मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लाल परेड मैदान में ही तीन हैलीपेड बनाए गए है और वीवीआइपी वाहन भी तैयार किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंगलवार को संभागायुक्त कलेक्टर पुलिस आयुक्त निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।
मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।लाल परेड मैदान में ही तीन हैलीपेड बनाए गए है और वीवीआइपी वाहन भी तैयार किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंगलवार को संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस आयुक्त, निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।
निगमकर्मियों ने 24 घंटे में सजाया स्टेडियम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इसके अलावा निगमकर्मियों ने 24 घंटे मेहनत कर स्टेडियम को सजाकर तैयार कर दिया है। सेंट्रल वर्ज की पुताई, सड़कों का किया डामरीकरण नगर निगम के सफाई अमले द्वारा मैदान और आसपास के मार्ग की साफ -सफाई की गई है। साथ ही सेंट्रल वर्ज की पुताई कराई गई और साथ ही श्यामला हिल्स से लेकर लाल परेड तक के मार्ग पर डामरीकरण भी किया गया है।
जिससे वीवीआइपी के आगमन के दौरान सड़कों पर किसी तरह की कोई दिक्कत न खड़ी हो । बता दें कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य दिग्गज नेता शामिल होंगे। भाजपा मय हुआ मैदान मध्यप्रदेश शासन के नये मुख्यमंत्री डॅा.मोहन यादव सहित नये मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को भव्य डोम बनाया गया है।
जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के होर्डिंग लगाए गए हैं। लाल परेड मैदान में भी पार्टी के झंडे व होर्डिंग लगाए गए हैं। राजभवन से लेकर स्टेडियम तक के मार्ग को ऐसा सजाया गया है कि पूरा क्षेत्र भाजपा मय हो गया हैं। 1500 से अधिक जवान तैनात शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान लाल परेड मैदान के आसपास सुरक्षा -व्यवस्था बहुत सख्त की गई है।
सुरक्षा में लगभग 1500 जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अलग- अलग टीमें मैदान के चारों तरफ मौजूद रहेंगी।जेल रोड, लिली टाकीज रोड, जिंसी रोड और राजभवन तरफ पुलिस का सख्त पहरा रहेगा।


डॉ मोहन कुमार यादव जी को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री पदासीन होने पर राजधानी समाचार न्यूज़ को छिंदवाड़ा जिले में चल रही श्री राम कथा मंच से लोक विख्यात कथा व्यास भगवान शरण बापू ने बताया कि दो पंचवर्षी में कुशल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रहकर जिन्होंने जनता की सेवा की पावन पवित्र कल कल बहती शिप्रा मां के परम उपासक महाकाल भगवान के कृपा प्राप्त एवं संतों के परम प्रेमी अवंतिका धाम के निवासी डॉक्टर मोहन यादव जी बहुत ही सहज सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है उनके मुख्यमंत्री पदासीन होने पर मैं अपने कथा परीकर ,शिष्य भक्तों की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामना देता हूं । एवं व्यास मंच से आशीर्वाद की वे देश प्रदेश के विकाश व सनातन धर्म के लिए पूर्ण ऊर्जा से सतत कार्य करते रहे ।सबको बहुत बहुत शुभ कामना


गोहाना से आए श्याम मेहता, पवन कुमार आचार्य और सुभाष चावला ने सभा की अध्यक्षता की। संघ सदस्य व अशोक नगर मार्केट प्रधान राकेश चोपड़ा ने प्रत्येक संघ सदस्य के सुख दुख में एकत्रित होने का आह्वान किया। जिसे सभी ने स्वीकार किया। सभा में आए सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा कार्य वाही रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज की गई और सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।