Monday, July 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास का सामने आया पहला बयान,...

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास का सामने आया पहला बयान, जानें चढ़ावा चोरी को लेकर क्या कहा

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास ने कहा है कि वह मंदिर में हुई चोरी से बहुत आहत हैं। उन्होंने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है। आज इस मामले पर ट्रस्ट की बैठक भी है। बैठक से पहले राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास का बयान सामने आया है। उन्होंने चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर बात कही है। उन्होंने कहा है कि मंदिर में हुई चोरी से वह बहुत आहत हैं।

महंत नृत्यगोपालदास ने क्या कहा?

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास ने कहा, “श्रीराम लला सरकार के मंदिर में हुई दान चोरी से मैं काफी आहत हूं। जिसने भी ये पाप किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मुझे यूपी के यशस्वी सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी पर पूरा विश्वास है कि वे इस पाप से जुड़े हर व्यक्ति को सजा दिलाएंगे। ये करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है।”

महंत नृत्यगोपालदास ने कहा, “मेरा निवेदन है कि इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए।”

आज है ट्रस्ट की बैठक

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी का मामला तूल पकड़ने के बाद आज राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक है। इस बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी विचार किया जाएगा। खबर ये भी सामने आई है कि राम मंदिर ट्रस्ट के लिए एक सीईओ की भी नियुक्ति हो सकती है।

गौरतलब है कि राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला सामने आने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। ट्रस्ट की बैठक में इस बात पर फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि ट्रस्ट का गठन नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फरवरी 2020 में हुआ था। आज ही ट्रस्ट की बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा।

ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य थे, जिनमें एक का निधन हो चुका है। यानी इस समय 14 सदस्य हैं। ट्रस्ट की बैठक हर तीन महीने में होती है। पिछली बैठक 21 मार्च को रामनवमी की तैयारियों को लेकर हुई थी।

अब देखना ये होगा कि ट्रस्ट की बैठक में क्या फैसला लिया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments