0

2024 लोकसभा चुनाव के दौरान डीएमडीके ने एआईडीएमके के साथ गठबंधन किया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने पाला बदला है और डीएमके के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है।तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले DMDK ने पाला बदल दिया है। आगामी चुनाव के लिए पार्टी ने DMK के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया है। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में डीएमडीके और एआईडीएमके ने साथ चुनाव लड़ा था। इसे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जुड़ा बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अभिनेता विजयकांत की पार्टी डीएमडीके ने डीएमके गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। 2021 विधानसभा चुनाव में यह दल अकेले ही चुनाव लड़ा था और कोई सीट नहीं जीता था। इस बार सत्ताधारी पार्टी के साथ गठबंधन कर डीएमडीके ने अपनी स्थिति मजबूत की है।

2024 में यह पार्टी एआईडीएमके की अगुआई वाले गठबंधन में शामिल हुई और पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन कोई सीट नहीं जीत पाई। ऐसे में दो साल बाद फिर पाला बदलकर डीएमके के साथ जीत हासिल कर सत्ता में आने की कोशिश जारी है।

प्रेमलता विजयकांत ने किया ऐलान
चेन्नई में डीएमके चीफ एमके स्टालिन से मिलने के बाद डीएमडीके की जनरल सेक्रेटरी प्रेमलता विजयकांत ने इस गठबंधन का औपचारिक तौर पर ऐलान किया। उन्होंने कहा, “हमने डीएमके के साथ अलायंस कर लिया है। हमारी पार्टी के कैडर भी यही चाहते थे। यह अलायंस तब बन जाना चाहिए था, जब कैप्टन विजयकांत जिंदा थे। सीटों की संख्या दोनों पार्टियों के इलेक्शन कमिटी बनाने और उस पर बातचीत करने के बाद तय की जाएगी। आज, हमने डीएमके के साथ अलायंस कर लिया है।” यह पहला मौका है, जब डीएमडीके ने डीएमके के साथ गठबंधन किया है।

अप्रैल-मई में होंगे चुनाव
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव अप्रैल और मई के महीने में हो सकते हैं। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 10 मई तक है। ऐसे में चुनाव आयोग को इस तारीख से पहले चुनाव पूरे करने होंगे। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल और मई के पहले सप्ताह में मतदान और वोटों की गिनती हो सकती है।

‘हमने 15 साल तक के बच्चों के लिए बंद किया सोशल मीडिया, PM मोदी भी यही करेंगे’, बोले फ्रांस के राष्ट्रपति

0

India AI Summit 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी से आह्वान किया कि वे भी 15 साल की उम्र से कम के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दें।India AI Summit 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी से आह्वान किया कि वे भी 15 साल की उम्र से कम के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दें। मैक्रों ने कहा कि फ्रांस ने 15 साल के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद कर दिया है। हम इस रास्ते पर आगे निकल चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी इसी रास्ते पर चलेंगे।
मैक्रों ने जताई PM मोदी के एक्शन की उम्मीद
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों बोले, ‘बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी इस क्लब में शामिल होंगे।’ मैक्रों ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने के लिए कार्रवाई करेंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘बच्चों की सुरक्षा कोई नियम नहीं, बल्कि सभ्यता है।’

खनियाधाना में युवक ने लगाया मारपीट और झूठे छेड़छाड़ के आरोप का मामला, थाने में सुनवाई न होने का आरोप

0

खनियाधाना/शिवपुरी।
जिला शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र से एक विवादित मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपने साथ मारपीट किए जाने और बाद में उस पर झूठे छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। टेकरी मोहल्ला वार्ड नंबर 05 निवासी 25 वर्षीय सगीर खान पुत्र शहीद खान ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार 23 जनवरी 2026 की रात करीब 7 बजे सगीर खान जगदीश पान वाले की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान रोहित नामक युवक के कहने पर शिवानी नाम की युवती ने कथित रूप से बिना किसी कारण गाली-गलौच शुरू कर दी। सगीर का आरोप है कि जब उन्होंने कारण पूछा तो शिवानी और उसके भाई ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में उन्होंने 25 जनवरी 2026 को थाना खनियाधाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सगीर खान का कहना है कि घटना के बाद मामला पलटते हुए उन पर ही छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उनका आरोप है कि विपक्षी पक्ष लड़की होने और आर्थिक प्रभाव का लाभ उठाकर उन पर गंभीर आरोप थोप रहा है। सगीर के मुताबिक वह लगातार थाने में आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

युवक ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है। उनका कहना है कि वह लगातार मानसिक तनाव में हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पीड़ित युवक का कहना है कि किसी बड़ी अनहोनी होने से पहले प्रशासन उनके कार्यवाही में मदद करें और उन्हें समय रहते न्याय मिल सके

हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच किस स्तर पर चल रही है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

अब देखना होगा कि खनियाधाना पुलिस इस प्रकरण में क्या कदम उठाती है और सच्चाई सामने लाने के लिए किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।

