Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalतीन साल से लापता मजदूर: जयपुर गए राजू तांती की कोई खबर...

तीन साल से लापता मजदूर: जयपुर गए राजू तांती की कोई खबर नहीं, परिवार उम्मीद के सहारे जी रहा

बांका। जिला बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम सोवनाथपुर, पोस्ट कस्बा की रहने वाली 60 वर्षीय सावित्री देवी अपने पति राजू तांती के इंतजार में बीते तीन साल से हर दिन दरवाजे की ओर टकटकी लगाए बैठी हैं।

परिवार का कहना है कि राजू तांती तीन वर्ष पहले रोज़गार की तलाश में जयपुर गए थे, जहां वे चुने का काम करते थे। शुरुआत में परिवार से संपर्क बना रहा, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत कम होती गई और फिर पूरी तरह बंद हो गई।

सावित्री देवी बताती हैं कि इन तीन वर्षों के दौरान वे सिर्फ दो बार ही पति से मिलने जयपुर जा सकीं। इसके बाद करीब दो वर्षों से न तो कोई फोन आया, न कोई संदेश और न ही किसी जानने वाले के माध्यम से कोई सूचना मिली। पहले से ही कमजोर आर्थिक स्थिति के बीच परिवार के मुखिया के लापता हो जाने से संकट और गहरा गया है।

सावित्री देवी के छह बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी बच्चों की जिम्मेदारी अब पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर है। परिवार ने अब तक थाने में कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि राजू तांती खुद लौट आएंगे या कहीं से कोई खबर मिल जाएगी।

रिश्तेदारों और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग अंतिम संस्कार तक की बात कह रहे हैं, लेकिन सावित्री देवी का दिल इसे मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि जब तक आखिरी सांस है, उम्मीद जिंदा रहेगी कि उनके पति एक दिन वापस जरूर आएंगे।

गांव में यह मामला अब संवेदनशील बनता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाहर काम करने गए मजदूरों के साथ इस तरह संपर्क टूट जाना गंभीर चिंता का विषय है। परिवार ने प्रशासन और समाज से अपील की है कि जयपुर में काम करने गए राजू तांती के बारे में कोई ठोस जानकारी मिलने में मदद की जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही अनिश्चितता खत्म हो सके।

यदि किसी व्यक्ति को राजू तांती के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो वह नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें। जानकारी देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और सही सूचना देने पर ₹5000 (पांच हजार रुपये) की नकद राशि इनाम के रूप में दी जाएगी।

संपर्क नंबर: 7056384664

नाम: राजू तांती
पिता का नाम: माधो तांती
पता: ग्राम–सोवनाथपुर, पोस्ट–कस्बा, थाना–शंभुगंज, जिला–बांका, बिहार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments