Wednesday, July 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 117

रश्मिका-विजय की तस्वीरों में दिखी ‘गीता गोविंदम’ की झलक, रील से रियल में रीक्रिएट गईं चार खास चीजें, फैंस की टिकी निगाहें

0

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की बीते दिन धूम रही। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई और इन्हें देखते ही X यूजर्स को गीता गोविंदम की याद दिला दी है।कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, लेकिन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी की नींव 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर रखी गई थी। परदे पर ‘गीता’ और ‘गोविंद’ की जिस नोक-झोंक और केमिस्ट्री ने करोड़ों दिल जीते थे, वह आठ साल बाद असल जिंदगी के एक मुकम्मल मोड़ पर पहुंच गई है। फैंस के लिए यह एक फुल सर्कल मूमेंट है, जहां सिनेमाई प्रेम कहानी ने वास्तविकता का हाथ थाम लिया है। 2018 से इस जोड़ी का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए यह पल किसी उत्सव से कम नहीं है।
फैंस को दिखी गीता गोविंदम की झलक
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की झलकियां जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। दोनों के लुक को खूब सराहा जा रहा है, वहीं कई फैंस का ध्यान इस बात पर भी गया कि दोनों आठ साल बाद भी उन चीजों को नहीं भूले जो प्रेम कहानी की शुरुआत के दौरान ही हुई थीं। इन तस्वीरों ने गोता गोविंदम के शादी वाले सीन की लोगों को याद दिला दी। फिल्म में दोनों की तेलुगु शादी हुई थी, जिसका लुक काफी हद तक उनकी रियल लाइफ शादी जैसा ही था। लोगों ने तस्वीरें देखने के बाद ये कहना शुरू कर दिया कि रियल लाइफ में रील लुक को उतारा है।

तस्वीरों में दिखीं ये खास चीजें
गौर करने वाली बात है कि फैन ने ये भी नोटिस किया कि दोनों ने गीता गोविंदम वाले फिल्मी लुक से चार चीजें अपने रियल लाइफ वेडिंग लुक में भी जोड़ी। इसमें माथे पर लगा ताग पाठ, विजय के हाथों और पैरें में लगा आलता, पान के पत्ते और हल्दी के साथ कपल के हाथों में बंधी मौली और दोनों के चेहरे पर लगे काजल शामिल हैं। इन चारों चीजों ने फैंस को बार-बार गीता गोविंदम की याद दिलाई, यहां तक की एक तस्वीर भी फैंस को हू-ब-हू वैसी ही लगी जैसी फिल्म में दिखाई गई थी।

अनामिका खन्ना के डिजाइन्स में निखरा रूप
अपने खास दिन के लिए इस जोड़े ने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलात्मक परिधानों को चुना। विजय ने आइवरी शेड की धोती के साथ एक शानदार सिंदूरी अंगवस्त्रम पहना था, जिस पर बारीक हाथ की कढ़ाई से जंगल और मंदिर के दृश्यों को उकेरा गया था। वहीं, रश्मिका एक अनोखी रस्ट रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी साड़ी के लाल बॉर्डर और एंटीक गोल्ड की कढ़ाई ने उनके लुक में एक विंटेज और रॉयल चमक जोड़ दी थी।

उदयपुर का राजसी समारोह और सितारों का जमावड़ा
शादी का यह भव्य आयोजन उदयपुर के आलीशान ITC ग्रैंड मेमेंटोस में संपन्न हुआ। इस प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के अलावा इंडस्ट्री के चुनिंदा दिग्गजों ने शिरकत की। महफिल की रौनक बढ़ाने के लिए निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा, कल्याणी प्रियदर्शन, राहुल रवींद्रन, ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ और श्रव्या वर्मा जैसे सितारे पहुँचे। अरावली की पहाड़ियों के बीच सितारों की इस मौजूदगी ने शादी को और भी यादगार बना दिया।

दोस्ती, प्यार और एक गुप्त सगाई की दास्तां
विजय और रश्मिका पिछले छह सालों से एक-दूसरे के सबसे करीबी दोस्त रहे हैं। वक्त के साथ यह दोस्ती एक गहरे प्यार में बदल गई। हालांकि उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन अक्सर उनकी छुट्टियों की मिलती-जुलती तस्वीरों ने फैंस को हिंट दिए थे। खबरों की मानें तो इस कपल ने पिछले साल ही बेहद गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। अब तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए यह ‘रूमर्ड कपल’ आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गया है।काजल

अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान! आग की लपटों के साथ जमीन पर औंधे मुंह गिरा

0

आग की लपटों में पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। ये लड़ाकू विमान जमीन पर पड़ा हुआ है। इस पर पाकिस्तान का फ्लैग बना हुआ है।भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। दोनों ओर से एयरस्ट्राइक की जा रही हैं। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। ये अमेरिकी निर्मित लाड़ाकू विमान है, जिसे पाकिस्तान अफगानिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा था।

लड़ाकू विमान पर बना हुआ है पाकिस्तानी झंडा
‘अफगानिस्तान डिफेंस’ नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जलते हुए एफ-16 विमान के मलबे का वीडियो साझा किया गया। विमान आग की लपटों के साथ जमीन पर पड़ा हुआ है। इस बेहद फुर्तीले सिंगल-इंजन लड़ाकू विमान के वर्टिकल स्टेबलाइजर पर एक छोटा पाकिस्तानी झंडा भी बना हुआ है। एग्जॉस्ट के पास ‘85510’ नंबर दिखाई दे रहा है।

इंडिया टीवी नहीं करता पुष्टि
हालांकि, इंडिया टीवी इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि ये अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफगानिस्तान की ओर से ऐसा दावा किया जा रहा है।

जानिए F-16 लड़ाकू विमान के बारे में
बता दें कि पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान अमेरिका के हैं। यह विमान मूल रूप से अमेरिकी कंपनी General Dynamics बाद में Lockheed Martin ने उत्पादन संभाला था। दोनों ही कंपनियां अमेरिका की हैं। पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) ने 1980 के दशक से अमेरिका से F-16 खरीदे हैं।

बेलगावी में रहस्यमयी गुमशुदगी: देसुर से रेलवे स्टेशन निकले 50 वर्षीय नितिलाल राय लापता, परिवार में मचा कोहराम

0

बेलगावी (बेलगाम)। कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक सनसनीखेज गुमशुदगी का मामला सामने आया है। देसुर निवासी 50 वर्षीय नितिलाल राय 15 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, इनका प्रोपर पता वार्ड नंबर 04 गांव पोस्ट केवटा ब्लाक थाना दलसिंहसराय जिला समस्तीपुर बिहार भारत पिन कोड (848114) लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार की चिंता अब भय में बदल चुकी है और घर में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों के अनुसार नितिलाल राय देसुर बस स्टॉप से बेलगावी रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़ने निकले थे। आशंका है कि वह देसुर-गोवा रोड के रास्ते स्टेशन की ओर बढ़े, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की, जो अब तक बेनतीजा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नितिलाल राय देसुर-गोवा रोड स्थित भारत पेट्रोलियम (BPCL) डिपो में काम करते थे, जो देसुर रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है। यह डिपो आमतौर पर सुबह से शाम तक खुला रहता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह रोज की तरह इसी मार्ग से निकले होंगे, लेकिन बीच रास्ते से उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया।

परिवार का कहना है कि नितिलाल राय पूरी तरह स्वस्थ थे और उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। उनके पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिससे संपर्क किया जा सके। अचानक इस तरह गायब हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। आसपास के बस स्टैंड, रेलवे परिसर, पेट्रोल पंप और सार्वजनिक स्थलों पर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

परिजनों ने आम जनता से भावुक अपील की है कि यदि किसी को नितिलाल राय के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। जानकारी देने वाले को 5000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

संपर्क नंबर:
7053512597,8383022887,
8207436634, 82279 59568
8088539141, 9327474884

परिवार ने पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं और संभावित रूट की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि इस रहस्यमयी गुमशुदगी का जल्द से जल्द खुलासा हो सके। फिलहाल पूरा परिवार उम्मीद और दहशत के बीच हर दरवाजा खटखटा रहा है।

फूलों की माला से लदे BJP जिला उपाध्यक्ष नाले में गिरे, स्वागत जुलूस के दौरान पैर फिसला;

0

छतरपुर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के साथ एक हादसा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बीजेपी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पद मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे थे।मध्य प्रदेश के छतरपुर में कहावत है कि राजनीति में कद बढ़ते ही जमीन पर पैर टिकना मुश्किल हो जाता है, और ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा में। यहां बीजेपी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पद मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे थे। यहां उनके साथ एक हादसा हो गया, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आशीर्वाद लेने लोगों के बीच निकले थे
दरअसल, राम मनोहर तिवारी पदभार संभालने के बाद गांव खैरा में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर था और उपाध्यक्ष जी भी फूलों की मालाओं से लदे हुए विजयी मुद्रा में चल रहे थे। लेकिन शायद मालाओं और स्वागत की खुशी के कारण उन्हें नीचे का रास्ता नजर नहीं आया। जैसे ही वे स्वागत जुलूस के साथ आगे बढ़े, पैर सीधे नाली के खुले गड्ढे में जा पड़ा और उपाध्यक्ष जी धड़ाम से अंदर! चकाचक सजे नेता जी को नाली से बाहर निकालने के लिए समर्थकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की चर्चा पूरे क्षेत्र में चटखारे लेकर सुनी जा रही है। लोग कह रहे हैं कि उपाध्यक्ष जी को पद मिलते ही विकास की जमीनी हकीकत और नाली की सफाई का जायजा सबसे पहले मिल गया।

शीर्षक: पूर्णिया के सिमरा गांव का युवक मुंबई से तमिलनाडु पहुंचा, एक साल से लापता; परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार, 10 हजार का इनाम घोषित

0

पूर्णिया। जिले के सिमरा गांव (पोस्ट – सिमरा, थाना क्षेत्र रूपौली, कोइली सेमरा, जिला पूर्णिया, बिहार) निवासी दीपक कुमार पिछले करीब एक वर्ष से लापता हैं। परिवार के अनुसार वह पहले रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे। कुछ समय बाद जानकारी मिली कि वह मुंबई से तमिलनाडु काम करने चले गए हैं। तमिलनाडु में काम करने के दौरान ही अचानक उनका परिवार से संपर्क टूट गया। तब से लेकर अब तक, यानी करीब एक साल से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

परिजनों ने बताया कि शुरुआत में दीपक कुमार से फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन तमिलनाडु जाने के बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद से न तो उन्होंने परिवार से संपर्क किया और न ही किसी परिचित के माध्यम से कोई सूचना मिल सकी। घरवालों ने अपने स्तर पर मुंबई और तमिलनाडु में संभावित ठिकानों पर खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

अब परिवारजन मीडिया के माध्यम से प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि मामले को गंभीरता से लेकर युवक की तलाश तेज की जाए। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी दीपक कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तुरंत मोबाइल नंबर 9769096170 या 8252745374 8271 485 753 र संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही सही और पुख्ता जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

गांव में इस घटना को लेकर चिंता और बेचैनी का माहौल है। करीब एक साल से बेटे का कोई अता-पता नहीं होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को उम्मीद है कि प्रशासन और जनसहयोग से दीपक कुमार का जल्द से जल्द पता चल सकेगा।

दिल्ली समेत कई राज्यों में 3-5°C तक बढ़ेगा तापमान, फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, महाराष्ट्र-तमिलनाडु में 36.6°C तक पहुंचा पारा

0

देश के कई राज्यों में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी की संभावना है। इसलिए, इस हफ़्ते नॉर्थवेस्ट इंडिया के कई हिस्सों में मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल से 3-5°C ज़्यादा रहने की संभावना है।नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। इस वजह से पूरे हफ़्ते कई इलाकों में दिन का तापमान नॉर्मल से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की संभावना है। सेंट्रल इंडिया में भी अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी भारत में भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

महाराष्ट्र-तमिलनाडु में 36.6°C तक पहुंचा अधितकम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, असम, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में तापमान सामान्य से 3-5°C ज़्यादा दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान 34-37°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के बाकी हिस्सों, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 30-34°C के बीच दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ज़्यादा तापमान 36.6°C इरोड (तमिलनाडु) और शोलापुर (महाराष्ट्र) में दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 10.0°C दर्ज

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद में सबसे कम तापमान 0°C से कम दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान 6°C तक दर्ज किया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सिक्किम में 7-12°C तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र और झारखंड में 12-15°C तक न्यूनतम तापमान दर्ज हो रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में अलवर (राजस्थान) और अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0°C दर्ज किया गया।

यहां पर हो सकती है बारिश

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने की संभावना है। ऊंचे इलाकों में भी हल्की बारिश या बर्फ़बारी हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में भी थोड़ी बारिश होने की उम्मीद है। केरल और कर्नाटक में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 27 और 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है। यहां पर 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा, दोपहर तक हल्के बादल छा सकते हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30°C से 32°C और न्यूनतम 14°C से 16°C के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय हवा पश्चिम दिशा से चलेगी और हवा की स्पीड 10 kmph तक पहुंच सकती है। दोपहर में हवा की स्पीड बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 kmph तक हो जाएगी।

लव मैरिज के बाद प्रताड़ना, दूसरी शादी का आरोप; एससी महिला ने पति व ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

0

दानापुर/पटना। दानापुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, धोखाधड़ी, दूसरी शादी और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता काजल विश्वास (उम्र 30 वर्ष), निवासी भगवानपुर, मुजफ्फरपुर, का कहना है कि उसने वर्ष 2022 में अपनी मर्जी से अभिषेक कुमार उर्फ गुड्डू, निवासी आरपीएस मोड़ लालू खटाल, थाना दानापुर, जिला पटना से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों खगौल रोड स्थित जमालुद्दीन चक इलाके में किराये के मकान में रहते थे।

काजल के अनुसार, शादी के शुरुआती दो साल तक संबंध सामान्य रहे, लेकिन तीसरे साल से अभिषेक का व्यवहार बदल गया। वह आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे इंटरकास्ट विवाह का ताना देता था और कहता था कि परिवार उसे स्वीकार नहीं करेगा। जब वह ससुराल ले जाने की बात करती, तो कथित रूप से धमकी दी जाती कि माता-पिता जान से मार देंगे।

पीड़िता का कहना है कि उसके दो बच्चे हुए, जिनमें एक की मृत्यु हो चुकी है। उसने आरोप लगाया कि पांच महीने के शिशु को गलत दवा दिए जाने से उसकी मौत हुई। इसके अलावा हाल ही में जब वह 2 फरवरी 2026 को अपने पति के घर पहुंची तो पति, सास लीला देवी और ससुर अशोक राय ने उसे घर में घुसने से रोका और कथित रूप से मारपीट कर बच्चे सहित भगा दिया। काजल का आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जबकि वह ऑपरेशन के बाद कमजोर स्थिति में थी।

आर्थिक शोषण का भी आरोप लगाते हुए काजल ने कहा कि पति ने उसके मायके से जमीन खरीदने के नाम पर पैसे मंगवाए। परिवार की जमीन बिकवाकर और लोन लेकर रकम दी गई, लेकिन जमीन बिहटा (कन्हौली) में अपने नाम से खरीद ली।

पीड़ित काजल का कहना है कि जो जमीन पति अभिषेक ने जो की काजल के नाम पर खरीदने का बोला था लेकिन अभी धोखाधड़ी से अभिषेक के नाम है काजल चाहती है कि वह जमीन उसके बच्चे या उसके नाम पर कर दी जाए ताकि बच्चे और उसका भविष्य सुरक्षित रह सके

पीड़िता का दावा है कि उसे यह भी जानकारी मिली है कि अभिषेक ने अन्य महिलाओं से भी शादियां की हैं और उन्हें छोड़ देता है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

काजल का कहना है कि उसने दानापुर थाना सहित कई स्थानों पर आवेदन दिया है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वह चाहती है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य लड़की के साथ ऐसा न हो। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में जांच की बात कही जा रही है।

(संवाददाता – पटना)

 

वीडियो बनाने से नाराज पड़ोसियों का हमला, महिला को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा, जेवर छीनने और जान से मारने की धमकी

0

मधेपुरा। आलमनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पड़ोसियों ने एक महिला पर रास्ते में रोककर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि महिला को जमीन पर पटककर मारपीट की गई, उसके जेवर छीन लिए गए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद से पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और परिवार में दहशत का माहौल है।

पीड़िता खुशबू कुमारी, जो सुनील कुमार की पत्नी हैं, गुरुवार 26 फरवरी 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे गांव में सामान लेने जा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी सोनू कुमार, उसकी पत्नी रूपा देवी और बहन काजल कुमारी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने पहले विवाद किया और फिर अचानक खुशबू कुमारी के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके ऊपर बैठकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके कान से सोने का जेवर और पैर की पायल भी जबरन निकाल ली, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपियों ने उन्हें छोड़ा, लेकिन जाते-जाते धमकी दी कि अगर मामले में शिकायत की गई तो गोली मरवाकर हत्या करवा देंगे।

परिजनों का कहना है कि खुशबू कुमारी अपने सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाती हैं, जिससे पड़ोसी नाराज थे और इसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के समय खुशबू कुमारी गांव में अकेली थीं, जबकि उनके पति सुनील कुमार बेंगलुरु में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर सुनील कुमार ने फोन पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवार ने आलमनगर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों की धमकी के कारण पूरा परिवार डरा हुआ है और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

बिहार के वैशाली जिले से वैवाहिक जीवन में तनाव और विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है

0

मामला पानापुर कयाम, खानपुर पकरी, जिला वैशाली पिन कोड 844115 का है, जहां नवविवाहित दंपत्ति के बीच आपसी अविश्वास और आरोपों ने पारिवारिक विवाद को तूल दे दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दर्शन कुमार, निवासी जिला वैशाली, की शादी लगभग तीन महीने पहले स्वाति कुमारी नामक युवती से हुई थी। स्वाति की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। विवाह के कुछ ही समय बाद पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई। दर्शन कुमार का आरोप है कि उनकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है और वह उससे लगातार बातचीत करती है। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

दर्शन कुमार का कहना है कि पत्नी ने अपने मायके पक्ष से यह शिकायत की कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके साथ मारपीट तथा धमकी दी जाती है। वहीं दूसरी ओर, दर्शन का आरोप है कि यह सब झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उनका दावा है कि पत्नी के परिवार वाले उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं और मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं।

मामले में एक और नाम सामने आया है विवेक का, जो दर्शन की मौसी का बेटा बताया जा रहा है और उसी ने यह रिश्ता तय करवाया था। दर्शन का कहना है कि विवाद बढ़ने के बाद विवेक भी इस मामले में पक्ष ले रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साले विकास द्वारा उन्हें गन दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस आरोप ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कई बार बातचीत की कोशिश हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। अब मामला पुलिस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यदि हथियार दिखाकर धमकी देने का आरोप सही पाया जाता है, तो यह कानूनन गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगा।

फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। नवविवाहित जोड़े के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब दो परिवारों के टकराव में बदलता नजर आ रहा है। प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोनों पक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठ रही है।

गौतमबुद्ध नगर के बीटा 2 थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा लगाया गया गंभीर आरोप

0

इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। बुलन्दशहर जिले की रहने वाली सोनम ने अपने साथ धोखा, जबरन शारीरिक संबंध, गर्भपात के लिए मजबूर करने, मारपीट और जान से मारने की कोशिश जैसे संगीन आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

सोनम पुत्री फूलचंद, मूल निवासी ग्राम माकड़ी थाना स्याना जिला बुलन्दशहर, पिछले चार पांच वर्षों से ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 क्षेत्र में किराये पर रहकर नौकरी कर अपनी नौ वर्ष की बेटी के साथ जीवन यापन कर रही थी। सोनम का कहना है कि उसकी पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन पति द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद वह अकेले बेटी का पालन पोषण कर रही थी। इसी दौरान उसके पूर्व पति का दोस्त अभय यादव, निवासी चंदौसी जिला सम्भल, उसके संपर्क में आया।

सोनम के अनुसार लगभग तीन वर्ष पहले अभय उसके कमरे पर आना जाना करने लगा। वह उसे दिलासा देता था कि उसकी जिंदगी फिर से पटरी पर आ जाएगी और वह उसकी तथा उसकी बेटी की जिम्मेदारी उठाएगा। धीरे धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सोनम का आरोप है कि करीब छह माह पहले अभय ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसके साथ रहने लगा। लोकलाज के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

महिला का कहना है कि वह तीन माह की गर्भवती हो गई तो उसने अभय से शादी करने के लिए कहा। इस पर अभय ने उसे जबरन गर्भ गिराने की दवा खिला दी, जिससे उसकी जान पर बन आई। किसी तरह वह बच गई। तीन माह बाद जब उसने फिर शादी का दबाव बनाया तो अभय ने उसके साथ मारपीट की और यह कहकर भाग गया कि उसका पूजा नाम की युवती से प्रेम संबंध है और वही उससे शादी करेगा। उसने यह भी कहा कि उसके घर वाले एक शादीशुदा और एक बेटी की मां से विवाह के खिलाफ हैं।

सोनम का आरोप है कि जब उसने अभय के परिवार से संपर्क किया तो उसकी मां ने उसे जान से मरवाने की धमकी दी। वहीं पूजा नाम की युवती ने भी कथित तौर पर उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने कोई कानूनी कार्रवाई की तो उसे खत्म कर दिया जाएगा और कोई केस भी नहीं बचेगा।

पीड़िता का कहना है कि उसने पूरे मामले की शिकायत अधिकारियों से की, जिसके बाद उसे बीटा 2 थाने बुलाया गया। वहां एसआई मनोज कुमार शर्मा ने अभय और उसके परिजनों को बुलाकर समझौता कराने की बात कही। सोनम का आरोप है कि थाने में पहले से अभय, उसके परिजन और रिश्तेदार मौजूद थे। जब उसने वकील बुलाने की बात कही तो एसआई ने वकील की जरूरत न होने की बात कही, जबकि दूसरी तरफ अभय पक्ष अपने साथ वकील लेकर आया था।

महिला का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने रिश्वत लेकर जबरन समझौता कराया और शादी कराकर उसे अभय के साथ भेज दिया। वह दावा करती है कि यह पूरी साजिश पहले से रची गई थी ताकि उसे प्रताड़ित कर घर से भगाया जा सके।

सोनम के अनुसार 16 दिसंबर 2025 को अभय को उसकी मां ने घर से भगा दिया और घर से निकलते ही अभय ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसने कोई संपर्क नहीं किया। महिला का आरोप है कि इसके बाद अभय की मां और अन्य परिजनों ने एक राय होकर उसके कमरे में घुसकर उसके गले की चुन्नी पकड़कर गला घोंटने की कोशिश की। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और हाथ पैर पकड़ लिए गए ताकि उसे जान से मारा जा सके। उसकी नौ वर्षीय बेटी चिरागी के साथ भी मारपीट की गई।

सोनम का कहना है कि वह किसी तरह अपनी और बेटी की जान बचाकर 4 फरवरी 2026 को वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। उसका आरोप है कि आरोपियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन उसने समझदारी से खुद को सुरक्षित कर लिया।

पीड़िता ने अभय यादव, उसकी मां और पूजा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।