Wednesday, July 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 120

NCERT की किताब में न्यायपालिका विरोधी कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- यह एक साजिश हो सकती है

0

सुप्रीम कोर्ट में NCERT की 8वीं की किताब में जोड़े गए अध्ययन में न्यायपालिका को भ्रष्टाचार बताए जाने से संबंधित मामले में सुनवाई हुई। सीजेआई ने कहा कि ये बड़ा कैलकुलेटेड मूव है, जिसमें भारतीय न्यायपालिका को भ्रष्ट बताया गया।सुप्रीम कोर्ट में नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की 8वीं की किताब में जोड़े गए अध्ययन में न्यायपालिका को भ्रष्टाचार बताए जाने से संबंधित मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर सुनवाई हुई। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वह इस मामले में बिना शर्त माफी मांगते हैं। NCERT की तरफ से एसजी तुषार मेहता पेश हुए। 11 मार्च को अगली सुनवाई होगी।

सीजेआई (CJI) ने कहा कि हमने इस पर मीडिया में खबरें देखी हैं। सुप्रीम कोर्ट को सेकेट्री जनरल इस पर जांच करेंगे कि ये कैसे छपी। यह एक साज़िश भी हो सकती है।
एसजी ने कहा कि पुस्तक बाजार में छपकर गई थी, वो वापस ले ली गई है।
सीजेआई ने कहा कि ये बड़ा कैलकुलेटेड मूव है जिसमें भारतीय न्यायपालिका को भ्रष्ट बताया गया। पूरा शिक्षक समाज इसे ट्रोल कर रहा है।
जस्टिस बागची ने कहा कि डिजिटल युग में एक किताब की हज़ारों प्रतियां बन गई होंगी। यह कैसे किया गया, यह जानना जरूरी है।
SG तुषार मेहता ने कहा कि NCERT ने बिना शर्त माफी मांग ली है।
तुषार मेहता ने कहा जो चेप्टर था उसे किसी भी तरह से जस्टिफाई नहीं ठहराया जा सकता है।
SG मेहता ने कहा कि स्वतः संज्ञान केस में, हम बिना शर्त माफी मांगते हैं।
CJI ने कहा कि मीडिया में हमारे दोस्तों ने यह नोटिस भेजा है। इसमें माफी का एक शब्द भी नहीं है।
सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा- यह जानबूझकर किया गया है।
क्या ये कॉपी मार्केट में हैं? – CJI
CJI ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह पता लगाना हमारी इंस्टीट्यूशनल ड्यूटी है कि यह किताब में पब्लिश हुआ था या नहीं। रजिस्ट्रार जनरल को भेजे गए कम्युनिकेशन में अथॉरिटी बचाव कर रही थी। यह एक गहरी साजिश थी।
SG तुषार मेहता ने कहा- जिन दो लोगों ने दो चैप्टर तैयार किए हैं, वे कभी भी UGC या किसी मिनिस्ट्री के साथ काम नहीं करेंगे।
CJI ने पूछा कि क्या ये कॉपी मार्केट में हैं?
SG मेहता ने बताया कि 32 किताबें मार्केट में गईं और उन्हें वापस ले लिया गया है। पूरी किताब को फिर से देखा जाएगा।
CJI ने कहा कि यह एक सोचा-समझा कदम है। पूरी टीचिंग कम्युनिटी को बताया जाएगा कि इंडियन ज्यूडिशियरी करप्ट है और केस पेंडिंग हैं… फिर स्टूडेंट्स और फिर पेरेंट्स। यह एक गहरी साज़िश है!
कपिल सिब्बल ने कहा कि पॉलिटिशियन और लीडर्स का क्या? यह किताब pdf फॉर्मेट में है।
CJI ने कहा- व्यवस्था के 3 अंग- विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका लोकतंत्र के सुचारू रूप से काम करने के लिए जरूरी हैं।
वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन सर्कुलेशन हार्ड कॉपी से कहीं ज़्यादा है।
हम और गहरी जांच चाहते हैं- CJI
CJI ने कहा- हम और गहरी जांच चाहते हैं। हमें पता लगाना है कि कौन जिम्मेदार है और हम देखेंगे कि कौन-कौन हैं। उसकी सजा मिलनी चाहिए। हम केस बंद नहीं करेंगे।
SG तुषार मेहता ने कहा- हम इंस्टीट्यूशन के साथ खड़े हैं… कोई भी बचकर नहीं निकलेगा।
CJI ने कहा कि हमारे संविधान बनाने वाले बहुत जागरूक थे और उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि संवैधानिक जिम्मेदारियां तय हों… लेजिस्लेचर, ज्यूडिशियरी और एग्जीक्यूटिव ऑटोनॉमी के साथ काम कर सकें और हमारे देश के डेमोक्रेटिक ताने-बाने को बचा सकें। संवैधानिक रूप से बताई गई सीमाओं को मानते हुए हम चौंक गए जब एक बड़े अखबार ने ग्रेड (II) के लिए सोशल साइंस की किताब ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड’ के रिलीज़ के बारे में एक आर्टिकल छापा, जिसका पहला एडिशन फरवरी 2026 में NCERT ने पब्लिश किया गया था।
CJI ने कहा कि इस चैप्टर में ज्यूडिशियरी के खिलाफ मिली सैकड़ों शिकायतों का खास तौर पर ज़िक्र है, जिससे लगता है कि कोई एक्शन नहीं लिया गया और एक पुराने CJI के भाषण के कुछ शब्द लिए गए हैं, जिससे लगता है कि ज्यूडिशियरी ने खुद ट्रांसपेरेंसी की कमी और इंस्टीट्यूशनल करप्शन को माना है। आर्टिकल में आगे कहा गया है कि लोग ज्यूडिशियरी में अलग-अलग लेवल के करप्शन का अनुभव करते हैं।
CJI ने कहा कि किताब में जो कुछ भी लिखा गया है वो बहुत ही लापरवाही से लिखा गया है, उस पर अपनी राय देने के बजाय, UGC डायरेक्टर ने कंटेंट का बचाव करते हुए जवाब दिया है।
माफी स्वीकार करने से SC का इंकार
सुप्रीम कोर्ट ने माफी स्वीकार करने से इंकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा- माफी स्वीकार की जाए या नहीं, ये हम आगे चलकर तय करेंगे। अभी नहीं कह सकते हैं कि माफी genuine है या नहीं।
सुप्रीम कोर्ट ने NCERT को केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर यह पक्का करने का निर्देश दिया है कि किताब की सभी कॉपी, हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी, चाहे वे रिटेल दुकानों या स्कूलों में रखी हों, पब्लिक एक्सेस से हटा दी जाएं।
सभी फिजिकल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटा दी जाए।
कोर्ट ने कम्प्लायंस रिपोर्ट फाइल करने का आदेश दिया।
किताब के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन पर बैन
कोर्ट ने कहा कि NCERT के डायरेक्टर की यह ज़िम्मेदारी होगी कि वे ऐसे स्कूलों के कैंपस में भेजी गई सभी किताबों को तुरंत ज़ब्त करें और एक कम्प्लायंस रिपोर्ट जमा करें।
कोर्ट ने सभी राज्यों के शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को निर्देश दिया है कि वे कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और 2 हफ़्ते के अंदर कम्प्लायंस रिपोर्ट जमा करें।
CJI ने कहा कि किताब के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन पर भी पूरी तरह बैन रहेगा। इस किताब को फिजिकली या डिजिटली डिस्ट्रीब्यूट करने की कोई भी कोशिश इस सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना मानी जाएगी।

पेड़ से लटके मिले रेप के आरोपी और पीड़िता के शव, लड़की ने गले में पहना था मंगलसूत्र

0

गुड़ा रोड के पास एक खेत में एक पेड़ से दुष्कर्म आरोपी युवक और नाबालिग पीड़िता के शव लटके मिले हैं। युवक पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस दोनों की मौत के कारणों की जांच कर रही है।शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुड़ा रोड के पास एक खेत में नीम के पेड़ से 19 साल के जितेंद्र धाकड़ और 17 साल की एक लड़की के शव फंदे से लटके मिले। राहगीरों ने यह देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक जितेंद्र धाकड़ पर POCSO एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज था और जो लड़की उसके साथ लटकी पाई गई वही पीड़िता थी। अक्टूबर 2025 में बदरवास थाने में नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज हुआ था।
4 फरवरी को अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे दोनों
पुलिस ने बताया कि 8 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार करके लड़की को बरामद कर लिया गया था। उसके बाद जितेंद्र को जेल भेजा गया था। 11 फरवरी 2026 को जितेंद्र को जमानत मिली और वह बाहर आ गया। जमानत मिलने के कुछ दिनों बाद 24 फरवरी को दोनों अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे। पुलिस को शक है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मौके पर लड़की के गले में मंगलसूत्र मिला है, जिसे लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया, ‘राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव पेड़ से लटके मिले। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।’

मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस कर रही जांच
दोनों की मौत को लेकर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा, ‘यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि मौत आत्महत्या से हुई है या किसी और वजह से। इस बारे में मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार वालों के बयानों के आधार पर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दोनों के परिजनों से पूछताछ जारी है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरे केस की सच्चाई सामने के लिए पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

BJP का बड़ा आरोप- “AI समिट को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने इन्फ्लुएंसर्स को दिए पैसे के ऑफर्स”, साजिश के कई VIDEO आए सामने

0

बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी ने AI समिट को बदनाम करने के लिए बड़ी साजिश रची थी। AI समिट को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसों का लालच दिया गया था।नई दिल्ली: देश में आयोजित हालिया AI समिट को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने एक सोची-समझी साजिश के तहत AI समिट को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे ऑफर किया। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को AI समिट का निगेटिव वीडियो बनाने के लिए पैसों का ऑफर दिया था।
10 से लेकर 40 हजार रुपये का ऑफर
बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की PR टीम ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से कॉन्टैक्ट किया और उनसे समिट के खिलाफ निगेटिव वीडियो बनाने की पेशकश की। बीजेपी के मुताबिक, इसके लिए 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक का रेट कार्ड तय किया गया था। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देकर यह कहलवाना चाहती थी कि समिट फ्लॉप रही।

इन्फ्लुएंसर्स ने ही खोल दी पोल
बीजेपी के दावों को उस समय और बल मिला जब कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने खुद सामने आकर वीडियो जारी किए। इन इन्फ्लुएंसर्स का दावा है कि उन्हें कांग्रेस समर्थित लोगों की ओर से स्क्रिप्टेड वीडियो बनाने के लिए पैसों का ऑफर दिया गया था। उन्होंने इस पूरे ‘पेड प्रोपेगैंडा’ का पर्दाफाश करते हुए वे चैट्स और ऑडियो साक्ष्य होने की बात कही है, जिनमें पैसों की डील की जा रही थी।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया था।

बीजेपी ने कांग्रेस को एंटी इंडिया कांग्रेस बताया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हर मंच से सिर्फ देश को बदनाम करने की कोशिश करती है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है,

0

उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 23 वर्षीय विवाहिता अपने छोटे बच्चे को कमरे में छोड़कर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे पाण्डे मजरे मांझगांव निवासी कन्हैयालाल अपनी पत्नी अंजनी के साथ अयोध्या जनपद के अशरफपुर डाभासेमर मोहल्ले में किराये के कमरे में रहकर जीविकोपार्जन कर रहे थे। कन्हैयालाल रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बीते 24 फरवरी 2026 की सुबह लगभग चार बजे उनकी पत्नी अंजनी अचानक बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गईं। उस समय उनका छोटा बच्चा कमरे में ही मौजूद था।

परिजनों के मुताबिक अंजनी की उम्र करीब 23 वर्ष है, कद लगभग पांच फीट, रंग गेहुआं और चेहरा गोल है। वह घर से निकलते समय साड़ी पहने हुए थीं और गले में मंगलसूत्र था। पति कन्हैयालाल का कहना है कि सुबह जब उनकी नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थीं। आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

घटना के बाद कन्हैयालाल ने थाना बाजार शुक्ल में पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी है और पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

इस घटना से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। छोटे बच्चे को कमरे में छोड़कर अचानक लापता होना कई सवाल खड़े कर रहा है। परिजन अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं और जल्द से जल्द अंजनी के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाने या दिए गए मोबाइल नंबर 8174028013 अथवा 9651723651 पर सूचना दें, ताकि महिला को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।

नोएडा में सिलाई का काम करने वाले पति का आरोप—ससुरालवालों ने मिलकर करवाई कोर्ट मैरिज, दो बेटों को भी साथ ले गई पत्नी

0

नोएडा/समस्तीपुर।
नौ साल पहले हुए विवाह के बाद तीन बच्चों की मां बनी महिला रूबी खातून द्वारा कथित तौर पर दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति के रहते हुए ही महिला ने प्रेमी संग कोर्ट मैरिज कर ली। यह जानकारी खुद ससुर ने फोन कर दामाद को दी। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।

पीड़ित पति मोहम्मद शमीमजो मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के मझोल, कमला दरगाह क्षेत्र से जुड़े हैं और वर्तमान में नोएडा सेक्टर-56 में रहकर सिलाई का काम करते हैं, ने बताया कि उनकी शादी करीब नौ साल पहले रूबी खातून से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए—दो बेटे और एक बेटी।

दो साल पहले मायके चली गई थी पत्नी
मोहम्मद शमी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी दोनों बेटों को लेकर मायके समस्तीपुर बाजियारपुर, महेश पट्टी चली गई थी। बेटी को उन्होंने अपने पास रखा। तब से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पति का कहना है कि वे लगातार समझौते की कोशिश करते रहे, लेकिन पत्नी वापस आने को तैयार नहीं हुई।

ससुर का फोन और चौंकाने वाली सूचना
सोमवार को मोहम्मद शमी को उनके ससुर मोहम्मद इख्तियार खान का फोन आया। फोन पर बताया गया कि 23 जनवरी को उनकी बेटी ने किसी युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। पति का आरोप है कि यह शादी कथित प्रेमी के साथ की गई और इसमें ससुराल पक्ष की सहमति और भूमिका रही।

नोएडा में रह रही है महिला
सूत्रों के मुताबिक, महिला वर्तमान में नोएडा के जखीरा, नेहरू नगर क्षेत्र में रह रही है। पति का कहना है कि जब वैवाहिक संबंध कानूनी रूप से खत्म नहीं हुए, तब दूसरी शादी कैसे करवाई जा सकती है?

उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मिलकर यह कदम उठाया, जिससे उन्हें मानसिक और सामाजिक आघात पहुंचा है। फरियादी मोहम्मद शमीम के माता-पिता पहले ही खत्म हो चुके हैं। वही दो बेटों की परवरिश की चिंता उनको सता रही है

‘तीन बच्चों का क्या होगा?’
सबसे बड़ा सवाल अब बच्चों के भविष्य को लेकर उठ रहा है। दो बेटे मां के साथ हैं, जबकि बेटी पिता के पास है। परिवार में दरार के कारण तीनों बच्चों का पालन-पोषण अलग-अलग माहौल में हो रहा है। पति का कहना है कि वे प्रशासन से न्याय की मांग करेंगे और कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।

कानूनी पहलू
कानूनी जानकारों के अनुसार, यदि पहली शादी विधिवत रूप से समाप्त नहीं हुई है और तलाक नहीं हुआ है, तो दूसरी शादी करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकता है। हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई और कानूनी स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

प्रशासन से न्याय की गुहार
मोहम्मद शमी का कहना है कि उन्होंने जीवन भर परिवार के लिए मेहनत की, लेकिन अब उनके साथ अन्याय हुआ है। वे चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाए।

इस घटनाक्रम ने रिश्तों में भरोसे और सामाजिक मूल्यों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और कानून इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं।

पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर मोड़, पति ने पत्नी व ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

0

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना मौजगढ़ क्षेत्र से एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जिसने अब गंभीर रूप ले लिया है। ग्राम बासुपुर, पोस्ट बाबू की खजुरी, मेहनगर निवासी लक्ष्मण यादव पुत्र कल्पनाथ यादव ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित के अनुसार, उनकी शादी वर्ष 2015 में संगीता से हुई थी। संगीता की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है और वह हैदराबाद गांव की निवासी हैं। दंपति का एक आठ वर्षीय बेटा भी है। शुरुआती वर्षों में दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद बढ़ता चला गया।
लक्ष्मण यादव का आरोप है कि उनकी पत्नी बार-बार मायके चली जाती हैं और इस बार बेटे को भी साथ ले गई हैं। उनका कहना है कि संगीता अब उनके साथ रहने को तैयार नहीं हैं और ससुर कांत यादव बेटी को ससुराल लौटने से रोक रहे हैं। पीड़ित पति ने ससुर पर यह भी आरोप लगाया है कि वे संगीता को अलग-अलग स्थानों पर ले जाते हैं और गलत कार्यों में धकेल रहे हैं।
लक्ष्मण का दावा है कि जब उन्होंने इन बातों का विरोध किया तो उनके खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट के झूठे आरोप लगाए जाने लगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संगीता घर छोड़ते समय सोना-चांदी के गहने और नकदी साथ ले गईं तथा बाद में वैवाहिक संबंध रखने से इनकार कर दिया।
पीड़ित ने मीडिया को बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें बिना बताए दो ऑपरेशन कराए और अब ससुराल पक्ष ने उनकी कहीं और शादी करा दी है। लक्ष्मण ने भावुक होकर कहा कि वे अपने परिवार को बचाना चाहते हैं और बेटे को वापस पाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता ठीक से खाना नहीं खा पा रहे हैं, घर में कोई भोजन बनाने वाला नहीं है, जिससे परिवार पर मानसिक दबाव बढ़ गया है।
लक्ष्मण यादव ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उन्हें धमकी दी है कि कहीं भी शिकायत कर लो, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने जिला अधीक्षक से भी की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पीड़ित पक्ष निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद में कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है।

ट्रंप ने ईरान को कहा सड़कछाप बमों का राजा, बोले-तेहरान को कभी नहीं मिलेगा परमाणु हथियार

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन-2026 में ईरान पर बड़ा हमला बोला है। ट्रंप ने ईरान का मजाक उड़ाते हुए उसे सड़कछाप बमों का राजा कहा।वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन-2026 में संबोधन के दौरान ईरान पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने ईरान के प्रशासन का मखौल उड़ाते उन्हें सड़कछाप बमों का राजा बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के प्रशासन और इसके खूनी प्रॉक्सी ने दशकों से केवल आतंकवाद, मौत और नफरत फैलाई है। उन्होंने हजारों अमेरिकी सैनिकों को मारा और लाखों लोगों को रोडसाइड बमों से मारा-घायल किया। वे रोडसाइड बमों के राजा थे।
ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार
ट्रंप ने इस दौरान अपने पहले कार्यकाल में ईरानी जनरल सुलेमानी को खत्म करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मैंने सुलेमानी को खत्म किया था, इसका बहुत बड़ा असर हुआ। वह रोडसाइड बम का फादर था। ट्रंप ने कहा कि ईरान दुनिया का नंबर 1 आतंकवाद प्रायोजक है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। “मेरा पसंदीदा तरीका कूटनीति है, लेकिन एक बात निश्चित है कि दुनिया के नंबर 1 आतंक प्रायोजक को परमाणु हथियार नहीं मिलेगा।

ईरान के पास है यूरोप और अमेरिकी बेसों को निशाना बनाने वाली मिसाइल
“ट्रंप ने दावा किया कि ईरान यूरोप और अमेरिकी बेसों को निशाना बनाने वाली मिसाइल विकसित कर चुका है और जल्द ही अमेरिका तक पहुंचने वाले मिसाइल बना रहा है। उन्होंने कहा, “हमने उनके परमाणु कार्यक्रम को मिटा दिया था, लेकिन वे फिर से शुरू कर रहे हैं। वे अभी भी अपनी खतरनाक महत्वाकांक्षाओं का पीछा कर रहे हैं। संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे और वह तालियां बजा रहे थे। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर वे परमाणु हथियार बनाने की कोशिश जारी रखेंगे तो अमेरिका सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेगा।

ईरान ने हजारों प्रदर्शनकारियों को मारा
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या की है। राष्ट्रपति ने आगे कहा- ईरान डील चाहता है, लेकिन “पवित्र शब्द” नहीं कह रहा कि हम कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे।” ट्रंप की यह टिप्पणियां ईरान के साथ चल रही परमाणु वार्ता और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच आई हैं, जहां ट्रंप ने पहले भी ईरान के परमाणु साइट्स पर हमले करवाए थे। ट्रंप ने ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रशासन द्वारा हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या किए जाने का भङी जिक्र किया।

T20 WC 2026: सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, जानें क्या है पूरा समीकरण?

0

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड सबसे पहले पहुंचने वाली टीम बन गई है। अब बाकी की 3 टीमों का तय होना बाकी है।T20 WC 2026 Semifinal Scenerio: T20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है, लेकिन अभी भी तीन स्पॉट बचे हुए हैं। अब नजरें ग्रुप-1 और ग्रुप-2 की बाकी टीमों पर टिकी हैं। दरअसल, सुपर-8 चरण में बाकी की 7 टीमें अंतिम चार में जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें भी शामिल हैं आइए जानते हैं बाकी तीन सेमीफाइनल स्पॉट के लिए क्या है पूरा समीकरण।

ग्रुप 1 का समीकरण
साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को बड़े अंतर से हराकर सुपर-8 में शानदार आगाज किया। ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज ( 2 पॉइंट और NRR +5.350) टॉप पर है जबकि साउथ अफ्रीका 2 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट +3.800 है। अब अफ्रीकी टीम के 2 मुकाबले बचे हैं। अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है, तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर दो में से एक मैच जीतता है, तो नेट रन रेट (NRR) निर्णायक बन सकता है, खासकर यदि तीन टीमें 4-4 पॉइंट्स पर फंसती हैं।

भारत
साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारतीय टीम की आगे की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारतीय टीम 0 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट -3.800 है। अब टीम इंडिया के 2 मुकाबले बचे हैं। भारतीय टीम 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और फिर 1 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। ऐसे में टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। इसके अलावा बाकी टीमों के मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

अगर साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। अगर वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका को हरा दे और जिम्बाब्वे भी अफ्रीकी टीम को धूल चटा दे, तो भारत की दो जीत उसे सेमीफाइनल का टिकट दिला देगी। अगर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज 2-2 मैच जीतते हैं, तो फिर भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा।

वेस्टइंडीज
ग्रुप-1 की टॉपर वेस्टइंडीज के फिलहाल 2 पॉइंट है और नेट रन रेट भी +5.350 है। वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया दोनों को हराते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर साउथ अफ्रीका और भारत 2-2 जीत के साथ फिनिश करते हैं, तो फिर वेस्टइंडीज को कम से कम एक मैच बड़े अंतर से जीतना होगा ताकि बाकी टीमों से नेट रन रेट बेहतर रहे।

जिम्बाब्वे
वेस्टइंडीज से बुरी तरह हारने के बाद टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के ड्रीम रन में एक बड़ी रुकावट आई है, जिससे वे नेट रन-रेट पर भारत से और पीछे हो गए हैं। जिम्बाब्वे को अब सुपर-8 स्टेज से आगे बढ़ने के लिए टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों को हराना होगा। साथ ही अन्य मैचों के नतीजे भी अपने पक्ष में आने की दुआ करनी होगी। ऐसी संभावना है कि 4-4 पॉइंट्स पर कई टीमें फंस सकती हैं, जहां फिर नेट रन रेट से फैसला होगा।

ग्रुप 2 का समीकरण
इंग्लैंड

पाकिस्तान को हराने के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। इंग्लैंड ने लगातार 2 मैच जीत जीते हैं और अब टीम की कोशिश अगला मैच जीतते हुए ग्रुप-2 में टॉप पर फिनिश करने की होगी। इंग्लैंड पहली टीम बन गई है, जिसने लगातार 5वीं बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

श्रीलंका

मेजबान श्रीलंका की टीम इंग्लैंड से बुरी तरह हारने के बाद ग्रुप-2 में सबसे निचले पायदान पर है। लंका के खात में 0 पॉइंट है और उसका नेट रन रेट -2.550 है। श्रीलंका को सेमीफाइनल में जाने के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। एक भी हार उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर करने के लिए काफी होगी।

पाकिस्तान
इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, ऐसे में श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की दो जीत पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाने का सपना तोड़ देगी। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत जरूरी है। साथ ही उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका न्यूजीलैंड को हराए और इंग्लैंड भी न्यूजीलैंड को मात दे। अगर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को हरा देती है, तो पाकिस्तान को श्रीलंका को हराने के साथ बेहतर नेट रन रेट की भी जरूरत पड़ेगी। कीवी टीम की दो हार का मतलब है कि पाकिस्तान को सिर्फ श्रीलंका को हराना होगा। हालांकि, न्यूजीलैंड की एक हार सलमान अली आगा की टीम के लिए भी दरवाजा खोल देगी। ऐसे में फिर नेट रन रेट की लड़ाई होगी।

न्यूजीलैंड
अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों को हरा देता है तो वह ग्रुप-2 में टॉप पर फिनिश करेगा। यदि कीवी टीम श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड से हार जीती है, तो फिर उसे पाकिस्तान के रिजल्ट और नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा। कुल मिलाकर, सेमीफाइनल की दौड़ बेहद रोमांचक हो चुकी है। इंग्लैंड के बाद कौन सी तीन टीमें अंतिम चार में पहुंचेंगी, यह आने वाले मुकाबलों के नतीजे सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

10वीं परीक्षा के दौरान छात्रा बनी मां, गणित का पेपर छोड़ गई बाथरूम; बच्चे को दिया जन्म

0

छात्रा गणित का पेपर देते समय शौचालय गई। लगभग 15 मिनट तक वापस नहीं लौटी तो एक महिला कर्मचारी को उसे देखने के लिए भेजा गया। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रही एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया।
गणित के पेपर के दौरान हुई घटना
छात्रा परीक्षा केंद्र पर गणित का पेपर दे रही थी। परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे ने बताया कि छात्रा अचानक शौचालय जाने की बात कहकर अपनी सीट से उठी। जब वह करीब 15 मिनट तक वापस नहीं लौटी, तो संदेह होने पर एक महिला कर्मचारी को उसे देखने भेजा गया।

महिला कर्मचारी ने पाया कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से किसी नवजात बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ
मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए छात्रा और नवजात को तुरंत पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 17 वर्षीय छात्रा और उसका बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-1 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि छात्रा बेटमा थाना क्षेत्र की निवासी है। शुरुआती पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह कान्हा बर्मन नामक युवक के संपर्क में पिछले दो साल से थी। पिछले एक साल से उनके बीच शारीरिक संबंध थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि बालिका के परिजनों को उसके गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं थी।

सेक्टर-1 थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी युवक कान्हा बर्मन की तलाश में जुटी है।

13 साल की शादी, तीन बेटी… फिर भी आधी रात बच्चों संग निकाली गई महिला: पति पर नशे और ससुराल पर मारपीट का आरोप

0

कैमूर। जिले के कर्मीचक गांव से एक विवाहिता को आधी रात तीन छोटे बच्चों के साथ घर से निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रिमझिम देवी ने आरोप लगाया है कि 13 साल की शादी और तीन बेटी की मां होने के बावजूद उन्हें ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। महिला का कहना है कि पति के नशे और परिवार की प्रताड़ना को वह वर्षों तक सहती रही, लेकिन अब हालात असहनीय हो गए हैं।

रिमझिम देवी, पत्नी चितु बिंद, निवासी ग्राम कर्मीचक, पोस्ट दरौ, थाना क्षेत्र भभुआ, जिला कैमूर (बिहार) की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति कपड़ा बनाने की मशीन चलाने का काम करते हैं और अधिकतर समय बाहर रहकर कमाई करते हैं। आरोप है कि पति शराब और गांजा जैसे नशे का सेवन करते हैं और जितनी कमाई होती है, उसे नशे में खर्च कर देते हैं। रिमझिम का कहना है कि उन्होंने कई बार मायके में भी पति को नशा करते अपनी आंखों से देखा है, लेकिन पति और परिवार की इज्जत के कारण वह चुप रहीं।

महिला ने बताया कि करीब चार महीने पहले की घटना है। रात करीब 12 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सिर्फ इस बात पर विवाद हुआ कि उन्होंने घर के पास रहने वाले एक युवक से सामान्य बातचीत कर ली थी। इसी बात को लेकर उन पर चरित्र पर सवाल उठाए गए और बेरहमी से पीटा गया।

रिमझिम देवी के अनुसार, ससुर कुंवर बिंद, सास जगमनी देवी, जेठानी कमलावती देवी, देवर बंटू कुमार और चंदेश्वर ने मिलकर उन्हें और उनके तीनों बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। उस समय उनके पति बाहर काम करने गए हुए थे। महिला का कहना है कि मारपीट के बाद उन्हें मायके भेज दिया गया और तब से वह लगातार मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं।

पीड़िता का आरोप है कि उनका परिवार आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि वह हर जगह न्याय के लिए भागदौड़ कर सके। तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और भविष्य को लेकर वह चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।