Monday, July 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 302

सीएम मोहन ने लाडली बहनों के खातों में भेजी दिसंबर की किस्त, ट्रांसफर किए 1572 करोड़ रुपए

0

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दोपहर 12 बजे के बाद लाडली बहना योजना के कुल 1.28 करोड़ लाभार्थियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए. साथ ही, 55 लाख सामाजिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में पैस भेजे. इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन गीता महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में दिसंबर महीने की किस्त ट्रांसफर किया. राजधानी भोपाल के परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक में कुल 1.28 लाडली बहनों के खाते में कुल 1572 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए. इसके साथ ही, सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में भी पैसे भेजे.
55 लाख सामाजिक पेंशन हितग्राहियों के खाते में 334 करोड़ रुपए भेजे
भोपाल परेड मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री प्रत्येक माह लाडली बहना योजना लाभार्थियों के खाते में 1250 रुपए की 19 किस्त जारी की. मुख्यमंत्री लाडली बहना स्कीम के लाभार्थियों के खाते में दिसंबर माह की किस्त के पैसे भेजे हैं. इसके अलावा सीएम ने 55 लाख सामाजिक पेंशन हितग्राहियों के खाते में भी 334 करोड़ रुपए अंतरित किए.

लाडली बहनों के खाते में भेजे 19वीं किस्त, बहनों के खातों में आए 1250
गौरतलब है जून 2023 से अब तक डा. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के तहत कुल 19 किस्त जारी कर चुकी है. इससे पहले मोहन सरकार ने नवंबर महीने की 9 तारीख को लाडली बहना लाभार्थियों के खाते में 1250-1250 रुपए 18 वीं किस्त ट्रांसफर कर चुकी है.

दिल्ली में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह, तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंचा

0

अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 27 दिसंबर 1930 को दर्ज किया गया था, जब न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत रहा, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली में पहाड़ों से आनेवाली ठंडी हवाओं के प्रकोप से तापमान काफी नीचे गिर गया है। राजधानी में बुधवार को इसका अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पारा तेजी से गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार को तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, ‘‘सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है। पिछले साल भी 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया कि स्टेशन पर अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 27 दिसंबर 1930 को दर्ज किया गया था, जब न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत रहा, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इस बीच, दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही, हालांकि आंकड़ा ‘मध्यम’ श्रेणी के करीब था। सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 रहा और एक दिन पहले एक्यूआई 223 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

कृष्ण पथ पर बढ़ चले सीएम मोहन यादव, राज्यभर में बनाए जाएंगे गीता भवन, 2875 करोड़ रुपये होगी लागत

0

मध्य प्रदेश की 413 नगरीय निकायों में राज्य की मोहन यादव सरकार गीता भवन बनाने जा रही है। इसके निर्माण में कुल 2875 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी घोषणा सीएम मोहन यादव ने कर दी है।
मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार 2875 करोड़ रुपए की लागत से 413 नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने जा रही है। बता दें कि इससे पहले सीएम मोहन यादव की सरकार कृष्ण पाथेय, जन्माष्टमी,शस्त्र पूजा समेत तमाम कार्यक्रमों का आयोजन करा चुकी है। सीएम मोहन यादव ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान यह घोषणा की। इसे लेकर कांग्रेस का कहना है कि एमपी के सीएम मोहन यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं ना कि किसी धार्मिक संगठन के हैं। क्या वह सरकारी खर्चे पर ईद और क्रिसमस भी मनाएंगे।
मोहन यादव ने की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने कहा, “हमने कोशिश की सभी नगरी निकाय, नगर पालिका, महानगरपालिका, राजधानी, हर स्थान पर गीता भवन बनाया जाए और उसके लिए धनराशि का आवंटन भी हमने कर दिया है। 3 साल के अंदर गीता भवन सरकार की तरफ से बनकर तैयार हो जाएंगे।’ दरअसल एमपी में 8 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक पांच दिनों का अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव चल रहा है, जिसमें श्रीमद् भागवत गीता पर और श्री कृष्ण पर केंद्रित विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव की मंशा है कि प्रदेश के 413 नगरीय निकायों समेत हर बड़े शहर में गीता भवन हो।

विपक्ष के हमलों पर विश्वास सारंग का पलटवार
बता दें कि इसके लिए 2875 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। गीता भवन अगले 3 सालों में बनकर तैयार हो जाएगा। 16 नगर निगमोंमें 1000 से लेकर 1500 की बैठक क्षमता वाले गीता भवन बनाए जाएंगे। 99 नगर पालिकाओं में 500 बैठक क्षमता वाले गीता भवन बना जाएंगे और 298 नगर परिषदों में ढाई सौ बैठक क्षमता वाले गीता भवन बनाए जाएंगे। हालांकि मोहन यादव के इस फैसले पर विपक्षी दलों द्वारा जमकर निशाना साधा जा रहा है। इसे लेकर राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि हम शस्त्र के साथ शास्त्र भी पढ़ाएंगे और सरकार सनातन परंपरा के तीज त्यौहार को मनाएगी। कांग्रेस सरकार में ऐसी जगहों पर सरकारी पैसों से शराब परोसने के लिए क्लब बनते थे

सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 81,500 के ऊपर टिका, निफ्टी लाल निशान में, इन शेयरों में हलचल

0

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कारोबार करते दिखे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज ऑटो, ऑयल एंड गैस, पावर, टेलीकॉम, मीडिया में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि आईटी और रियल्टी में 0.5-1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी मंगलवार को कारोबारी सत्र के आखिर में 8.95 अंक की गिरावट के साथ 24,610.05 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1.59 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81510.05 के लेवल पर बंद हुआ। हालांकि बैंक निफ्टी में 169.95 अंकों की उछाल दर्ज की गई और यह आखिर में 53577.70 के लेवल पर बंद हुआ।
इन शेयरों में रही ये हलचल
आज के सत्र में श्रीराम फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एचसीएल टेक और इंफोसिस निफ्टी 50 के 23 शेयरों में शामिल रहे, जो 2.48 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। मंगलवार को निफ्टी 50 के 50 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिनमें डॉ रेड्डीज लैब्स, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और एचडीएफसी लाइफ शामिल हैं, जो 1.40 प्रतिशत तक टूट गए। अदानी ग्रुप के दूसरे शेयरों की बात करें तो इनमें अदानी ग्रीन एनर्जी 3.45 प्रतिशत नीचे बंद हुआ, अदानी पावर 2 प्रतिशत नीचे, अदानी टोटल गैस 1.85 प्रतिशत नीचे और अदानी विल्मर 1.41 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

इन शेयरों में हलचल रही तेज
आज के कारोबार की शुरुआत में भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, जबकि बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। खबर के मुताबिक, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कारोबार करते दिखे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज ऑटो, ऑयल एंड गैस, पावर, टेलीकॉम, मीडिया में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि आईटी और रियल्टी में 0.5-1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

एशियाई मार्केट का हाल
चीन के शीर्ष नेताओं द्वारा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए अगले साल और अधिक प्रोत्साहन देने के संकेत दिए जाने के बाद अधिकांश एशियाई इक्विटी में तेजी आई। चीन और हांगकांग में बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया में भी तेजी दर्ज की गई। बीजिंग की घोषणा के कारण लौह अयस्क में दो महीने में सबसे अधिक उछाल आया।

सोने का भंडार, डॉलर और यूरो में कमाई, सीरिया के भगोड़े राष्ट्रपति की संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश

0

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद देश छोड़कर रूस भाग गए हैं। कहा जा रहा है कि वो अपने साथ कई किलो सोना लेकर चले गए हैं। इस बीच उनकी संपत्ति का खुलासा हुआ है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
सीरिया में छिड़े गृह युद्ध के बीच राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग गए हैं, उनके रूस में होने की बात कही जा रही है। असद के पास इतनी संपत्ति है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कहा जा रहा है कि वो अपने साथ कई किलोग्राम सोना लेकर रूस चले गए हैं। उनकी संपत्ति के बारे में कहा जा रहा है कि उनके पास 200 किलो सोना, लग्जरी कारों का जखीरा और काफी संख्या में डॉलर और यूरो मौजूद था। अशरफ गनी की तरह ही ये नहीं कहा जा सकता कि अल-असद कितना पैसा लेकर भागे हैं कहा नहीं जा सकता है।
कितनी है असद की संपत्ति
देश के लोग भले ही दाने दाने के मोहताज रहे हों, राष्ट्रपति बशर अल-असद का परिवार सीरिया का सबसे अमीर और शक्तिशाली परिवार है। सऊदी अखबार एलाव में ब्रिटिश खुफिया सेवा MI6 के हवाले ये बताया गया है कि साल 2023 तक बशर अल असद के परिवार की कुल संपत्ति 200 टन सोना, लग्जरी कारों का जखीरा, 16 बिलियन डॉलर और 5 बिलियन यूरो है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये कुल संपत्ति सीरिया के सात साल के टोटल बजट के बराबर है।

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने बताया- केजरीवाल को कैसा सरकारी बंगला मिलेगा?

0

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जल्द ही सरकारी आवास आवंटित किया जाएगा क्योंकि एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख होने के नाते वे इसके हकदार हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में खट्टर ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते केजरीवाल टाइप-7 बंगले के हकदार हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई भी टाइप-7 बंगला खाली नहीं है। खट्टर ने कहा, ‘‘फिलहाल हमारे पास केवल टाइप-5 और टाइप-6 बंगले उपलब्ध हैं, लेकिन टाइप-7 बंगला उपलब्ध नहीं है। उपलब्ध होते ही केजरीवाल को टाइप-7 बंगला आवंटित कर दिया जाएगा।’
अभी कहां रह रहे केजरीवाल?
AAP केजरीवाल के लिए केंद्रीय आवास की मांग कर रही है। उसका कहना है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक होने के नाते केजरीवाल इसके हकदार हैं। पार्टी ने हाल ही में केंद्रीय आवास मंत्रालय को एक पत्र भेजकर इस मांग को दोहराया है। सितंबर में दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल अक्टूबर में आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 5 फिरोजशाह रोड स्थित आधिकारिक आवास में चले गए थे।

पहली बार केजरीवाल के ‘शीशमहल’ का VIDEO आया सामने
वहीं, आपको बता दें कि केजरीवाल के जिस ‘शीशमहल’ की पूरे देश में चर्चा है अब उसके अंदर का वीडियो सामने आया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने वीडियो जारी करते हुए इसे सेवन स्टार बंगला बताया है। ये वही बंगला है जहां पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल रहते थे। वीरेंद्र सचदेवा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा है, ”खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की सच्चाई हम बताते आए हैं, आज आपको दिखायेंगे भी! जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7-Star Resort का निर्माण करवाया है। बच्चों की कसम खाकर सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा ना लेने का झूठा वादा करने वाले कैसे दिल्ली के टैक्स पेयर्स की कमाई लूट रहे हैं।”

कुर्सी मिली तो केजरीवाल भी दूसरों जैसे ही बन गए
बीजेपी केजरीवाल की ईमानदारी पर सवाल खड़े करने लगी है। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल वही हैं जो कभी कहते थे कि उन्‍हें 4-5 से ज्‍यादा कमरों वाले मकान की जरूरत नहीं है। वीआईपी कल्‍चर को लेकर वह हमलावर रहते थे। लेकिन, ऑपरेशन शीशमहल ने दिखाया है कि जब उन्‍हें कुर्सी मिली तो वह भी दूसरों जैसे ही बन गए। अलबत्‍ता, कई मामलों में तो उन्‍होंने दूसरों को भी पीछे छोड़ दिया।

भोपाल में टाइगर का आतंक, इस सड़क से न गुजरें, पन्ना में महिला को घसीट ले गया बाघ, सिवनी में अलर्ट जारी

भोपाल/पन्ना/सिवनी. टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाघ का आतंक छा गया है. खासकर, पन्ना, सिवनी और भोपाल में लोगों में बाघ की दस्तक को लेकर दहशत फैल गई है. पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ एक महिला को घसीट कर जंगल ले गया. यह हादसा रिजर्व के हिनौता गेट के पास हुआ. जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त महिला प्रतिबंधित क्षेत्र में चारा काट रही थी. बताया जा रहा है कि महिला हिनौता गांव की रहने वाली है. इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया. पन्ना टाइगर रिजर्व में इस तरह की यह घटना पहली बार घटित हुई है.

इसी तरह सिवनी के कुरई विकास खंड में भी टाइगर ने शख्स का शिकार किया. यह घटना वन ग्राम बावनथड़ी में हुई. इंसान का शिकार करने के बाद अब आदमखोर बाघ का मूवमेंट इलाके में जारी है. घटना के बाद से ही वन अमला मौके पर मौजूद है. वन विभाग की टीम चप्पे-चप्पे पर टाइगर की सर्चिंग कर रही है. बताया जाता है कि रेस्क्यू टीम को घटना स्थल के पास बाघ के आने और जाने के पग मार्क मिले हैं. ड्रोन और हाथियों की मदद से बाघ की सर्चिंग के प्रयास किए जा रहे हैं. वन विभाग का कहना है कि बाघ को देखते ही ट्रेंकुलाइज किया जाएगा.

राजधानी में भी दहशत
इधर, राजधानी भोपाल के मिंडोरा गांव से कलियासोत तक दो वयस्क बाघ घूम रहे हैं. यह पूरा इलाका बाघ विचरण क्षेत्र से सटा हुआ है. टाइगर मूवमेंट की खबर लगते ही वन विभाग अलर्ट हो गया है. जिला प्रशासन ने बाकायदा मुनादी करवाकर लोगों से सावधान रहने की अपील की है. स्थानीय लोगों को शाम के बाद जंगल की तरफ न आने की हिदायत दी गई है. लोगों को घर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं. जंगल से गुजरने वाली सड़क पर शाम 4 बजे से सुबह 8 बजे तक आवाजाही बंद कराई गई है.

PM मोदी आज बीमा सखी योजना शुरू करेंगे, जानें इस स्कीम के बारे में जिसमें महिलाओं को मिलेगा मंथली 7000 रुपये

0

बीमा सखी योजना के लिए 1 लाख महिलाओं को एलआईसी एजेंट के रूप में काम करने के लिए ट्रेंड किया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद ये महिलाएं वित्तीय साक्षरता में अहम भूमिका निभाएंगी।
पीएम मोदी आज पानीपत से बीमा सखी योजना की शुरुआत करेंगे। देशभर की 18-70 वर्ष की आयु की 1 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की जा रही है। इस स्कीम में 10वीं पास महिलाओं को एलआईसी एजेंट के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा और पहले साल 7000 रुपये का स्टाइफेन दिया जाएगा। वहीं, दूसरे साल 6,000 रुपये और तीसरे साल 5,000 रुपये का मासिक स्टाइफेन दिया जाएगा। इस स्कीम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है।
100 करोड़ रुपये की शुरुआती फंडिंग
सरकार ने बीमा सखी योजना के लिए 100 करोड़ की शुरुआती फंडिग दी है। इस योजना का मकसद महिलाओं में वित्तीय साक्षरता लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनना है। बीमा सखी योजना का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को नौकरी के अवसर और फिक्स इनकम सुनिश्चित करना है। इससे ग्रामीण आबादी जहां रोजगार के विकल्प सीमित हैं, उन्हें बेहतर जिंदगी मिल पाएगी।

3 सालों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी
महिलाओं को वित्तीय रूप से साक्षर और मजबूत बनाने के लिए बीमा सखी योजना के तहत तीन साल स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही महिलाओं को तीन साल तक स्टाइफेन भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि ट्रेनिंग के बाद 10वीं पास महिलाएं एलआईसी एजेंट के रूप में काम करेंगी। वहीं, ग्रेजुएट बीमा सखियों को LIC में डेवलपमेंट ऑफिसर की भूमिका में काम करने का भी अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भावी बीमा सखियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।

एमपी के खंडवा में गिले कचरे से बनेगी गैस, जानें इसके उपयोग और फायदे

0

खंडवा में कचरे से बनेगी गैस..  इस गैस का नाम होगा कंप्रेस्ड बायोगैस, साडे 22 करोड़ से ज्यादा की संयंत्र लगेंगे. यह कंप्रेस्ड बायोगैस एक प्रकार का ईंधन हैं. अति ज्वलतनशील पदार्थ है. जिसका  जनता को फायदा मिलेगा. यह कितने कचरे से गैस बनेगी. इसका उपयोग कहा कहां होगा आइए जानते है.

दरअसल, शहर से निकलने वाला गीले कचरे का निपटारा वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा. इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत ट्रेंचिंग ग्राउंड पर 22 करोड़ रुपए से 75 टीपीडी (टन पर डे) क्षमता वाला संयंत्र लगाया जाएगा. इससे गीले कचरे से कंप्रेस्ड बायो गैस बनेगी. इसके साथ ही जैविक खाद भी तैयार होगी. जिससे पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा.

गीले कचरे से बनेगी कंप्रेस्ड बायो गैस
कंप्रेस्ड बायो गैस से बने ईधन का उपयोग फैक्ट्रियों के साथ ही अन्य कई कामों के लिए किया जा सकेगा. खंडवा क्लस्टर में नगर परिषद छनेरा भी शामिल रहेगा. निगम इस प्रोजेक्ट की डीपीआर शासन को भेज चुका है. राज्य स्तरीय तकनीकी के सामने बुधवार को निगम के कार्यपालन यंत्री और कंसलटेंसी के अधिकारी भोपाल में डीपीआर पर अपना प्रजेंटेशन देंगे. यहां से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर लगाने की प्रक्रिया की जाएगी. सीबीजी प्लांट लगने से शहर से निकलने वाले कचरे से निजात मिल जाएगी.

35 से 37 टन कचरा पहुंच रहा ट्रेचिंग ग्राउंड
गैस प्लांट से बचे कचरा का निराकरण के लिए भी निगम योजना तैयार कर रहा है. यह प्लांट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है. अभी शहर में रोजाना 35 से 37 टन कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंच रहा है. इसमें गीला कचरा 3.50 टन, सूखा कचरा 14 टन और शेष मिक्स कचरा आ रहा है. हालांकि रोजाना कचरे का निपटान नहीं हो रहा है. लेकिन, प्लांट बनने के बाद निगम को स्थायी रूप से शहर से निकलने वाले कचरे से निजात मिल जाएगी.

अब इस राज्य की महिलाओं लिए Good News, हर महीने बैंक खाते में आएंगे 1000 रुपये, जल्द शुरू होने वाला है रजिस्ट्रेशन

0

महिलाओं के बैंक खातों में 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाने को लेकर सरकार ने पूरी तरह प्लानिंग कर ली है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत जल्द ही इसका रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल के शुरुआती महीने में विधानसभा के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी मोड में अभी से आ गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में महिलाओं को 1,000 रुपये मासिक मानदेय देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होगा। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी में AAP के पदयात्रा अभियान के दौरान इस योजना के बारे में केजरीवाल ने कहा कि आवेदक महिला दिल्ली की पंजीकृत मतदाता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की हुई थी घोषणा
मार्च में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2024-25 के अपने बजट में आम आदमी पार्टी (AAP) नीत सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इसमें 2,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 18 साल से अधिक आयु की प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रति माह भुगतान करने का वादा किया गया।

महिलाओं के खाते में जमा हो जाएंगे 1000 रुपये
केजरीवाल ने पदयात्रा के लिए एकत्रित महिलाओं से कहा, ‘मैं आपके लिए काम कर रहा हूं। जल्द ही आपके खातों में 1,000 रुपये (प्रति माह) जमा हो जाएंगे। योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी।’ उन्होंने कहा, ‘केवल एक शर्त है। आवेदक को दिल्ली में पंजीकृत मतदाता होना चाहिए। जो नहीं हैं, उनकी स्थानीय विधायक मदद करेंगे।’

बीजेपी शासित राज्यों पर केजरीवाल ने साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की 22 राज्यों में सरकारें हैं फिर भी यह इनमें से किसी भी राज्य में लोगों को मुफ्त और निर्बाध बिजली, अच्छे स्कूल या गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में असमर्थ है।

टैक्स के पैसे से दी जा रहीं ये मुफ्त सुविधाएं
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने इस बार अपना चुनाव प्रचार आप नीत सरकार द्वारा दी जा रही छह मुफ्त सुविधाओं पर केंद्रित किया है। इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश करते हुए केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी पार्टी जिसे ‘मुफ्त रेवड़ी’ कह रही है। वह कुछ और नहीं बल्कि लोगों को उनके ही टैक्स के पैसे से दी जा रही मुफ्त सुविधाएं हैं।