Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalमथुरा में आंधी-तूफान ने गरीब मजदूर का आशियाना उजाड़ा, मां-बेटे हुए बेघर,...

मथुरा में आंधी-तूफान ने गरीब मजदूर का आशियाना उजाड़ा, मां-बेटे हुए बेघर, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

मथुरा। जिले की छाता तहसील के शेरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साहब नगर पंचायत जटवारी में रहने वाले एक गरीब परिवार पर प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपा दिया है। गांव निवासी आरिफ अपनी वृद्ध माता नसरी के साथ एक छोटी सी झोपड़ी में जीवन यापन कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और आरिफ मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह घर का खर्च चलाते हैं।

बताया गया है कि 31 मई को क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के कारण उनकी झोपड़ी की आधी छत उड़ गई थी। आर्थिक तंगी के चलते परिवार छत की मरम्मत नहीं करा सका और किसी तरह उसी टूटी-फूटी झोपड़ी में रहने को मजबूर रहा। इसी बीच 9 जून को एक बार फिर तेज आंधी और खराब मौसम ने कहर बरपाया, जिससे झोपड़ी की बची हुई छत भी पूरी तरह गिर गई।

छत गिरने के बाद आरिफ और उनकी माता के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अब उनके पास सिर छिपाने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचा है। परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार अत्यंत गरीब है और स्वयं अपने स्तर पर मकान बनवाने की स्थिति में नहीं है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाते हुए मांग की है कि उन्हें तत्काल रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए तथा सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता देकर उनके लिए स्थायी आवास की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मानवीय आधार पर इस परिवार की मदद करने की अपील की है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गरीब परिवार की पुकार कब तक सुनता है और उन्हें राहत प्रदान करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments