Home National कुरुक्षेत्र से पत्नी के लापता होने और सोशल मीडिया वीडियो पर पति...

कुरुक्षेत्र से पत्नी के लापता होने और सोशल मीडिया वीडियो पर पति के गंभीर आरोप, प्रशासन से न्याय की गुहार

0

कुरुक्षेत्र।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव से पत्नी के लापता होने और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पत्नी पर बच्चों को छोड़कर दूसरे युवक के साथ चले जाने, मानसिक प्रताड़ना और गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की है।
पीड़ित नरेश (40) पुत्र शिवानंद ने मीडिया को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में चांदनी (26) से हुई थी। दंपति के पांच बच्चे हैं। नरेश के अनुसार उनकी करीब 12 वर्षीय बेटी कोमल लंबे समय से पेट दर्द से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। बच्ची अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन आरोप है कि इस दौरान चांदनी उसकी देखभाल करने के बजाय एक युवक से मिलने चली जाती थी। नरेश का दावा है कि इसी लापरवाही के चलते वर्ष 2024 में उसकी बेटी की मृत्यु हो गई, जिसकी जिम्मेदार चांदनी और उसका प्रेमी शिवम है।
नरेश ने बताया कि तमाम परिस्थितियों के बावजूद वह परिवार को संभालते हुए पत्नी के साथ रह रहा था। 26 नवंबर की रात करीब 3 बजे चांदनी ने उसे उठाकर अंदर वाले कमरे में सोने को कहा। सुबह उठने पर उसे एक पर्ची मिली, जिसमें लिखा था कि वह अंबाला जा रही है।
पीड़ित का आरोप है कि चांदनी इंस्टाग्राम पर झारखंड निवासी युवक शिवम गोंड के संपर्क में थी और उसी के साथ घर छोड़कर चली गई। इसके बाद चांदनी ने युवक के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए और नरेश को भी भेजे, जिनमें वह लव मैरिज की बात करती दिखाई दे रही है। नरेश के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को भी चांदनी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिसकी लोकेशन गोरखपुर के किशोर नगर पार्क की बताई जा रही है।
नरेश ने यह भी बताया कि चांदनी एक लिखित नोट छोड़कर गई थी, जिसमें उसने लिखा कि वह अपनी मर्जी से 26 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे पेहवा से घर छोड़कर जा रही है। नोट में यह भी उल्लेख था कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती, उसे परेशान किया गया है और उसे खोजने की कोशिश न की जाए।
पीड़ित का आरोप है कि चांदनी घर से सोने-चांदी के जेवर, करीब 40 हजार रुपये नकद और दो बैग कपड़े भी साथ ले गई। नरेश का कहना है कि वही युवक शिवम पहले भी करवा चौथ के दिन उनकी पत्नी के साथ उनके घर पर रह चुका है।
नरेश ने मीडिया को बताया कि पत्नी द्वारा बच्चों को छोड़कर चले जाने की बात को वह किसी तरह स्वीकार कर चुका था, लेकिन अब लगातार दूसरे युवक के साथ वीडियो भेजे जाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से वह गंभीर मानसिक तनाव में है। उसका यह भी आरोप है कि चांदनी लोकेशन बदल-बदलकर पुलिस और मीडिया को गुमराह कर रही है, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सके।
नरेश ने यह भी जानकारी दी की चांदनी यह झूठ बोल रही है की मेरे कोई बच्चे नहीं है मैं तो कँवारी हूँ। और यह बच्चे मेरी बहन के है। और अपने आशिक शुभम के परिवार वालों को भी झूठ बोल रही है की मेरे कोई बच्चा नहीं है मैं कँवारी हूँ।और मैं अपनी बहन के बच्चों को पाल रही थी। परन्तु नरेश ने बताया की चांदनी ही इन्हीं पांच बच्चों की माँ है क्योंकि बैंक में भी खाता चांदनी के नाम पर है बच्चों का। नरेश ने बताया कि चांदनी की सबसे बड़ी लड़की 14 साल की है। और वह बार-बार यही बोल रही है कि यह बच्चे मेरे नहीं है मेरी बहन के बच्चे हैं।

पीड़ित पति ने पूरे मामले को मानसिक उत्पीड़न बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version