बड़ी खबर, T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच कनाडा के पूर्व कप्तान ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

0

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। कनाडा के पूर्व कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।T20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा की टीम का सफर खत्म होते ही एक खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37 साल के बल्लेबाज धालीवाल 19 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। न्यूजीलैंड से हार के बाद कनाडा की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में वह सिर्फ 10 रन बना सके। इसके तुरंत बाद धालीवाल ने साफ कर दिया कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाने वाला मैच उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने टूर्नामेंट में आने से पहले ही ले लिया था। बता दें, T20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा को पहली जीत नसीब हुई है। अब तक खेले अपने तीनों मैचों में टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

रिकॉर्ड और यादगार पल
साल 1988 में चंड़ीगढ़ में जन्में नवनीत कई साल पहले कनाडा शिफ्ट हो गए, जहां उनका इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट खेलने का सपना साकार हुआ। साल 2015 में इंटरनेशनल करियर शुरू करने वाले धालीवाल कनाडा के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 48 T20I मैचों की 46 पारियों में उन्होंने 32.62 के औसत और 129.20 के स्ट्राइक रेट से 1305 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने 29 T20I और चार ODI मैचों में कनाडा की कप्तानी की और उनकी कप्तानी में टीम ने 21 T20 मुकाबले जीते। 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना और वर्ल्ड कप के पहले मैच में 44 गेंदों पर 61 रन की पारी खेलना उनके करियर के सबसे यादगार पलों में से एक रहा।

अब कोचिंग में आजमाएंगे हाथ
ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धालीवाल जमीनी स्तर पर कोचिंग में उतरना चाहते हैं। उनका लक्ष्य अब युवाओं के साथ काम करना है। नवनीत धालीवाल का संन्यास कनाडा क्रिकेट में एक युग का अंत है, लेकिन साथ ही नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी है। अब कनाडा की युवा टीम पर उनके सपनों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

‘किसानों को सोलर पंप, गौशालाओं के लिए नई पॉलिसी’, OBC स्टूडेंट्स के लिए भी बड़ा ऐलान

0

मध्य प्रदेश सरकार फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए अपना बजट पेश किया। फाइनेंस मिनिस्टर जगदीश देवड़ा ने अपना बजट स्पीच अर्थशास्त्र के कोट “प्रजा सुखम राजनाह…” (एक राजा की खुशी उसकी प्रजा की खुशी में होती है) से शुरू किया। वहीं, कांग्रेस ने असेंबली के बाहर ‘गुल्लक’ लेकर प्रदर्शन किया।भोपालः मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 4,38,317 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। देवड़ा ने विपक्ष की टोका-टोकी और व्यवधानों के बीच यह बजट पेश किया। इस दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने राज्य के लोगों पर बढ़ते कर्ज के बोझ पर चिंता जताई और नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बजट की तारीफ की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के बजट पर कहा कि सर्वस्पर्शी, समावेशी विकास, सुशासन, पर्यावरण, पर्यटन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान पर फोकस किया है। हमने 2047 तक एक समृद्ध मध्य प्रदेश का संकल्प लिया है। हमने खराब पुल-पुलियों की मरम्मत के लिए ₹900 करोड़ दिए हैं। सिंहस्थ उत्सव के लिए लगभग ₹13,800 करोड़ का प्रावधान किया गया है। हमने स्कूलों में बच्चों को खाने के साथ दूध देने का एक नवाचार शुरू किया है, और हमारी सरकार ने इसके लिए पांच साल में ₹6,600 करोड़ दिए हैं।

हमने बजट में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए लगभग ₹24,000 करोड़ दिए हैं। हम कोई भी स्कीम बंद नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम काफी फंड लगा रहे हैं। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के लिए ₹28,000 करोड़ दिए गए हैं। यह बजट एक सुखद, समृद्ध मध्य प्रदेश बनाएगा।

युवाओं के रोजगार के लिए भी पर्याप्त प्रावधान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज देश का तीसरा सबसे युवा राज्य मध्य प्रदेश है तो युवाओं के रोजगार के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए हैं। विकास के सभी पैमानों के लिए एयरपोर्ट से लेकर, नए प्रकार के ग्रीनफील्ड रोड बनाने तक, नई कॉलेज, विद्यालय, अस्पतालों तक हम काम कर रहे हैं। धार्मिक पर्यटन ने हमारे यहां सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं, सबसे ज्यादा धार्मिक पर्यटकों की संख्या अपने प्रदेश में आई है। हमारे राज्य में विदेशी पर्यटक भी आए हैं लेकिन आने वाले समय में यह संख्या और बढ़े इसके लिए टेंट सिटी से लेकर होम स्टे तक सभी प्रकार के क्षेत्रों में हम विकास कर रहे हैं। जंगल में जानवरों के संख्या बढ़ रही है ऐसे में हमने ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए फेंसिंग की भी व्यवस्था की है। उम्मीद कर रहे हैं कि विकास के इस क्रम में लगातार हम मिलकर इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे।