Wednesday, May 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 400

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड:5.9 करोड़ लोगों ने OTT पर देखा वर्ल्ड-कप फाइनल, भारत की GDP 4-ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का दावा

कल की बड़ी खबर वर्ल्ड कप फाइनल मैच से जुड़ी रही। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल मैच ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसे OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक समय रिकॉर्ड 5.9 करोड़ से ज्यादा लोग लाइव देख रहे थे। वहीं रविवार को सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था (GDP) के पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकलने का दावा किया जा रहा है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज सोमवार (20 नवंबर) को तेजी देखने को मिल सकती है। इससे पहले रविवार और शनिवार को छुट्‌टी के चलते बाजार बंद रहा था। वहीं शुक्रवार को सेंसेक्स 187 अंक की गिरावट के साथ 65,794 पर बंद हुआ था।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रह

1. भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड: 5.9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने OTT पर देखा क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल मैच ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसे OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक समय रिकॉर्ड 5.9 करोड़ से ज्यादा लोग लाइव देख रहे थे। हालांकि, जैसे-जैसे मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाता गया, वैसे-वैसे व्यूअर्स की संख्या घटती गई।

इससे पहले ये रिकॉर्ड इसी वर्ल्ड कप में 15 नवंबर को खेले गए भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच के नाम था, जिसे करीब 5.3 करोड़ लोगों ने देखा था। वहीं, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में करीब 1.3 लाख दर्शक मौजूद थे।

रविवार को सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था (GDP) को पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 4 लाख करोड़ डॉलर के पार निकलने का दावा किया जा रहा है। इस स्क्रीनशॉट को रवींद्र जडेजा की पत्नी और भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा, देवेंद्र फडणवीस और अर्जुन राम मेघवाल सहित कई BJP नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।

इसके अलावा भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी ने भी भारत के 4 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने पर बधाई दी है। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। आधिकारिक तौर पर भी सरकार की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं 9 नवंबर को जारी स्टेटिस्टा के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की GDP 3.73 ट्रिलियन डॉलर यानी 3.73 लाख करोड़ डॉलर थी।

चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी OpenAI में सैम ऑल्टमैन की CEO के रूप में वापसी हो सकती है। इन्हें एक दिन पहले बोर्ड ने उनकी काबिलियत पर भरोसा नहीं करते हुए हटा दिया था। अब बोर्ड ऑल्टमैन से कंपनी के CEO के रूप में वापसी के लिए बात कर रहा है।

वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार OpenAI के कई एम्प्लॉइज ने को फाउंडर सैम ऑल्टमैन की वापसी के लिए बोर्ड को 5PM PT (भारतीय समय के अनुसार सुबह 6:30 बजे) की समयसीमा दी थी, जिसमें इस्तीफे की धमकी दी गई थी। अब जब यह समयसीमा बीत गई है।

ऐसे में यदि ऑल्टमैन कंपनी छोड़ते हैं और नई कंपनी शुरू करने का फैसला लेते हैं तो एम्प्लॉइज जरूर उनके साथ जाएंगे। रविवार को ऑल्टमैन ने X पर लिखा, ‘मुझे ओपनाई टीम बहुत पसंद है’, जिसे को-फाउंडर ग्रेग ब्रॉकमैन और मीरा मुराती ने भी लाइक किया है।

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए पांच इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन होंगे। इसमें इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड, टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, गंधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया लिमिटेड, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल हैं। आइए सबसे पहले पांचों IPO का ग्रे मार्केट प्राइस और फिर इन कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

 

 

Oppo Reno 11 सीरीज की ढाई लाख यूनिट्स 1 हफ्ते में प्री-बुक, 32MP सेल्फी कैमरा वाले ओप्पो फोन्स का गजब क्रेज

Oppo ने हाल ही में Oppo Reno 11 सीरीज का प्री-रिजर्वेशन शुरू किया था। अब चीन में Oppo Reno 11 सीरीज के प्री-रिजर्वेशन शुरू होने के करीब एक हफ्ते के अंदर 2,50,000 से ज्यादा यूनिट्स बुक हो गई है। खास बात यह है कि 1,00,000 से ज्यादा बुकिंग शुरुआती 24 घंटों के भीतर ही हुईं थी। नए स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग 14 नवंबर से शुरू हुई थी। यहां हम आपको Oppo Reno 11 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

मायड्राइवर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 11 सीरीज ने अब Oppo Mall प्लेटफॉर्म पर 220,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल की हैं। साथ ही ओप्पो के ऑफिशियल JD.com स्टोर के जरिए 30 हजार बुकिंग हुई हैं। आपको बता दें कि इन डाटा में TMall और Pinduoduo जैसे अन्य प्लेटफार्म्स पर की गई प्री-बुकिंग शामिल नहीं है। Oppo Reno 11 सीरीज 23 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। उसी दिन Nubia और Honor भी अपने नए प्रोडक्ट्स को पेश करने वाले हैं।

Oppo Reno 11 सीरीज के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

लीक से पता चलता है कि Oppo Reno 11 सीरीज में दो मॉडल मानक Oppo Reno 11 और प्रीमियम Oppo Reno 11 Pro शामिल होंगे। प्रोसेसर की बात करें तो ऐसी संभावना है कि Oppo Reno 11 में मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 चिपसेट और Oppo Reno 11 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप के मामले में दोनों स्मार्टफोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं रियर में 8 मेगापिक्सल सोनी IMX355 अल्ट्रावाइड सेंसर और 32 मेगापिक्सनल सोनी IMX709 2x टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है। वहीं Oppo Reno 11 Pro में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जबकि Oppo Reno 11 में सोनी LYT-600 प्राइमरी सेंसर हो सकता है। इसी तरह दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओप्पो के ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने की उम्मीद है। Oppo Reno 11 की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी, जबकि Oppo Reno 11 Pro की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

 

टीम इंडिया कहां चूकी? पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने बताई हार की वजह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बीते दिन यानी 19 नवंबर को विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम इस कप को जीतने के लिए शुरू से ही मेहनत की हुई थी। इस टूर्नामेंट में टीम ने सभी मुकाबले जीते लेकिन फाइनल में आकर हार का सामना करना पड़ा। अब इसी पर भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों के बयान सामने आए हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर हमारी टीम कहां चूक गई।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया को दिया था। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ओपनिंग का मोर्चा सभांला था। गिल महज चार रन बना कर पवेलियन लौट गए। जबकि रोहित शर्मा 31 गेंदों में 47 रन बना पाए। जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। वहीं किंग कोहली ने 63 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए, केवल चार रन ही टीम इंडिया के लिए जोड़ पाए। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन टीम इंडिया के लिए जोड़ा। उन्होंने 107 गेंदों में 66 रन बनाया। भारतीय टीम द्वारा दिए गए 240 लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया।

कहां चूक गई टीम इंडिया?

दरअसल, हार पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने फाइनल मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सहवाग ने मैच के खत्म होने के बाद क्रिकबज से बात की। जिसमें उन्होंने कहा कि कोहली और राहुल अपनी साझेदारी के दौरान 250 रनों का टारगेट ध्यान में रखते हुए ज्यादा कम्फर्टेबल हो गए थे। लेकिन वे चाहते तो सिंगल रन लेकर अपनी साझेदारी को और आगे तक ले जा सकते थे। सहवाग ने आगे कहा कि, दूसरे पावरप्ले में 4-5 रन आसानी से बिना बाउंड्री के बन सकते थे। उस वक्त 5 फील्डर घेरे के अंदर थे। राहुल ने 66 रन बनाने के लिए 107 गेंदें खर्च कर दी।

हार पर गावस्कर ने क्या कहा?

सुनिल गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, मार्श ने 2 ओवरों में 5 रन दिए। हेड ने 2 ओवरों में 4 रन दिए। मुझे लगता है कि ये वो ओवर थे जिसमें पार्ट टाइम बॉलर्स को टारगेट किया जा सकता था। यहां बिना रिस्क के 20-30 रन बन सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि, भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी लेकिन फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व कप विजेता बना गया है।

छठ पूजा 2023: आज उगते हुए सूर्य को दिया गया अर्घ्य, हो गया आस्था के ‘महापर्व’ का समापन

भगवान सूर्य को समर्पित छठ पूजा (Chhath Puja 2023) का आज चौथा और आखिरी दिन है.आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व समाप्त हो जाएगा. छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन ढलते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है. चौथे दिन ऊषा अर्ध्य देने के बाद चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार का समापन हो जाता है. भक्त छठी मईया से अगले साल फिर से आने की कामना करते हैं. आज व्रती पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की वंदना कर छठी मईया से सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांग रहे हैं.

ऊषा अर्घ्य का क्या है शुभ मुहूर्त?

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य आज यानी कि 20 नवंबर को दिया जा रहा है. हिंदू पंचांग के मुताबिक सूर्योदय का समय आज सुबह 6 बजकर 47 मिनट है. हालांकि देश के अलग-अलग शहरों में सूर्य को अर्घ्य देने का समय अलग है. दिल्ली में सूर्य सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर उदय होगा.

बात अगर बिहार के पटना की करें तो यहां सूर्योदय का समय 6 बजकर 1 मिनट था. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सूर्योदय का समय 6 बजकर 18 मिनट रहा. वहीं मुंबई में सूरज उगने का समय 6 बजकर 48 मिनट था. बात अगर कोलकाता की करें तो यहां 5 बजकर 52 मिनट पर सूर्योदय का समय रहा.

नोएडा में सूर्योदय का समय 6 बजकर 48 मिनट, गुरुग्राम में 6 बजकर 49 मिनट, अहमदाबाद में 6 बजकर 57 मिनट, पुणे में 6 बजकर 45 मिनटभोपाल में 6 बजकर 38 मिनट, चंडीगढ़ में 6 बजकर 54 मिनट और रांची में  6 बजकर 7 मिनट है. हर शहर में सूर्य उदय होने का समय-अलग होने की वजह से अलग-अलग समय पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया.

ट्रैविस हेड ने फेरा भारतीय टीम के सपने पर पानी, छठवीं बार वर्ल्ड चैम्पियन बनी ऑस्ट्रेलिया

भारत की मेजबानी में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को छह विकटों से मात देकर छठवीं बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। ऑस्ट्रेलिया की इस धमाकेदार जीत में ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड (137 रन) ने अपनी शतकीय पारी के साथ सबसे अहम भूमिका निभाई। जिन्होंने मर्नस लाबुशेन (नाबाद 58 रन) के साथ 192 रनों की धमाकेदार साझेदारी निभाकर भारतीय टीम के वर्ल्ड चैम्पियन बनने के सपने पर पानी फेर दिया।

ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से निकला विनिंग रन

ट्रैविस हेड के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी पहली ही गेंद पर पुल शॉर्ट खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत के पार पहुंचाया। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन की शानदार साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छह विकटों से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।

शतकवीर ट्रैविस हेड लौटे पवेलियन

इस खिताबी मुकाबले में अकेले दम पर भारतीय टीम के वर्ल्ड चैम्पियन बनने के सपने पर पानी फेरने वाले ट्रैविस हेड विनिंग शॉर्ट लगाने की कोशिश में 137 रनों की शतकीय पारी खेलकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट हो गए। लेकिन मार्नस लाबुशेन के साथ उनकी चौथे विकेट के लिए 192 रनों की धमाकेदार साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया।

जीत के करीब पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम

पारी के 41वें और 42वें ओवर में भी दोनों बल्लेबाजों ने छह रन बटोरकर टीम को जीत के और करीब पहुंचाया। इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 42 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन है।

मार्नस लाबुशेन ने लगाया शानदार अर्धशतक

मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने उतरे मार्नस लाबुशेन ने इस खिताबी मुकाबले में जूझारू पारी खेलते हुए 99 गेंदों में शानदार अर्धशतक ठोक दिया। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके निकले। इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 40 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 225 रन है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और अच्छा ओवर

पारी के 38वें ओवर में भी ट्रैविस हेड ने कुलदीप यादव को एक शानदार छक्का लगाकर ओवर में कुल 10 रन बटोर लिए। इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 38 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 214 रन है।

मध्यप्रदेश में हुआ 76.22 प्रतिशत मतदान

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिये 17 नवम्बर को हुये मतदान में अनंतिम जानकारी अनुसार 76.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 में हुये मतदान की जिलेवार और विधानसभावार सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट https://ceomadhyapradesh.nic.in/ पर उपलब्ध है।

सबसे ताकतवर रॉकेट की लॉन्चिंग आज:शाम साढ़े छह बजे स्टारशिप लॉन्च करेंगे मस्क, पिछली बार विस्फोट हो गया था

स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप व्हीकल का दूसरा टेस्ट भारतीय समयानुसार शनिवार शाम 6:30 बजे करेंगे। पहले इसे 17 नवंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन ग्रिड फिन में आई खराबी के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया।

मस्क ने कहा, ‘ग्रिड फिन एक्चुएटर को बदलना होगा, इसलिए लॉन्चिंग को शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है।’

ग्रिड फिन रॉकेट बूस्टर को पृथ्वी पर वापस आने में मदद करते हैं। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है।

स्टारशिप स्पेस में जाएगा, फिर वापस आएगा
यह मिशन 1:30 घंटे का होगा। लाइव स्ट्रीमिंग 30 मिनट पहले यानी 6:30 बजे से शुरू होगी। स्टारशिप को स्पेस में ले जाया जाएगा, फिर पृथ्वी पर वापस लाकर पानी पर लैंड कराया जाएगा। यह एक रीयूजेबल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम है। इसके जरिए इंसान मंगल ग्रह पर जाएंगे।

अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो डेढ़ घंटे में हो जाएगी टेस्टिंग…

  • 00:00:02- लिफ्टऑफ
  • 00:00:52- मैक्स क्यू (रॉकेट पर पीक मैकेनिकल स्ट्रेस)
  • 00:02:39- बूस्टर MECO (अधिकांश इंजन बंद)
  • 00:02:41- हॉट-स्टेगिंग (स्टारशिप रैप्टर इग्निशन और स्टेज सेपरेशन)
  • 00:02:53- बूस्टर बूस्टबैक बर्न स्टार्टअप
  • 00:03:47- बूस्टर बूस्टबैक बर्न शटडाउन
  • 00:06:18- बूस्टर ट्रांसोनिक (साउंड की स्पीड- 1185 Km/hr)
  • 00:06:30- बूस्टर लैंडिंग बर्न स्टार्टअप
  • 00:06:48- बूस्टर लैंडिंग बर्न शटडाउन
  • 00:08:33- स्टारशिप इंजन कटऑफ
  • 01:17:21- स्टारशिप एंट्री
  • 01:28:43- स्टारशिप ट्रांसोनिक
  • 01:30:00- एक रोमांचक लैंडिंग!

    20 अप्रैल को लॉन्चिंग के कुछ देर बाद स्टारशिप में हो गया था विस्फोट
    इससे पहले 20 अप्रैल को स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट किया गया था। इस टेस्ट में बूस्टर 7 और शिप 24 को लॉन्च किया गया था। हालांकि, उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही मेक्सिको की खाड़ी के पास 30 किलोमीटर ऊपर स्टारशिप में विस्फोट हो गया था। स्टारशिप के फेल होने के बाद भी स्पेसएक्स हेडक्वार्टर में एलन मस्क और एम्प्लॉइज खुशी मना रहे थे।

    ऐसा इसलिए क्योंकि रॉकेट का लॉन्च पैड से उड़ना ही बड़ी सफलता थी। स्टेनलेस स्टील से बने स्टारशिप को दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा और ताकतवर रॉकेट है। एलन मस्क ने भी स्टारशिप की लॉन्चिंग से दो दिन पहले कहा था- सफलता शायद मिले, लेकिन एक्साइटमेंट की गारंटी है।

  • स्टेज सेपरेशन में आई थी परेशानी
    स्पेसएक्स ने कहा था- सेपरेशन स्टेज से पहले ही इसका एक हिस्सा अचानक अलग हो गया, जबकि यह तय नहीं था। इस तरह के एक टेस्ट के साथ हम जो सीखते हैं, उससे सफलता मिलती है। आज का टेस्ट हमें स्टारशिप की रिलायबिलिटी में सुधार करने में मदद करेगा। टीमें डेटा को रिव्यू करना जारी रखेंगीं और अगले फ्लाइट टेस्ट की दिशा में काम करेंगीं।

    लिफ्टऑफ के 4 मिनट बाद रॉकेट को नष्ट किया

    • सुपर हैवी बूस्टर पर लगे 33 इंजन स्टार्ट (इग्नाइट) हुए और स्टारशिप धीरे-धीरे ऊपर बढ़ा।
    • करीब एक मिनट बाद रॉकेट मैक्सिमम एयरोडायनमिक प्रेशर के पीरियड से गुजरा।
    • सुपर हैवी बूस्टर स्टेज पर कई इंजन फेल होने के कारण रॉकेट अनबैलेंस होने लगा।
    • अपर स्टेज स्टारशिप व्हीकल को बूस्टर से अलग होना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
    • लिफ्टऑफ के 4 मिनट बाद, फ्लाइट टर्मिनेशन सिस्टम ने रॉकेट को नष्ट कर दिया।

    लॉन्च पैड को ज्यादा नुकसान नहीं, फिर लॉन्च को तैयार
    लॉन्च के फेल होने के बाद 29 अप्रैल को ट्विटर स्पेस पर मस्क ने कहा था, ‘लॉन्च मोटे तौर पर मेरी उम्मीद के मुताबिक था और शायद मेरी उम्मीदों से थोड़ा ज्यादा था।’ ऐसी भी खबरें थीं कि लॉन्च पैड को काफी नुकसान पहुंचा। इस पर मस्क ने कहा था- लॉन्च पैड को नुकसान इतना कम है कि स्टारशिप कुछ ही महीनों में फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार हो सकता है।

    व्हीकल और ग्राउंड इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड किया
    पहली फ्लाइट से सीखकर स्पेसएक्स ने दूसरी फ्लाइट के लिए व्हीकल और ग्राउंड इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया। इस बार कंपनी हॉट-स्टेज सेपरेशन सिस्टम और एक नया इलेक्ट्रॉनिक थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल (TVC) सिस्टम इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा पैड फाउंडेशन और वाटर-कूल्ड स्टील फ्लेम डिफ्लेक्टर को मजबूत करने के अलावा कई अन्य अपग्रेड भी किए गए हैं।

    दुनिया का सबसे पावरफुल व्हीकल
    स्टारशिप दुनिया का अब तक का सबसे पावरफुल डेवलप्ड लॉन्च व्हीकल है। ये पूरी तरह से रीयूजेबल है और 150 मीट्रिक टन भार ले जाने में सक्षम है। स्टारशिप सिस्टम 100 लोगों को एक साथ मंगल ग्रह पर ले जाएगा।

    स्टारशिप सिस्टम

    • हाइट: 397 फीट
    • डायामीटर: 9 मीटर
    • पेलोड कैपेसिटी: 100-150 मीट्रिक टन
    • स्टारशिप इंसानों को मंगल पर पहुंचाएगा
      ये लॉन्चिंग इसलिए अहम है, क्योंकि ये स्पेसशिप ही इंसानों को इंटरप्लेनेटरी बनाएगा। यानी इसकी मदद से पहली बार कोई इंसान पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर कदम रखेगा। मस्क 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं। स्पेसशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में भी सक्षम होगा।

      मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की क्या जरूरत?
      मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की जरूरत पर एलन मस्क कहते हैं- ‘पृथ्वी पर एक लाइफ एंडिंग इवेंट मानवता के अंत का कारण बन सकता है, लेकिन अगर हम मंगल ग्रह पर अपना बेस बना लेंगे तो मानवता वहां जीवित रह सकती है।’ करोड़ों साल पहले पृथ्वी पर डायनासोर का भी अंत एक लाइफ एंडिंग इवेंट के कारण ही हुआ था। वहीं, प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग ने भी 2017 में कहा था कि अगर इंसानों को सर्वाइव करना है तो उन्हें 100 साल के भीतर विस्तार करना होगा।

    • मस्क का जापानी अरबपति से मून ट्रिप का वादा
      स्टारशिप का सबसे बड़ा टारगेट इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाना है। इसके अलावा इंसानों को चंद्रमा पर पहुंचाने के नासा के मिशन में भी स्टारशिप लैंडर का काम करेगा। मस्क का प्लान स्टारशिप का इस्तेमाल स्पेस टूरिज्म के लिए करना भी है। मस्क ने एक जापानी अरबपति युसाकु मेजवा से चंद्रमा के चारों ओर घुमाने का वादा किया है।

खिचड़ी-2 ने एक करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ली:बड़ी फिल्मों के बीच अपनी जगह बनाई; सिर्फ 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई

खिचड़ी-2 ने पहले दिन 1.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। एक मीडियम बजट की फिल्म के लिए यह एक संतोषजनक शुरुआत कही जा सकती है। यह फिल्म तकरीबन 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। बड़ी फिल्मों से टक्कर के बावजूद इसने अच्छा-खासा कलेक्शन किया है।

बता दें कि खिचड़ी पहला ऐसा शो है, जिसकी शुुरुआत स्टेज से हुई थी, फिर इस पर सीरियल बना। उसके बाद फिल्म और सीरीज बनी। अब फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज हो गया है। फिल्म में एक बार फिर सुप्रिया पाठक हंसा के किरदार में नजर आईं।

वहीं, राजीव मेहता प्रफुल और अंगद देसाई बाबूजी के रोल में दिखाई दिए। वंदना पाठक जयश्री और कीर्ति कुल्हारी परमिंदर के रोल में दिखीं। फिल्म के प्रोड्यूसर जमनादास मजीठिया हिमांशु के किरदार में नजर आए हैं।

दूसरे दिन भी एक करोड़ से ज्यादा कमाएगी फिल्म
फिल्म खिचड़ी का पहला पार्ट 2010 में रिलीज हुआ था। अब 17 नवंबर 2023 को इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है। फिल्म को लेकर दर्शकों और ऑडियंस का रिस्पॉन्स पॉजिटिव है। फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इंडस्ट्री ट्रैकर sachnilk के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन भी लगभग इतना ही कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर जमनादास मजीठिया ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में बताया कि PM मोदी भी उनकी इस फिल्म के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने पिछली बार फिल्म देखकर इसकी तारीफ भी की थी। इस बार भी उन्हें फिल्म का ट्रेलर भेजा गया है। PM मोदी के ऑफिस की तरफ से कहा गया कि वो जल्द ही पूरी टीम के साथ एक मीटिंग करेंगे।

35 करोड़ की कमाई कर फिल्म 12th फेल बनी सुपरहिट
एक और मीडियम बजट फिल्म 12th फेल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक 35.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म को सुपरहिट का वर्डिक्ट मिल गया है।

फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं, इसके बावजूद फिल्म थिएटर्स में शानदार रन कर रही है। गुरुवार को फिल्म ने 95 लाख रुपए का कलेक्शन किया। विक्रांत मैसी स्टारर 12th फेल को इस साल की सबसे अच्छी स्टोरी लाइन वाली फिल्म बताया जा रहा है।

यह फिल्म राइटर अनुराग पाठक की बुक ’12th फेल’ पर बेस्ड है। फिल्म का टाइटल भी सेम ही रखा गया है।

 

भोपाल की बैरसिया सीट पर 78.53% वोटिंग:2018 के मुकाबले 2023 में 2.50% बढ़े वोट, जिले में कुल 66% हुआ मतदान

भोपाल जिले की सातों विधानसभा सीट पर 66 प्रतिशत मतदान हुआ। बैरसिया सीट में 78.53, भोपाल उत्तर में 69.1, नरेला में 65.17, भोपाल दक्षिण पश्चिम में 59.13, भोपाल मध्य में 60.67, गोविंदपुरा में 63.13 और हुजूर में 70.54 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह रात 12 बजे तक का डाटा है। फाइनल आकड़े जारी होने के बाद वोटिंग परसेंट में बदलाव हो सकता है। मतदान का समय शाम 6 बजे खत्म हो गया था। लेकिन, बैरसिया विधानसभा के कढै़या शाह मतदान केंद्र में रात 8.30 बजे के बाद तक वोटिंग होती रही। 2023 के मतदान प्रतिशत में 2018 के मुकाबले लगभग 2.50% की बढ़ोतरी हुई है। दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया है।

दिन में नरेला विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार विश्वास सारंग की

राजधानी भोपाल की सातों विधानसभा सीटों पर इस बार 66% मतदान हुआ। सबसे कम मतदान भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हुआ, जहां पर वोटिंग प्रीतिशत 58.2% रहा। बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में रात 9 बजे तक वोटिंग कंप्लीट हो पाई। गोविंदपुर में 63.3 और हुजूर में 70.02% वोटिंग हुई यह रात 9:40 तक का डाटा है। फाइनल आंकड़े जारी होने के बाद वोटिंग परसेंट में बदलाव की संभावना है।

बैरसिया विधानसभा चुनाव 2023

बैरसिया मध्यप्रदेश की एक विधानसभा सीट है। यह राज्य के भोपाल संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। विधानसभा की यह SC सीट है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 211094 है। पुरुष वोटरों की संख्या 111391 है।

बैरसिया विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रत्याशी  को 13779 वोटों के अंतर से हराया। दोनों के बीच हार जीत के अंतर का 8.55 प्रतिशत रहा। नामांकन और नाम वापसी बैरसिया सीट पर कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें पुरुष 10 महिलाएं 2 और अन्य 0 थे। चुनाव आयोग ने 2 पुरुष, 0 महिला और 0 अन्य का नामांकन खारिज किया। इस तरह कुल 2 उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया गया। बैरसिया सीट पर 2 पुरुष, 0 महिला, 0 अन्य वर्ग के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। कुल मिलाकर 2 उम्मीदवारों ने आखिरी समय पर मैदान से हटने का फैसला किया। मध्यप्रदेश की बैरसिया सीट पर प्रत्याशियों की कुल संख्या 8रही। इसमें 6 पुरुष प्रत्याशी थे। महिला प्रत्याशी 2 और अन्य 0 थे। निर्वाचकों की जानकारी बैरसिया सीट पर कुल निर्वाचकों की संख्या 211094है। सामान्य वर्ग के पुरुष निर्वाचकों की संख्या 111309, सामान्य वर्ग की महिला निर्वाचकों की संख्या 99694 है। इसी तरह कुल सामान्य मतदाताओं की संख्या 162216 है। इसमें सामान्य पुरुष मतदाताओं की संख्या 89920 और सामान्य महिला मतदाताओं की संख्या 72294 है। इस सीट पर कुल सर्विस निर्वाचकों की संख्या 82 है। इसमें पुरुष सर्विस निर्वाचक 84 और महिला सर्विस निर्वाचक 2 हैं। चुनाव और मतदान प्रतिशत 2018 के विधानसभा चुनाव में बैरसिया सीट पर मतदान प्रतिशत 77.23 प्रतिशत रहा। अलग-अलग कैटिगरी में मतदान इस तरह से हुआ- ईवीएम से पड़े कुल वोट 162216, कुल वैध ईवीएम वोट 0। इसी तरह कुल पोस्टल वोट 821 और वैध पोस्टल वोट 682रहे। इस तह सीट पर कुल वैध वोटों की संख्या 161070 रही। चुनाव में 1835 वोटरों ने नोटा दबाया। पोलिंग स्टेशन चुनाव आयोग की तरफ से बैरसिया में व्यापक तैयारियां की गईं। निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए 266 पोलिंग स्टेशन बनाए गए। प्रति मतदान केंद्र औसत निर्वाचकों की संख्या 794 है।

बता दे मतदान का समय शाम 6:00 बजे तक था लेकिन बेरसिया विधानसभा के कन्हैया शाह मतदान केंद्र में रात 9:00 बजे तक वोटिंग होती रही। धीमी गति से वोटिंग होने के कारण इतना समय लग गया। वोटिंग के बीच में नरेला विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार और मंत्री विश्वास सारंग का एक कांग्रेस कार्यकर्ता से जापट्टा मारते हुए वीडियो सामने आया। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

OpenAI को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन को कंपनी ने निकाला:गूगल मीट पर दी फैसले की जानकारी, मीरा मुराती को CEO की जिम्मेदारी

चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी OpenAI ने को-फाउंडर और CEO सैम ऑल्टमैन को पद से हटा दिया है। बोर्ड को अब उनकी काबिलियत पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है। OpenAI ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) मीरा मुराती अब अंतरिम CEO की भूमिका निभाएंगी। कंपनी परमानेंट CEO की सर्च भी जारी रखेगी। इसके अलावा, कंपनी प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन भी इस्तीफा देंगे। उन्होंने बताया कि सैम को गूगल मीट पर पद छोड़ने को कहा गया।

सैन फ्रांसिस्को बेस्ड OpenAI एक प्राइवेट रिसर्च लैब है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेवलप करती है। इसकी स्थापना 2015 में ऑल्टमैन, एलन मस्क (जो अब OpenAI के बोर्ड में नहीं हैं) और अन्य लोगों ने एक नॉन-प्रॉफिट आर्गनाइजेशन के रूप में की थी।

OpenAI में बिताया समय पसंद आया
सैम ऑल्टमैन ने CEO का पद छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘मुझे OpenAI में अपना समय बहुत पसंद आया। यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए और उम्मीद है कि दुनिया के लिए थोड़ा परिवर्तनकारी था। मुझे ऐसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना भी पसंद आया। अब आगे क्या करूंगा इसके बारे में बहुत कुछ कहना है।’

OpenAI के को-फाउंडर्स ने फैसले पर हैरानी जताई…
OpenAI के प्रेसिडेंट और को-फाउंडर ग्रेग ब्रॉकमैन ने सैम ऑल्टमैन को कंपनी से निकाले जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने X पर लिखा-
बोर्ड ने आज जो किया उससे सैम और मैं हैरान और दुखी हैं।
सबसे पहले उन सभी लोगों को धन्यवाद जिनके साथ हमने ओपनएआई में काम किया है। हमारे कस्टमर्स, हमारे इन्वेस्टर्स और उन सभी को धन्यवाद जो हम तक पहुंच रहे हैं।
हम अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ है।
वो बातें जो हम जानते हैं:– कल रात, सैम को इल्या से एक टेक्स्ट मिला जिसमें शुक्रवार को दोपहर में बात करने के लिए कहा गया। सैम गूगल मीट में शामिल हुए और ग्रेग यानी मुझे छोड़कर पूरा बोर्ड वहां मौजूद था। इल्या ने सैम को बताया कि उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है और यह खबर जल्द ही बाहर आने वाली है।
– दोपहर 12:19 बजे, मुझे इल्या से एक टेक्स्ट मिला जिसमें तुरंत कॉल करने के लिए कहा गया था। दोपहर 12:23 बजे इल्या ने गूगल मीट लिंक भेजा। बताया गया कि मुझे बोर्ड से हटाया जा रहा है, लेकिन कंपनी से निकाला नहीं जा रहा है। सैम को निकाल दिया गया था। लगभग उसी समय, OpenAI ने एक ब्लॉग पोस्ट पब्लिश किया।– जहां तक ​​हम जानते हैं, मैनेजमेंट टीम को इसके बारे में तुरंत ही बता दिया गया था। मीरा को भी एक रात पहले ही इस बारे में पता चल गया था।कृपया चिंतित होने में समय बर्बाद न करें। हम ठीक हो जाएंगे। बड़ी चीजें जल्द ही आ रही हैं।

34 साल की मीरा मुराती मैकेनिकल इंजीनियर हैं

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 34 साल की मीरा के पेरेंट्स भारतीय मूल के थे। हालांकि, मीरा अल्बानिया में पैदा हुई थीं और कनाडा में पली-बढ़ीं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई की। उन्होंने डार्टमाउथ कॉलेज में ग्रेजुएशन के दौरान हाइब्रिड रेसकार बनाई थी। स्कूल में रहते हुए, उन्होंने गोल्डमैन सैच में इंटर्नशिप की थी।
  • टेस्ला में काम करने के बाद वह 2018 में OpenAI में शामिल हुईं। टेस्ला में उन्होंने मॉडल एक्स कार को बनाने में अहम रोल निभाया। टेस्ला में उन्होंने सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में तीन साल बिताए। यहीं से उन्होंने AI फील्ड में जाने का फैसला किया।
  • OpenAI ने उन्हें एप्लाइड A.I एंड पार्टनरशिप्स की वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया था। उस समय, कंपनी एक नॉन-प्रॉफिटेबल ऑर्गनाइजेशन थी। बाद में इसने खुद को प्रॉफिट कंपनी के रूप में रीस्ट्रक्चर किया ताकि फंड जुटा सके और AI प्रोडक्ट बना सके।
  • मीरा मुराती ने चैटजीपीटी और DALL-E जैसे क्रांतिकारी उत्पादों के विकास में पर्दे के पीछे काम किया है। पिछले साल उन्हें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर यानी CTO बनाया गया था। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इंजीनियर तय समय पर चैटजीपीटी के वर्जन डेवलप करें।
  • ChatGPT को बनाने वाली कंपनी है OpenAI…

    इस कंपनी के 7 को-फाउंडर्स हैं-

    सैम ऑल्टमैन: आंत्रप्रेन्योर हैं। OpenAI से पहले स्टार्ट-अप्स की फंडिंग करने वाले ग्रुप वाई-कॉम्बिनेटर के प्रेसिडेंट थे। फिर OpenAI के CEO बने।

    इल्या सेत्सकेवर: OpenAI के चीफ साइंटिस्ट हैं।

    ग्रेग ब्रॉकमैन: OpenAI के प्रेसिडेंट हैं।

    वॉजियेक जोरेम्बा: OpenAI में कोडेक्स और लैंग्वैच रिसर्च टीम्स के हेड हैं।

    एलन मस्क: OpenAI में निवेश किया है।

    जॉन शुल्मैन: AI रिसर्च साइंटिस्ट हैं।

    आन्द्रेज कारपेथी: रिसर्च साइंटिस्ट हैं।

    इन सब लोगों में सैम ऑल्टमैन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस रिसर्च की डिजाइन करने वाले वही हैं। यानी उन्होंने ही तय किया कि AI से जुड़ी ये रिसर्च किस तरह से की जाएगी और क्या बनेगा।

    2022 में ChatGPT को पब्लिकली अनवील किया था
    OpenAI ने नवंबर 2022 में दुनिया के लिए ChatGPT अनवील किया था। इस AI टूल ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। म्यूजिक और पोएट्री लिखने से लेकर निबंध लिखने तक, ChatGPT बहुत सारे काम कर सकता है। यह एक कन्वर्सेशनल AI है। एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जो आपको इंसानों की तरह जवाब देता है।

    OpenAI में माइक्रोसॉफ्ट जैसी बिग टेक कंपनी ने 30 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश कर रखा है। कंपनी ने अपने सर्च इंजन ‘बिंग’ में भी ChatGPT को इंटीग्रेट किया है।

    और भी कई कंपनियां ChatGPT का इस्तेमाल करने के लिए आतुर हैं। ऐसे में AI बेस्ड इस चैटबॉट का इस्तेमाल आने वाले दिनों में कहीं ज्यादा फैलने की उम्मीद है।

    आलोचकों का कहना है कि AI का बढ़ता इस्तेमाल लोगों के लिए मुश्किलें पैदा करेगा। नौकरियां खत्म होंगी, लोगों की इस पर निर्भरता बढ़ती जाएगी और शायद एक दिन ऐसा भी आए कि इंसान सोचने का काम पूरी तरह AI पर छोड़ दे।

    सैम ऑल्टमैन इस खतरे को नकारते नहीं हैं। हालांकि, वो कहते हैं कि इंसानी दिमाग की जरूरत ही न पड़े ऐसी दुनिया की कल्पना मुश्किल है।

    ChatGPT पर आप किस तरह के सवाल पूछ सकते हैं?
    इससे आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। यानी ईमेल लिखने से लेकर CV तक आप इससे बनवा सकते हैं। रील या अपनी वीडियो कैसे वायरल करना है, इसका भी जवाब ChatGPT देता है। वाइफ को क्या गिफ्ट दें, इस पर भी ChatGPT आपको सुझाव देता है।

    ChatGPT लंबे जवाब की बजाय छोटे और सटीक शब्दों पूरी जानकारी देता है। किसी स्टूडेंट को डेमोक्रेसी पर एसे यानी निबंध लिखना है तो वह तुरंत ChatGPT पर टाइप करेगा Write an essay on democracy। इसके बाद आपके सामने पूरा एसे लिखा हुआ आ जाएगा। जैसे…