Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEntertainment'क्या हुआ तेरा वादा' का हैंडसम हंक, हिट होने के बाद हुआ...

‘क्या हुआ तेरा वादा’ का हैंडसम हंक, हिट होने के बाद हुआ गायब, अब इतना बदल गया रंग-रूप

70 के दशक में अपने लुक और एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहा ये एक्टर एक रॉकस्टार था, जिनका आमिर खान से खास रिश्ता है। उन्होंने बहुत ही कम समय में शोहरत हासिल कर ली थी और देखते ही देखते मशहूर हो गए।हिंदी सिनेमा के कई सितारे अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनने में सफल रहे हैं, लेकिन उनमें से कुछ शोहरत हासिल करने के बाद गायब हो गए। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वह फिल्मी परिवार से थे। हालांकि, इस ग्लैमर की दुनिया में उन्होंने अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई है, जो इस बात का उदाहरण है कि अपनी कला को साबित करने के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं होती। नेपोटिज्म को लेकर कई बार विवाद देखने को मिला है, लेकिन कुछ स्टार किड्स अपने हुनर के दम पर ही नाम और शोहरत हासिल करते हैं। हालांकि, नेपोटिज्म का चलन कोई नया नहीं है। 1970 और 1980 के दशक में भी अभिनेता और फिल्म निर्माता अक्सर अपने बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए प्रोत्साहित करते थे, लेकिन नेपोटिज्म तभी काम करता है जब आपके पास प्रतिभा हो और दर्शकों को आपका काम पसंद आए70 के दशक का रॉकस्टार कौन था?
आज हम आपको एक ऐसे ही बेहतरीन अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड के मशहूर परिवार से हैं। हालांकि, उन्होंने अपने काम के दम पर सफलता हासिल की थी, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। हम बात कर रहे हैं, सुपरस्टार आमिर खान के कजिन भाई तारिक अली खान की, जिन्हें कभी 1970 के दशक का रॉकस्टार माना जाता था। उन्होंने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और धर्मेंद्र जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था। उस समय, जहां इन अभिनेताओं की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हो रही थीं, वहीं तारिक ने भी दर्शकों का दिल जीता और मेकर्स के भी पसंदीदा बन गए।

70 के दशक का रॉकस्टार था ये एक्टर
तारिक अली खान 1970 के दशक में ‘यादों की बारात’ और ‘हम किसी से कम नहीं’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुए, जिससे उन्हें सुपरस्टार का दर्जा मिला। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों फिल्मों का निर्देशन उनके अंकल नासिर हुसैन ने किया था। अभिनय के अलावा, वह ऋषि कपूर की फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ के मशहूर गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ में भी नजर आए थे। अपनी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से तारिक खान को अक्सर याद किया जाता है। कई लोकप्रिय गानों में नजर आने के बाद उन्हें ‘रॉकस्टार’ का टैग मिला और अपने दौर के सबसे दमदार एक्टर में से एक थे।तारिक अली खान और आमिर खान का रिश्ता
तारिक अली खान और आमिर खान चचेरे भाई हैं, क्योंकि तारिक के पिता ने नासिर हुसैन की बहन से शादी की थी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में तारिक ने बताया कि वह कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे, लेकिन परिवार के दबाव की वजह से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

तारिक अब क्या करते हैं?
विक्की लालवानी संग तारिक अली खान का हालिया इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उनका लुक देख फैंस हैरान है। तारिक खान अब करीब 74 साल के हो चुके हैं। उन्हें आखिरी बार 1995 की फिल्म ‘मेरा दामाद’ में एक एक्टर के तौर पर देखा गया था, जिसके बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गए थे। वह अब मुंबई की एक शिपमेंट कंपनी में काम करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments