Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 303

दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा:AAP भी छोड़ी, कहा- मुझे कहीं से ऑफर नहीं; पिछले साल ED की रेड पड़ी थी

दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने बुधवार को मंत्री पद और आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे कहीं से भी ऑफर नहीं मिला हैं।’

उन्‍होंने कहा, ‘मैं आज बहुत व्यथित हूं। राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। आज ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।’

उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है। इसलिए मैं मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं, क्योंकि मैं इन भ्रष्ट आचरणों में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता हूं।’

शराब नीति केस में दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तिहाड़ में बंद हैं। पार्टी नेता संजय सिंह 6 महीने बाद 4 अप्रैल को जमानत पर रिहा हुए हैं।

AAP में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं
राजकुमार ने कहा कि AAP में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं होता है। दलितों को प्रमुख पदों पर जगह नहीं दी जाती है। मैं बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांत पर चलने वाला व्यक्ति हूं। अगर दलितों के लिए ही काम नहीं कर पाया तो फिर पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है।

कौन हैं राजकुमार आनंद

आनंद दिल्ली की पटेल नगर सीट से विधायक हैं।
आनंद दिल्ली की पटेल नगर सीट से विधायक हैं।

राजकुमार आनंद साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से विधायक बने थे। इससे पहले उनकी पत्नी वीना आनंद भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। वह जाटव समुदाय से आते हैं।

राजकुमार आनंद को 2022 में राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाया गया था। समाज कल्याण विभाग संभाल रहे राजेंद्र ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपों के बीच अपने पद से इस्तीफा दिया था।

5 महीने पहले ईडी ने 23 घंटे छापेमारी की थी

पिछले साल नवंबर में ED ने राजकुमार आनंद के घर पर कस्टम केस में 23 घंटे तक छापा मारा था। उस दौरान राजकुमार ने कहा था, ‘ये हमें तंग करने के लिए आए थे। पूरे घर की तलाशी ली, जिसमें उन्हें कुछ नहीं मिला।

आनंद ने कहा था, ‘इस देश में सच बोलना, दलितों की राजनीति करना, काम की राजनीति करना गुनाह बन गया है। ED जो कस्टम का मामला बता रही है, वो 20 साल पुराना है और उसमें सुप्रीम कोर्ट तक का फैसला आ चुका है।’

केजरीवाल ने BJP पर AAP विधायकों को खरीदने के आरोप लगाए थे
अरविंद केजरीवाल ने इस साल 27 जनवरी को भाजपा पर दिल्ली की AAP सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा था कि भाजपा के एक नेता ने दिल्ली के 7 विधायकों से कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे।

केजरीवाल के मुताबिक, भाजपा ने 7 AAP विधायकों को कहा है कि 21 विधायकों से बात हो गई है। बाकी विधायकों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपए देंगे और भाजपा की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।

ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया
ED ने शराब नीति केस में दिल्ली सीएम को 21 मार्च को अरेस्ट किया था। ED ने 22 मार्च को केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दिल्ली सीएम को 28 मार्च तक ED रिमांड पर भेजा, जो बाद में 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई। 1 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था।​​​​​​ वह 10 दिन से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

केजरीवाल से पहले शराब नीति केस में AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की भी गिरफ्तारी हुई थी। सिसोदिया 26 फरवरी 2023 से जेल में बंद हैं। संजय सिंह को ED ने 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। इसी महीने 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। तिहाड़ में छह महीने रहने के बाद 4 अप्रैल को वो बाहर आए थे।

शादी के 6 साल बाद ही प्रेमिका को लेकर फरार हुआ पति की दूसरी शादी, अब पत्नी खोजबीन में जुटी

बिहार : जिला खगरिया थाना गंगोर क्षेत्र के एक गांव गंगिया में प्रेमिका को लेकर पति फरार हो गया। आरोपित की शादी 6 साल पहले हुई थी। पत्नी आरोपित पति की तलाश में जुटी है। उसने थाने में शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अब न्यायालय के यहां गुहार लगाने की बात कही है। आरोप है कि शादी से पहले ही पति का प्रेम-प्रसंग था। यह बात ससुरालियों ने उनसे छिपाई। वहीं, स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।

शादी के बाद से परेशान करने लगा था पति

गंगोर थाना क्षेत्र के एक गांव गंगिया की रहने वाली युवती सुलेखा कुमारी की शादी 2018 में खगरिया जिला के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति युवती को परेशान करने लगा। उनसे बात भी नहीं करता था, जिसके चलते घर में कलह चल रही थी। युवती के मुताबिक, पति के थारदिरा की रहने वाली एक महिला से प्रेम-प्रसंग हैं।

फोन पर बात करने के लिए घर से चला जाता था बाहर
वह उससे रात को मोबाइल पर बात करने के लिए घर से बाहर चला जाता था। कई बार युवती ने उसे बात करते हुए पकड़ा भी। उन्होंने ससुरालियों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी पति को कुछ कहने की जरूरत नहीं समझी। अब 14 मार्च 2024 को वह प्रेमिका के साथ फरार हो गया।

पत्नी को दूसरी शादी करने का संदेह

युवती को शक है कि दोनों ने शादी भी कर ली होगी। ऐसे में उन्हें बिना तलाक किए दूसरी शादी करना अपराध है। उन्होंने अपने स्वजन को सारी बात बताई। वे ससुरालियों के यहां पहुंचे लेकिन उन्होंने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया।

प्रेमिका संग आरोपी संजीव

क्या है पूरा मामला?

सुलेखा कुमारी की शादी खगड़िया जिला खगरिया थाना गंगोर गाँव गंगिया में 2018 में संजीव नाम के युवक के साथ हुई थी परंतु संजीव ने दो बच्चे होने के बावजूद दूसरी शादी संजना नाम की लड़की से कर ली और संजीव के माता-पिता को भी पता है कि उसके दो बार बाल बच्चे हैं फिर भी शादी कर दी सुलेखा ने कहा कि एक शादी होने के होते हुए भी दूसरी शादी करना बहुत बड़ा अपराध है इसके लिए जो ससुराल वीडियो और संजीव को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए और सुलेखा ने कहा कि उसे पूरा हिस्सा चाहिए और पूरा खर्चा चाहिए कि वह अपने दो बच्चों का भरण पोषण कैसे करेगी पति संजीव की जो गर्लफ्रेंड संजना से भी गलत काम किया और शादी किसी और से कर ली. पत्नी सुलेखा ने लगाई सरकार से मदद की गुहार लखा ने बताया कि पति ड्यूटी जाने के बहाने दूसरी शादी कर लिया और घर से भाग गया अभी उनका कोई अता पता नहीं है कि कहां चले गए हैं तथा ससुराल वासी हैं जो उनमें जमाईर यादव और लिलिमी देवी आज ससुर है सुलेखा ने बताया कि जो मेरी माता ने खेत बेचकर है मरे पति संजीव को डेढ़ लाख रुपए दिए थे शादी के वक्त दूसरी शादी जिनसे की है वह ससुराल वीडियो को ढाई लाख रुपए दिए हैं मेरे ससुराल वाले पैसों के लालची हैं तथा उन्होंने पैसों के लिए अपने पुत्र की दूसरी जगह शादी कर दी और मुझे घर से भागने की सोच रहे हैं और मुझे घर और जमीन में से कुछ भी देने से मना कर रहे हैं तथा मेरी शासन प्रशासन में सरकार से अपील है कि मेरी मदद की जाए ताकि मैं अपने छोटे-छोटे दो बच्चों का भरण पोषण ढंग से कर सकूं मुझे खर्चा दिलाया जाए और पूरा हिस्सा दिलाया जाए अपील में करती हूं सुलेखा कुमारी 20 वर्ष।

सुलेखा ने बताया की पति और सास देते है जान से मारने की धमकी
2018 में शादी हुई थी तभी से ही मुझे शक हो गया था कि मेरे पति का कहीं बाहर चक्कर चल रहा है जब मेरे पहला बच्चा हुआ तब पता चला कि सच में ही इनका कोई किसी दूसरी लड़की से चक्कर चल रहा है और इसने संजना नाम की लड़की के साथ भी गलत काम करके उसे छोड़ दिया था सुलेखा ने बताया कि कई बार मुझे गालियां देते हैं मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकियां दी जाती है मुझे मेरी ननंद भी गालियां देती है तथा मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए तथा मेरा जो हिस्सा बनता है घर में और जमीन में ज्यादा आदमी है वह मुझे दिलाया जाए जिससे मेरे बच्चों का भरण पोषण ढंग से हो सके।

पीड़िता सुलेखा कुमारी
मामले में थानाअध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल मामला जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

मारपीट का मामलाः जमीन विवाद को लेकर तीन भाइयों में हुई मारपीट!

सोनभद्र : जमीन विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इसमें दोनों पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सोनभद्र के ज्ञानार पीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति टांग से अपाहिज है की हालत खराब है। उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल किया गया। घटना थाना क्षेत्र के गराहु चौक की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनभद्र के ज्ञानार के तीन भाई रामु मौर्या और आनंद मौर्या के बीच पहले से जमीन विवाद चला आ रहा है। मामला विचाराधीन है। इस बीच शनिवार को शाम करीब 6:30 बजे दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं होने लगी। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई जिसमें श्यामु मौर्या घायल हो गया व आरोपी अर्जुन पटेल, नगेन्द्र पटेल संत लाल रामु के परिवार पर भाई की जमीन हड़पने का आरोप लगा रहे हैं तो तो दूसरे पक्ष से श्यामु मौर्या घायल है।
परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी

मोनी मौर्या ने बताया की मेरे पति रामु वह अन्य दो भाई श्यामु मौर्या हैंडीकैप है जिसे हमनें तीन साल तक और उसका खर्चा पानी किया चौथे साल पड़ोस व देवर आनंद मौर्या परेशान करने लगे की हमनें उनके जमीन हड़पली परन्तु ऐसा नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

गुराहु थाना क्षेत्र के ज्ञानार गांव में जमीन विवाद में 3 भाइयों में भिड़ंत हो गई। इसमें दिनों पक्षों से एक व्यक्ति घायल हो गया एक पक्ष के रामु मौर्या ने बताया कि वह अपनी जमीन पर काम कर रहे थे। तभी छोटे भाई आनंद ने आकर विवाद शुरू किया। विरोध करने पर आनंद उसकी पत्नी, पडोसी नागेंद्र पटेल अर्जुन पटेल संत लाल आदि ने मिलकर लाठी-डंडे लोहे के रड से मारपीट की। फिर मोनी ने डायल 108 को फोन कर बुलाया और श्यामु मौर्या को अस्पताल ले गए व उपचार करवाया कुछ दिनों पूर्व इस बाबत पंचायती हुई थी। मारपीट में श्यामु जो हैंडिकेप है घायल हो गया है। रामु मौर्या का कहना है कि जमीन विवाद में अर्जुन पटेल , संत लाल आदि ने लाठी-डंडे और लोहे के मारपीट की

अस्पताल में भर्ती विकलांग देवर श्यामू मौर्य

है। घायलों का सोनभद्र के अस्पताल में भर्ती कराय गया है। थाना में रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं की रामु ने बताया कि घायलों का फर्द बयान लिया जाना चाहिए। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज होगा और पुलिस अनुसंधान किया जाएगा।

क्या लिखा है शिकायत पत्र में

सेवा में, श्री मान, जिलाधिकारी महोदय सोनप्र सेवा निवेदन है कि मैं प्रार्थिनी, मोनो मौर्य, पाते शिव द्वार थाना घोरावल सोनभद्र, जनपद। कि रहने जोवन यापन करने वालो गरीब मजर निवासिनी प्रथम-रामू मौर्य, द्वितीय श्यामू मौर्य तृतीय अनन्त म प्रथम द्वितीय का शादी हुआ द्विषोतोय श्यामू चा नाह पानो हक़ हिस्सा लेकर मैं प्रार्थिनी में भोजन पान ट्वा इलाज़ का देखताक का कार्य में प्रथिनी इनके जिन्छे में तृतीय भाई अनन्त मौर्य कि महिला ज़मीन मकान है उससे हिस्सा माँगतो यो श्याम मकान जो कुछ ज़मीन है। किसी को नाह हूँ; भोजन पानी मेरे जिन्दे में देगा मेरे मर ज यहि रान्जेश लेकर बविता पाते अन्नत मौर्य श्यामू को मारो रान्जेश अपने दिल में हमेश को श्यामू मौर्य को प्यास लगो तेज में घर पर में प्र सब लोग घोरावल के लिये तैयारी बनाकर जा र खराव था उसी को इलाज़ कराने के लिये सुनट निकलने के बाद मेरे देवर श्यामू को चार घर से बाहर दवा इलाज़ के लिये लोग के लिये आवाज़ दियाहम प्रार्थिनी मोनो मौर्य पति राजू नीर्य अपने शतक के साथ दिनायु-21-3-2021 को उसी दिन रात में अपने देवर था इलाज़ कराने गई दिन मेरी लड़‌की शिवानी मौर्य घटयरके गाँव जानर निकासी घर में घुस गये लड़‌कों को घर में सोच कर अन्दर कर के दरवाज़ा बन्द कर दिये सड़‌को शार गुल क्रिया मुख में रुमाल ना दिया उन दोनों के अप से अवगत भगत के दुश्मन हो है कोई भी एहार नौह लागो किसि तरीके से लड़‌कों की जान बचो वे कहे कौर थाना पुलिस में गई हो ” तेरा जान मार डालूँ गा।ओ मान जी से निवेदन है कि प्रर्थिनी को जान मार कि रक्षा व कानुनी कार्यवाही करने को कृया की जाए। आर्थिनी आप को सदान अभारी रहे गो। इचातीनों की माता हिरावती पति प्रभूवन जिन्दा है। सूतई श्याम भवि शा विता अभुवन मौर्य का सवा जतन मिन्द में मोनी मंवि। पति रामू किया, है। सवारीत पति अन्दर देकर मुरा बनाई उनाका हक़ हिस्सा घर ज़मीन प्रार्थिनी का न्याय दिलाने की कृपा करें।

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

बंथरा में नगर पंचायत आ जाने के बाद भी नही हो रहा पूर्ण विकास |

 लखनऊ संवादाता : रजत पांडेय ( ब्यूरो चीफ )

सरोजिनी नगर बंथरा क्षेत्र में नगर पंचायत घोषित हुए काफी समय बीत चुका हैं। इसके बावजूद भी स्वच्छता नाली वा रोड निर्माण के कार्यों में वृद्धि नही की गई।

डबल पब्लिक स्कूल के पीछे के मार्ग की बात करे तो न जाने कितनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करते हुए बंथरा क्षेत्र वासियों के लोग एवं स्कूल जाने वाले बच्चो ने अनेको तरीको की परेसानियो का सामना बारिश के समय पर किया। कई बार लोगो ने नगर पंचायत में इसकी सिकायत भी की ताकि इस रोड का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाया लेकिन किसी भी तरीके से इस पर कार्य नही किया गया । स्थानीय पत्रकारों ने जब इसे अपने अपने अखबार के माध्यम से प्रशासन के  सामने लाने का प्रयास किया तब जाके कई महीने बीतने के बाद अब रोड का निर्माण कराया गया ।

 

इसी तरह का एक और  मामला बंथरा क्षेत्र के विशाल मौर्य के दुकान के ठीक सामने का हैं जहां पर आस पास की सभी रोडो को बना दिया गया| लेकिन इस रोड के निर्माण में आए तो कई लोग लेकिन जिस तरीके से इस रोड को बनवाने के लिए कहा जा रहा हैं। बारिश के दिनो मे अधिक पानी भर जाने की वजह से आस पास के लोगो के निकलने में कई समस्या भी होती हैं यह रोड का निकास महीप पांडेय जी के घर के सामने का हैं जिसकी वजह से कई बार असुविधा होने पर उन्होंने खुद से राबिश डाल कर रोड का निर्माण कराया था | कई बार शिकायत करने पर भी इस पर अभी तक बिलकुल भी ध्यान नही दिया गया हैं। रोड के बगल में ही काफी पुराना शिव मंदिर होने की वजह से इसमें बंद नाली या फिर पतली नाली बनाने के लिए हिंदू पक्ष की ओर से बोला जा रहा हैं। जिस पर हमारे संवादाता रजत पांडेय ने बंथरा के नगर पंचायत अध्यक्ष से वार्ता की ओर उनकी ओर से यह अस्वासन दिया गया की चुनाव होने के बाद इस रोड का ही सबसे प्रथम निर्माण कराया जायेगा। चुनाव के बाद यदि इस रोड का निर्माण नही होता हैं। और यदि इस को नजरंदाज किया जाएगा  तो इस पर अध्यक्ष जी को मीडिया को जवाब देना होगा। जो की काफी निंदनीय होगा ।

 

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ रजत पांडे की रिपोर्ट

रोडवेज पंचकुला के चालक परिचालकों द्वारा शोषण के खिलाफ चक्का जाम करने का आह्वान

पंचकूला :हरियाणा रोडवेज पंचकुला के समस्त चालक/परिचालकों द्वारा डिपो महाप्रबंधक की शोषणकारी,दमनकारी और अमानवतावादी नीतियों के खिलाफ ‘ एक पंचकुला एक संगठन ‘ बनाकर महाप्रबंधक से मुलाकात की गई जिसमे सभी चालक/परिचालकों द्वारा अपनी जायज मांगों संबंधी 09 सूत्री पत्र महाप्रबंधक को सौंपा गया। इस मांग पत्र की 02 मांग जैसे सभी मार्गो पर ओवरटाइम को समान रूप से लागू करने,ओवरटाइम की अदायगी हर महीने पॉलिसी अनुसार 15 तारीख तक करने और व्यवस्था न होने तक ओवर टाइम की एवज में मिलने वाले ड्यूटी रेस्ट की गणना 04 घंटे पर 01 ड्यूटी रेस्ट दिए जाने संबंधी मांग पूरी करने का महाप्रबंधक पंचकुला को अवगत करा दिया गया। बाकी शेष बची मांगो को पूरा करने के लिए महाप्रबंधक जी एक महीने का समय ले सकते हैं लेकिन उपरोक्त लिखी दोनो जायज मांगों को उन्हे 23 अप्रैल से पूर्व करने का लिखित पत्र जारी करने का अल्टीमेटम दिया गया अन्यथा 23 अप्रैल को सुबह सभी शोषित चालक/परिचालक ने हड़ताल करने का एलान किया। हड़ताल होने की सारी जिम्मेदारी महाप्रबंधक पंचकुला की होगी। महाप्रबंधक पंचकुला की इस मीटिंग में पंचकुला डिपो के लगभग 100 से ज्यादा चालक परिचालकों ने भाग लिया।

महाप्रबंधक महोदय ने सभी मांगों को जायज मानते हुए इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने और इनके लिखित या मौखिक आदेश संबंधित शाखा को देने का आश्वासन दिया। मीटिंग में महाप्रबंधक जी के साथ यातायात प्रबंधक श्री व्योम दिनेश शर्मा,अकाउंट ऑफिसर,कार्यनिरीक्षीक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

स्काईमेट ने कहा- इस साल सामान्य मानसून का अनुमान:शुरुआत में अल नीनो का असर दिखाई दे सकता है, दूसरे फेज में भरपाई हो जाएगी

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार को मानसून का अनुमान जाहिर किया। स्काईमेट के मुताबिक, 2024 में मानसून सामान्य रहेगा। एजेंसी ने मानसून सीजन के 102% (5% प्लस-माइनस मार्जिन) रहने की संभावना जाहिर की है।

जून से सितंबर तक चलने वाले 4 महीने के मानसून सीजन के लिए औसत (LPA) 868.6 मिमी है। स्काईमेट के मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन सिंह ने कहा कि शुरुआत में अल-नीनो का असर रहेगा, पर दूसरे हाफ में इसकी भरपाई हो जाएगी।

इस साल स्काईमेट ने दूसरी बार मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे पहले 12 जनवरी 2024 को भी स्काई मेट ने मानसून के सामान्य रहने की संभावना जाहिर की थी।

अच्छा संकेत- अलनीनो तेजी से ला नीना में बदल रहा
स्काईमेट के मुताबिक, अलनीनो काफी तेजी से ला नीना में बदल रहा है। यह अच्छा संकेत है। अलनीनो का ला नीना में बदलना अच्छे मानसून का कारण बनता रहा है। हालांकि, मानसून की शुरुआत में अल नीनो के बचे कुचे असर के कारण मानसून पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन दूसरे चरण में मानसून भरपाई कर लेगा। अल नीना से ला नीना में परिवर्तन के चलते सीजन की शुरुआत में देरी हो सकती है। सीजन के दौरान अलग-अलग और असमान बारिश की संभावना है। यानी कहीं ज्यादा और कहीं कम बारिश हो सकती है।

क्या होता है अल नीनो?

  • अल नीनो एक वेदर ट्रेंड है, जो हर कुछ साल में एक बार होता है। इसमें ईस्ट पैसिफिक ओशन में पानी की ऊपरी परत गर्म हो जाती है। WMO ने बताया कि इस क्षेत्र में फरवरी में औसत तापमान 0.44 डिग्री से बढ़कर जून के मध्य तक 0.9 डिग्री पर आ गया था।
  • ब्रिटानिका के मुताबिक अल-नीनो की पहली रिकॉर्डेड घटना साल 1525 में घटी थी। इसके अलावा 1600 ईस्वी के आसपास पेरू के मछुआरों ने महसूस किया कि समुद्री तट पर असामान्य रूप से पानी गर्म हो रहा है। बाद में रिसर्चर्स ने बताया था कि ऐसा अल-नीनो की वजह से हुआ था।
  • पिछले 65 सालों में 14 बार अल-नीनो प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ है। इनमें 9 बार भारत में बड़े स्तर पर सूखा पड़ा। वहीं, 5 बार सूखा तो पड़ा, लेकिन इसका असर हल्का रहा।

मानसून होता क्या है?
एक क्षेत्र में चलने वाली हवाओं की दिशा में मौसमी परिवर्तन को मानसून कहते हैं। इस वजह से कई बार बारिश भी होती है या कई बार गर्म हवाएं भी चलती हैं। भारत के संदर्भ में देखा जाए तो हिंद महासागर और अरब सागर से ये हवाएं भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आती हैं। ये हवाएं ठंडे से गर्म क्षेत्रों की तरफ बढ़ते हुए अपने साथ पानी वाले बादल भी लाती हैं जो भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भी बारिश करवाते हैं। भारत में जून से सितंबर तक मानसूनी हवाएं चलती रहती हैं।

बारिश को मापते कैसे हैं?
1662 में क्रिस्टोफर व्रेन ने ब्रिटेन में पहला रेन गॉग बनाया था। यह एक बीकर या ट्यूब के आकार का होता है जिसमें रीडिंग स्केल लगा होता है। इस बीकर पर एक फनल होती है, जिससे बारिश का पानी इकट्ठा होकर बीकर में आता है। बीकर में पानी की मात्रा को नापकर ही कितनी बारिश हुई है ये पता लगाया जाता है। ज्यादातर रेन गॉग में बारिश मिलीमीटर में मापी जाती है।

मानसून या मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए आप मौसम विभाग की वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in. को चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही मेघदूत, दामिनी, उमंग और रेन अलार्म जैसी एप पर भी आप मौसम की जानकारी चेक कर सकते हैं। मौसम विभाग ने किसानों को SMS अलर्ट की सुविधा भी दी है।

राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: आज 42 जिलों में बारिश के आसार, 4 जिलों में ओले गिरने का अनुमान

ध्यप्रदेश में अगले 7 दिन यानी, 14 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। आज मंगलवार को 42 जिलों में बारिश और 4 जिलों में ओले गिरने का अनुमान है। छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा। वहीं, 10-11 अप्रैल को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा।

छत्तीसगढ़: 11 अप्रैल तक बारिश की चेतावनी, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में आज बरसात होगी

छत्तीसगढ़ में 9 से 11 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। सोमवार शाम को भी जोरदार बारिश हुई। मौसम बदलने से एक ही दिन में पारा करीब 5 से 10 डिग्री तक गिर गया।

 

 

 

बिहार: 4 दिनों तक लू से मिलेगी राहत, 10 और 13 अप्रैल को बारिश के आसार
बिहार के सभी जिलों में मौसम आज सामान्य बना रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। वहीं प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से चल रही गर्म हवा से सोमवार को थोड़ी राहत मिली है। अगले चार दिन और राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को मधुबनी जिला सबसे गर्म रहा। जहां का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 48 घंटे तक राज्य में हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। फिलहाल लू चलने की आशंका नहीं है। वहीं राज्य में दिन के तापमान में अगले चार दिन तक गिरावट आने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल और उसके बाद 13 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उन दिनों उत्तरी बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती हैं।

पंजाब: 13-14 अप्रैल को बारिश के आसार, 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे
आने वाले 7 दिनों में उत्तर भारत में दो बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभाव डालेगा। पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 10 अप्रैल से एक्टिव हो रहा है। जिसका असर हिमाचल पर अधिक देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी वेस्टर्न डिस्टरबेंस 13 को एक्टिव होगा। जिसके बाद 13-14 अप्रैल को हिमाचल के साथ-साथ पंजाब व चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

वहीं, पंजाब व चंडीगढ़ में अभी आसमान साफ रहने का अनुमान है। जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। 13 अप्रैल तक पंजाब व चंडीगढ़ में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है।

हरियाणा: बारिश के बाद अब तेज गर्मी का दौर शुरू, नारनौल में तापमान 39 डिग्री पहुंचा
हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। मार्च में 2 बार बारिश और ओलावृष्टि के बाद हरियाणा में गर्मी ने दस्तक दे दी है। तेज धूप के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। 24 घंटे में नूंह में सबसे अधिक दिन का तापमान 39.2 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है। वहीं नारनौल में अधिकतम तापमान 39 डिग्री , जबकि सिरसा में 38.6 डिग्री रहा।

दिन के तापमान में औसतन 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा है । करनाल में रात का पारा सबसे कम 13.7 डिग्री रहा। नूंह में 20.2 डिग्री रहा, यहां 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। 12 अप्रैल की रात से मौसम में परिवर्तन हो सकता है। इससे 13 और 14 अप्रैल को प्रदेश में बारिश हो सकती है।

झारखंड: आज बारिश और बिजली का अलर्ट, तेज हवा चलने की भी संभावना
झारखंड में अप्रैल के महीने में गर्मी से राहत मिल रही है। झारखंड राज्य के पश्चिमी भाग में आज बारिश के आसार हैं। सुबह राज्य के कई जिलों में मौसम सामान्य नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आज हल्की बारिश के साथ- साथ तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जाहिर की है साथ ही मौसम अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रामनवमी पर होगा रामलला का सूर्य तिलक:तीसरी मंजिल पर लगाए उपकरणों का ट्रायल पूरा; 100 LED स्क्रीन से अयोध्या में होगा प्रसारण

इस बार रामनवमी पर सूरज की किरणें राम मंदिर में विराजमान भगवान श्री रामलला का अभिषेक करेंगी। किरणें 17 अप्रैल को ठीक दोपहर 12 बजे मंदिर की तीसरी मंजिल पर लगाए गए ऑप्टोमैकेनिकल सिस्टम के जरिए गर्भगृह तक आएंगी। यहां किरणें दर्पण से परावर्तित होकर सीधे रामलला के मस्तक पर 4 मिनट तक 75 मिमी आकार के गोल तिलक के रूप में दिखेंगी। इस सूर्य तिलक को देश के दो वैज्ञानिक संस्थानों की मेहनत से साकार किया जा रहा है।

मंदिर के पुजारी अशोक उपाध्याय के मुताबिक कुछ दिन पहले सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिक उपकरण गर्भगृह के ठीक ऊपर तीसरी मंजिल पर लगाए गए हैं। रविवार को दोपहर की आरती के बाद पहला ट्रायल हुआ तो किरणें रामलला के होठों पर पड़ीं। फिर लैंस को दोबारा सेट कर सोमवार को ट्रायल हुआ तो किरणें मस्तक पर पड़ीं। इससे रामनवमी पर सूर्य तिलक का आयोजन अब तय माना जा रहा है।

तीन दिन पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा था कि रामनवमी पर सूर्य तिलक की तैयारी है। इसका प्रसारण 100 LED स्क्रीन्स से पूरे अयोध्या में होगा। इससे पूर्व ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि इस बार सूर्य तिलक संभव हो पाना मुश्किल है।

गर्भगृह में ऐसे पहुंचेंगी किरणें
IIT रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने यह सिस्टम बनाया है। प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक देवदत्त घोष के मुताबिक यह सूर्य के पथ बदलने के सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें एक रिफ्लेक्टर, 2 दर्पण, 3 लेंस, पीतल पाइप से किरणें मस्तक तक पहुंचेंगी।

गियर सेकेंड्स में बदलेंगे किरणों की चाल
CBRI के वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि रामनवमी की तारीख चंद्र कैलेंडर से तय होती है। सूर्य तिलक तय समय पर हो, इसीलिए सिस्टम में 19 गियर लगाए हैं, जो सेकंड्स में दर्पण और लेंस पर किरणों की चाल बदलेंगे। बेंगलुरू की कंपनी ऑप्टिका ने लेंस और पीतल के पाइप बनाए हैं। चंद्र और सौर कैलेंडरों के बीच जटिल अंतर की समस्या का हल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ने निकाला है।

50 क्विंंटल फूलों से सजेगा राम मंदिर
रामनवमी पर राम मंदिर को करीब 50 क्विंटल​​​​​​ देसी-विदेशी फूलों से मंदिर और पूरे परिसर को सजाया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा के अनुसार “ राम मंदिर के गर्भ ग्रह के अतिरिक्त सभी पांचों मंडपों रंग, मंडप, नृत्य मंडप, गूढ़ी मंडप प्रार्थना व कीर्तन मंडप समेत बाहरी दीवारों व शिखर, सीडीओ व पर कोट के भागों को फूलों से सुसज्जित किया जाएगा। इसमें देसी विदेशी करीब 20 प्रकार से अधिक फूल इस्तेमाल किए जाएंगे।

फूल बेंगलुरु और दिल्ली से मंगाए गए हैं। ​​​​​राम मंदिर के साथ ही कनक भवन और हनुमानगढ़ी को भी फूलों से सजाया जाएगा।

हेलिकॉप्टर से बरसाए जाएंगे फूल
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन जिस तरह हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी उसी तरह रामनवमी पर यानी 17 अप्रैल को भी पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए भी तैयारी चल रही हैं। हेलिकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा राम भक्तों पर की जाएगी।

रामनवमी पर राम मंदिर को उसी तरह सजाया जाएगा जैसा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सजाया गया था।
रामनवमी पर राम मंदिर को उसी तरह सजाया जाएगा जैसा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सजाया गया था।
रामनवमी पर राम मंदिर को सजाने के लिए 50 क्विंटल फूल मंगाए जा रहे हैं।
रामनवमी पर राम मंदिर को सजाने के लिए 50 क्विंटल फूल मंगाए जा रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन की गई मंदिर की सजावट के कुछ फोटो-

प्राण प्रतिष्ठा के बाद दो दिन में करीब 7.5 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए। मंदिर का अभी पहले फेज का काम ही पूरा हुआ है, दूसरा फेज भी प्राण प्रतिष्ठा से अगले दिन 23 जनवरी से शुरू हो गया। राम मंदिर बनते वक्त बड़ी-बड़ी क्रेन और हैवी मशीनरी की फोटो सामने आती रही हैं।

दर्शन करने आ रहे लाखों लोगों की भीड़ संभालने के साथ दोबारा काम कैसे होगा, पूरा मंदिर कब तक तैयार होगा, इस पर कितने रुपए खर्च हुए हैं और आगे कितने होंगे, दैनिक भास्कर ने ये सवाल मंदिर के डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन मैनेजर गिरीश सहस्त्रभोजनी और मंदिर बना रही कंपनी L&T के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनोद मेहता से पूछे। दोनों इस प्रोजेक्ट में तीन साल से काम कर रहे हैं।

सरकार के निर्देश के बावजूद, नहीं किए गए विद्यालय में कार्यक्रम

कदवा,कटिहार :- कदवा प्रखंड के सागरथ पंचयात के वार्ड संख्या 6 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर में प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी की मनमानी से बच्चों एवं अभिभावकों को हो रही है परेशानी।बताया जाता है कि सरकार के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पुरस्कृत करने एवं अभिभावकों के साथ बैठक करने का आवश्यक निर्देश दिया गया है।बावजूद इसके उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अपने मनमानी दिखाते हुए किसी प्रकार कोई कार्यक्रम नहीं किया है।पुछेजाने पर उनके द्वारा कहा जाता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ बएगा मैं अपनी मर्जी से हर काम करूंगी मुझे पूछने वाले आप लोग कौन हैं।वहीं अगर विद्यालय के अंदर की बात करें तो विद्यालय के चारो ओर कचरों का अंबार लगा हुआ है।जिसे देख कर ऐसा प्रतीत होता है

कि विद्यालय में कभी साफ-सफाई नाम का कोई चीज हीं नही होता हो।वहीं जब विद्यालय में बने शौचालय में झांक कर देखा गया तो शौचालय में इस प्रकार से कचरे का अंबार लगा हुआ है जैसे मानो यहां के प्रधानाध्यापिका द्वारा किसी प्रकार का विद्यालय के साफ सफाई में किसी प्रकार का कोई ध्यान हीं नही दिया जाता हो।जब विद्यालय के दूसरे तरफ अपने रुख को मोड़ा तो देखा कि विद्यालय के पुराने भवन के दो कमरे में इस प्रकार की स्थिति है मानो की विद्यालय नही गाय को रखने का घर हो।इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले में सुनील कुमार मंडल,मिथलेश कुमार मंडल,रमन कुमार, बेचन मंडल,राम मंडल,चंरशेखर कुमार, अमित कुमार,मनीष कुमार,रंजीत कुमार,कैलाश मंडल,धीरेंद्र मंडल,मनोज मंडल,पिंटू मंडल,छोटेलाल मंडल,हरि मंडल आदि दर्जनों की संख्या लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजमणि महतो ने कहा कि जांच कर करवाई की जाएगी।

ई खबर के लिए कटिहार से सचिन महली की रिपोर्ट

अनूपशहर की माता मनसा देवी और, अवन्तीका,देवी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगा मेला

अनूपशहर की माता मनसा देवी और अवंतिका देवी पर लगी भक्तों की लंबी लाइन

पहले नवरात्रि से लेकर रामनवमी तक बहुत-बहुत दूर से भक्त आते हैं वह मां के दर्शन करते हैं

पहले दिन कई हजार श्रद्धालुओं श्रद्धालु ने किए माता रानी के दर्शन

माता रानी के दर्शन करके भक्तों ने प्रसाद, और गोला की भेंट चढ़कर, किये माता रानी के दर्शन,

छठे नवरात्रि पर माता मनसा देवी हरिहर बाबा,विशाल छठ का पंखा शोभा यात्रा निकलते हैं

छठ का पंखा शोभा यात्रा बवस्टरगन्ज से होकर मुख्य बाजार होते हुए मंदिर पर संपन्न होगी

आठवां नवरात्रि पर माता अवंतिका देवी पर जगह-जगह पर माता रानी का जागरण होते है,

नवा नवरात्रि पर जगह-जगह पर भंडारे होते हैं और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाते हैं

अमानत का देवी के महंत का कहना है कि यहां पर रुक्मणी जी रुक्मणी कुण्ड पर रुक्मणी जी नहाने आती थी

अनूपशहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

भोपाल में तेज बारिश:11 अप्रैल तक बारिश-ओले का अलर्ट, कल रहेगा ज्यादा असर

भोपाल में सोमवार दोपहर तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह से शहर में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में आंधी के साथ तेज बारिश का अनुमान जताया है। इससे पहले रविवार को भी दिनभर धूप-छांव और बूंदाबांदी के बाद शाम को तेज बारिश हुई थी।

भोपाल में सोमवार शाम 4 बजे से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई. आज सुबह से राजधानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए थे. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

सिंगरौली और सागर जिले में भी मौसम अचानक बदला, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. दोनों जिलों में कई जगह ओले भी गिरे.

मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है. कल यानी 9 अप्रैल को इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा. बता दें बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है. जिसका असर राजधानी भोपाल समेत पूरे एमी में भी दिखाई दे रहा है.

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्यप्रदेश में एक बार फिर ओले-बारिश और तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। रविवार को भोपाल-बालाघाट समेत कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश हुई।फिलहाल 10 और 13 अप्रैल को सक्रिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल ,भोपाल और सागर के कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश औरओले गिरने की भी आशंका है।मंगलवार से गरज-चमक व बूंदाबांदी की गतिविधि में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश की गतिविधि होने के कारण आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल ,भोपाल और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, हरदा,  सीहोर, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, गुना, अशोकनगर शिवपुरी, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में बारिश ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार को इन जिलों में बारिश की चेतावनी, गिरेंगे ओले

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवा, बारिश और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें 3-4 दिन के लिए भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर में ऑरेंज अलर्ट और अलावा बैतूल-नर्मदापुरम में बारिश और ओलों का रेड अलर्ट जारी किया गया है।9 अप्रैल को रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, शाजापुर, भोपाल, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच , रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, उज्जैन, देवास, इंदौर, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में बारिश, आंधी-तूफान की प्रबल ।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप बना हुआ है और उत्तराखंड में एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ ही ओडिशा से लेकर विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु और मराठवाड़ा होते हुए कोमरीन तक एक द्रोणिका और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में एक चक्रवात बना हुआ है।इन मौसम प्रणालियों में बंगाल की खाड़ी में बना प्रति चक्रवात भी प्रमुख है, जिसके प्रभाव से वातावरण में नमी आ रही है और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना बन रही है। 10 अप्रैल और 13 अप्रैल को फिर नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी, जिसके असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा।