Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalमोबाइल सुधारने के बहाने खाते से उड़ाए हजारों रुपये, पीड़ित ने थाने...

मोबाइल सुधारने के बहाने खाते से उड़ाए हजारों रुपये, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार

अम्बेडकर नगर।
जनपद के कटका थाना क्षेत्र से साइबर ठगी और विश्वासघात का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोबाइल फोन ठीक कराने के नाम पर एक युवक ने न सिर्फ पीड़ित का भरोसा तोड़ा, बल्कि उसके बैंक खाते से हजारों रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत थाना प्रभारी को देकर न्याय की मांग की है।

पीड़ित वीरेंद्र, निवासी ग्राम पंचायत बीबीपुर थाना कटका जनपद अम्बेडकर नगर ने बताया कि 6:30 बजे शाम उसकी मोबाइल खराब हो गई थी। मोबाइल सही कराने के लिए उसने अपनी बेटी को गांव के ही अमित कुमार, निवासी उपयुक्त त्यारा कल भीरी के पास भेजा। अमित ने स्वयं को मोबाइल सुधारने में सक्षम बताया था, जिस पर भरोसा कर मोबाइल उसे दे दी गई।

आरोप है कि मोबाइल अपने पास लेकर आरोपी अमित कुमार ने उसमें मौजूद निजी जानकारियों और बैंक संबंधी विवरणों का गलत तरीके से उपयोग किया। कुछ ही देर में पीड़ित के खाते से 55000‌, रुपये की निकासी कर ली गई। यह रकम ऑनलाइन माध्यम से निकाली गई, जिसकी जानकारी पीड़ित को बाद में मिली।

पीड़ित के अनुसार शाम करीब 10 बजे जब मोबाइल वापस मिली, तब तक खाता खाली हो चुका था। जब उसने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उसके खाते से पैसा निकाला जा चुका है, जबकि उसने स्वयं कोई लेनदेन नहीं किया था। इससे साफ है कि मोबाइल के जरिए धोखाधड़ी की गई।

घटना के बाद पीड़ित और उसके परिवार में आक्रोश है। पीड़ित का कहना है कि उसकी मेहनत की कमाई इस तरह से ठग ली गई और अब उसके पास दैनिक जरूरतों के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। उसने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम का विस्तार से उल्लेख करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments