Monday, July 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 409

भागलपुर जिले की लुटेरी दुल्हन : लाखों रुपए और 1 किलो सोने और चाँदी के गहने लेकर हुई फरार !

बिहार: भागलपुर में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। शादी के एक साल के बाद दुल्हन अपने ससुराल से नगदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित दिनेश 33 वर्ष ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला का नाम शुभम कुमारी पिता बुद्ध दास उम्र 18 वर्ष है

क्या है पूरा मामला?

मामला जिले भागलपुर थाना क्षेत्र का है। जहाँ के रहने वाले दिनेश की शादी 1 साल पहले हुई थी। शुभम कुमारी के साथ हुई थी। पति दिनेशका आरोप है कि उसकी पत्नी पर हमे शक है कि वह किसी के फरार / लापता होने से पहले ससुराल से नगदी सहित सोने के जेवर भी ले गई।

दिनेश ने थाने पहुँचकर पुलिस को दी तहरीर!

क्या बताया शिकायतकर्ता ने?

दिनेश ने बताया शुभम कुमारी डेढ़ महीने पहले को समय लगभग दोपहर 1 बजे के घर से लाखों रुपए की नगदी और लगभग कई तोला के करीब के सोने के जेवर जो उसने पहन रखे थे लेकर कही चली गयी है। हमे शक है कि वह किसी के साथ फरार ना हो गई हो उसकी कोई भी सूचना मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क करें 7250454602, 8586034376 और दिनेश की पत्नी को ढूंढने में उनकी मदद करें।

लुटेरी दुल्हन शुभम कुमारी

पहले खुद की तलाश, फिर लगाई गुहार

पति दिनेश ने बताया लापता / फरार होने के बाद वह खुद उसकी तलाश करती रहाी। लेकिन, जब उसको शुभम कुमारी का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना भागलपुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला को पकड़ने के लिए उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

क्या बताया पीड़ित पति

निवेदन पूर्वक सूचित करना है कि मैं दिनेश उम्र-33 वर्ष पिता लक्ष्‌मण दाग्रज मौजमावाद के नारायणपुर, नवगछिया भागलपुर का रहने वाला हूँ मैंने एकवर्ष पूर्व शुभम कुमारी 18 वर्ष पिता बुद्ध दास शाम द‌यालपुर भतार निवासी के साथ हिन्दू रिति रिवाज से विवाह किया है। शुभम कुमारी दवा लेने गई थी और दवा लेने के बहाने जाकर उसने ट्रेन का टिकट करवा कटवा कर कहीं चली गई परेशान पति दिनेश पत्नी शुभम कुमारी को इधर-उधर ढूँढ रहा है शुभम ने बताया कि वह 5-6 हजार रुपए कमाता है और उन पैसों को घर भिजवाता था और अपना गुजारा चलता था वह अपने परिवार को बड़ी मुश्किल से पल रहा था लगभग डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी लापता हो गई उसने थाने में प्राथमिक ही दर्ज करवाई है परन्तु अभी तक पत्नी शुभम कुमारी का कोई पता नहीं चल पाया है पति ने लगाई मदद की गुहार।

 

 

 

ई-खबर मीडिया ब्यूरो, देव शर्मा की रिपोर्ट

सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले कल यानी 20 मार्च को ही सोने ने 65,646 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं, आज चांदी में भी शानदार तेजी है। ये 1,562 रुपए महंगी होकर 75,448 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले बीते दिन चांदी का भाव 73,886 रुपए था। चांदी ने बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण:

  1. 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
  2. शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
  3. दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे
  4. दुनियाभर में महंगाई बढ़ने से सोने को सपोर्ट
  5. ETF बाइंग की वजह से सोने में निवेश बढ़ रहा

मार्च में अब तक 4 हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना
मार्च में अब तक सोने-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली है। महीने की शुरुआत यानी 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 20 मार्च को 66,968 रुपए पर पहुंच गया है। यानी 20 दिनों में ही इसकी कीमत में 4,376 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। वहीं चांदी भी 69,977​ रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर ​​​​​​75,448 रुपए पर पहुंच गई थी।

इस साल सोने में रही अच्छी बढ़त

तारीख दाम रुपए प्रति 10 ग्राम में
1 जनवरी 63,302
1 फरवरी 62,775
1 मार्च 62,592
21 मार्च 66,968

2023 में सोना 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

70 हजार तक जा सकता है सोना
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

सोना खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

रवीना स्टारर ‘पटना शुक्ला’ मूवी में दिखेगी भोपाल की झलक:राजधानी की कई लोकेशन पर हुई शूटिंग; 29 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

भोपाल। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हैं। वह यहां अपनी अप कमिंग मूवी ‘पटना शुक्ला’ की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान शूटिंग से मिली फुर्सत के पल उन्होंने खुद के साथ बिताए। इस बीच वह राजधानी की सड़कों पर फुल मस्ती में नजर आईं। कभी बच्चों और फैंस के बीच रहीं, तो कभी भोपाल की खूबसूरती निहारती नजर आईं।

रवीना टंडन जल्द फिल्म पटना शुक्ला में दिखाई देने वाली हैं। इस मूवी में वह एक्ट्रेस तन्वी नाम की वकील का किरदार निभा रही हैं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने किरदार के लिए पटना लहजा सीखा। साथ ही बताया कि वह किरदार के संघर्षों से भी मेल खाती हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रवीना टंडन फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। अब वह जल्द ही फिल्म पटना शुक्ला में दिखाई देने वाली हैं। उनकी यह मूवी कुछ ही दिनों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म में एक्ट्रेस तन्वी नाम की वकील का किरदार निभा रही हैं।

अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने किरदार तन्वी शुक्ला के बारे में खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने किरदार के लिए पटना ‘लहजा’ सीखा और साथ ही वह किरदार के संघर्षों से भी मेल खाती हैं।

तन्वी से जुड़ीं रवीना टंडन

हाल ही में आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन  ने बताया कि वह न केवल अपने पटना शुक्ला किरदार तन्वी से जुड़ीं, बल्कि उनसे प्रेरणा भी ली और उनके संघर्षों की प्रतिध्वनि भी की। एक्ट्रेस ने कहा, “तन्वी शुक्ला एक ऐसा किरदार है, जिससे हर कोई जुड़ाव महसूस करेगा।

मैं तन्वी जैसे कई लोगों से मिली हूं, इसलिए मेरा किरदार परिचित लगा और मैं तुरंत उसकी कहानी से जुड़ गई। जिस तरह से वह काम और जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती है, मैं सच में उसके संघर्षों से मेल खाती हूं”।

मानसिकता को समझने में समय बिताया

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “तन्वी की जड़ें शहर में हैं। इसलिए मैंने पटना ‘लहजा’ और लोगों की मानसिकता को समझने में समय बिताया। साथ ही एक्ट्रेस ने यह उम्मीद जताई कि तन्वी की कहानी देखने के बाद कई महिलाएं प्रेरित महसूस करेंगी, क्योंकि इतनी कठिनाइयों के बावजूद वह पटना शुक्ला में जो सही है उसके लिए लड़ती रही”।

कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में रवीना टंडन के अलावा दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, जतिन गोस्वामी, अनुष्का कौशिक, चंदन रॉय सान्याल और मानव विज समेत कई स्टार्स नजर आएंगे। यह फिल्म 29 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

आज दिनांक 20.03.2024 को डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह की अध्यक्षता में वैश्विक पर्यावरणीय परिदृश्य

आज दिनांक 20.03.2024 को डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह की अध्यक्षता में वैश्विक पर्यावरणीय परिदृश्य भूत, वर्तमान एवं भविष्य विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का प्रारंभ माँ वागेश्वरी के समक्ष प्राचार्य एवं अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवल एवं पुष्पर्चन से हुआ। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में बीज वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय से पधारे प्रोफेसर पुष्पेंद्र कुमार ने आंतरिक पर्यावरण को शुद्ध करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ,रात्रि के समय फोन को स्विच ऑफ कर देना चाहिए और अपने घर एवं कार्यालय में कम से कम ऊर्जा की खपत को सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक पांच तत्व दूषित हैं तब तक हमारा शरीर भी दूषित ही रहेगा। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हम अंबिकापुर से सीख कर वेस्ट टू बेस्ट की ओर बढ़ सकते हैं। सत्र के दूसरे वक्ता के रूप में एस के पाल प्रोजेक्ट एसोसिएट वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से गंगा के प्रदूषित होने एवं गंगा में पाई जाने वाली विशिष्ट प्रजातियों के संरक्षण के बारे में सविस्तार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंगा संरक्षण देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है और यह सामुदायिक भागीदारी से ही हल हो सकता है। डी ए वी कॉलेज , बुलंदशहर के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर राजेश गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से ही वृक्षों का महत्व रहा है ,सागर मंथन से निकलने वाले रत्नों में कल्पवृक्ष का होना इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। उन्होंने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी को भारत का पहला पर्यावरण चिंतक सिद्ध किया उन्होंने कहा कि गांधी जी का न्यूनतम खपत और अधिकतम साझेदारी का सिद्धांत टाइम्स मैगजीन ने भी अक्षरस: स्वीकार किया है।

इसके उपरांत प्रोफेसर यू के झा ने अपने उद्बोधन में गरीबी को पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारण सिद्ध किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एक वैश्विक मुद्दा है और समूचे विश्व को मिलकर इससे निपटना चाहिए । इसके उपरांत प्रोफेसर चंद्रावती ने अपने उद्बोधन में ग्रीन हाउस गैसों की उपयोगिता को रेखांकित किया ।उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत हद तक हानिकारक गैसों के उत्पादन में कमी की है ।उन्होंने बताया कि अमेजॉन के जंगल समूचे विश्व के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराता है न कि केवल अफ्रीका के लिए। इसके उपरांत प्रोफेसर एस पी एस यादव ने गंगा को जीवन देने वाली नदी बताया उन्होंने कहा कि हमें अपना सर्वोत्तम प्रयास पर्यावरण संरक्षण हेतु करना चाहिए सत्र के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह ने पर्यावरण संरक्षण हेतु महाविद्यालय में उनके द्वारा उठाए गए कदमों को बताते हुए वाटर हार्वेस्टिंग करने की योजना पर बल दिया उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण हेतु आचरण की शुद्धता पर बल दिया। इसके साथ उन्होंने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन भी किया। कार्यक्रम का संचालन संगोष्ठी के संयुक्त सचिव डॉक्टर तरुण श्रीवास्तव ने किया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर रुचिका जैन ने की इस सत्र में श्री याजवेंद्र कुमार ,श्री आलोक कुमार तिवारी एवं शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र पढ़े। इस संगोष्ठी के सचिव प्रोफेसर पी के त्यागी रहे। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में प्राध्यापक, शोधार्थी एवं छात्र उपस्थित रहे।

मानसिंक,कमजोर लड़की से गैर सामुदायिक युवक ने किया रेप का प्रयास।

अनूपशहर क्षेत्र के गांव के एक विकलांग लड़की के साथ गैर समुदाय के युवक द्वारा बलात्कार का प्रयास का मामला, पीड़ित के पिता ने बताया कि मंगलवार देर शाम उसकी लड़की खेत में पलक काटने गई थी तभी वह खेत में बनी उसके बोंगे में पिल्ले से खेलने लगी इसी दौरान गांव के के सामुदायिक लड़के ने गलत काम करने की नीयत से पीड़ित को खींचकर बोंगे में ले गया, आरोपी ने उसकी पुत्री की जबरदस्ती गर्दन पकड़ कर जान से करने का प्रयास किया जिसमें पीड़ित की चीख निकल गई पीड़ित की चीख को सुनकर उसकी दादी खेत में पालक और धनिया काट रही थी दादी ने देखा कि उसकी पोती की गर्दन के गैर ,समुदाय के लड़के ने पकड़ रखी थी, गांव के लोगों ने आरोपी को पड़कर पुलिस को सोपा, मौके पर पहुंची , पुलिस ने आरोपी को तमंचा सहित पकड़ा, पुलिस ने पीड़िता के पिता की तारीफ के आधार पर युवक के खिलाफ धारा 307 ,354 क ,354 ख 506 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है,

अनूप शहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

डीपीएस कॉलेज अनूपशहर में स्काउट गाइड का सिविल का शुभारंभ किया

प्रेस विज्ञप्ति
डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में आज दिनांक 18 मार्च 2024 से 6 दिवसीय स्काउट गाइड सिविल का शुभारंभ किया गया इसके उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गिरीश कुमार सिंह ने, संचालन छात्राध्यापिका अंजली सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अनूपशहर के चिकित्सका अधीक्षक डॉ. वाई. पी. सिंह रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा उनके सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला स्काउट प्रशिक्षण कमिश्नर ओ. पी. हंस ने स्काउट के वैश्विक तथा भारतीय परिचय पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. वाई. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी ऊंचाई को प्राप्त कर सकता हैं। स्काउट के माध्यम से विभिन्न प्रकार के योग तथा शारीरिक अभ्यास सीखने पर बल देते हुए विद्यार्थियों के स्वस्थ रहने के लिए अनेक उपाय साझा किए। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. गिरीश कुमार सिंह ने स्काउट एवं गाइड शिविर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से कहा कि ऐसे शिविर हमें बहुत सारे कौशलों को विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इसलिए सभी प्रशिक्षु बड़े मनोयोग के साथ इस शिविर में प्रतिभाग कर अपने को कुशल बनाए। बीएड विभाग की विभागाध्यक्षा एवं रेंजर अधिकारी डॉ. सुनीता गौड़ ने आभार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों को शिविर में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया तथा आए हुए अतिथियों, शिक्षकों, सहयोगी कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला स्काउट संगठन कमिश्नर पवन राठी, डॉ. के. सी. गौड़, डॉ. सुधा उपाध्याय, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, रोवर अधिकारी तरुण श्रीवास्तव, देवस्वरूप गौतम, गुरुदत्त शर्मा, पंकज प्रकाश आदि प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।

IPL 2024 सीरीज, पार्ट-3:लीग आने से बढ़ी टी-20 की रफ्तार; 80% टेस्ट के रिजल्ट निकले, वनडे में लगीं 12 डबल सेंचुरी

वनडे क्रिकेट के शुरुआती 37 साल में 31 बार 350 से ज्यादा का स्कोर बना था। पिछले 17 साल में इससे 4.6 गुना ज्यादा 145 बार 350 प्लस का स्कोर बन चुका है। यह पॉसिबल हुआ क्योंकि 17 साल पहले 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हो गई। इस लीग ने बल्लेबाजों का स्कोरिंग रेट तेजी से बढ़ाया।

IPL के बाद ही मेंस वनडे में पहली डबल सेंचुरी लगी, जिसका आंकड़ा अब 12 तक पहुंच चुका है। टी-20 टीमें 16 से बढ़कर 103 हो गईं। वहीं टेस्ट फॉर्मेट इंटरेस्टिंग हुआ, टीमें ड्रॉ की बजाय रिजल्ट पर फोकस करने लगीं, जिस कारण 80% मुकाबलों के नतीजे आ रहे हैं।

IPL 2024 सीरीज के पार्ट-3 में आज हम वनडे, टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट पर IPL का इम्पैक्ट जानेंगे। इसे हम 4 पार्ट्स में देखेंगे, पहला मैचों की संख्या, दूसरा स्कोरिंग रेट, तीसरा बैटर्स और चौथा बॉलर्स पर इम्पैक्ट।

1. टी-20 फॉर्मेट पर IPL का प्रभाव

पार्ट-1: साल के मैच 33 से बढ़कर 280 हुए
17 फरवरी 2005 को टी-20 इंटरनेशनल की शुरुआत हुई, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच खेला। 2 साल बाद इस फॉर्मेट का वर्ल्ड कप खेला गया, जिसे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता। अगले ही साल भारत में क्रिकेट का पहला फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू हो गया। जिसने क्रिकेट की डेफिनेशन ही चेंज कर दी।

2010 तक 6 साल में टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाले देश 17 थे। एक साल में औसतन 33 मैच होते थे और टीमें 6 साल में औसतन 12 ही मैच खेलती थीं। अगले 6 साल में सालान औसतन मैच बढ़कर 63 हुए और टीमों की संख्या 21 हो गई। लेकिन असली बदलाव 2017 से हुआ। तब से टी-20 खेलने वाली टीमें 5 गुना बढ़कर 103 हो चुकी हैं। साल के औसतन मैचों का आंकड़ा भी 280 तक पहुंच गया है।

नेपाल, मंगोलिया, जर्सी जैसे दुनिया के कई छोटे-छोटे देशों ने टी-20 फॉर्मेट से क्रिकेट खेलने की शुरुआत कर दी। क्रिकेट इस फॉर्मेट से ग्लोबल स्पोर्ट बनता जा रह है और अब 2028 के ओलिंपिक्स में भी शामिल हो गया। 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप भी वेस्टइंडीज के साथ अमेरिका जैसे देश की मेजबानी में खेला जाएगा। जहां रग्बी, बास्केटबॉल और बेसबॉल जैसे खेलों का बोलबाला है।

पार्ट-2: 200+ रन के टारगेट आसानी से चेज हुए
IPL ने टी-20 क्रिकेट का स्कोरिंग रेट भी बढ़ाया। 2010 तक जहां 19 बार 200 प्लस का स्कोर बना और महज 2 बार 200 से ज्यादा का टारगेट चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। पिछले 7 साल में 243 बार 200 प्लस का स्कोर बन चुका है। इतना ही नहीं 42 बार दूसरी पारी में 200 से ज्यादा रन बने, जिनमें से 59% मुकाबलों में टीम को जीत भी मिली।

एक समय 50 ओवर के क्रिकेट में 300 रन बनाना बड़ी बात थी, लेकिन अब तो 20 ओवर में ही 300 रन का आंकड़ा पार हो चुका है। 2023 के एशियन गेम्स में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन का स्कोर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इतना स्कोर वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में भी मुश्किल से बनता है।

पार्ट-3: शुरुआती 12 साल में 19 सेंचुरी लगी, पिछले 7 साल में बन गईं 124
2005 से 2016 तक 12 साल में टी-20 फॉर्मेट में 19 इंटरनेशनल सेंचुरी लगीं। तब शतक बनाना भी बड़ी होती थी, लेकिन पिछले 7 साल में इस फॉर्मेट में 124 सेंचुरी लग चुकी हैं। ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा के नाम तो 5-5 शतक हैं, वहीं ICC के नंबर-1 टी-20 बैटर भारत के सूर्यकुमार यादव तो पिछले 3 ही साल में 4 सेंचुरी लगा चुके हैं।

IPL के पहले ही मैच में कोलकाता के लिए ब्रेंडन मैक्कुलम ने 158 रन की पारी खेली थी। जिसने फटाफट क्रिकेट में बड़ी पारी खेलने की नींव रखी। तब से टी-20 इंटरनेशनल में 3 बार 150 से ज्यादा और 17 बार 125 रन से ज्यादा के इंडिविजुअल स्कोर बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऐरन फिंच के नाम 172 रन की पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

पार्ट-4: गेंदबाजों को ज्यादा विकेट मिलने लगे
टी-20 क्रिकेट में गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 7 से साढ़े 7 के बीच बना हुआ है। लेकिन हर 6 साल के अंतर में बॉलर्स के औसत विकेट का आंकड़ा बढ़ गया। 2010 तक एक बॉलर को औसतन 4 विकेट मिले थे। वहीं पिछले 7 साल में एक खिलाड़ी के औसत विकेट का आंकड़ा 7 तक पहुंच गया। जिनमें स्पिन और पेस बॉलर के नाम औसतन 9-9 विकेट मिले हैं।

सोना पहली बार 66 हजार के करीब:इस साल 70 हजार तक जा सकता है, चांदी 73,859 रुपए किलो हुई

सोना आज यानी बुधवार (20 मार्च) ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 206 रुपए बढ़कर 65,795 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसी महीने 11 मार्च को सोने ने 65,646 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं, आज चांदी में भी मामूली तेजी है। ये 15 रुपए महंगी होकर 73,859 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई। इससे पहले बीते दिन चांदी का भाव 73,844 रुपए था। चांदी ने बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोने में तेजी के 3 प्रमुख कारण:

  1. 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
  2. शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
  3. दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे

मार्च में अब तक 3 हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना
मार्च में अब तक सोने-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली है। महीने की शुरुआत यानी 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 20 मार्च को 65,795 रुपए पर पहुंच गया है। यानी 20 दिनों में ही इसकी कीमत में 3,203 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। वहीं चांदी भी 69,977​ रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर ​​​​​​73,859 रुपए पर पहुंच गई थी।

2023 में सोना 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

70 हजार तक जा सकता है सोना
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

सोना खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट बड़ी गलती साबित हो सकती है। UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

4. रीसेलिंग पॉलिसी जान लें
कई लोग सोने को निवेश की तरह देखते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपको सोने की रीसेल वैल्यू के बारे में पूरी जानकारी हो। साथ ही संबंधित ज्वेलर की बायबैक पॉलिसी पर भी स्टोर कर्मचारियों से बातचीत कर लें।

21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर नामांकन शुरू:इसमें तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12 और मध्य प्रदेश की 6 सीटें शामिल

देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए आज (20 मार्च) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

इन 102 सीटों में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12 और मध्य प्रदेश की 6 सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।

चुनाव आयोग की नोटिफिकेशन के मुताबिक, नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। वहीं, नॉमिनेशन पेपर्स की स्क्रूटनी 28 मार्च को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी डेट 20 मार्च निर्धारित की गई है।

बिहार में त्योहार के चलते शेड्यूल में बदलाव किया गया है। यहां नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 28 मार्च निर्धारित की गई है। स्क्रूटनी 30 मार्च को होगी। बिहार के कैंडिडेट अपना नाम 2 अप्रैल तक वापस ले सकेंगे।

मध्य प्रदेश की इन 6 सीटों पर पहले चरण में चुनाव
मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो रही है। भाजपा ने अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ सीधी, मंडला और छिंदवाड़ा के लिए अपने कैंडिडेट तय किए हैं।

सीधी और मंडला पर टिकट की स्थिति साफ हो गई है। सीधी लोकसभा सीट में भाजपा ने डॉ राजेश मिश्रा को, तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा है। मंडला लोकसभा सीट पर भाजपा ने फग्गन सिंह कुलस्ते, तो कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को मौका दिया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा में नकुलनाथ और बंटी साहू का मुकाबला होना है। वहीं, बालाघाट, शहडोल और जबलपुर में कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। BJP ने शहडोल में हिमाद्री सिंह, बालाघाट में भारती पारधी और जबलपुर में आशीष दुबे को टिकट दिया है।

उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर नामांकन
UP की 8 लोकसभा सीट सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत में वोटिंग होनी है। इसके लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। शुरुआत में निर्दलीय नामांकन कर सकते हैं। कुछ सीटों पर पार्टियों ने अभी प्रत्याशी भी घोषित नहीं किए हैं।

राजस्थान की इन 12 सीटों पर नॉमिनेशन भरे जाएंगे
राजस्थान की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझनू, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली-धौलपुर में नामांकन प्रोसेस शुरू हो रही है। श्रीगंगानगर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, करौली-धौलपुर में भाजपा-कांग्रेस, नागौर में कांग्रेस, झुंझुनूं में भाजपा, सीकर में कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

बिहार में पहले फेज में 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव
इसमें औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई शामिल हैं। इन सीटों पर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, लेकिन एनडीए और I.N.D.I. गठबंधन ने अब तक अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है।

मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीट छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सीधी, शहडोल और बालाघाट ​​​​के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। यहां सबसे पहले जिला निर्वाचन और रिटर्निंग अधिकारी चुनाव नामांकन की अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने का काम शुरू हो जाएगा। सीधी से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. राजेश मिश्रा बुधवार को नामांकन भरेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार 16 मार्च को ऐलान हो गया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।

पूजा यादव ( आस्था यादव) बनीं इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली, 12k से भी अधिक फॉलोअर!इंस्टाग्राम में पूजा यादव छूना चाहती हैं और ऊंचाइयां

बिहार: जिला औरंगाबाद की रहने वाली पूजा यादव उम्र 22
जो अपने इंस्टाग्राम वीडियो से देश के हजारों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। पूजा यादव का इंस्टाग्राम पर अकाउंट आस्था यादव के नाम से है जिसके कोई भी रील आते ही हिट हो जाता है। वहीं पूजा यादव के फैन्स भी उनके इंस्टाग्राम रिल्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके साथ पूजा सोशल मीडिया क्वीन भी कही जाती हैं, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता देखते ही बनती है। वे अक्सर अपने नए पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं। ऐसे में पूजा यादव ने एक और खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है।

पूजा यादव के हुए 12 हजार फॉलोअर्स

 

दरअसल पूजा औरंगाबाद की पहली ऐसी युवती हैं, जिन्हें ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं पूजा यादव ज्यादा फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम रील्स इंडस्ट्री की उभरती हुई सेलेब्रिटी बन गई हैं। पूजा 12 हजार फॉलोअर्स के साथ आती हैं, पूजा यादव ने बताया कि वह एक बहुत ही छोटे वह मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं वह इंस्टाग्राम पर एक नया इतिहास लिखना चाहती हैं और अपने ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं इसके लिए पूजा ने अपने चाहने वालों को कहा है कि वह आस्था यादव के नाम से जो इंस्टाग्राम पर अकाउंट है उसे ज्यादा से ज्यादा लाइक करें सब्सक्राइब करें और पूजा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट आस्था यादव अंडरस्कोर 34 पर शेयर किया है, जिसमें वे रील्स में चाहने वालों को मंत्र मुग्ध कर रही है

ई खबर मीडिया के माध्यम से फैन्स के लिए लिखा प्यार भरा नोट

पूजा यादव ने अपने फैन्स के लिए वीडियो के साथ एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। वे लिखती हैं, 12000 फॉलोअर्स का प्यार! मैं खुश नहीं बेहद खुश हूँ। आपने पूजा को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। आप हो तो पूजा यादव है! आप सभी का धन्यवाद’ । इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी थैंक यू बोला है। पूजा अपने इन सभी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा व्यूज आए इस इंतजार में हैं। वह सभी रील बड़ी मेहनत से बनती हैं पूजा यादव ने मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों को यह संदेश भी दिया है कि लोग उनकी वीडियो और रील ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें।

 

                                                       

 

ई-खबर मीडिया हरियाणा ब्यूरो, देव शर्मा की रिपोर्ट