Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalबिहार के नए CM होंगे सम्राट चौधरी, पहले बयान में बोले- 'यह...

बिहार के नए CM होंगे सम्राट चौधरी, पहले बयान में बोले- ‘यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं…’

बिहार की सियासत में आज बहुत बड़ा दिन है। राज्य को 20 साल बाद सम्राट चौधरी के रूप में नया सीएम मिलने जा रहा है। इसके साथ ही बिहार में नीतीश कुमार की शानदार पारी का अंत हो गया है।बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बनने जा रहे हैं। सम्राट चौधरी विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सीएम के तौर पर अपने आखिरी संदेश में नीतीश ने कहा कि मैं अब जा रहा हूं लेकिन नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। आपको बता दें कि सम्राट चौधरी के तौर पर बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। ऐसे में अब विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बयान भी सामने आ गया है।

क्या बोले सम्राट चौधरी?
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने अपने पहले बयान में कहा- “भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!”

बिहार को समृद्ध बनाने का काम करेंगे- सम्राट चौधरी
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा- “जीवन में भाजपा ने मुझे जितना काम करने का मौका दिया, मैं ये कह सकता हूं एक राजनीतिक तौर से मैं करीब 30 साल से काम कर रहा हूं लेकिन पहले कोई विचारधारा नहीं था। मैं इस पार्टी में जब पीएम मोदी के विचारों से इस पार्टी के साथ जुड़ा, 2015 के चुनाव से लगातार मैं भाजपा के लिए काम करता रहा और जिस तरह से कभी पार्टी के प्रदेश में पदाधिकारी के तौर पर विधानमंडल दल में, विधानपरिषद के नेता के तौर पर और संगठन में काम करने का जो सर्वोच्च पद है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम करने का मौका दिया। आज मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री , राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवराज सिंह चौहान जी के जो विचारधारा है भाजपा की जो विचारधारा है भारत को सबसे पहले , सबसे श्रेष्ठ मानने का और पार्टी को सबसे आगे खड़ा करने का उस काम को हम लगातार करते रहेंगे, इतना जरूर विश्वास दिलाते हैं। नीतीश कुमार ने बहुत कुछ सिखाया है। नीतीश कुमार ने जिस तरह से समृद्ध बिहार का सपना देखा है हम सब मिलकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने का काम करेंगे।”

आज का पल भव्य और ऐतिहसिक है- शिवराज
केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, “आज का पल भव्य और ऐतिहसिक है भाजपा के जनसंघ के जमाने से इन कार्यकर्तओं ने अपना जीवन लगाकर भाजपा के संगठन को खड़ा किया। उनका सपना आज साकार हो रहा है और उनका संकल्प आज पूरा हो रहा है…सम्राट चौधरी को मैं बहुत बधाई देता हूं और विधायक दल के साथियों का जिन्होंने सर्वसहमति और एकमत से सम्राट चौधरी को अपना नेता निर्वाचित किया है मैं उन सबको बधाई देता हूं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments