Wednesday, July 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNational10 साल से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल! स्कूल में ताला, शिक्षक गायब...

10 साल से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल! स्कूल में ताला, शिक्षक गायब और सोशल मीडिया पर रील बनाने के आरोप, ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनारी गांव स्थित हाई स्कूल एक बार फिर ग्रामीणों की शिकायतों के कारण चर्चा में है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में पिछले करीब 10 वर्षों से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित है। उनका कहना है कि कई बार स्कूल समय पर नहीं खुलता, शिक्षक देर से पहुंचते हैं और कभी-कभी आते ही नहीं हैं। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर लगातार प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक संजय शर्मा और नवल शर्मा अक्सर निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते। आरोप है कि कई बार स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा रहता है, जिससे बच्चे यह समझकर वापस घर लौट जाते हैं कि आज विद्यालय बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ अवसरों पर शिक्षक थोड़ी देर के लिए विद्यालय आते हैं, लगभग 10 मिनट रुकते हैं और फिर चले जाते हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य करने के बजाय कुछ शिक्षक सोशल मीडिया के लिए रील और वीडियो बनाने में अधिक रुचि लेते हैं। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी से बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और अभिभावकों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब इस संबंध में सवाल उठाए जाते हैं तो उन्हें कथित रूप से धमकाया जाता है और कहा जाता है कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता तथा उनका तबादला भी नहीं कराया जा सकता। इन आरोपों के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments