Monday, July 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalबेलगाम डंपर ने ड्यूटी पर जा रहे बिजली कर्मी को रौंदा, CCTV...

बेलगाम डंपर ने ड्यूटी पर जा रहे बिजली कर्मी को रौंदा, CCTV में कैद हुई लाइव घटना

ड्यूटी पर जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी को तेज रफ्तार बेलगाम डंपर ने कुचल दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि डंपर चालक कितनी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में तेज रफ्तार डंपरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आये दिन हो रहे सड़क हादसों के बीच गुढ़ागौढ़जी क्षेत्र में एक और गंभीर दुर्घटना सामने आई। खींवसर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार बिजली विभाग के एक कर्मचारी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिजली कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे बिजली कर्मी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोरीलाल स्वामी कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से बड़ागांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झुंझुनूं के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की पूरी घटना आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना बालाजी चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। घायल के परिजन एवं रिश्तेदार सुनील स्वामी ने गुढ़ागौढ़जी थाने में डंपर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में डंपर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेट हाईवे पर दौड़ रहे बेलगाम डंपरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments