बिजनौर। जनपद बिजनौर में पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। दिल्ली में रहकर काम करने वाले सोनू शर्मा, निवासी ग्राम ढकौली, थाना नहटौर ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर को पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपनी पत्नी साधना की बरामदगी की मांग की है।
पीड़ित का आरोप—3 साल से साथ रह रहे थे, हाल ही में की शादी
सोनू शर्मा ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि कई वर्ष पहले कोटद्वार में उसकी मुलाकात साधना से हुई थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और साधना उसके साथ दिल्ली चली आई। पिछले तीन वर्षों से दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे और कुछ समय पहले उन्होंने अपनी मर्जी से शादी भी कर ली।
योजना बनाकर पत्नी को ले जाने का आरोप
पीड़ित के अनुसार ग्राम कोतवाली, थाना कोतवाली देहात के अल्ताफ, महताब तथा सलमान ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत मुन्नी खातून को साधना के संपर्क में भेजा। सोनू के मुताबिक जब तक वह घर पर था, मुन्नी खातून आसपास ही घूमती रही। लेकिन जैसे ही वह काम से कोटद्वार गया, उसकी गैरहाजिरी में मुन्नी खातून व सरताज ने साधना को कथित रूप से मारपीट और ब्लैकमेल कर अपने साथ ले जाने की साजिश की।
हत्या की धमकी मिलने का भी आरोप
सोनू ने यह भी बताया कि उसे आरोपी पक्ष की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने कहा कि आरोपी इस बात से नाराज हैं कि “एक हिन्दू उनकी बहन को हिन्दुवादी बना रहा है” और पीछा न छोड़ने पर हत्या की चेतावनी भी दी गई है।
जेवरात और नकदी भी साथ ले जाने का दावा
पीड़ित ने बताया कि साधना के पास उसके द्वारा दिए 20,000 रुपये, सोने की अंगूठी और अन्य जेवरात भी हैं। वह स्पष्ट कहते हैं कि वे अपनी पत्नी को तलाक नहीं देंगे।
एसपी से कार्रवाई की मांग
सोनू शर्मा ने एसपी बिजनौर से तत्काल पत्नी साधना को बरामद कराने और मुन्नी खातून, अल्ताफ तथा महताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर आरोपों पर क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिलता है।
पीड़ित सोनू ने मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है कि मेरी है परेशानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंचाई जाए ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और मेरी पत्नी मुझे सुरक्षित वापस पहुंचाई जाए।
