Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 355

गोरखपुर में 6 दिन से लापता पति, पत्नी ने मीडिया के जरिए सरकार से लगाई मदद की गुहार

आज हम आपके सामने एक बेहद चिंताजनक मामला लेकर आए हैं, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के माडापार उत्तर टोला इलाके से जुड़ा है।

पिछले 6 दिनों से एक युवक, जिसका नाम राहुल कुमार है, अचानक लापता हो गया है। इस मामले में उसकी पत्नी पुष्पा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुष्पा ने बताया कि राहुल, जो कि काम के सिलसिले में कंपनी गया था, वहां से गायब हो गया। पुलिस से मदद मांगने के बावजूद, मामले की जांच में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

राहुल कुमार, पिता गोपी गौड़, गोरखपुर के माडापार उत्तर टोला के निवासी हैं, जिनकी जन्म तिथि 01/01/1997 है। उनके अचानक गायब होने से पूरा परिवार बुरी तरह से चिंतित है।

पुष्पा, जो जमगाई, औराही, मुरेलादिह, सोनभद्र की रहने वाली हैं, ने मीडिया के माध्यम से बताया कि उनके पति राहुल ने उनके नाम से ₹50,000 का लोन लिया था। इस लोन को लेने के लिए उसने पुष्पा के माता-पिता द्वारा दिए गए गहने गिरवी रख दिए थे।

इससे भी बड़ी बात यह है कि राहुल लोन की अदायगी नहीं कर रहा था, और अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे। जब वह शराब पीकर घर लौटता था, तो मारपीट भी करता था।

जब पुष्पा ने राहुल के घरवालों से उसके बारे में जानने की कोशिश की, तो घरवालों ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

अब सवाल उठता है कि आखिर राहुल कहां गायब हो गया? क्यों पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच नहीं कर रही है? और आखिर क्यों राहुल के घरवाले इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं?

दोस्तों, यह मामला बेहद गंभीर है और हमें इस पर ध्यान देना चाहिए। मीडिया ने अब इस मामले को उजागर किया है और पुलिस से त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही राहुल का पता चलेगा और पीड़िता पुष्पा को न्याय मिलेगा।

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाई की कलाई पर बांधे रक्षा सूत्र।

देवास पीपलरावां। गत दिवस हिंदू धर्म में रक्षाबंधन पर्व का अलग ही महत्व है जहां पर बहनों द्वारा अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा के लिए भाई से वचन लेती है वहीं भाई द्वारा बहनों को उपहार स्वरूप कपड़े गहने आदि सप्रेम भेट दिया जाता है वही बहनों द्वारा अपने भाइयों के लिए सुंदर-सुंदर राखियां खरीद कर लाकर कलाई पर बांधी जाती है ।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

श्रावण मास के अतिम सोमवार को बाबा महाकाल की पालकी सजाकर भक्तों द्वारा जगह-जगह प्रसादी वितरण की गई ।

देवास पीपलरावां। शिव बारात के साथ ही श्रावण के अंतिम सोमवार को महाकाल भक्त मण्डल के तत्वावधान में भगवान हाटकेश्वर की शाही सवारी निकाली गई।इतवारिया बाजार से रात्रि आठ बजे शुरू हुई सवारी में शिव बारात व भजन मंडलीयों के बीच बजरंग अखाड़े के पहलवान करतब दिखाते चल रहे थे। भगवान की सुसज्जित पालकी के साथ पहली बार नगर में आए नरसिंहगढ के बारेलाल बैंड की प्रस्तुतियां आर्कषण का केंद्र रही।सवारी में डीजे पर युवा जमकर थिरके। मालीयुवा ग्रुप व नाहर परिवार ने खिचड़ी,हरिहर मित्र मंडल, गोल्डन क्लब, कमलेश वैरागी,पाटीदार परिवार, राठौर समाज ने केला व फलाहार नमकीन का वितरण किया। रात्रि 12 बजे भावसार मोहल्ला स्थित कृष्ण मंदिर में हरिहर मिलन हुआ, जहां पुजारी सत्यनारायण जोशी ने भगवान का पूजन कर पेड़े बांटे। वहीं ब्राह्मण समाज ने मंच बनाकर सवारी का स्वागत किया। रात्रि 1 बजे नागर धर्मशाला में शिवाष्टक पाठ व महाआरती के बाद साई साई बोल मित्र मंडल द्वारा दूध की प्रसादी वितरित की। टीआई कमलसिंह गहलोत के साथ संपूर्ण थाना स्टाफ ने सुरक्षा व्यवस्था देखी।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

देवास — कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री संजीव सक्‍सेना, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान-2 चलाया जा रहा है। राजस्व महाअभियान में सभी राजस्‍व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि राजस्‍व अधिकारी अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करें। एसडीएम और तहसीलदार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर राजस्व महा अभियान में की जा रही कार्रवाई की मॉनिटरिंग करें। राजस्व महाअभियान-2 में राजस्व विभाग की सेवाए नामांतरण, बंटवारा, स्वामित्व योजना, पीएम/सीएम किसान योजना, रिकॉर्ड शुद्धिकरण आदि के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिले में मत्स्य बीज वितरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें। यह कार्य तय सीमा में पूर्ण कर लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की तथा कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि बोरी बंधान अभियान आगामी दिनों में शुरू करना है। इसके लिए सभी तैयारियों पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने पौधारोपण अभियान की समीक्षा की। नल जल योजना के तहत लगे बोरिंग में पानी संग्रहण करने के लिए वाटर हॉर्वेस्टिंग सहित अन्य विधियों का उपयोग करें, जिससे की उनका वाटर लेवल बना रहे।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा की ‘’सुकन्‍या समृद्धि योजना” में 10 वर्ष तक की बालिकाओं के खाते खुलवाये, इनमें जो भी त्रुटियां आ रही है उनको पूर्ण करें। उन्होंने सीएमचओ देवास को आगामी त्योहारों को दृष्टिगत खाद्य सामग्री की जांच करने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

कैंडल मार्च निकाल कर डॉ मौमिता देबनाथ को दी श्रद्धांजली

आष्टा – हाल ही में कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ घटी घटना को लेकर शासकीय एवं अशासकीय अस्पतालों के डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त है इसी को लेकर आष्टा में प्राइवेट प्रैक्टिसनरों ने कोलकाता की महिला डॉक्टर मौमिता देबनाथ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जो की शासकीय आवास कॉलोनी से लेकर कैंडल मार्च के साथ भोपाल नाके से होते हुए शासकीय अस्पताल पहुंचे जहां कैंडल मार्च जलाकर मौमिता देबनाथ को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की सभी चिकित्सक को द्वारा पुष्प अर्पीत कर श्रद्धांजलि दी गई l इस और काली पट्टी बांधकर भारी संख्या में चिकित्सा मौजूद रहे जिसमें डॉक्टर देवेंद्र ठाकुर vcs अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार पाल डॉक्टर महेश मेवाड़ा डॉक्टर बी डी शुक्ला डॉ मनोहर गोस्वामी एवं सभी चिकित्सक भारी संख्या में मौजूद रहे

संवाददाता राजकुमार पाल आष्टा जिला सीहोर

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 100% लक्ष्य पूरा करने पर सरपंच अरुण जोशी को किया सम्मानित ।

देवास पीपलरावा । गत 15 अगस्त 2024 शुक्रवार को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सोनकच्छ तहसील की ग्राम पंचायत के अधिकांश सरपंचों को 100% लक्ष्य पूरा करने पर सम्मानित किया गया जिसमें ग्राम पंचायत निपानिया हूर हूर के सरपंच अरुण जोशी को पुलिस ग्राउंड देवास में 15 अगस्तको केसरिया साफा बांधकर सम्मानित किया गया । उक्त कार्य हेतु नोडल अधिकारी राधेश्याम मालवीय प्रवीण परिहार ने अपने गांव की पंचायत को कम समय में विकसित बनाने में सरपंच अरुण जोशी को बधाई दी ।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया

देवास आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित ने बताया कि इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी के एस सिकरवार एवं दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी दल ने गत दिवस वृत्त देवास (ब) में मुखबिर सूचना के आधार पर प्रताप नगर रेल्वे क्रॉसिंग के पास मोटरसाइकिल से एक पेटी विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं 16 केन बीयर का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में कुल 01 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 90000 रूपए है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

हरियाणा रोडवेज की बदहाल सेवाएं: मोरनी से पंचकूला के यात्रियों की परेशानियां जारी

अगर आप हरियाणा रोडवेज की बस में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। “ई खबर मीडिया” को पिछले कई दिनों से हरियाणा रोडवेज की बदहाल सेवाओं की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की पड़ताल करते हुए संवाददाता ने जब खुद मोरनी से पंचकूला वाया थापली की बस में सफर किया, तो शिकायतों की पुष्टि हुई।

मंगलवार को सुबह 7:50 पर मोरनी से चलने वाली बस आई ही नहीं, जिसके कारण 9:00 बजे चलने वाली बस में बहुत भीड़ हो गई। इस स्थिति में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की शिकायत है कि टिकट होने के बावजूद भी उन्हें बस में बैठने की जगह नहीं मिलती, और बसें हमेशा खचाखच भरी रहती हैं। बच्चों को खिड़कियों में लटककर सफर करना पड़ता है, और यह समस्या रोजमर्रा की बन गई है।

संवाददाता ने अपने सफर के दौरान देखा कि बस में भीड़ इतनी थी कि बैठने की तो बात छोड़ो, खड़े होने की भी जगह नहीं थी। हरियाणा रोडवेज की सेवाएं और समय सारिणी पर सवाल उठाते हुए “ई खबर मीडिया” की अपील है कि मोरनी क्षेत्र में बसों का टाइम टेबल सुधार कर अतिरिक्त बसों का उपयोग किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

यात्रियों ने यह भी बताया कि ओवरलोड बस के चलते बैठ नहीं पाये जिससे सफर कर रहे लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुँचने में कठिनाई हुई। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को भी समय पर पहुँचने में समस्या हुई।

यात्रियों ने हरियाणा रोडवेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। अतः उच्च अधिकारियों को इस पर सख्त निगरानी रखनी चाहिए और बस स्टैंड पर उपलब्ध पूछताछ सेवा को बेहतर बनाने की जरूरत है ताकि आम जनता की शिकायतों का समाधान हो सके।

ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

कोलकाता रेप-मर्डर केस- CJI ने नेशनल टास्क फोर्स बनाई:ये मेडिकल प्रोफेशनल की सुरक्षा के उपाए बताएगी; RG कर अस्पताल में CISF की तैनाती

कोलकाता रेप-मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने सुनवाई की। CJI ने कहा- डॉक्टर्स की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए टास्क फोर्स बना रहे हैं, इसमें 9 डॉक्टर्स को शामिल किया गया है, जो मेडिकल प्रोफेशनल्स की सुरक्षा, वर्किंग कंडीशन और उनकी बेहतरी के उपायों की सिफारिश करेगी।

टास्क फोर्स में केंद्र सरकार के पांच अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। कोर्ट ने CBI से 22 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट और राज्य सरकार से घटना की रिपोर्ट मांगी है। RG कर अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा CISF को दिया गया। केस की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट के नेशनल टास्क फोर्स बनाने के फैसले का स्वागत किया है।दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या की गई थी। उसके बाद डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। वहीं 14 अगस्त की देर रात इसी अस्पताल में भीड़ ने घुसकर तोड़फोड़ की थी।

CJI: 15 अगस्त की रात को जब आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, तो भीड़ ने पुरुष और महिला डॉक्टरों पर हमला किया। पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के संगठन (प्रोटेक्ट द वॉरियर्स) की ओर से पेश अपराजिता सिंह ने एक वरिष्ठ रेजिडेंट द्वारा घटना का विवरण देते हुए एक ईमेल रिकॉर्ड पर रखा है।

अस्पताल में 700 रेजिडेंट डॉक्टर हैं। ज्यादातर रेजिडेंट अपनी ड्यूटी छोड़ चुके हैं और अब 30-40 महिला और 60 पुरुष डॉक्टर रह गए हैं। डॉक्टरों के लिए अपनी ड्यूटी करने के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखना जरूरी है। इसलिए हमें एसजी मेहता ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा में सीआईएसएफ की तैनाती की जाएगी।

सिब्बल: इसमें कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि इसका उद्देश्य जगह की सुरक्षा करना है।

सुप्रीम कोर्ट ने महिला डॉक्टरों की शिकायत पढ़ी, जिन्हें रेप की धमकी दी गई थी।

CJI: यह बहुत गंभीर मामला है, मिस्टर सिब्बल

महिला डॉक्टरों को उनके नाम से बुलाया गया और धमकी दी गई कि उनका भी वही हाल होगा, जो मृतक का हुआ था। पुलिस कैसे भाग गई? यह कोई सामान्य शिकायत नहीं है। पुलिस क्या कर रही है?

जस्टिस पारदीवाला: हमने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की है, क्योंकि वंचित तबके के लोग परेशान हैं। अब अगर हम पुलिस से इन महिला डॉक्टरों को सुरक्षा देने के लिए कहें तो क्या यह पुलिस डॉक्टरों की सुरक्षा करेगी? कौन सी पुलिस अस्पताल की सुरक्षा करेगी?

CJI: CISF को RG कर मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी दें।

CJI: चूंकि यह कोर्ट सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा से संबंधित मामले पर विचार कर रहा है, इसलिए हम देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से अनुरोध करते हैं कि वे काम पर लौट आएं, क्योंकि इससे मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिलने में दिक्कत आ रही है।

वकील: मैं अस्पताल की महिला डॉक्टरों की ओर से पेश हुआ हूं। जब भीड़ अंदर आई तो कुछ लोग महिला छात्रावास में घुस आए और ऐसे शब्दों से धमकाया जो यहां नहीं कहे जा सकते। राज्य पुलिस मौके से भाग गई। माता-पिता महिला डॉक्टरों को नहीं भेज रहे हैं, क्योंकि वे सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि कुछ पुलिसकर्मी महिला चेंजिंग रूम के अंदर घुस गए थे। कृपया सीलबंद लिफाफा देखें कि वहां डॉक्टरों की क्या स्थिति है।

जस्टिस पारदीवाला: हॉस्टल कहां है?

एडवोकेट: यह कैंपस में ही है। तब 90 प्रतिशत महिला डॉक्टर वहां थीं।

सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह: आईएमए और अन्य ने कुछ सुझाव दिए थे। उसके बाद एक कानून बनाया गया था। आईएमए को इस एनटीएफ का हिस्सा बनाया जा सकता है।

CJI: हमने कहा है कि सभी स्टेक होल्डर से सुझाव लिए जाएंगे। आप स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव को लिख सकते हैं। आईएमए से भी परामर्श किया जाएगा।

MP मानसून अपडेट: भोपाल-इंंदौर में बारिश, 9 जिलों में अलर्ट:नर्मदापुरम में तवा डैम के 5 गेट 4-4 फीट तक खोले

मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। अब तक प्रदेश में 28.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो कि इस सीजन का 76% है। श्योपुर जिले में सामान्य से दोगुनी बारिश दर्ज की गई है, जबकि मंडला और सिवनी जैसे जिलों में बारिश का आंकड़ा 41 इंच को पार कर चुका है। मंगलवार को राज्य के अशोकनगर, छतरपुर, सतना, बालाघाट, धार, खरगोन, देवास, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार से प्रदेश में एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे तेज बारिश की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट तेज बारिश का अलर्ट

अशोकनगर, छतरपुर, सतना, बालाघाट, धार, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर में तेज बारिश हो सकती है। हल्की बारिश, गरज-चमक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
तवा डैम का जलस्तर बढ़ा, 5 गेट खुले नर्मदापुरम के तवा डैम में कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश के चलते जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार रात करीब 9 बजे डैम के 13 में से 3 गेट 4-4 फीट तक खोल दिए गए। इसके बाद रात करीब एक बजे दो और गेट खोलने पड़े। वर्तमान में डैम के 5 गेटों से लगभग 34,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, लो प्रेशर एरिया अभी भी सक्रिय है, जिससे अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।