Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNational9 साल के रिश्ते के बाद बेघर करने की धमकी, महिला ने...

9 साल के रिश्ते के बाद बेघर करने की धमकी, महिला ने लगाए शोषण और धोखे के आरोप; इंसाफ के लिए भटक रही रुबीना

 लोनी गाजियाबाद
लोनी गाजियाबाद थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ लंबे समय तक भावनात्मक, सामाजिक और आर्थिक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता रुबीना ने आरोप लगाया है कि 9 साल तक साथ रहने, बेटी होने और घर दिलाने के बाद अब उसका साथी समीर उर्फ दुलारे उसे घर से निकालने की धमकी दे रहा है और दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। महिला का कहना है कि वह लगातार डर, दबाव और असुरक्षा में जी रही है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही।

पीड़िता रुबीना के अनुसार, वह मूल रूप से लोनी गाजियाबाद क्षेत्र की निवासी है। उसके पति रिहान से अलगाव के बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ अकेली रह रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले समीर उर्फ दुलारे, जो बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, से उसकी जान-पहचान हुई। यह जान-पहचान धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। रुबीना का आरोप है कि समीर ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने साथ रखा और 2023 में बांसल कॉलोनी में एक मकान खरीदकर उसे वहीं रहने को कहा।

रुबीना का दावा है कि वह और समीर पिछले 9 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, जिससे उनकी एक बेटी साहिल है, जिसकी उम्र करीब 8 साल बताई जा रही है। महिला का कहना है कि समीर ने हमेशा उसे पत्नी की तरह रखा और समाज के सामने भी यही जताया, लेकिन अब अचानक उसने दूसरी महिला से शादी करने का फैसला कर लिया है।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसे समीर की दूसरी शादी की जानकारी मिली और उसने इसका विरोध किया, तो समीर की भाभी चमकीली ने भी उसी शादी का समर्थन किया और रुबीना को चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया। रुबीना का कहना है कि उसने बार-बार पूछा कि अगर समीर शादी करेगा तो उसका और उसकी बेटी का क्या होगा, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि समीर का छोटा भाई मुस्ताक अली भी उसे धमकाने में शामिल है। अब समीर लगातार दबाव बना रहा है कि वह तुरंत वह मकान खाली कर दे, जिसमें वह वर्षों से रह रही है। रुबीना का कहना है कि समीर का किसी अन्य महिला रिया से भी संपर्क है और वह उसे पूरी तरह नजरअंदाज कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि उसने इस संबंध में थाना में शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आर्थिक रूप से कमजोर और अकेली महिला होने के कारण वह खुद को असहाय महसूस कर रही है। रुबीना का कहना है कि वह सिर्फ अपने और अपनी बेटी के अधिकार और सुरक्षा के लिए इंसाफ चाहती है।

अब पीड़िता ने मीडिया और प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए, उसे न्याय दिलाया जाए और उसे तथा उसकी बेटी को सुरक्षित भविष्य दिया जाए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments