Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalमैहर में दुकान की दीवार को लेकर खूनी विवाद, महिला को घर...

मैहर में दुकान की दीवार को लेकर खूनी विवाद, महिला को घर में घसीटकर पीटा; पीड़िता बोली—CCTV फुटेज होने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक सनसनीखेज मारपीट का मामला सामने आया है। मुकंदपुर चौकी और ताला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में दुकान की दीवार को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़िता आकांक्षा शर्मा, पति संजीव शर्मा, ने आरोप लगाया है कि 16 मार्च 2026 को पड़ोस की कुछ महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर उनके घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, वहीं बीच-बचाव करने आई उनकी सास भी हमले का शिकार हो गईं।

पीड़िता आकांक्षा शर्मा के अनुसार घटना उस समय हुई जब घर के सामने मौजूद रास्ते और दुकान की दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस की महिलाओं ने झगड़ा शुरू कर दिया। आकांक्षा का आरोप है कि बिंदी शर्मा, पति रामदर्शन शर्मा, रेखा शर्मा, पति प्रेमलाल शर्मा, और गणेश शर्मा की पत्नी ने मिलकर पहले उन्हें पकड़ लिया और फिर जबरन उनके ही घर के बाहर से घसीटते हुए अंदर ले गईं। इसके बाद तीनों महिलाओं ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की।

पीड़िता का कहना है कि जब उनकी सास गिरिजा देवी शर्मा बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान रामदर्शन शर्मा का बेटा अय्यर शर्मा उर्फ छोटू भी वहां पहुंच गया और उसने भी घर में घुसकर आकांक्षा शर्मा के साथ मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज और धमकियों का दौर भी चलता रहा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आकांक्षा शर्मा का आरोप है कि हमलावरों ने पहले महिलाओं के जरिए हमला करवाया और बाद में पुरुषों ने भी इसमें शामिल होकर मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, जिसमें हमलावरों की हरकतें साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

घटना के दौरान घायल होने के बाद पीड़िता और उनके परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता का कहना है कि सिर और शरीर में चोट लगने के कारण उन्हें काफी खून बह गया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आकांक्षा शर्मा का आरोप है कि इस मामले में वह कई बार पुलिस और प्रशासन को आवेदन दे चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। लगातार हो रही धमकियों और डर के माहौल के कारण उनका परिवार बेहद परेशान है। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें समय रहते न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments