Wednesday, July 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 113

‘मिडिल ईस्ट में जो हो रहा है, वह बहुत असामान्य है..’, अमेरिका-ईरान की जंग पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

0

अमेरिकी और इजरायल की ओर से ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हमले लगातार जारी हैं। तो वहीं, ईरान भी बदले की आग में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी इस संघर्ष पर अब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है।अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में पूरा मिडिल ईस्ट जल रहा है। इजरायल और अमेरिका आसमान से ही ईरान में भारी तबाही मचा रहे हैं। ईरान की राजधानी तेहरान में भारी तबाही देखने को मिल रही है। तो वहीं, ईरान भी इजरायल के अलावा मिडिल ईस्ट के विभिन्न देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइल से लगातार हमले कर रहा है। इसके अलावा ईरान पर अब जमीनी हमला भी कभी भी शरू हो सकता है। इन सब के बीच मिडिल ईस्ट के हालात पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी बयान सामने आया है।
मिडिल ईस्ट के हालात असामान्य- राजनाथ सिंह
कोलकाता में मैरीटाइम कॉन्क्लेव “सागर संकल्प” को संबोधित करते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- “मिडिल ईस्ट में जो हो रहा है, वह बहुत असामान्य है। आगे चलकर मिडिल ईस्ट में, या हमारे पड़ोस में परिस्थितियां किस दिशा में जाएंगी, इस पर अभी ठोस टिप्पणी करना कठिन है। यदि हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज या पूरे पर्शियन गल्फ क्षेत्र को देखें, तो यह विश्व की ऊर्जा सुरक्षा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जब इस क्षेत्र में disturbance या disruption होता है, तो उसका सीधा असर तेल और गैस की सप्लाई पर पड़ता है। यही नहीं, आज हम सप्लाई चेन में व्यवधान केवल ऊर्जा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी देख रहे हैं। इन अनिश्चितताओं का सीधा प्रभाव, अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार पर पड़ता है।”

हम सभी के लिए काफी चिंता की बात- राजनाथ सिंह
मिडिल ईस्ट का जिक्र करते हुए रथा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा- क्षेत्र में वर्तमान स्थिति काफी जटिल हो गई है, और ऐसा लगता है कि भविष्य में यह और भी अधिक डायनैमिक हो जाएगी। जिस तरह से अनेक देश जमीन पर, हवा में, समुद्र में और अब अंतरिक्ष में भी एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, यह वास्तव में हम सभी के लिए काफी चिंता की बात है। मुझे इससे भी ज्यादा चिंता इस बात की है कि यह Abnormality (असामान्यता) न्यू नॉर्मल होता जा रहा है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- “आज मैरिटाइम डोमेन (समुद्री डोमेन) पहले की तुलना में, काफी बदल चुका है। आज के समय में मैरिटाइम डोमेन, केवल ट्रेड रूट या नौसैनिक ताकत तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि यह राष्ट्रीय लचीलापन, आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार और रणनीतिक स्वायत्तता का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। आज आवश्यकता है तो निरंतरता की, समन्वय की और राष्ट्रीय संकल्प की। यदि हम सब मिलकर, मैरिटाइम विजन को आगे बढ़ाएं, तो आने वाले वर्षों में, भारत न केवल अपने हितों की रक्षा करेगा, बल्कि वैश्विक समुद्री स्थिरता में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।”

रक्षा मंत्री ने बताया भारत का दायित्व
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- “बदलती ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स के इस दौर में, समुद्र एक बार फिर विश्व की पॉवर बैलैंस के केंद्र में आ गए हैं। ऐसे समय में, एक प्रमुख समुद्री राष्ट्र के रूप में, भारत का यह दायित्व है कि वह confidence, capability और clear vision के साथ नेतृत्व प्रदान करे।”

आत्मनिर्भरता सिर्फ एक नारा नहीं- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा- “आज स्थिति यह है कि हम जिस आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े थे, उसके सकारात्मक परिणाम हमारे सामने है। आज भारतीय नौसेना के लिए भी, जितने वॉरशिर और सबमरीन ऑर्डर पर हैं, वे सभी भारतीय शिपयार्ड्स में बन रही हैं। आज हम design, engineering, construction और lifecycle support तक की पूरी क्षमता, अपने भीतर विकसित कर रहे हैं। यही तो आत्मनिर्भरता का वास्तविक अर्थ है। जब हम कहते हैं कि हम Builder’s Navy बन चुके हैं, तो यह कोई नारा नहीं है, यह जमीनी हकीकत है। आत्मनिर्भरता हमारे लिए केवल एक नारा नहीं रही बल्कि एक व्यावहारिक वास्तविकता के रूप में स्थापित हो रही है।”

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान असम में क्रैश, दो पायलट हुए शहीद

0

भारतीय वायुसेना का सुखोई विमान असम में क्रैश हो गया है। गुरुवार को विमान उड़ान भरने के बाद अचानक से रडार से लापता हो गया था। अब विमान के क्रैश होने की जानकारी सामने आई है।पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय वायुसेना का आधुनिक सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में दो पायलट भी शहीद हो गए हैं। पहले खबर सामने आई थी कि वायुसेना का सुखोई विमान अचानक से रडार से लापता हो गया है। हालांकि, अब इसके असम के कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में क्रैश होने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि रूस द्वारा निर्मित सुखोई विमान को भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। वायुसेना इसके उन्नत वर्जन Sukhoi- 30MKI का इस्तेमाल करती है। भारतीय वायुसेना इस विमान के 200 से ज्यादा यूनिट्स का इस्तेमाल करती है।

कैसे लापता हुआ था विमान?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। विमान से आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था। फाइटर जेट ने गुरुवार शाम करीब सात बजे ट्रेनिंग सेशन के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद लड़ाकू विमान अचानक से रडार से गायब हो गया। इसके बाद अधिकारियों की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई। अब जानकारी सामने आई है कि सुखोई विमान क्रैश हो गया है।

क्रैश होने की जानकारी सामने आई
जानकारी के अनुसार, वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में क्रैश हुआ है जो कि असम के जोरहाट से करीब साठ किलोमीटर दूर है। इस इलाके में सेना और पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने आसमान में एक प्लेन को उड़ते देखा है जो लगातार नीचे आते हुए क्रैश हुआ है। लोगों का दावा है कि क्रैश के बाद जोर की आवाज भी सुनी। हादसे में शहीद होने वाले पायलटों के नाम स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के रूप में की गई है।

रक्षा मंत्री ने जताया दुख
असम में सुखोई विमान के क्रैश होने की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- “Su-30 क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर के निधन से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र के प्रति उनके साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।”

नेपाल में कमाल कर रही है बालेन शाह की पार्टी RSP, कई सीटों पर बनाई बढ़त, पुरानी पार्टियां काफी पीछे

0

नेपाल के प्रतिनिधि सभा चुनाव में नई पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई सीटों पर बढ़त बना ली है। युवाओं के समर्थन से उभरी इस पार्टी ने नेपाली कांग्रेस और CPN-UML जैसी पुरानी पार्टियों को शुरुआती रुझानों में पीछे छोड़ दिया है।Hindi Newsविदेशएशियानेपाल में कमाल कर रही है बालेन शाह की पार्टी RSP, कई सीटों पर बनाई बढ़त, पुरानी पार्टियां काफी पीछे
नेपाल में कमाल कर रही है बालेन शाह की पार्टी RSP, कई सीटों पर बनाई बढ़त, पुरानी पार्टियां काफी पीछे
काठमांडू: नेपाल में गुरुवार को हुए प्रतिनिधि सभा (नेपाली संसद) के चुनाव में नई बनी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी यानी कि RSP ने शानदार शुरुआत की है। शुरुआती नतीजों के मुताबिक, RSP ने एक सीट जीत ली है और 44 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं, नेपाली कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है, CPN (UML) 5 पर और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी 1 पर बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि नेपाल की कुल 165 सीटों पर चुनाव हुए हैं। इस चुनाव में करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया और माना जा रहा है कि ये चुनाव मुल्क की सियासत को एक नई तरफ ले जाएंगे।जेन Z आंदोलन के बाद नेपाल का पहला बड़ा चुनाव
बता दें कि यह नेपाल के इतिहास में पहला बड़ा चुनाव है, जो पिछले साल जेन Z के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुआ। उन विरोधों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े पैमाने पर लोग सड़कों पर उतरे थे, जिसके कारण केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार गिर गई थी। काठमांडू-1 सीट पर RSP उम्मीदवार रंजू दर्शना की काफी बड़े अंतर से जीत हुई है। RSP के केंद्रीय समिति सदस्य आरके ढुंगाना के अनुसार, रंजू ने 10000 से भी ज्यादा वोट हासिल किए, जो निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस के प्रबल थापा क्षेत्री से लगभग दोगुना है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक तौर पर जीत की घोषणा नहीं की है।

2022 में हुई थी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की स्थापना
काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन्द्र शाह, जिन्हें बालेन के नाम से जाना जाता है, झापा-5 सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री और CPN (UML) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RSP काठमांडू की सभी 10 सीटों पर बढ़त में है। RSP की स्थापना 2022 में हुई थी और चुनाव प्रचार के दौरान इसे युवाओं से खासा समर्थन मिला था। बालेन शाह को पार्टी का प्रधानमंत्री उम्मीदवार माना जा रहा है। दूसरी तरफ, नेपाली कांग्रेस और CPN (UML) पिछले साल जेन Z प्रोटेस्ट में गिराई गई सरकार का हिस्सा थे। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा अपनी पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं, जबकि CPN (UML) ने ओली को अपना पीएम चेहरा बनाया है।

गुरुवार देर रात शुरू हुई थी वोटों की गिनती
नेपाल में लगभग 1.89 करोड़ मतदाताओं ने 275 सदस्यों वाली प्रतिनिधि सभा के लिए वोट डाले थे। इनमें से 165 सीटें फर्स्ट पास्ट द पोस्ट (FPTP) यानी सीधे वोट से चुनी जाती हैं, जबकि 110 सीटों को प्राप्त वोटों के अनुपात में बांटा जाता है। FPTP के लिए 3400 से ज्यादा और प्रोपोर्शनल के लिए 3135 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, वोटों की गिनती गुरुवार रात देर से शुरू हुई और शुक्रवार रात तक पूरी होने की उम्मीद है। फिलहाल शुरुआती नतीजे RSP की मजबूत लहर दिखा रहे हैं, जो नेपाल की राजनीति में युवा बदलाव की मांग को बयां करते हैं।

मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट का मामला सामने आया है।

0

घटना 4 मार्च की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित राजू कुमार पासवान ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर घर के पास आकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

राजू कुमार पासवान ने अपने आवेदन में बताया कि वह मोहनपुर भाना, थाना पंडौल, जिला मधुबनी का स्थायी निवासी है। उनके अनुसार 4 मार्च की सुबह करीब 6 बजे गांव के ही गोपाल यादव पिता केदार यादव, अभिषेक यादव पिता मनोहर यादव, अमरजीत साह पिता चंदर साह तथा उनके साथ तीन अज्ञात व्यक्ति उनके घर के पास पहुंचे और वहां तोड़फोड़ करने लगे। जब राजू कुमार ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो सभी लोग गाली गलौज करने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने गाली देने से रोका तो सभी लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान उन्हें बचाने के लिए उनके पिता रामउद्गार पासवान वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी बांस के डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उनके पिता के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के दौरान जब राजू कुमार का भाई बुथु पासवान बीच बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से पीटा। मारपीट में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। परिजनों के अनुसार बुथु पासवान का इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में चल रहा है।

इस दौरान राजू कुमार की बहन निरो देवी भी अपने परिवार को बचाने के लिए बीच में आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी बांस के डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गईं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान उनकी बहन के गले से लगभग एक भरी का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद आरोपी जाते समय यह धमकी देकर गए कि अगर थाना पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। घटना के बाद परिवार के लोग काफी दहशत में हैं। घायल पिता और बहन का इलाज घर पर ही कराया जा रहा है जबकि भाई का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में जारी है।

राजू कुमार पासवान ने थाना अध्यक्ष से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीतामढ़ी में युवक रहस्यमय तरीके से लापता, 27 अक्टूबर 2025 से नहीं मिला कोई सुराग

0

सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय अजय कुमार पिछले चार महीने से लापता हैं। अजय कुमार 27 अक्टूबर 2025 से रहस्यमय तरीके से गायब हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।

परिजनों के अनुसार अजय कुमार पिछले करीब आठ वर्षों से जगदंबा कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि जिस दिन वह लापता हुए, उसी दिन वह कंपनी के काम से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटे। परिवार और आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन अजय कुमार का कहीं कोई पता नहीं चल सका।

अजय कुमार की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि उनकी शादी को लगभग 12 वर्ष हो चुके हैं और उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति के अचानक लापता हो जाने से परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार आर्थिक व मानसिक दोनों तरह की परेशानियों से जूझ रहा है।

संगीता देवी का कहना है कि अजय कुमार के बिना परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर की जिम्मेदारी संभालना और बच्चों की परवरिश करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि इतने महीने बीत जाने के बाद भी उनके पति की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और अजय कुमार की तलाश तेज की जाए ताकि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके। संगीता देवी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मदद करेगा और जल्द ही उनके पति का पता लगाया जाएगा।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि इस तरह किसी व्यक्ति का अचानक लापता हो जाना बेहद चिंताजनक है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर जल्द से जल्द अजय कुमार का पता लगाया जाए ताकि परिवार को राहत मिल सके। फिलहाल परिवार हर दिन उम्मीद लगाए बैठा है कि अजय कुमार किसी दिन सुरक्षित घर लौट आएंगे।

ईरानी ब्रिगेडियर का दावा, “अमेरिका के साथ समुद्र, वायु और अंतरिक्ष में हो रहा भीषण युद्ध”

0

इजरायल और अमेरिका को ईरान के साथ भीषण युद्ध लड़ना पड़ रहा है। ईरानी ब्रिग्रेडियर ने कहा है कि समुद्र से लेकर वायु और अंतरिक्ष तक में अमेरिका को भीषण जंग लड़नी पड़ रही है। इजरायल और अमेरिका के हमले ने एक तरफ जहां ईरान में भारी तबाही मचाई है तो वहीं तेहरान भी अपने दुश्मन को मिसाइल हमलों से करारा जवाब दे रहा है। ईरान के ब्रिगेडियर जनरल किउमर्स हेदारी ने इस बीच बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, ” हम वैश्विकवादी अमेरिका के साथ समुद्र, वायु और अंतरिक्ष में भीषण युद्ध में हैं। हम अमेरिकियों के साथ एक ऐतिहासिक लड़ाई में आमने-सामने हैं, जिसका सामना अमेरिकी सेना ने अपने शर्मनाक और आपराधिक इतिहास में कभी नहीं किया है, और उन्हें निश्चित रूप से बहुत कठोर और खेदजनक परिणाम भुगतने पड़ेंगे।”

बालोतरा की रिफाइनरी मेगा कंपनी में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल से गिरा मजदूर; एक महीने बाद भी नहीं मिला मुआवजा

0

राजस्थान के बालोतरा स्थित एक रिफाइनरी मेगा कंपनी में काम करने वाले बिहार के कटिहार जिले के मजदूर राजा कुमार मंडल (35) के साथ हुए हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा और अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अहमदाबाद थाना क्षेत्र के निवासी राजा कुमार मंडल करीब तीन महीने से इस कंपनी में मजदूरी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले काम के दौरान वह कंपनी की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद से उनकी हालत ऐसी हो गई है कि वह ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं। घायल मजदूर का कहना है कि इस दुर्घटना के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है और अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित मजदूर का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद कंपनी के मालिक टिंकू मंडल और ठेकेदार हिमांशु राय ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि इलाज में जितना भी खर्च आएगा, वह कंपनी की ओर से दिया जाएगा और उचित मुआवजा भी मिलेगा। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई ठोस मदद नहीं मिली है।

राजा कुमार मंडल का कहना है कि फिलहाल उन्हें केवल 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं, जो उनके परिवार के खर्च के लिए बेहद कम हैं। उनका कहना है कि इस रकम में न तो दवा का खर्च पूरा हो पा रहा है और न ही घर का किराया और बच्चों का पालन-पोषण संभव हो पा रहा है। चोट के कारण वह काम करने की स्थिति में भी नहीं हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और अधिक बिगड़ती जा रही है।

मजदूर ने बताया कि उनके ऊपर पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी है। ऐसे में 1500 रुपये में परिवार चलाना लगभग असंभव है। उनका कहना है कि हादसे के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब कंपनी और ठेकेदार उनकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं।

यह घटना प्रवासी मजदूरों की स्थिति और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की गंभीरता को भी उजागर करती है। श्रमिकों का कहना है कि बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले मजदूरों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और दुर्घटना के बाद उचित मुआवजे की स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए।

फिलहाल घायल मजदूर और उनका परिवार न्याय और उचित मुआवजे की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि अगर उन्हें सही मदद नहीं मिली तो उनका परिवार आर्थिक तंगी में और गहरे संकट में फंस सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन और कंपनी प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

अमेरिकी नेवी ईरान पर हमले के लिए नहीं कर रही भारत के बंदरगाहों का इस्तेमाल, विदेश मंत्रालय ने ऐसे सभी दावों को किया खारिज

0

US Iran war: ईरान के साथ चल रहे अमेरिका-इजरायल के युद्ध के बीच भारत की तरफ से साफ किया गया है कि अमेरिका की नेवी भारत के बंदगाहों का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए नहीं कर रही है। भारत उन दावों को खारिज करता है जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका, ईरान पर अटैक करने के लिए भारतीय बंदरगाहों का उपयोग कर रहा है। भारत ने इन आरोपों को ‘बेबुनियाद और मनगढ़ंत’ ठहराया है। भारतीय विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई जब अमेरिका के पूर्व आर्मी कर्नल Douglas Macgregor, अमेरिकी न्यूज चैनल One America News Network (OANN) को दिए एक इंटरव्यू में बोले कि अमेरिकन नेवी, ईरान-अमेरिका संघर्ष में ईरान पर अटैक करने के लिए इंडियन नेवी के ठिकानों पर निर्भर है।अमेरिकी पूर्व आर्मी कर्नल ने बोला झूठ
इस इंटरव्यू में Douglas Macgregor का दावा था कि अमेरिका की नेवी का इन्फ्रास्ट्रक्चर भारी नुकसान झेल चुका है, इसकी वजह से उसे भारत के बंदरगाहों पर डिपेंड होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमारे करीब-करीब सभी बेस तबाह हो चुके हैं। हमारे पोर्ट्स की सुविधाएं भी नष्ट हो गई हैं। ऐसे में हमें भारत और इंडियन पोर्ट्स का सहारा लेना पड़ रहा है, जो आदर्श स्थिति नहीं है; लेकिन यही नेवी का कहना है।’

भारतीय विदेश मंत्रालय ने दावे को किया खारिज
हालांकि, इन दावों को खारिज करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय की ऑफिशियल फैक्ट चेक यूनिट ने OANN पर चल रही इन खबरों को ‘फर्जी और झूठा’ कहा। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लोगों को भारत के रोल को लेकर ‘बेबुनियाद और मनगढ़ंत’ बयान फैलाने से अलर्ट रहने की सलाह दी गई।

अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान से लड़ रहे जंग
दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इस ऑपरेशन में ईरान की लीडरशिप, मिसाइल भंडार और न्यूक्लियर प्रोग्राम को निशाना बनाया गया। साथ ही यह इशारा किया गया कि ईरान की सरकार को हटाना भी इस ऑपरेशन का एक टारेगट हो सकता है। हालांकि युद्ध का मकसद और समयसीमा को लेकर लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं, जिससे यह संघर्ष लंबा खिंच सकता है।

राउरकेला में होली के दिन विवाद, पुलिस की मौजूदगी में युवक की पिटाई का आरोप

0

राउरकेला। होली के अवसर पर शहर के गोपबंधुपल्ली आनंद चौक इलाके में एक मामूली विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, होली खेलने के दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला बढ़ गया और वहां पुलिस भी पहुंच गई। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि आनंद चौक गोपबंधुपल्ली निवासी विकास ने जानकारी दी कि होली के दिन मोहल्ले में सभी लोग आपस में रंग खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ दोस्तों के बीच हल्की कहासुनी हो गई। आरोप है कि मौके पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने बिना पूरी स्थिति समझे विकास की पिटाई कर दी। इससे वहां मौजूद लोगों में हैरानी और नाराजगी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही विकास की मां जुना देवी, जो शिवलाल गुप्ता की पत्नी हैं और आनंद चौक गोपबंधुपल्ली की निवासी हैं, मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पुलिसकर्मी से कहा कि अगर उनके बेटे से कोई गलती हुई है तो उसे समझाया जा सकता है, लेकिन इस तरह मारपीट करना ठीक नहीं है। इसी दौरान वहां मौजूद प्रकाश नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जुना देवी के साथ गाली गलौज की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

जुना देवी ने जब इसका विरोध किया और पूछा कि उन्हें गाली क्यों दी जा रही है, तो माहौल और गर्म हो गया। आरोप है कि उसी समय प्रकाश ने पुलिसकर्मी को ठंडा पेय पिलाया, जिसके बाद पुलिसकर्मी बिना कोई कार्रवाई किए वहां से चला गया।

घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। फिलहाल इस घटना को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक शिकायत या पुलिस की तरफ से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन से यही गुहार है कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि होली जैसे सुनहरे पर्व पर इस तरह की अभद्रता ना फैली जाए

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 उम्मीदवारों में 3 सवर्ण चेहरों को दी जगह

0

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के चेहरों को जगह दी है। अभिषेक मनुसिंघवी को पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है।नई दिल्ली: 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने नामांकन के अंतिम दिन अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के चेहरों को जगह दी है।
कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट में आदिवासी समाज से फूलोदेवी नेताम, दलित समाज से कर्मवीर सिंह बौद्ध, अल्पसंख्यक समाज से टी क्रिस्टोफर और सवर्ण समाज से वेम नरेंद्र रेड्डी, अनुराग शर्मा और अभिषेक मनुसिंघवी को उम्मीदवार बनाया गया है।

फूलो देवी नेताम- आदिवासी उम्मीदवार
कर्मवीर सिंह बौद्ध- दलित उम्मीदवार
टी. क्रिस्टोफर- अल्पसंख्यक उम्मीदवार
अभिषेक मनु सिंघवी- सवर्ण उम्मीदवार
वेम नरेंद्र रेड्डी- सवर्ण उम्मीदवार
अनुराग शर्मा- सवर्ण उम्मीदवारफूलोदेवी नेताम को फिर मिला मौका
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से आदिवासी नेता फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। आदिवासी समाज से आने वाली फूलोदेवी नेताम को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है।

25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के दरबा घाटी में हुए नक्सली हमले में फूलोदेवी नेताम बाल-बाल बच गई थीं। उस हमले में उन्हें गोली भी लगी थी, जिसके अंश आज भी उनके शरीर में मौजूद है।

पिछली बार कांग्रेस ने राज्य से बाहरी नेताओं को राज्यसभा भेजा था, जिनमें राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन और केटीएस तुलसी शामिल थे। इसे लेकर प्रदेश इकाई में नाराजगी भी देखी गई थी। लिहाजा इस बार राज्य इकाई से किसी राज्य के व्यक्ति को ही उम्मीदवार बनाने का दबाव पार्टी पर था।

हिमाचल से अनुराग शर्मा
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा को भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है।

ठाकुर और ब्राह्मण बहुल आबादी वाले हिमाचल प्रदेश में ब्राह्मण समाज से उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस जातीय समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश कर रही है।

कर्मवीर सिंह बौद्ध को दलित प्रतिनिधित्व
अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को भी कांग्रेस ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। उन्हें कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू और कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम का करीबी माना जाता है।

तेलंगाना से वेम नरेंद्र रेड्डी
तेलंगाना से वेम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। वे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सलाहकार हैं और रेड्डी समुदाय से आते हैं। पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी शुरू से ही अपने सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी के पक्ष में पैरवी कर रहे थे।

तमिलनाडु से टी क्रिस्टोफर को मौका
कांग्रेस ने तमिलनाडु में डीएमके के साथ गठबंधन के तहत मिली एक सीट से टी क्रिस्टोफर को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि पार्टी राज्य में ईसाई समुदाय को साधने की रणनीति के तहत यह फैसला लिया है, क्योंकि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव भी ज्यादा दूर नहीं हैं।