Saturday, May 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalNEET री-एग्जाम में लीक को रोकने के लिए सरकार लेगी एयरफोर्स की...

NEET री-एग्जाम में लीक को रोकने के लिए सरकार लेगी एयरफोर्स की मदद! हवाई रास्ते से अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे पेपर

21 जून को होने वाली री-एग्जाम परीक्षा के प्रश्नपत्रों के टांसपोर्टेशन के लिए इंडियन एयरफोर्स की मदद ली जा सकती है।NEET पेपर लीक को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। सवाल उठा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने NEET री-एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए नई स्ट्रैटेजी तैयार की है। अब इसके लिए इंडियन एयरफोर्स की मदद ली जा सकती है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग शहरों तक NEET री-एग्जाम के पेपर विमान से ले जाए जा सकते हैं।

NEET प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन में IAF करेगी मदद
सूत्रों के मुताबिक, 21 जून को होने वाली री-एग्जाम परीक्षा के प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए इंडियन एयरफोर्स की मदद ली जा सकती है। सरकार Whole-of-Government Approach के तहत गृह मंत्रालय, राज्य पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर परीक्षा सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट में आज जवाब दाखिल करेगा NTA
वहीं, पेपर लीक को लेकर आज (बुधवार को) सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई है। इसे लेकर आज NTA को सुप्रीम कोर्ट में आज अपना जवाब दाखिल करना है, जिस पर 23 लाख बच्चों और उसके परिवार की सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments