Wednesday, July 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalपत्नी के सामने पति और उसकी प्रेमिका ने खाया जहर, ट्रेन में...

पत्नी के सामने पति और उसकी प्रेमिका ने खाया जहर, ट्रेन में की आत्महत्या करने की कोशिश; बेहोश होकर गिरे

हैदराबाद में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ ट्रेन में जहर खा लिया और बेहोश होकर गिर गए। ये घटना पत्नी की आंखों के सामने हुई और अफरातफरी मच गई।
तेलंगाना में हैदराबाद के चेरलापल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक घटना हुई, जिसमें एक शख्स और उसकी प्रेमिका ने ट्रेन यात्रा के दौरान अपनी पत्नी के सामने ही आत्महत्या करने की कोशिश की। बता दें कि यह मामला सिकंदराबाद रेलवे GRP पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है।

शादीशुदा शख्स और उसकी प्रेमिका ने ट्रेन में खाया जहर
जान लें कि इस घटना में शामिल शादीशुदा पुरुष और एक महिला का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था। सबरी एक्सप्रेस में यात्रा करते समय, दोनों ने एक हानिकारक नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पदार्थ खाने के बाद बेहोश हुए दोनों लोगों को रेलवे पुलिस गांधी अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पत्नी को छोड़ प्रेमिका के साथ कोयंबटूर चला गया था पति
रेलवे पुलिस ने बताया कि श्रीकाकुलम जिले के चपरा गांव का रहना वाला शख्स शादीशुदा है। कुछ समय से उसका चपरा गांव की ही एक अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा था और वह हाल ही में अपनी प्रेमिका के साथ कोयंबटूर चला गया था।

पति को मनाकर वापस ला रही थी पत्नी
पुलिस ने बताया कि पति के ठिकाने का पता चलने पर, पत्नी कोयंबटूर गई और पति व उसकी गर्लफ्रेंड से बात की। पत्नी ने दोनों अपने गांव लौटने के लिए मना लिया और तीनों वापसी की यात्रा के लिए सबरी एक्सप्रेस में सवार हो गए। फिर, कोयंबटूर से श्रीकाकुलम जाते समय, जब ट्रेन सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो पति और उसकी गर्लफ्रेंड ने एक हानिकारक नशीला पदार्थ खा लिया और बेहोश होकर गिर पड़े।

इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
इसके बाद, हालात को तुरंत भांपते हुए यात्रियों ने रेलवे पुलिस को सूचित किया, जो मौके पर पहुंची, दोनों को गांधी अस्पताल ले गई और उनका इलाज करवा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को संदेह है कि दोनों ने पारिवारिक और रिश्तों में चल रही टेंशन की वजह से यह कदम उठाया। हालांकि, शख्स और उसकी प्रेमिका ने किस तरह का जहरीला पदार्थ खाया, इसको लेकर अभी पुष्टि हो पाई है। रेलवे पुलिस केस की जांच कर रही है और उन दोनों के बयान उनके होश में आने के बाद दर्ज किए जाएंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments