Wednesday, July 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 116

जयपुर में 20 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, 24 फरवरी दोपहर से मोबाइल स्विच ऑफ; पिता ने सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये इनाम घोषित किया

0

जयपुर/गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के उकाबाद क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय करिश्मा मेहतर 24 फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। वह पिछले तीन-चार वर्षों से राजस्थान की राजधानी जयपुर के श्री राम विहार कॉलोनी में अपने पिता पप्पू मेहतर के साथ रह रही थी और झाड़ू-पोछा का काम कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में हाथ बंटा रही थी। अचानक उसके लापता हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों के मुताबिक घटना वाले दिन करिश्मा जेंट्स टॉप पहनकर घर से निकली थी और अपने साथ मोबाइल फोन भी लेकर गई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। कई बार कॉल करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाया। परिवार का कहना है कि करिश्मा की मानसिक स्थिति सामान्य है, वह रोजाना काम पर जाती थी और किसी से कोई विवाद भी नहीं था। ऐसे में अचानक इस तरह गायब हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

बेटी के लापता होने के बाद पिता पप्पू मेहतर का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आसपास के इलाकों, परिचितों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। संबंधित थाने में गुमशुदगी की सूचना दे दी गई है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। परिवार का कहना है कि हर बीतता दिन उनकी चिंता को और गहरा कर रहा है।

मीडिया से बातचीत में जीजा धर्मेंद्र महतो ने बताया कि परिवार लगातार खोजबीन कर रहा है, लेकिन कहीं से भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को करिश्मा के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पिता ने बेटी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा भी की है।

परिवार ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि मीडिया और आम जनता के सहयोग से ही उनकी बेटी तक पहुंचा जा सकता है। एक छोटी सी सूचना किसी परिवार की टूटी उम्मीदों को फिर से जगा सकती है।

संपर्क नंबर: 6232999724

लखनऊ से सनसनीखेज मामला: 15 वर्षीय छात्रा को पड़ोसी युवक बहला-

0

फुसलाकर ले गया, FIR के बाद भी बरामदगी नहीं; परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्राम नेवादा की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग महक वर्मा को गांव का ही एक युवक कथित रूप से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना 1 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक बच्ची को बरामद नहीं कर सकी है, जिससे परिवार गहरे सदमे और दहशत में है।

पीड़िता की मां लक्ष्मी वर्मा पत्नी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के समय घर के सभी लोग आराम कर रहे थे। महक घर से बाहर निकली तो परिजनों को लगा कि वह टहलने जा रही है, लेकिन देर तक वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। आसपास तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उसकी डायरी में एक मोबाइल नंबर मिला, जो गांव के ही युवक ललित अवस्थी का बताया जा रहा है। परिजनों का दावा है कि उसी युवक ने महक को अपने साथ ले गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से उक्त युवक भी गांव से लापता है।

परिवार का यह भी कहना है कि महक अपने साथ आधार कार्ड और कुछ कपड़े लेकर गई थी। पिता सुशील विश्वकर्मा का कहना है कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य थी और वह परिवार की सबसे बड़ी संतान है। बेटी के अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार टूट गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरू में थाना चिनहट में रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की गई, हालांकि बाद में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में चिनहट कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 0059/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है और जांच उपनिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह को सौंपी गई है। बावजूद इसके, परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से केवल यह कहा जा रहा है कि जब तक मोबाइल नंबर चालू नहीं होगा, तब तक लोकेशन नहीं मिल पाएगी।

9335232272
ललित अवस्थी

हताश परिजनों ने अब मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है कि उनकी नाबालिग बेटी को शीघ्र बरामद कराया जाए, क्योंकि उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। परिवार का कहना है कि वे दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और हर संभव जगह आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

परिजनों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को महक वर्मा (उम्र लगभग 15 वर्ष) के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाने या दिए गए मोबाइल नंबर 789717037 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते बच्ची को सकुशल घर लाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी संभावित बिंदुओं पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और स्थानीय लोग भी नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

बाबा बागेश्वर जल्द बनेंगे दूल्हा, धीरेन्द्र शास्त्री बोले- मां को लड़की देखने के लिए बोला है, जल्द ही खुशखबरी मिलेगी

0

बाबा बागेश्वर ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं और वे जल्द ही खुशखबरी देंगे। बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनकी मां लड़की देख रही हैं। वे मां की पसंद की लड़की से शादी करेंगे।छतरपुर: बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जल्द दूल्हा बनेंगे। बाबा बागेश्वर ने खुद ऐलान किया है कि वह शादी करने जा रहे हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह जल्द शादी करेंगे। गुरु जी की आज्ञा हुई। हमने माता जी को आज ही बोला है कि लड़की देख लो। माता जी की पसंद से विवाह होगा। हमारे जीवन मे एक सिद्धान्त रहा है जो बातें कही हमने देर से भली हुई है, उसी बातों पर अडिग रहे। शादी करेंगे। यह पक्का है और बहुत जल्द ही खुश खबरी मिलेगी।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह तो तय है कि वह शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि माता जी मेरी शादी के लिए लड़की ढूढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह 21 दिन तक साधना बद्रीनाथ में करेंगे। कौन होगी दुल्हन, अभी साफ नहीं

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अभी तक अविवाहित हैं। वह किससे शादी करेंगे अभी तक यह तय नहीं है। इससे पहले बाबा बागेश्वर की शादी को लेकर अटकलें लगती रही हैं। लेकिन इस बार बाबा बागेश्वर ने खुद ऐलान किया है कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

क्या मार्च में पड़ेगी अप्रैल जैसी गर्मी? उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ रहा तापमान, कई राज्यों में 35-37°C तक पहुंचा पारा

0

देश में गर्मी अब बढ़ रही है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।नई दिल्लीः बसंत ऋतु शुरू होने के बाद देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ी राज्यों में जहां बारिश हो रही है, वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज़्यादा दर्ज किया जा रहा है। सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिन के तापमान को लगातार बढ़ा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर हीटवेव की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान 35-37°C के करीब पहुंच रहा है, जो गर्मी के जल्दी शुरू होने का संकेत है।

देश के इन हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5°C ज़्यादा रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 12-15°C दर्ज किया जा रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस मदुरै (तमिलनाडु) में देखा गया।

मौसम विभाग ने बताया कि 4 और 5 मार्च को गुजरात के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरे हालात बने रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में सेंट्रल इंडिया में मैक्सिमम टेम्परेचर में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। बाद के 6 दिनों में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होगी। हफ्ते के आखिर में मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल से 2-4°C ज़्यादा रहने की संभावना है।

कहां होगी बारिश

दो कमज़ोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जम्मू-कश्मीर, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 28 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रहने की संभावना है। कई जगहों पर कम से कम तापमान नॉर्मल से ज़्यादा रहेगा और ज़्यादा से अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा रहेगा।

नालंदा की संगीता देवी सोशल मीडिया पर बनी नई पहचान, मजदूरी के साथ वीडियो बनाकर लिख रहीं सफलता की कहानी

0

बिहार के नालंदा जिले के धरथरी बाजार की रहने वाली 34 वर्षीय संगीता देवी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं। वार्ड नंबर क्षेत्र की निवासी और संतोष क्रेवट की पत्नी संगीता देवी ने सीमित संसाधनों के बीच अपने जुनून और मेहनत के दम पर एक अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है। पिछले लगभग 6 से 7 महीनों से वह लगातार वीडियो बना रही हैं और पूरी लगन के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हैं।

संगीता देवी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वह मजदूरी भी करती हैं। दिनभर मेहनत मजदूरी करने के बाद भी उनका उत्साह कम नहीं होता। शाम होते ही वह मोबाइल फोन के जरिए वीडियो बनाती हैं और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करती हैं। उनका कहना है कि शुरुआत में लोगों ने मजाक उड़ाया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

स्थानीय लोगों के अनुसार संगीता देवी के वीडियो गांव और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से देखे जा रहे हैं। वह अपने वीडियो में ग्रामीण जीवन, घरेलू कामकाज, संघर्ष और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को दिखाती हैं। उनकी सादगी और वास्तविकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन रही है। धीरे-धीरे उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही है और लोग उनके आत्मविश्वास की सराहना कर रहे हैं।

संगीता देवी का सपना है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से इतनी पहचान बनाए कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें। उनका कहना है कि अगर अवसर मिला तो वह और बेहतर उपकरण और प्रशिक्षण लेकर अपने कंटेंट की गुणवत्ता भी बढ़ाना चाहेंगी। वह अन्य महिलाओं को भी संदेश देती हैं कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, यदि हौसला मजबूत हो तो रास्ता जरूर निकलता है।

धरथरी बाजार क्षेत्र में अब संगीता देवी एक प्रेरणा के रूप में देखी जा रही हैं। जहां एक ओर वह मजदूरी कर परिवार चला रही हैं, वहीं दूसरी ओर डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। उनकी कहानी यह बताती है कि छोटे गांव से निकलकर भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास ही सबसे बड़ी पूंजी है।

अगर उनका यह संघर्ष और मेहनत इसी तरह जारी रही तो आने वाले समय में संगीता देवी सोशल मीडिया की दुनिया में एक मजबूत नाम बनकर उभर सकती हैं।

सीमा के लिए सरहद पार कर आया प्यार: डर, दर्द और धोखे के बीच इंसानियत की जीत

0

कोटा।
सोशल मीडिया को अक्सर दिखावे और धोखे का जरिया कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी यही मंच किसी टूटे हुए जीवन के लिए उम्मीद की आख़िरी किरण भी बन जाता है। सीमा (बदला हुआ नाम) की कहानी ऐसी ही है—दर्द, शोषण और डर के अंधेरे से निकलकर भरोसे और इंसानियत की तलाश की कहानी।
इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक सामान्य-सी बातचीत ने सीमा को वह सहारा दिया, जिसकी उसे वर्षों से तलाश थी। जीवन ने उसे बहुत कुछ छीन लिया था—बचपन का भरोसा, परिवार का संरक्षण और मातृत्व की खुशी। ऐसे समय में नक्षत्र राज का जीवन में आना केवल एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक इंसान का दूसरे इंसान के लिए खड़ा हो जाना था।
सीमा का आरोप है कि उसे गरीबी और मजबूरी के चलते बेचा गया, प्रताड़ना झेलनी पड़ी और उसकी आवाज़ दबा दी गई। लेकिन जब किसी ने उसकी सच्चाई सुनी, समझी और उसके साथ खड़े होने का फैसला किया, तभी इस कहानी ने मोड़ लिया। नक्षत्र ने न सिर्फ़ सीमा पर भरोसा किया, बल्कि समाज, सरहद और डर—तीनों से लड़ने का हौसला भी दिखाया।
काम की तलाश में शहर-दर-शहर भटकते हुए, निजी टूटन और भय के बीच भी उसने सीमा का साथ नहीं छोड़ा। दोनों के लिए यह रिश्ता सिर्फ़ शादी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के जीवन की ढाल बन गया। नवजात की मौत जैसे गंभीर आरोपों और बीते दर्द ने उन्हें झकझोर दिया, लेकिन आज भी दोनों इंसाफ़ और सुरक्षित जीवन की उम्मीद लगाए हुए हैं।
यह कहानी याद दिलाती है कि
हर सोशल मीडिया रिश्ता झूठ नहीं होता
हर सरहद दिलों को अलग नहीं कर पाती
और हर अंधेरे में कोई न कोई इंसानियत की लौ जलाए रखता है
अब ज़रूरत है कि कानून और समाज इस कहानी को सिर्फ़ सनसनी नहीं, बल्कि एक पीड़िता की मदद की पुकार और एक इंसान के साहस के रूप में देखे।
यह प्रेम नहीं, भरोसे की लड़ाई है।
यह शादी नहीं, एक टूटे जीवन को जोड़ने की कोशिश है।
क्या सिस्टम इस उम्मीद को टूटने से बचा पाएगा—यही असली सवाल है।

कोटा में इंस्टाग्राम से शादी तक… और अब डर के साए में जिंदगी

0

सोशल मीडिया की दोस्ती, कथित मानव तस्करी, नवजात की मौत का आरोप—एक महिला की आपबीती ने प्रशासन और समाज को कटघरे में खड़ा किया

कोटा।
कोटा शहर के कोटा पूरा बस स्टैंड क्षेत्र से सामने आई एक कहानी ने रिश्तों की दुनिया, सोशल मीडिया के भरोसे और कानून की सीमाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती शादी तक पहुंची, लेकिन इसके पीछे जो सच सामने आया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
पीड़िता सीमा (बदला हुआ नाम) की मुलाकात वर्ष 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए नक्षत्र राज से हुई। बातचीत बढ़ी, नजदीकियां बनीं और वर्ष 2022 में दोनों ने शादी कर ली। सीमा का पता कोटा बताया गया। नक्षत्र राज का दावा है कि शादी के बाद उन्होंने सीमा को सम्मान और सुरक्षा देने की पूरी कोशिश की।

लेकिन सीमा की आपबीती कुछ और ही कहानी बयां करती है। सीमा का आरोप है कि इस शादी से पहले उसके माता-पिता ने उसे धौलपुर में किसी और को 20 हजार रुपये में बेच दिया। वहां ले जाकर उसके साथ प्रताड़ना की गई और जबरन गलत काम करवाया गया। गरीबी और डर के बीच वह मानसिक रूप से टूटती चली गई।

सीमा के अनुसार नक्षत्र एक बांग्लादेशी पति है, जो काम के सिलसिले में वीजा पर भारत आया था। जब उसे सीमा की स्थिति का पता चला तो कथित तौर पर उसने पुराने पति को एक लाख रुपये देकर सीमा को धौलपुर से छुड़वाया। और प्रेम को शादी तक पहुंचाया, इसके बाद नक्षत्र राज काम की तलाश में हैदराबाद चला गया और एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगा। नक्षत्र का कहना है कि उस दौर में वह इतना टूट चुका था कि आत्महत्या का विचार तक आए।


मामला यहीं नहीं थमता। सीमा और नक्षत्र का आरोप है कि पुराने पति द्वारा उनके नवजात बच्चे की हत्या कर दी गई। इस आरोप ने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है। दोनों का कहना है कि इस घटना ने उन्हें भीतर से तोड़ दिया। आज हालात यह हैं कि दोनों के पास एक-दूसरे के सिवा कोई सहारा नहीं है।

नक्षत्र का कहना है कि वे भारत का सम्मान करते हैं, लेकिन पुलिस के पास जाने से डरते हैं—कहीं किसी और कानूनी पचड़े में न फंस जाएं। सीमा के परिवार की ओर से भी कोई ठोस सहारा सामने नहीं आया है। मजबूरी में दोनों ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है, ताकि उनकी आवाज सुनी जा सके और उन्हें इंसाफ मिल सके।

यह मामला न केवल प्रेम में सीमा के लिए सीमा पार चले आए युवक का, बल्कि एक लड़की का घरेलू शोषण हुआ और नवजात की मौत जैसे गंभीर आरोपों को उजागर करता है, बल्कि सोशल मीडिया से शुरू होने वाले रिश्तों की हकीकत और सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब निगाहें प्रशासन और कानून पर हैं—क्या पीड़ितों को न्याय मिलेगा, या यह कहानी भी डर और अनिश्चितता के अंधेरे में खो जाएगी?

रश्मिका-विजय की तस्वीरों में दिखी ‘गीता गोविंदम’ की झलक, रील से रियल में रीक्रिएट गईं चार खास चीजें, फैंस की टिकी निगाहें

0

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की बीते दिन धूम रही। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई और इन्हें देखते ही X यूजर्स को गीता गोविंदम की याद दिला दी है।कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, लेकिन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी की नींव 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर रखी गई थी। परदे पर ‘गीता’ और ‘गोविंद’ की जिस नोक-झोंक और केमिस्ट्री ने करोड़ों दिल जीते थे, वह आठ साल बाद असल जिंदगी के एक मुकम्मल मोड़ पर पहुंच गई है। फैंस के लिए यह एक फुल सर्कल मूमेंट है, जहां सिनेमाई प्रेम कहानी ने वास्तविकता का हाथ थाम लिया है। 2018 से इस जोड़ी का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए यह पल किसी उत्सव से कम नहीं है।
फैंस को दिखी गीता गोविंदम की झलक
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की झलकियां जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। दोनों के लुक को खूब सराहा जा रहा है, वहीं कई फैंस का ध्यान इस बात पर भी गया कि दोनों आठ साल बाद भी उन चीजों को नहीं भूले जो प्रेम कहानी की शुरुआत के दौरान ही हुई थीं। इन तस्वीरों ने गोता गोविंदम के शादी वाले सीन की लोगों को याद दिला दी। फिल्म में दोनों की तेलुगु शादी हुई थी, जिसका लुक काफी हद तक उनकी रियल लाइफ शादी जैसा ही था। लोगों ने तस्वीरें देखने के बाद ये कहना शुरू कर दिया कि रियल लाइफ में रील लुक को उतारा है।

तस्वीरों में दिखीं ये खास चीजें
गौर करने वाली बात है कि फैन ने ये भी नोटिस किया कि दोनों ने गीता गोविंदम वाले फिल्मी लुक से चार चीजें अपने रियल लाइफ वेडिंग लुक में भी जोड़ी। इसमें माथे पर लगा ताग पाठ, विजय के हाथों और पैरें में लगा आलता, पान के पत्ते और हल्दी के साथ कपल के हाथों में बंधी मौली और दोनों के चेहरे पर लगे काजल शामिल हैं। इन चारों चीजों ने फैंस को बार-बार गीता गोविंदम की याद दिलाई, यहां तक की एक तस्वीर भी फैंस को हू-ब-हू वैसी ही लगी जैसी फिल्म में दिखाई गई थी।

अनामिका खन्ना के डिजाइन्स में निखरा रूप
अपने खास दिन के लिए इस जोड़े ने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलात्मक परिधानों को चुना। विजय ने आइवरी शेड की धोती के साथ एक शानदार सिंदूरी अंगवस्त्रम पहना था, जिस पर बारीक हाथ की कढ़ाई से जंगल और मंदिर के दृश्यों को उकेरा गया था। वहीं, रश्मिका एक अनोखी रस्ट रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी साड़ी के लाल बॉर्डर और एंटीक गोल्ड की कढ़ाई ने उनके लुक में एक विंटेज और रॉयल चमक जोड़ दी थी।

उदयपुर का राजसी समारोह और सितारों का जमावड़ा
शादी का यह भव्य आयोजन उदयपुर के आलीशान ITC ग्रैंड मेमेंटोस में संपन्न हुआ। इस प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के अलावा इंडस्ट्री के चुनिंदा दिग्गजों ने शिरकत की। महफिल की रौनक बढ़ाने के लिए निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा, कल्याणी प्रियदर्शन, राहुल रवींद्रन, ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ और श्रव्या वर्मा जैसे सितारे पहुँचे। अरावली की पहाड़ियों के बीच सितारों की इस मौजूदगी ने शादी को और भी यादगार बना दिया।

दोस्ती, प्यार और एक गुप्त सगाई की दास्तां
विजय और रश्मिका पिछले छह सालों से एक-दूसरे के सबसे करीबी दोस्त रहे हैं। वक्त के साथ यह दोस्ती एक गहरे प्यार में बदल गई। हालांकि उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन अक्सर उनकी छुट्टियों की मिलती-जुलती तस्वीरों ने फैंस को हिंट दिए थे। खबरों की मानें तो इस कपल ने पिछले साल ही बेहद गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। अब तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए यह ‘रूमर्ड कपल’ आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गया है।काजल

अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान! आग की लपटों के साथ जमीन पर औंधे मुंह गिरा

0

आग की लपटों में पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। ये लड़ाकू विमान जमीन पर पड़ा हुआ है। इस पर पाकिस्तान का फ्लैग बना हुआ है।भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। दोनों ओर से एयरस्ट्राइक की जा रही हैं। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। ये अमेरिकी निर्मित लाड़ाकू विमान है, जिसे पाकिस्तान अफगानिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा था।

लड़ाकू विमान पर बना हुआ है पाकिस्तानी झंडा
‘अफगानिस्तान डिफेंस’ नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जलते हुए एफ-16 विमान के मलबे का वीडियो साझा किया गया। विमान आग की लपटों के साथ जमीन पर पड़ा हुआ है। इस बेहद फुर्तीले सिंगल-इंजन लड़ाकू विमान के वर्टिकल स्टेबलाइजर पर एक छोटा पाकिस्तानी झंडा भी बना हुआ है। एग्जॉस्ट के पास ‘85510’ नंबर दिखाई दे रहा है।

इंडिया टीवी नहीं करता पुष्टि
हालांकि, इंडिया टीवी इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि ये अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफगानिस्तान की ओर से ऐसा दावा किया जा रहा है।

जानिए F-16 लड़ाकू विमान के बारे में
बता दें कि पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान अमेरिका के हैं। यह विमान मूल रूप से अमेरिकी कंपनी General Dynamics बाद में Lockheed Martin ने उत्पादन संभाला था। दोनों ही कंपनियां अमेरिका की हैं। पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) ने 1980 के दशक से अमेरिका से F-16 खरीदे हैं।

बेलगावी में रहस्यमयी गुमशुदगी: देसुर से रेलवे स्टेशन निकले 50 वर्षीय नितिलाल राय लापता, परिवार में मचा कोहराम

0

बेलगावी (बेलगाम)। कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक सनसनीखेज गुमशुदगी का मामला सामने आया है। देसुर निवासी 50 वर्षीय नितिलाल राय 15 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, इनका प्रोपर पता वार्ड नंबर 04 गांव पोस्ट केवटा ब्लाक थाना दलसिंहसराय जिला समस्तीपुर बिहार भारत पिन कोड (848114) लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार की चिंता अब भय में बदल चुकी है और घर में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों के अनुसार नितिलाल राय देसुर बस स्टॉप से बेलगावी रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़ने निकले थे। आशंका है कि वह देसुर-गोवा रोड के रास्ते स्टेशन की ओर बढ़े, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की, जो अब तक बेनतीजा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नितिलाल राय देसुर-गोवा रोड स्थित भारत पेट्रोलियम (BPCL) डिपो में काम करते थे, जो देसुर रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है। यह डिपो आमतौर पर सुबह से शाम तक खुला रहता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह रोज की तरह इसी मार्ग से निकले होंगे, लेकिन बीच रास्ते से उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया।

परिवार का कहना है कि नितिलाल राय पूरी तरह स्वस्थ थे और उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। उनके पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिससे संपर्क किया जा सके। अचानक इस तरह गायब हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। आसपास के बस स्टैंड, रेलवे परिसर, पेट्रोल पंप और सार्वजनिक स्थलों पर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

परिजनों ने आम जनता से भावुक अपील की है कि यदि किसी को नितिलाल राय के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। जानकारी देने वाले को 5000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

संपर्क नंबर:
7053512597,8383022887,
8207436634, 82279 59568
8088539141, 9327474884

परिवार ने पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं और संभावित रूट की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि इस रहस्यमयी गुमशुदगी का जल्द से जल्द खुलासा हो सके। फिलहाल पूरा परिवार उम्मीद और दहशत के बीच हर दरवाजा खटखटा रहा है।