Home National पत्नी व दो बच्चों के लापता होने की शिकायत, थाना बुड्ढा कॉलोनी...

पत्नी व दो बच्चों के लापता होने की शिकायत, थाना बुड्ढा कॉलोनी में दर्ज कराया आवेदन

0

पटना | 25 नवंबर 2025 |
पटना के बापू नगर, उत्तरी मंदिरी क्षेत्र से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के अचानक घर से गायब होने की शिकायत थाना बुड्ढा कॉलोनी में दर्ज कराई है। पीड़ित निर्भय कुमार सिंह (उम्र 38 वर्ष) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पत्नी खुशबू कुमारी (उम्र 35 वर्ष) और उनके दो बेटे कार्तिक कुमार (6 वर्ष) तथा नैतिक कुमार (4 वर्ष) बीते दिन से लापता हैं।
पीड़ित के अनुसार, दिनांक 24/11/2025 को शाम करीब 5 बजे वह पटना स्थित ताज होटल में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी के बड़े भाई पंकज कुमार सिंह ने कॉल कर पूछा कि खुशबू का मोबाइल बंद क्यों है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी और घर जाकर देखने की बात कही।
घर पहुंचने पर कमरे में लगा मिला ताला
निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि जब वह घर लौटे तो कमरे में ताला लगा हुआ था, और पत्नी व बच्चे घर पर नहीं मिले। उन्होंने इस संबंध में मकान मालिक सिद्देश्वर यादव से जानकारी ली तो मकान मालिक ने बताया कि खुशबू ने अपने मोबाइल नंबर से कॉल कर कहा था कि चाबी बाथरूम में रखी है।
इसके बाद पीड़ित ने आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों में पत्नी व बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। उन्होंने फोन के माध्यम से भी सगे-संबंधियों से संपर्क कर जानकारी जुटाने की कोशिश की, परंतु अब तक कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस से खोजबीन व कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने थाना प्रभारी से निवेदन किया है कि उनकी पत्नी व दोनों बच्चों को जल्द से जल्द खोजने में मदद की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
पीड़ित का कहना है कि वह इस घटना से मानसिक रूप से परेशान है और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
पीड़ित का संपर्क नंबर: 7488816908
सूचना हेतु नंबर: 6203665788

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version