Wednesday, July 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 121

ट्रंप ने ईरान को कहा सड़कछाप बमों का राजा, बोले-तेहरान को कभी नहीं मिलेगा परमाणु हथियार

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन-2026 में ईरान पर बड़ा हमला बोला है। ट्रंप ने ईरान का मजाक उड़ाते हुए उसे सड़कछाप बमों का राजा कहा।वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन-2026 में संबोधन के दौरान ईरान पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने ईरान के प्रशासन का मखौल उड़ाते उन्हें सड़कछाप बमों का राजा बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के प्रशासन और इसके खूनी प्रॉक्सी ने दशकों से केवल आतंकवाद, मौत और नफरत फैलाई है। उन्होंने हजारों अमेरिकी सैनिकों को मारा और लाखों लोगों को रोडसाइड बमों से मारा-घायल किया। वे रोडसाइड बमों के राजा थे।
ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार
ट्रंप ने इस दौरान अपने पहले कार्यकाल में ईरानी जनरल सुलेमानी को खत्म करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मैंने सुलेमानी को खत्म किया था, इसका बहुत बड़ा असर हुआ। वह रोडसाइड बम का फादर था। ट्रंप ने कहा कि ईरान दुनिया का नंबर 1 आतंकवाद प्रायोजक है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। “मेरा पसंदीदा तरीका कूटनीति है, लेकिन एक बात निश्चित है कि दुनिया के नंबर 1 आतंक प्रायोजक को परमाणु हथियार नहीं मिलेगा।

ईरान के पास है यूरोप और अमेरिकी बेसों को निशाना बनाने वाली मिसाइल
“ट्रंप ने दावा किया कि ईरान यूरोप और अमेरिकी बेसों को निशाना बनाने वाली मिसाइल विकसित कर चुका है और जल्द ही अमेरिका तक पहुंचने वाले मिसाइल बना रहा है। उन्होंने कहा, “हमने उनके परमाणु कार्यक्रम को मिटा दिया था, लेकिन वे फिर से शुरू कर रहे हैं। वे अभी भी अपनी खतरनाक महत्वाकांक्षाओं का पीछा कर रहे हैं। संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे और वह तालियां बजा रहे थे। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर वे परमाणु हथियार बनाने की कोशिश जारी रखेंगे तो अमेरिका सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेगा।

ईरान ने हजारों प्रदर्शनकारियों को मारा
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या की है। राष्ट्रपति ने आगे कहा- ईरान डील चाहता है, लेकिन “पवित्र शब्द” नहीं कह रहा कि हम कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे।” ट्रंप की यह टिप्पणियां ईरान के साथ चल रही परमाणु वार्ता और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच आई हैं, जहां ट्रंप ने पहले भी ईरान के परमाणु साइट्स पर हमले करवाए थे। ट्रंप ने ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रशासन द्वारा हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या किए जाने का भङी जिक्र किया।

T20 WC 2026: सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, जानें क्या है पूरा समीकरण?

0

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड सबसे पहले पहुंचने वाली टीम बन गई है। अब बाकी की 3 टीमों का तय होना बाकी है।T20 WC 2026 Semifinal Scenerio: T20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है, लेकिन अभी भी तीन स्पॉट बचे हुए हैं। अब नजरें ग्रुप-1 और ग्रुप-2 की बाकी टीमों पर टिकी हैं। दरअसल, सुपर-8 चरण में बाकी की 7 टीमें अंतिम चार में जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें भी शामिल हैं आइए जानते हैं बाकी तीन सेमीफाइनल स्पॉट के लिए क्या है पूरा समीकरण।

ग्रुप 1 का समीकरण
साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को बड़े अंतर से हराकर सुपर-8 में शानदार आगाज किया। ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज ( 2 पॉइंट और NRR +5.350) टॉप पर है जबकि साउथ अफ्रीका 2 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट +3.800 है। अब अफ्रीकी टीम के 2 मुकाबले बचे हैं। अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है, तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर दो में से एक मैच जीतता है, तो नेट रन रेट (NRR) निर्णायक बन सकता है, खासकर यदि तीन टीमें 4-4 पॉइंट्स पर फंसती हैं।

भारत
साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारतीय टीम की आगे की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारतीय टीम 0 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट -3.800 है। अब टीम इंडिया के 2 मुकाबले बचे हैं। भारतीय टीम 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और फिर 1 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। ऐसे में टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। इसके अलावा बाकी टीमों के मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

अगर साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। अगर वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका को हरा दे और जिम्बाब्वे भी अफ्रीकी टीम को धूल चटा दे, तो भारत की दो जीत उसे सेमीफाइनल का टिकट दिला देगी। अगर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज 2-2 मैच जीतते हैं, तो फिर भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा।

वेस्टइंडीज
ग्रुप-1 की टॉपर वेस्टइंडीज के फिलहाल 2 पॉइंट है और नेट रन रेट भी +5.350 है। वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया दोनों को हराते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर साउथ अफ्रीका और भारत 2-2 जीत के साथ फिनिश करते हैं, तो फिर वेस्टइंडीज को कम से कम एक मैच बड़े अंतर से जीतना होगा ताकि बाकी टीमों से नेट रन रेट बेहतर रहे।

जिम्बाब्वे
वेस्टइंडीज से बुरी तरह हारने के बाद टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के ड्रीम रन में एक बड़ी रुकावट आई है, जिससे वे नेट रन-रेट पर भारत से और पीछे हो गए हैं। जिम्बाब्वे को अब सुपर-8 स्टेज से आगे बढ़ने के लिए टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों को हराना होगा। साथ ही अन्य मैचों के नतीजे भी अपने पक्ष में आने की दुआ करनी होगी। ऐसी संभावना है कि 4-4 पॉइंट्स पर कई टीमें फंस सकती हैं, जहां फिर नेट रन रेट से फैसला होगा।

ग्रुप 2 का समीकरण
इंग्लैंड

पाकिस्तान को हराने के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। इंग्लैंड ने लगातार 2 मैच जीत जीते हैं और अब टीम की कोशिश अगला मैच जीतते हुए ग्रुप-2 में टॉप पर फिनिश करने की होगी। इंग्लैंड पहली टीम बन गई है, जिसने लगातार 5वीं बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

श्रीलंका

मेजबान श्रीलंका की टीम इंग्लैंड से बुरी तरह हारने के बाद ग्रुप-2 में सबसे निचले पायदान पर है। लंका के खात में 0 पॉइंट है और उसका नेट रन रेट -2.550 है। श्रीलंका को सेमीफाइनल में जाने के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। एक भी हार उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर करने के लिए काफी होगी।

पाकिस्तान
इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, ऐसे में श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की दो जीत पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाने का सपना तोड़ देगी। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत जरूरी है। साथ ही उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका न्यूजीलैंड को हराए और इंग्लैंड भी न्यूजीलैंड को मात दे। अगर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को हरा देती है, तो पाकिस्तान को श्रीलंका को हराने के साथ बेहतर नेट रन रेट की भी जरूरत पड़ेगी। कीवी टीम की दो हार का मतलब है कि पाकिस्तान को सिर्फ श्रीलंका को हराना होगा। हालांकि, न्यूजीलैंड की एक हार सलमान अली आगा की टीम के लिए भी दरवाजा खोल देगी। ऐसे में फिर नेट रन रेट की लड़ाई होगी।

न्यूजीलैंड
अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों को हरा देता है तो वह ग्रुप-2 में टॉप पर फिनिश करेगा। यदि कीवी टीम श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड से हार जीती है, तो फिर उसे पाकिस्तान के रिजल्ट और नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा। कुल मिलाकर, सेमीफाइनल की दौड़ बेहद रोमांचक हो चुकी है। इंग्लैंड के बाद कौन सी तीन टीमें अंतिम चार में पहुंचेंगी, यह आने वाले मुकाबलों के नतीजे सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

10वीं परीक्षा के दौरान छात्रा बनी मां, गणित का पेपर छोड़ गई बाथरूम; बच्चे को दिया जन्म

0

छात्रा गणित का पेपर देते समय शौचालय गई। लगभग 15 मिनट तक वापस नहीं लौटी तो एक महिला कर्मचारी को उसे देखने के लिए भेजा गया। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रही एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया।
गणित के पेपर के दौरान हुई घटना
छात्रा परीक्षा केंद्र पर गणित का पेपर दे रही थी। परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे ने बताया कि छात्रा अचानक शौचालय जाने की बात कहकर अपनी सीट से उठी। जब वह करीब 15 मिनट तक वापस नहीं लौटी, तो संदेह होने पर एक महिला कर्मचारी को उसे देखने भेजा गया।

महिला कर्मचारी ने पाया कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से किसी नवजात बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ
मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए छात्रा और नवजात को तुरंत पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 17 वर्षीय छात्रा और उसका बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-1 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि छात्रा बेटमा थाना क्षेत्र की निवासी है। शुरुआती पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह कान्हा बर्मन नामक युवक के संपर्क में पिछले दो साल से थी। पिछले एक साल से उनके बीच शारीरिक संबंध थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि बालिका के परिजनों को उसके गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं थी।

सेक्टर-1 थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी युवक कान्हा बर्मन की तलाश में जुटी है।

13 साल की शादी, तीन बेटी… फिर भी आधी रात बच्चों संग निकाली गई महिला: पति पर नशे और ससुराल पर मारपीट का आरोप

0

कैमूर। जिले के कर्मीचक गांव से एक विवाहिता को आधी रात तीन छोटे बच्चों के साथ घर से निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रिमझिम देवी ने आरोप लगाया है कि 13 साल की शादी और तीन बेटी की मां होने के बावजूद उन्हें ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। महिला का कहना है कि पति के नशे और परिवार की प्रताड़ना को वह वर्षों तक सहती रही, लेकिन अब हालात असहनीय हो गए हैं।

रिमझिम देवी, पत्नी चितु बिंद, निवासी ग्राम कर्मीचक, पोस्ट दरौ, थाना क्षेत्र भभुआ, जिला कैमूर (बिहार) की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति कपड़ा बनाने की मशीन चलाने का काम करते हैं और अधिकतर समय बाहर रहकर कमाई करते हैं। आरोप है कि पति शराब और गांजा जैसे नशे का सेवन करते हैं और जितनी कमाई होती है, उसे नशे में खर्च कर देते हैं। रिमझिम का कहना है कि उन्होंने कई बार मायके में भी पति को नशा करते अपनी आंखों से देखा है, लेकिन पति और परिवार की इज्जत के कारण वह चुप रहीं।

महिला ने बताया कि करीब चार महीने पहले की घटना है। रात करीब 12 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सिर्फ इस बात पर विवाद हुआ कि उन्होंने घर के पास रहने वाले एक युवक से सामान्य बातचीत कर ली थी। इसी बात को लेकर उन पर चरित्र पर सवाल उठाए गए और बेरहमी से पीटा गया।

रिमझिम देवी के अनुसार, ससुर कुंवर बिंद, सास जगमनी देवी, जेठानी कमलावती देवी, देवर बंटू कुमार और चंदेश्वर ने मिलकर उन्हें और उनके तीनों बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। उस समय उनके पति बाहर काम करने गए हुए थे। महिला का कहना है कि मारपीट के बाद उन्हें मायके भेज दिया गया और तब से वह लगातार मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं।

पीड़िता का आरोप है कि उनका परिवार आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि वह हर जगह न्याय के लिए भागदौड़ कर सके। तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और भविष्य को लेकर वह चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।

2000 रुपये के लेनदेन से शुरू हुआ विवाद, हत्या में फंसाने का आरोप: गाजियाबाद में मां ने उठाए पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल

0

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी देहात क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने 25 वर्षीय बेटे अरुण कुमार को पड़ोसी अमरपाल की हत्या के झूठे आरोप में फंसाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित मां प्रेमवती पत्नी हरिश्चंद्र ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

29 दिसंबर की रात क्या हुआ?

घटना 29 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। प्रेमवती के अनुसार, उनके पड़ोसी अमरपाल ने अरुण को ₹2000 दिए क्योंकि वह काम करने गया था उसी के पुराने पैसे बाकी थे

रात करीब 8:30 बजे अरुण ने अमरपाल को 30 रुपये का डाटा रिचार्ज करने के लिए फोन किया। उस समय अमरपाल अपने भाई प्रदीप और दोस्त चंदन के साथ नया मोबाइल खरीदने जा रहा था।

करीब 9 बजे अमरपाल फोन खरीद कर तीनों वापस घर आ गए और घर के बाहर अलाव तापते रहे। आरोप है कि रात 9:30 बजे अमरपाल के पास किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से निकल गया। रात 10 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने लगे। कुछ देर बाद घर के पास खाली प्लॉट में अमरपाल का शव मिला।

परिवार का कहना है कि अमरपाल अक्सर उस खाली प्लॉट में अपने साथियों के साथ बैठकर सिगरेट पीता और सट्टा खेलता था। प्रेमवती का आरोप है कि सट्टे से जुड़े किसी बड़े विवाद को दबाने के लिए उनके बेटे को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

30 दिसंबर को पुलिस ने उठाया

प्रेमवती के मुताबिक, 30 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे पुलिस अरुण को उठाकर ले गई। उस समय वह गुज्जर चौक स्थित बादाम के गोदाम में काम कर रहा था, जहां चार गाड़ियां माल लेकर आई थीं। शाम 7:30 बजे मां को जानकारी मिली तो वह थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने सुबह तक छोड़ने का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

दवा देने से रोका, टॉर्चर का आरोप

मां का कहना है कि अरुण का पहले एक्सीडेंट हो चुका है, जिससे उसके सिर और पैरों में चोट थी। उसे नियमित दवाइयों की जरूरत थी। आरोप है कि पुलिस ने पहले दवा देने से मना कर दिया। आधी रात 12:30 बजे काफी अनुरोध के बाद दवा खिलाने दी गई।

प्रेमवती ने आरोप लगाया कि 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक अरुण को थाने में अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया। उसे उल्टा लटकाकर लाठियों से पीटा गया और डर के कारण उससे जबरन कबूलनामा कराया गया।

साक्ष्य गढ़ने का आरोप

परिवार ने थाना अंकुर विहार के एसएचओ योगेंद्र पंवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि मृतक के मोबाइल फोन पर अरुण के फिंगरप्रिंट लिए गए और वीडियो बनाकर उसे दोषी साबित करने की कोशिश की गई।

गोदाम मालिक पर भी सवाल

प्रेमवती का आरोप है कि गोदाम मालिक ब्रिजेश पंडित, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत बताए जाते हैं, ने सीसीटीवी फुटेज देने के बजाय टालमटोल की। गिरफ्तारी के समय अरुण के पास मौजूद 25 हजार रुपये और उसकी शादी में मिली गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।

परिवार का आरोप है कि अब उन्हें धमकियां दी जा रही हैं कि यदि आगे कार्रवाई की तो पति को भी चोरी के केस में फंसा दिया जाएगा।

मां बोली— “मेरा बेटा निर्दोष है”

प्रेमवती का कहना है कि उनका बेटा पहले से पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। उसकी शादी को दो साल हुए थे, एक बच्चा भी था जिसकी मौत हो चुकी है। वह परिवार का सहारा था।

मां ने जिला अधिकारी से निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच और पुलिस की भूमिका की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो निर्दोष युवक की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।

फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं कर रही है ना ही कोई कार्यवाही कर रही है आप प्रेमवती अपने बेटे के इंसाफ के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है और उनका लगातार रो-रो कर बुरा हाल है वह उच्च अधिकारियों और प्रशासन से तुरंत मामले में संज्ञान लेकर न्याय दिलाने की मांग कर रही है ताकि समय रहते न्याय मिल सके और कोई बड़ी दुर्घटना होने से बचा जा सके

मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरवाजा तोड़कर ‘दारू’ की तलाशी, फिर लाखों के जेवर गायब:

0

दिल्ली में काम कर रहे युवक का आरोप—पुलिस कार्रवाई के बाद घर में हुई चोरी, एक महीने से नहीं हो रही सुनवाई

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले के माणिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपट्टी वार्ड नंबर 10 से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे मंटु यादव ने आरोप लगाया है कि उनके बंद पड़े घर का दरवाजा पुलिस ने शराब की तलाश में तोड़ दिया। तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन दरवाजा क्षतिग्रस्त कर टीम लौट गई। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान चोरी हो गए। घटना को करीब एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंटु यादव दिल्ली में काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी नीतू देवी हाल ही में बच्चे के जन्म के कारण अपने मायके में रह रही थीं। सुंदरपट्टी स्थित उनके घर में ताला लगा हुआ था और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी शराब की तलाश में पहुंचे और बिना परिवार को सूचना दिए दरवाजा तोड़कर घर की तलाशी ली। हालांकि उन्हें वहां से शराब नहीं मिली।

मंटु यादव का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के बाद घर असुरक्षित हो गया। दरवाजा टूटा होने के कारण किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर चोरी कर ली। जैसे ही उन्हें गांव से सूचना मिली, उन्होंने अपनी पत्नी नीतू देवी को फोन कर घर देखने भेजा। जब वह पहुंचीं तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे सोने के जेवर, बच्चों के हाथ के चांदी के कंगन, पत्नी की गले की चेन सहित अन्य कीमती सामान गायब थे।

परिवार का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के कारण ही यह चोरी संभव हुई। यदि दरवाजा नहीं तोड़ा जाता या सुरक्षा सुनिश्चित की जाती तो चोरी की घटना नहीं होती। पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है।

मंटु यादव का कहना है कि घटना को करीब एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो चोरी का खुलासा हुआ है और न ही दरवाजा तोड़ने की कार्रवाई पर कोई जवाब मिला है। परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है और न्याय की गुहार लगा रहा है।

यूपी-बिहार में गर्मी के तेवर, दिल्ली में 30°C तक पहुंचा टेम्परेचर, MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

0

फरवरी महीने का आखिरी हफ्ता साफ इशारा दे रहा है कि मौसम अब करवट ले रहा है। एक तरफ उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, तो दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश हुई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक तो 27 और 28 फरवरी से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। इस बीच चलिए जानते हैं आज 25 फरवरी को कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है। दिन के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम थोड़ा खुला-खुला महसूस होगा। दिल्ली में आज मौसम ज्यादातर साफ रहने वाला है।

यूपी-बिहार के मौसम का हाल
यूपी में मौसम शांत है और किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। प्रदेश में आज भी मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। कहीं भी बारिश, आंधी या किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, बिहार में कई जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ सकती है।

अन्य राज्यों का हाल-
मध्य प्रदेश- राज्य में पिछले 2 दिन में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। IMD के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में पानी गिरने का अनुमान है।
महाराष्ट्र- राज्य में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। लेकिन इसके बाद आने वाले 5 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत तक दिन थोड़ा ज्यादा गर्म महसूस हो सकता है।
पंजाब- राज्य के कुछ इलाकों में आज सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। हाईवे पर सफर करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
ओडिशा- ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में आज घने कोहरे की चेतावनी है। सुबह ड्राइव करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें क्योंकि विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना है।
कर्नाटक-केरल समेत इन राज्यों में बारिश
विदर्भ, केरल, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में आज बारिश और तेज हवाओं का असर दिख सकता है। आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी 26 फरवरी तक मौसम सक्रिय रह सकता है।

बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर इजरायल यात्रा पर निकले पीएम मोदी, प्रियंका गांधी ने कर दी ये बड़ी डिमांड

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की यात्रा पर आज इजरायल जा रहे हैं। उनकी इजरायल यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बड़ी बात कही है और उनसे कुछ मांग भी की है। जानिए प्रियंका ने क्या कहा है?कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की दो दिवसीय इजरायल यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा, मुझे आशा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इज़राइल की अपनी आगामी यात्रा के दौरान संसद को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का उल्लेख करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। भारत ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपने पूरे इतिहास में सत्य का साथ दिया है, हमें दुनिया को सत्य, शांति और न्याय का प्रकाश दिखाते रहना चाहिए।

इजरायल यात्रा से पहले पीएम मोदी ने क्या कहा

मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर, मैं 25-26 फरवरी 2026 को इज़राइल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। भारत और इज़राइल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि और गतिशीलता देखी है। मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, साथ ही जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से होने वाली चर्चाओं के लिए उत्सुक हूँ। हम पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

इस यात्रा के दौरान, मैं इज़राइल के राष्ट्रपति महामहिम इसहाक हर्ज़ोग से भी मिलूंगा। मुझे इज़राइली संसद, नेसेट को संबोधित करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनने का भी गौरव प्राप्त होगा, जो हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों के प्रति एक श्रद्धांजलि होगी। मैं भारतीय प्रवासी समुदाय के उन सदस्यों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने लंबे समय से भारत-इजराइल की विशेष मित्रता को पोषित किया है। मुझे विश्वास है कि मेरी राजकीय यात्रा दोनों देशों के बीच अटूट संबंधों को और मजबूत करेगी, रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगी और एक लचीले, नवोन्मेषी और समृद्ध भविष्य के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी।

ओवरटेक कर छीनी ‘छोटा हाथी’, चालक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

0

ओवरटेक कर छीनी ‘छोटा हाथी’, चालक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा
हांसी पुल के पास दिनदहाड़े वारदात; गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती, 112 पर कॉल के बावजूद सुराग नहीं

हांसी। जिंद रोड स्थित हांसी पुल के पास सोमवार दोपहर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय किशन पुत्र सुनील तोमर 24 फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अपनी छोटा हाथी गाड़ी (HR 58B 5382) लेकर सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने किशन से गाड़ी की चाबी छीन ली और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। साथ ही छोटा हाथी वाहन भी लेकर फरार हो गए।

परिजनों के अनुसार आरोपियों ने किशन के साथ सुनसान स्थान पर ले जाकर जमकर मारपीट की। विरोध करने पर उसे और बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर चोटें आने के कारण किशन को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया था। छानबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि इस वारदात में ‘प्रेम’ नामक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, जिस पर गाड़ी छीनने और मारपीट करने का आरोप है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग पर इस तरह की वारदात कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

तरियानी में रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, पिता-पुत्र पर हमला, घर पर पथराव; कांड 15/2026 में नामजद 11 आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे

0

शिवहर।
जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के मरहला गांव में रास्ते और जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आपराधिक मामले का रूप ले चुका है। मरहला निवासी रंजीत कुमार उर्फ रजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि 15 जनवरी 2026 की शाम उनके परिवार पर सुनियोजित हमला किया गया। घटना में उनके पिता पर धारदार हथियार से हमला हुआ, जबकि उन्हें खुद लोहे की रॉड से सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके बावजूद तरियानी थाना कांड संख्या 15/2026 में नामजद 11 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार दहशत में है।

पीड़ित के अनुसार गांव में झज्जी छोड़कर घर बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि विपक्षी पक्ष रास्ते पर निर्माण कर रहा था। जब रंजीत के पिता समझाने गए तो उन पर हमला कर दिया गया। रंजीत का दावा है कि उनके पिता को काट दिया गया, जिसका फोटो और वीडियो भी उपलब्ध है। पिता को बचाने पहुंचे रंजीत कुमार पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और कई टांके लगाने पड़े।

परिजनों के मुताबिक, चाची के बेटे लखींद्र सहनी को भी ईंट से मारकर घायल किया गया। आरोप है कि जब परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल गए, उसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे घर पर मौजूद महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई और परिवार भय के साये में जीने को मजबूर हो गया।

रंजीत कुमार ने 20 जनवरी 2026 को तरियानी थाने में बीएनएस-2023 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। एफआईआर में अफसर कुमार, फेकू सहनी, जितेंद्र सहनी, मुन्ना सहनी, संजीव सहनी, जगन्नाथ सहनी, पिकी देवी, तेतरी देवी, गीता देवी और मुकेश सहनी सहित 11 लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि इनमें से कुछ लोग खुलेआम हथियार लेकर घूमते हैं और परिवार को जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक तक कई बार आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रंजीत कुमार का आरोप है कि अनुसंधानकर्ता से मिलने पर उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया, जबकि आरोपियों को खुलेआम घूमते देखा जा सकता है। परिवार का दावा है कि विपक्षी पक्ष आर्थिक प्रभाव के बल पर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

रंजीत कुमार ने पुलिस अधीक्षक, शिवहर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले परिवार को सुरक्षा मिल सके। फिलहाल प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने जिले में कानून-व्यवस्था और जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।