Wednesday, July 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSportsवैभव सूर्यवंशी का टी20 में 220 से भी अधिक का स्ट्राइक रेट,...

वैभव सूर्यवंशी का टी20 में 220 से भी अधिक का स्ट्राइक रेट, क्या आज श्रेयस अय्यर को आएगा 15 साल के खिलाड़ी पर रहम

वैभव सूर्यवंशी की उम्र आज यानी एक जुलाई 2026 को 15 साल और 96 दिन की हो गई है। आज अगर कप्तान श्रेयस अय्यर ने चाहा तो वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है। इस बीच वे चर्चा में तो बने ही हुए हैं।
वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से चर्चा में हैं। आज यानी एक जुलाई की तारीख उनके लिए ऐतिहासिक हो सकती है। अगर उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला तो फिर वे सुर्खियों में बने रहेंगे। हालांकि उम्मीद तो पहले ही थी, लेकिन अभी उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। देखना ये होगा कि क्या श्रेयस अय्यर को आज उन पर तरस आता है और वैभव अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिल पाता है।आज से शुरू हो रही है भारत बनाम इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। इंग्लैंड ने तो मैच से करीब 24 घंटे पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी कर दिया है, लेकिन सस्पेंस टीम इंडिया को लेकर है। सबसे बड़ा और अहम सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी आज क्या अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल पाएंगे। उनका सिलेक्शन तो आयरलैंड सीरीज के लिए भी हुआ था, लेकिन वहां के दोनों मैचों में वे बैंच पर ही बैठे रहे और सीरीज समाप्त हो गई। जिसमें टीम इंडिया को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे हैं टी20 में वैभव सूर्यवंशी के अब तक के आंकड़े
बात अगर वैभव सूर्यवंशी की करें तो पिछले कुछ वक्त से वे लगातार चर्चा में हैं। वैभव ने अभी तक अपना पहला इंटरनेशनल मैच तो नहीं खेला है, लेकिन टी20 में उनके आंकड़े बहुत गजब के हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 34 टी20 मैच खेलकर 1477 रन बना लिए हैं। इसमें उनका औसत 44.75 का है और वे 220.44 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और 6 अर्धशतक आए हैं। आईपीएल के दौरान उनका जलवा देखने के लिए मिला था।

आज 15 साल और 96 दिन के हो गए हैं वैभव
इस बीच उम्मीद की जा रही है कि वैभव को इसी सीरीज के दौरान डेब्यू का मौका मिल जाएगा। लेकिन वो आज का ही मैच होगा या फिर बाद में, ये कहना मुश्किल है। आज यानी एक जुलाई को वैभव की उम्र 15 साल और 96 दिन की है। आज डेब्यू मिला तो नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे, हालांकि इसके लिए आज देर शाम करीब साढ़े नौ बजे का इंतजार करना होगा, जब कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस के लिए मैदान पर आएंगे और आज की प्लेइंग इलेवन का भी ऐलान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments