Friday, July 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 28

बिहार के औरंगाबाद में पचार पहाड़ की नीलामी पर लगी रोक, धार्मिक महत्व बना वजह

0

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। जिले में दो पहाड़ों की खनन लीज को लेकर फैसला लिया गया था जिसमें एक पहाड़ की नीलामी पर रोक लग गई है। जिला खनन कार्यालय द्वारा रफीगंज के पचार और मदनपुर के सढ़ैल पहाड़ की नीलामी का प्रस्ताव भेजा गया था।

हालांकि, इस बार पचार पहाड़ की नीलामी पर तत्काल रोक लगा दी गई है। खनन विभाग के अनुसार सर्वेक्षण के दौरान पहाड़ पर जैन मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर और मजार स्थित होने की जानकारी सामने आई।

धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने के कारण फिलहाल इसकी लीज प्रक्रिया स्थगित की गई है। मदनपुर के सढ़ैल पहाड़ की लीज को अनुमति मिल गई है और इसके लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया शुरू कर की गई हैं।

जिला खनन पदाधिकारी हरेश कुमार ने बताया कि इस बार सढ़ैल पहाड़ को एक से अधिक ब्लाक में विभाजित कर नीलामी की जाएगी, जिससे अधिक प्रतिस्पर्धा और बेहतर राजस्व प्राप्त हो सके।

उन्होंने बताया कि पचार पहाड़ का दोबारा सर्वे कराया जा रहा है ताकि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को सुरक्षित रखते हुए खनन योग्य क्षेत्र का निर्धारण किया जा सके। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की राय भी ली जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय होगा।

खनन विभाग का मानना है कि पहाड़ों की नीलामी से सरकार को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, जबकि धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर लीज होगी उसके आसपास पर्यावरण संरक्षण को लेकर लीजधारी के द्वारा वर्षा के मौसम में पौधारोपण किया जाएगा।

समस्तीपुर में मानव तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड, पुलिस ने 115 युवक-युवतियों को कराया रिहा, कई नाबालिग भी शामिल

0

समस्तीपुर जिले में कथित मानव तस्करी और जबरन बंधक बनाकर काम कराने के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चले जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस ने 115 युवक-युवतियों को अलग अलग ठिकानों से सुरक्षित रिहा कराया। इसमें 48 लड़कियां और 67 लड़के शामिल हैं। रैक्यू किए गए लोगों में कई नाबालिग भी बताए जा रहे हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि असम और पश्चिम बंगाल के गरीब परिवारों के युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा देकर समस्तीपुर लाया गया था। आरोप है कि यहां उन्हें एक कथित सेंटर में रखा गया, जहां उनकी गतिविधियों पर चौबीस घंटे निगरानी रखी जाती थी। पीड़ितों का कहना है कि घर लौटने या काम छोड़ने की बात करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता था और मारपीट भी की जाती थी।

मानव तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवती के लापता होने की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस की टीम इस नेटवर्क तक पहुंची और फिर बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन में पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, महिला थाना, सामाजिक संस्थाओं और अन्य एजेंसियों ने मिलकर कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पीड़ितों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हैं। समस्तीपुर में इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस अब ऐसे दूसरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। वहीं पीड़ितों की भी पहचान की जा रही है। पीड़ितों से उनके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस और कई सामाजिक संस्थाएं पूरे मामले पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं।

सुपरमैन संग सारा अली खान का रॉयल अफेयर? हॉलीवुड सितारों संग दिखीं बॉलीवुड हीरोइन

इस साल ‘रॉयल ​​एस्कॉट’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और हॉलीवुड स्टार हेनरी कैविल की अचानक हुई मुलाकात ने ऑनलाइन फैंस का ध्यान खींचा है। इस खास इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सारा ने इंग्लैंड के बर्कशायर में हुए सालाना हॉर्स रेसिंग इवेंट में हिस्सा लिया। वह लग्जरी वॉच बनाने वाली कंपनी ‘लोंजिन्स’ के साथ वहां पहुंची थीं और बाद में उन्होंने इस मौके की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

सारा ने एक शानदार आइवरी स्कर्ट-सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग फैसिनेटर और क्लच लिया हुआ था। उन्होंने इवेंट में कई तस्वीरें खिंचवाईं। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली तस्वीरें वे थीं जिनमें हेनरी कैविल भी साथ थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व सुपरमैन स्टार के बीच इस अचानक हुई मुलाकात को देखकर फैंस बहुत उत्साहित हो गए। फैंस ने तुरंत कमेंट सेक्शन में मैसेज की बाढ़ ला दी। कई लोगों ने सारा को पटौदी प्रिंसेस कहा और मजाक-मजाक में इस मुलाकात को पटौदी प्रिंसेस x सुपरमैन का नाम दिया।

उड़ता तीर में दिखेंगी सारा अली खान

काम की बात करें तो, सारा अली खान आखिरी बार ‘स्काई फोर्स’, ‘मेट्रो… इन दिनों’ और ‘पति पत्नी और वो 2’ में नजर आई थीं। अब वह आयुष्मान खुराना के साथ ‘उड़ता तीर’ में काम करने वाली हैं। यह एक स्पाई-कॉमेडी फ़िल्म है, जिसे आकाश ए. कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं और धर्मा प्रोडक्शंस व सिख्या एंटरटेनमेंट इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, हेनरी कैविल आखिरी बार ‘इन द ग्रे’ में दिखे थे और उनके कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनमें ‘एनोला होम्स 3’, ‘वोल्ट्रॉन’ और ‘हाइलैंडर’ शामिल हैं। इस एक्टर ने आखिरी बार ज़ैक स्नाइडर की ‘जस्टिस लीग’ में सुपरमैन का रोल निभाया था और ‘ब्लैक एडम’ में कैमियो किया था, जिसके बाद जेम्स गन की सुपरमैन फिल्म में डेविड कोरेनस्वेट ने यह रोल संभाला। अब सारा के साथ तस्वीरें देख फैन्स भी खुश हो गए हैं और दोनों की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया है। इन तस्वीरों के कमेंट्स में सारा की खूबसूरती की भी तारीफ की है।

‘प्रिय मित्र नरेंद्र, फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे’, हिंदी में मैक्रों के विदाई संदेश ने जीता दिल

0

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के समापन पर हिंदी में विदाई संदेश देकर भारत-फ्रांस संबंधों की गर्मजोशी को एक बार फिर दुनिया के सामने पेश किया। मैक्रों का यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और कूटनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। जी-7 समिट में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचे PM मोदी की यात्रा के अंत में राष्ट्रपति मैक्रों ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने हिंदी में कहा, ‘प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी है। आपके दौरे के लिए स्वागत करते हैं। फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे।’

‘उम्मीद है कि मैंने सही कहा होगा’

हिंदी में संदेश देने के बाद मैक्रों मुस्कुराए और मजाकिया अंदाज में अंग्रेजी में कहा, ‘उम्मीद है कि मैंने सही कहा होगा। आपकी यात्रा के लिए धन्यवाद। हमारी दोस्ती के लिए धन्यवाद। यह बेहद सफल यात्रा रही। फ्रांस आपसे प्यार करता है। हम फरवरी में आपसे फिर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जय हिंद।’ मैक्रों के इस विशेष संदेश को दोनों नेताओं के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंधों और भारत-फ्रांस की गहरी होती रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है।

जी-7 सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वैश्विक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण 14 जून को नीस स्थित विला केरीलोस में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच हुई बैठक रही। इस वर्ष भारत और फ्रांस के संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए जाने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।

रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति

बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने सैन्य सहयोग में आई तेजी का स्वागत किया और रक्षा क्षेत्र में संयुक्त डिजाइन, संयुक्त विकास और संयुक्त उत्पादन को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संबंध पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं। लड़ाकू विमानों, नौसैनिक प्रणालियों, उभरती तकनीकों और रणनीतिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।

‘ओम’ बनकर लौटे धनुष, बेखौफ योद्धा बन मचाएंगे तहलका, एक्शन-सस्पेंस का 16 अक्टूबर को मिलेगा डबल डोज

0

साउथ एक्टर-डायरेक्टर धनुष की मोस्ट अवेडेट 55वीं फिल्म का टाइटल आखिरकार सामने आ गया है। मेकर्स ने गुरुवार, 18 जून 2026 को डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी के साथ एक्टर के नए प्रोजेक्ट के लिए ‘ओम’ को ऑफिशियल टाइटल के तौर पर अनाउंस किया और साथ ही यह भी बताया कि फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘ओम’ से धनुष का पहला लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म के टाइटल की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि यह एक्स-थ्रिलर ‘ओम चैप्टर 1 – एधिराम: द ब्लड वुड’ नाम की फ़्रैंचाइजी का पहला भाग होगा।

राजकुमार पेरियासामी की ‘ओम’ से धनुष का पहला लुक

मेकर्स ने टाइटल अनाउंसमेंट टीजर के जरिए ‘ओम’ की कहानी की एक झलक भी दिखाई है, जिसमें धनुष को मारधाड़ करते देखा जा सकता है। प्रोमो में जलती हुई गाड़ियां, बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन, शेयर बाजार के कुछ सीन्स और आसमान से भारतीय करेंसी नोटों की बारिश दिखाई गई है, जो सत्ता, पैसा और क्रांति जैसे विषयों पर आधारित एक हाई-स्टेक्स एक्शन ड्रामा की ओर इशारा करते हैं। इसे इतना तो साफ हो गया है कि फिल्म में एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस भी देखने को मिलेगा।

ममूटी की तमिल सिनेमा में धांसू वापसी

‘ओम’ फिल्म धनुष और राजकुमार पेरियासामी की साथ में पहला प्रोजेक्ट है। राजकुमार पेरियासामी ने ‘अमरन’ फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, जिसे काफी सराहा गया था। 2024 में आई इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन ने मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका निभाई थी, जिन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के जरिए राजकुमार पेरियासामी और साई पल्लवी ‘अमरन’ के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। ‘अमरन’ में साई पल्लवी ने मेजर मुकुंद की पत्नी इंदु रेबेका वर्गीस का किरदार निभाया था। धनुष और साई पल्लवी ‘मारी 2’ के बाद इस फिल्म में फिर से साथ नजर आएंगे, जबकि ममूटी ‘पेरनबू’ (2018) के बाद पहली बार तमिल सिनेमा में वापसी कर रहे हैं।

धनुष के एक्शन सीन किसने किए कोरियोग्राफ

‘अमरन’ फेम राजकुमार पेरियासामी की लिखी और डायरेक्ट की हुई इस फिल्म में साई अभ्यंकर का म्यूजिक है। एजिल अरासु के ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है और आर. कलैवनन एडिटर हैं। इसके अलावा, यानिक बेन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो ‘जवान’, ‘लोकाह: चैप्टर वन’ और ‘खलीफा’ में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया है। हालांकि, टाइटल अनाउंसमेंट की झलक में पूरी कास्ट का पता नहीं चला, लेकिन फिल्म में ममूटी, श्रीलीला और साई पल्लवी अहम रोल में होंगे।

एक्सरसाइज़ और डाइट के बाद भी इन आदतों की वजह से वजन नहीं होता है कम, Fitness coach ने बताया असली कारण

अगर आप हेल्दी खाना खा रहे हैं और रेगुलर एक्सरसाइज़ कर रहे हैं उसके बाद भी वज़न कम नहीं हो रहा है तो हो सकता है इसके पीछे आपकी कुछ आदतें ज़िम्मेदार हों जिन पर आप कभी ध्यान नहीं देते। कुछ आदतें चुपचाप आपकी कैलोरी इनटेक बढ़ाती हैं, जिससे वज़न कम करना मुश्किल हो जाता है। चेन्नई के ‘स्लो बर्न मेथड’ के फ़ाउंडर, ‘क्वाड फ़िटनेस’ के को-फ़ाउंडर और हेड कोच फ़िटनेस कोच राज गणपथ ने 17 जून को शेयर किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में चार ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो देखने में नुकसानदायक नहीं लगतीं, लेकिन एक्सरसाइज़ और डाइट के बाद भी रोज़ाना की कैलोरी इनटेक को बढ़ाती हैं।

इन आदतों की वजह से नहीं कम होता है वजन:

  • नींद की कमी: नींद की कमी होने से ज़्यादा कैलोरी वाले खाने का मन तेजी से करता है। कम सोने से शरीर को एनर्जी पाने के लिए मीठी, स्टार्च वाली चीजें खाने का मन करता है। वे बताते हैं, जब आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो ज़्यादा कैलोरी वाला खाना बहुत लुभावना लगता है। आप चाहे जितना भी खुद को रोकने की कोशिश करें, किसी न किसी तरह आप सामान्य से थोड़ा ज़्यादा मीठा खा लेते हैं।
  • डाइट में प्रोटीन और सब्जियों का न होना: अगर आपकी डाइट में प्रोटीन और फाइबर नहीं हैं तो इसका मतलब है कि आपकी थाली में कार्बोहाइड्रेट और फ़ैट की मात्रा ज़रूरत से ज़्यादा है। कार्बोहाइड्रेट खाने से भूख जल्दी लगती है नतीजतन, पेट भरने के लिए आप ज़्यादा खाना खा सकते हैं जिससे दिन भर में ज़्यादा कैलोरी ली जा सकती है। वहीं, प्रोटीन और फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन और फ़ाइबर को तरजीह दें।
  • डिहाइड्रेशन: फ़िटनेस कोच के अनुसार, डिहाइड्रेशन कभी-कभी आपके दिमाग को प्यास को भूख समझने का धोखा दे सकता है। इस वजह से आप स्नैक्स या ज़्यादा खाना खा सकते हैं, जबकि आपके शरीर को असल में कैलोरी के बजाय पानी की ज़रूरत होती है।
  • ज़रूरत से ज़्यादा एक्सरसाइज़: अगर आप बहुत ज़्यादा एक्सरसाइज़ कर रहे हैं तो इस वजह से भी वजन बढ़ सकता है। दरअसल, बहुत ज़्याद वर्कआउट करने से शरीर पर तनाव पड़ता है जिससे भूख बढ़ जाती है। ज़्यादा भूख लगने से आप जाने अनजाने ज़्याद खा लेते हैं

मानसून में सेहतमंद रहने के लिए टिप्स, अपना लिए तो बीमार होने से बचे रहेंगे

मानसून में संक्रमण, पाचन संबंधी विकार और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं काफी बढ़ जाती है। डॉक्चर मिथुन मजूमदार के अनुसार, खान-पान, साफ-सफाई और लाइफस्टाइल में कुछ आदतों को शामिल कर लिया जाए तो बारिश में होने वाली स्वस्थ समस्याओं को काफी कम किया जा सकता है।
मानसून में अक्सर पानी और खाने से होने वाली बीमारियां ज्यादा होती हैं। ऐसे में आपको शुद्ध, उबला हुआ पानी पीना चाहिए। लंबे समय तक खुले में रखे खाने से बचना चाहिए। ताजा घर का बना खाना खाएं और बासी रखे हुए खाने से बचें। फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही स्टोर करें।
बरसात के मौसम में आपको ओवरऑल हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फल और सब्जियों का सेवन करें। ऐसे फल सब्जियां खाएं जिनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा पाए जाते हैं। इस मौसम में सूप, खिचड़ी और ताजी सब्जियों से बना हल्का खाना खाएं। तले हुए भोजन और ठंडे ड्रिंक से बचें।
इस मौसम में साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखें। खाना खाने से पहले और बाहर से लौटने के बाद साबुन से हाथ धोएं। साबुन न हो तो आप हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें। आसपास भी स्वच्छता बनाए रखें। पानी को जमा होने से बचाएं और मच्छर से बचने की लिए उचित उपाय जरूर करें।
मानसून में भले ही प्यास कम लगे लेकिन दिनभर में भरपूर पानी पीएं। भरपूर आराम करें, तनाव कम करें और घर के अंदर की जाने वाली शारीरिक गतिविधियां या कोई व्यायाम करें। घर का बना खाना खाएं और खुद को फिजिकली एक्टिव रखने की कोशिश करें।

भारत में सोने के आयात में 70% की भारी गिरावट; 15% कस्टम ड्यूटी का दिखा बड़ा असर!

भारतीयों का सोने के प्रति प्यार जगजाहिर है, लेकिन बीते महीने सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों का असर अब सीधे सोने के आयात पर दिखने लगा है। केंद्र सरकार द्वारा सोने पर कस्टम ड्यूटी को दोगुने से भी ज्यादा बढ़ाए जाने के बाद देश में सोने के आयात में 70 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, टैक्स बढ़ने के महज एक महीने के भीतर ही विदेशों से आने वाला सोना घटकर 25 से 30 टन रह गया है, जो पहले हर महीने 75 से 100 टन के बीच हुआ करता था। इस बड़े फैसले ने सराफा बाजार से लेकर आम खरीदारों तक, पूरे गोल्ड मार्केट का समीकरण बदल कर रख दिया है।

6% से बढ़कर 15% हुई कस्टम ड्यूटी

दरअसल, सरकार ने देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने के लिए 13 मई से सोने और चांदी पर प्रभावी इम्पोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर सीधे 15 प्रतिशत कर दिया था। टैक्स में हुई इस भारी बढ़ोतरी के कारण विदेशों से सोना मंगाना काफी महंगा हो गया, जिसके चलते आयातकों और ज्वेलर्स ने अपनी खरीदारी बेहद सीमित कर दी है। हालांकि, वजन के मामले में भले ही आयात 70 फीसदी घट गया हो, लेकिन वैश्विक बाजार में सोने की आसमान छूती कीमतों के कारण कीमत के लिहाज से इसमें तेजी देखी गई है। मई महीने में भारत का गोल्ड इम्पोर्ट सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 3.41 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान यह 60.14 प्रतिशत बढ़कर 9.04 अरब डॉलर रहा है।

क्यों बढ़ाई थी कस्टम ड्यूटी

चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश है, जहां मुख्य रूप से शादियों और त्योहारों के लिए ज्वेलरी इंडस्ट्री में सोने की भारी मांग रहती है। चूंकि सोना खरीदने में देश का बहुत बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार बाहर चला जाता है और भारत के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी 5 प्रतिशत से ज्यादा है, इसलिए सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस पर नियंत्रण लगाने का फैसला किया था।

पाकिस्तान में गुरुद्वारे के अंदर सिख कपल की हत्या, डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गुरुद्वारे के अंदर सिख कपल की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग सिख दंपति गुरुद्वारे में रहते थे और दोनों सेवादार थे। सेवादार गुरुद्वारे की देखरेख का काम करते हैं। बुधवार के दिन बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारत के कई नेताओं ने पाकिस्तान के प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया था। अब पुलिस ने मुख्य संदिग्ध आरोपी को पकड़ा है।

Telegram को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक एप पर जारी रहेगा अस्थायी बैन

दिल्ली हाई कोर्ट ने NEET की दोबारा परीक्षा के कारण केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए अस्थायी बैन को चुनौती देने वाली टेलीग्राम की याचिका खारिज कर दी है, जिससे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को कोई राहत नहीं मिली है। जस्टिस तेजस करिया ने IT एक्ट की धारा 69A के तहत जारी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए, 22 जून तक टेलीग्राम को ब्लॉक करने के सरकार के फैसले को बरकरार रखा है।

NTA की ​सिफारिश पर लगा था अस्थायी बैन

आरोप है कि, टेलीग्राम प्लेटफॉर्म को पेपर लीक, फर्जी प्रश्न पत्रों के प्रसार, धोखाधड़ी नेटवर्क और गलत सूचनाओं के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत Telegram तक पहुंच को 22 जून तक प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया था। इसके साथ ही मैसेज एडिटिंग फीचर को 30 जून तक बंद रखने का निर्देश भी दिया गया है। Telegram ने इस आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी।

अस्थायी बैन पर टेलीग्राम की प्रतिक्रिया

कंपनी का कहना था कि 15 करोड़ से अधिक भारतीय यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं और यह कदम पूर्ण रूप से गैर-आवश्यक है। याचिका में तर्क दिया गया कि पूरे प्लेटफॉर्म पर रोक लगाना अनुपातिक नहीं है।

नीट पेपर लीक विवाद क्या है

नीट-यूजी 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर में 23 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित हुई थी। परीक्षा के तुरंत बाद कई जगहों पर पेपर लीक हो गया। इसमें केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 120-140 प्रश्न असली पेपर से मैच करते पाए गए। NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी और 21 जून को री-एग्जाम का ऐलान किया। CBI जांच में NTA के अंदरूनी लोगों, विषय विशेषज्ञों, अनुवादकों और कोचिंग नेटवर्क (राजस्थान, महाराष्ट्र आदि) की संलिप्तता सामने आई जिसके बाद कई गिरफ्तारियां हुईं। दावा किया गया कि, पेपर लाखों रुपये में बेचा गया था। इस विवाद से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ और NTA की विश्वसनीयता पर सवाल उठे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने भी NTA को फटकार लगाई जिसके बाद Telegram पर अस्थायी बैन लगा।