Wednesday, July 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEntertainment'अल्फा' ने पांचवें दिन पकड़ी रफ्तार, 'बेबी डू डाई डू' का रहा...

‘अल्फा’ ने पांचवें दिन पकड़ी रफ्तार, ‘बेबी डू डाई डू’ का रहा बुरा हाल, आलिया भट्ट का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार

‘अल्फा’ ने पांचवें दिन कलेक्शन में 10.4% की बढ़त के साथ वापसी की। आलिया भट्ट की फिल्म ने भारत में 4.25 करोड़ और दुनिया भर में 70.03 करोड़ हो गया। वहीं ‘बेबी डू डाई डू’ बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।
आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ और ‘बेबी डू डाई डू’ 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आलिया की फिल्म का जलवा बरकरार है और हुमा कुरैशी की मिस्ट्री-थ्रिलर की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती दिनों में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। हालांकि, सोमवार को ‘अल्फा’ ने भारत और विदेशों में कोई कास कमाई नहीं की। वहीं ‘बेबी डू डाई डू’ का कलेक्शन पहले दिन से ही निराशाजनक रहा है। अब इन दोनों फिल्मों के पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार पांचवें दिन ‘अल्फा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7,173 शो में 4.25 करोड़ रुपये कमाए। यह चौथे दिन की 3.85 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 10.4% की बढ़त है। इन नए आंकड़ों के साथ फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 42.10 करोड़ हो गई है, जबकि रिलीज के पांच दिनों बाद इसकी भारतीय ग्रॉस कमाई 50.23 करोड़ रुपये है। विदेशी बाजार में ‘अल्फा’ ने पांचवें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी ग्रॉस कमाई 19.80 करोड़ रुपये हो गई। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 70.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बेबी डू डाई डू के 5वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार ‘बेबी डू डाई डू’ ने 5वें दिन यानी अपने पहले मंगलवार 697 स्क्रीन्स से 36 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 40 लाख रुपये रहा। फिल्म की कुल कमाई उम्मीद से बहुत कम है। ‘अल्फा’ से मिल रही टक्कर, दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और धीमी रफ्तार ने ‘बेबी डू डाई डू’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डाला है।

आलिया भट्ट-हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्में
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में आलिया नजर आने वाली हैं। इसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं। वहीं हुमा कुरैशी के काम की बात करें तो वह जल्द ही यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में दिखाई देंगी, जो 26 अगस्त रिलीज होने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments