Home National CM योगी का विपक्ष पर करारा हमला, बोले- वक्फ के नाम पर...

CM योगी का विपक्ष पर करारा हमला, बोले- वक्फ के नाम पर क्यों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का मुंह बंद हो जाता है

0

यूपी के प्रतापगढ़ में सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जब ये कावंड यात्रा को प्रतिबंधित करते थे तो क्या आस्था आहत नहीं होती थी।
पगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ में सीएम योगी ने विपक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों से इनके(विपक्ष) द्वारा भारत की सनातन आस्था पर प्रहार करने की कितनी शरारतें हो रही हैं। किस प्रकार की बयानबाजी की जा रही है। जो कांग्रेस कहती थी, राम है ही नहीं, कृष्ण है ही नहीं, अयोध्या में जो कांग्रेस व समाजवादी पार्टी बाबरी ढ़ांचे का समर्थन करके उसके लिए घड़ियाली आंसू बहा रही थी, आज वही कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भगवान राम पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।”कांग्रेस कोर्ट में बोलती थी कि राम हुए ही नहीं: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा, “जब तुम्हारी सरकार थी तब रामभक्तों पर गोली चलाते थे। कांग्रेस कोर्ट में बोलती थी कि राम हुए ही नहीं। ये लोग एक घटना को किस तरह से बढ़ाकर हिन्दुओं को अपमानित करके आस्था पर प्रहार करते हैं। हजारों हेक्टेयर लैंड वक्फ के नाम पर बेची गईं, एक भी बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी नहीं बोली। अयोध्या के बारे में मैंने पिछले दिनों ही कहा था। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने SIT की जांच की मांग की थी। SIT दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। अयोध्या में जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट और FIR के आधार पर कार्रवाई हुई लेकिन वक्फ के नाम पर क्यों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का मुंह बंद हो जाता है।”

सीएम योगी ने कहा, “समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि जब ये कावंड यात्रा को प्रतिबंधित करते थे तो क्या आस्था आहत नहीं होती थी। जब किसी हिन्दू पर्व और त्यौहार से पहले उपद्रव होते थे, तो क्या हिन्दुओं की आस्था आहत नहीं होती थी। इन लोगों को पूछा जाना चाहिए।”

डबल इंजन सरकार में विकास तेजी से हो रहा है: सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमने चेहरा देखकर लाभ नहीं दिया। प्रतापगढ की छवि बदली है। प्रदेश में पलायन रुका है। डबल इंजन सरकार में विकास तेजी से हो रहा है। चुनाव से पहले विपक्ष साजिश रच रहा था। प्रदेश की प्रगति विपक्षी दलों को अच्छी नहीं लगती। विपक्ष कह रहा है कि आस्था से खिलवाड़ हो रहा है। अयोध्या में आस्था के साथ कौन सा खिलवाड़ हुआ। अरे तुम्हारी कौन सी आस्था। कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं, कांग्रेस जो राम के अस्तित्व को नकारती थी। समाजवादी पार्टी भक्तों पर गोली चलवाती थी। अयोध्या पर सिर्फ भक्तों को बोलने का अधिकार है। समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो मंदिर का पैसा कब्रिस्तान पर लगाते थे।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बहनों और भाइयों, उनकी मानसिकता माफिया राज पर विश्वास करने की थी। तो माफिया पालते थे। गरीब की सुनवाई नहीं होती थी। किसान की सुनवाई नहीं होती थी। युवा के लिए नौकरी और रोजगार गायब था। बहन और बेटी असुरक्षित थी, व्यापारी असुरक्षित था। आज गरीब को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बिना भेदभाव के मिल रहा है। हमने चेहरा देखकर योजना का लाभ नहीं दिया।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमने यह नहीं कहा कि ये हमारा वोट है तो हम इसको देंगे, ये नहीं है तो नहीं देंगे। हमने तो एक ही बात कही जो मोदी जी ने 2014 में कही थी कि सबका साथ सबका विकास। योजना का लाभ सबको देंगे, बिना भेदभाव के देंगे। 15 करोड़ गरीबों के लिए फ्री में राशन की सुविधा का लाभ। 10 करोड़ लोगों को यूपी के अंदर आयुष्मान भारत, पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर उपलब्ध करवाया जा रहा है।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “70 वर्ष के हर एक व्यक्ति को जितने भी वृद्धजन है, वरिष्ठ नागरिक हैं, उन्हें फ्री में 5 लाख रुपये की प्रतिवर्ष स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है। हर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में फ्री में उपचार की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री राहत कोष से बिना किसी सिफारिश के बिना कुछ देर किए हुए मैं तत्काल पैसा उपलब्ध कराता हूं। जाओ पैसा से उपचार कराओ। यही सुनवाई 2017 के पहले इस राज्य में नहीं थी।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version