Monday, July 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalदिल्ली के चंदन होला के कारखाने में भड़की आग, 8 घंटे के...

दिल्ली के चंदन होला के कारखाने में भड़की आग, 8 घंटे के ऑपरेशन के बाद पाया गया स्थिति पर काबू

दिल्ली के चंदन होला में पंजाब नेशनल बैंक के समीप स्थित एक कारखाने में 5 जुलाई की सुबह भीषण आग लग गई। 30 दमकल गाड़ियों ने 8 घंटे के कड़े प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

देश की राजधानी दिल्ली के चंदन होला इलाके से बेहद डरावने अग्निकांड की खबर सामने आई है। चंदन होला में पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित एक बड़े कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपने आगोश में ले लिया। घटना के बाद दिल्ली फायर सिर्विसेज ने तुरंतक एक्शन लिया और राहत और बचाव के लिए समय पर घटनास्थल पर पहुंची।

आधी रात में भड़की आग, 5 हजार वर्ग गज का परिसर आ गया चपेट में 

दिल्ली के चंदन होला के कारखाने में ये हादसा सुबह करीब 2 बजे हुआ। जब पूरा इलाका गहरी नींद में था कारखाने में आग भड़क गई।  मामले की विश्लेषणात्मक जानकारी देते हुए वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी मनीष शेरावत ने बताया, ‘हमें कंट्रोल रूम के माध्यम से सुबह करीब 2:30 बजे एक कारखाने में आग लगने की आपातकालीन सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद स्थिति काफी कड़े स्तर पर अनियंत्रित दिखी, क्योंकि यह कारखाना लगभग 5,000 वर्ग गज के एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। आग की लपटें और उसकी तीव्रता कल्पित रूप से बहुत अधिक थी।’

30 दमकल गाड़ियां पहुंची मौके पर, कोई हताहत नहीं 

अग्निशमन अधिकारी ने जानकारी दी है कि आग के फैलाव को रोकने के लिए चंदन होला के रिहायशी इलाकों को सुरक्षित करने के लिए तुरंत प्रयास शुरू कर दिए गए थे। आग की तीव्रता को देखते हुए एक के बाद एक लगभग 30 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची थी। हालांकि दमकल विभाग ने इस आग को मध्यम श्रेणी की आग घोषित किया है। राहत की बात यह है कि आग लगने के समय कारखाने के अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था जिसके चलते घटना स्थल से किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

8 घंट चला ऑपरेशन 

अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी के चलते आग पर 8 घंटे के अंदर ही काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक उद्देश्य आग को बुझाना था। अब कारखाने में आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी, जांच के बाद ही पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट होगी की आग लगने का कारण क्या था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments