Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalसिगरेट और शराब नहीं पिलाई तो तलवार से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार;...

सिगरेट और शराब नहीं पिलाई तो तलवार से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार; पीड़ित परिवार में अब भी दहशत का माहौल

पुणे।

पुणे के बोपखेल स्थित रामनगर इलाके में सिक्योरिटी गार्ड पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी बादल वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। बावजूद इसके पीड़ित परिवार अब भी भय और दहशत के साये में जी रहा है। परिवार का कहना है कि जिस बेरहमी से मामूली बात पर धारदार हथियार से हमला किया गया, उसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार आरबीएल बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत कुमार अंकज कारे राम अपने साथी शशि भूषण यादव के साथ ड्यूटी समाप्त कर देर रात घर लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे रामनगर चौक ऑटो स्टैंड के पास एक युवक ने उन्हें रोक लिया और कथित रूप से सिगरेट तथा शराब की मांग करने लगा।

पीड़ितों के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया और घर जाने की बात कही तो आरोपी आक्रामक हो गया। आरोप है कि उसने धारदार हथियार निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। हमले में अंकज के हाथ पर गंभीर चोट आई, जबकि शशि भूषण यादव भी बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि महज सिगरेट और शराब नहीं पिलाने पर किसी व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर देना बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना है। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बादल वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि वे अब भी मानसिक रूप से भयभीत हैं। परिवार को आशंका है कि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसलिए आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी को उसके अपराध के अनुरूप कठोर दंड दिलाया जाए, ताकि समाज में ऐसा संदेश जाए कि कानून हाथ में लेने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

#PuneCrime #BreakingNews #BadalValmiki #Arrested #SecurityGuardAttack #AttemptToMurder #CrimeNews #PunePolice #RamnagarBopkhel #LawAndOrder #JusticeForVictims #CrimeAlert #HindiNews #LatestNews #SeriousCrime #PublicSafety #MaharashtraCrime #ShashiBhushanYadav #AnkajKareRam #RBLBank #ExclusiveNews #CrimeReporter #ViralNews #PuneUpdate #JusticeNeeded #MaharashtraNews #BreakingStory #NewsUpdate #PoliceAction #DahshatKaMahaul

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments