FIFA World Cup 2026 में नोरा फतेही का दिखा जलवा, फैन्स के साथ शेयर किए हैप्पी मोमेंट्स
लिमिट भूले 84 साल के डायरेक्टर के राघवेंद्र राव! एक्ट्रेस की बांह पकड़कर खींचा, वीडियो देखकर तिलमिलाए लोग
मशहूर फिल्ममेकर के राघवेंद्र राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वह ट्रोल्स से घिर चुके हैं। इस वीडियो में फिल्ममेकर एक्ट्रेस कृति शेट्टी और कीर्ति सुरेश के हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ खींचते नजर आ रहे हैं।
डायरेक्टर अनिल रविपुडी इन दिनों अपमकिंग फिल्म ‘वेंकी अनिल 5’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म की मुहूर्त शूट सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें फिल्म के कलाकारों के साथ ही कई चर्चित और मशहूर सेलिब्रिटी पहुंचे थे। इसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीनियर फिल्ममेकर के. राघवेंद्र राव के बिहेवियर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। वायरल वीडियो में 84 साल के के. राघवेंद्र राव एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी की बांह पकड़कर उन्हें अपने पास खींचते नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर का अभिनेत्रियों के प्रति ये व्यवहार देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और इसे अनुचित बता रहे हैं।
अनिल रविपुडी की अपकमिंग फिल्म का मुहूर्त शूट
दरअसल, गुरुवार को हैदराबाद में ‘वेंकी अनिल 5’ का पारंपरिक मुहूर्त समारोह रखा गया। डायरेक्टर अनिल रविपुडी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, नंदमुरी कल्याणराम, कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे। प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने समारोह का पहला क्लैप दिया और उनके साथ सुरेश बाबू, दिल राजू और तेलुगु इंडस्ट्री के अन्य कई सेलिब्रिटी भी इस इवेंट का हिस्सा बने। इस इवेंट में साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्मेकर के राघवेंद्र राव भी पहुंचे थे। इसी इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक की काफी चर्चा हो रही है।
84 साल के फिल्ममेकर भूले अपनी लिमिट!
वायरल हो रहे वीडियो में दिग्गज फिल्ममेकर के राघवेंद्र राव एक्टर्स के लिए पोजिशन तय करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वह पहले कीर्ति सुरेश का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचते हैं और इसके बाद कृति शेट्टी के साथ भी कुछ ऐसा ही करते दिखते हैं। दोनों एक्ट्रेस को गाइड करते हुए वह उन्हें उनकी बांहें पकड़कर अपनी तरफ खींचते हैं और वेंकटेश और कल्याणराम को बताते हैं कि उन्हें सीन के लिए कंधों पर कैसे हाथ रखना है। इस वीडियो के वायरल होते ही के राघवेंद्र राव ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। कई ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह अपनी लिमिट भूल बैठे हैं।
ट्रोल्स के निशाने पर के राघवेंद्र राव
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद के राघवेंद्र राव की जमकर आलोचना हो रही है। कई ने उन पर अभिनेत्रियों की इजाजत के बिना उन्हें छूने के आरोप लगाए तो कई ने उनका बचाव भी किया। एक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘ये बूढ़ा आदमी हमेशा लड़कियों को छूने की कोशिश क्यों करता है?’ एक अन्य ने लिखा- ‘उन्हें अपनी लिमिट्स पता होनी चाहिए, वो अभिनेत्रियां उनकी प्रॉपर्टी नहीं हैं।’ एक और लिखता है- ‘इस आदमी को उन महिलाओं को ऐसे छूने का अधिकार किसने दिया।’ वहीं कुछ ने निर्देशक का बचाव करते हुए लिखा कि एक डारेक्टर होने के नाते वह सिर्फ उन्हें पोजिशन बता रहे थे।
RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के मानदंडों में किए अहम बदलाव, अगले साल जनवरी से लागू होंगे नए नियम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के मानदंडों में अहम बदलाव किया है। इसके तहत लोन मंजूर करने और चुकाने के कार्यक्रमों में एकरूपता लाने के मकसद से फसल सीजन की परिभाषा को एक जैसा किया गया है। आरबीआई (वाणिज्यिक बैंक–केसीसी योजना) निर्देश 2026 अगले साल जनवरी से लागू होंगे। केंद्रीय बैंक ने कहा कि ये निर्देश केसीसी योजना के तहत बैंक प्रणाली से पर्याप्त और समय पर लोन सहायता की रूपरेखा तैयार करने के लिए जारी किए जा रहे हैं।
आरबीआई ने मानदंडों में बदलाव के पीछे क्या कारण बताया
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि मानदंडों में इस बदलाव का उद्देश्य खेती और उससे जुड़े कामों में लगे कर्जदारों की कार्यशील पूंजी और निवेश ऋण से जुड़ी जरूरतों को पूरा करना है। फसल मौसम की परिभाषा को ‘आय पहचान और संपत्ति वर्गीकरण’ (IRC) नियमों के अनुरूप बनाने के लिए संशोधित किया गया है। निर्देशों के अनुसार, ”केसीसी योजना के उद्देश्य से अल्पावधि फसलों के लिए फसल मौसम की अवधि 12 महीने और दीर्घावधि फसलों के लिए 18 महीने निर्धारित की जाएगी।” फसल मौसम का मतलब फसल की बुवाई से लेकर उसकी कटाई और विपणन तक की अवधि से है।
फरवरी में आम जनता से मांगे गए थे सुझाव
केंद्रीय बैंक ने फरवरी में संशोधित केसीसी योजना पर मसौदा निर्देश जारी कर आम जनता और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे थे। आरबीआई ने बिना जमानत वाले लोन की सीमा बढ़ाने संबंधी सुझावों को अस्वीकार करते हुए कहा कि ये सीमा दिसंबर 2024 में ही बढ़ाई जा चुकी है और फिलहाल इसमें और बढ़ोतरी करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि, दो लाख रुपये तक के कृषि लोन के लिए स्वेच्छा से सोना या चांदी गिरवी रखना कृषि क्षेत्र में बिना गारंटी ऋण संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।
क्या है किसान क्रेडिट कार्ड योजना
बताते चलें कि भारत सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए धन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत, किसानों को खेती, पशुपालन, मछली पालन से जुड़े काम करने के लिए किफायती ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के तहत, एक तय लिमिट तक के लोन के लिए किसानों को किसी भी तरह की संपत्ति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है।
महारिकॉर्ड की दहलीज पर टीम इंडिया! अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करते ही कर लेगी न्यूजीलैंड की बराबरी
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम अफगानिस्तान का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 20 जून को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम वनडे में भारत के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया एक खास रिकॉर्डलिस्ट में न्यूजीलैंड की बराबरी करना चाहेगी।
न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम इस मैच को जीतकर साल 2010 के बाद से अपना 14वां द्विपक्षीय वनडे सीरीज क्लीन स्वीप दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है, तो वह साल 2010 के बाद से दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे सीरीज क्लीन स्वीप करने के मामले में न्यूजीलैंड के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। फिलहाल यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है, जिसने 2010 से अब तक 14 बार विपक्षी टीमों का पूरी तरह सूपड़ा साफ किया है।
2010 के बाद से 13 बार क्लीन स्वीप कर चुकी है टीम इंडिया
साल 2010 के बाद से भारतीय टीम अब तक कुल 13 बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर चुकी है। भारत ने अपना पिछला वनडे क्लीन स्वीप साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है, जिसने 2010 के बाद से कुल 11 बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हासिल किया है। अब देखना ये होगा कि चेन्नई में खेले जाने वाले इस वनडे मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज कर इतिहास रच पाती है या नहीं।
2026 में न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में टीम इंडिया को दी थी मात
दिलचस्प बात यह है कि इस साल की शुरुआत में भारत को उसी के घर में वनडे सीरीज में हराने वाली आखिरी टीम न्यूजीलैंड ही थी, जिसने भारत को 2-1 से मात दी थी। ऐसे में भारतीय टीम के पास न केवल अफगानिस्तान को हराने का शानदार मौका है, बल्कि न्यूजीलैंड के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करके दुनिया को अपनी ताकत दिखाने का भी बेहतरीन अवसर है। चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है, इसलिए भारतीय टीम इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए मैदान पर पूरी जान लगा देगी।
दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में शामिल हुए देश के ये 2 एयरपोर्ट, लिस्ट में दिल्ली और बेंगलुरू का नाम नहीं
Surya Grah Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, ग्रहों के राजा बलवान होकर सुधार देंगे आपका जीवन
समस्तीपुर में 26 साल से पति के इंतजार में भटकती रही महिला, तीन बच्चों को अकेले पाला, पंचायत में हर महीने खर्च देने का वादा कर मुकरा पति
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने शादी के बाद उसे और उसके तीन बच्चों को बेसहारा छोड़ दिया। महिला का कहना है कि पिछले 26 वर्षों से वह दर-दर की ठोकरें खाकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती रही, लेकिन पति और उसके परिवार ने कभी आर्थिक मदद नहीं की।
पीड़िता मदीना खातून ने बताया कि उसका विवाह जहांगीर आलम से हुआ था। कुछ वर्षों बाद पति ने उसे छोड़ दिया और उसकी जिम्मेदारियों से पूरी तरह किनारा कर लिया। महिला का आरोप है कि तीन बच्चों की परवरिश से लेकर रोजमर्रा के खर्च तक उसने अकेले उठाए, जबकि पति ने कभी हालचाल तक नहीं पूछा।
पंचायत में हुआ था समझौता
मामले को लेकर वर्ष 2005 में दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में मौजूद लोगों के सामने ज़हांगीर आलम ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्नी के खर्च के लिए हर महीने एक हजार रुपये देने का वादा किया था। उसने यह भी कहा था कि यदि किसी महीने आर्थिक परेशानी होगी तो इसकी सूचना देकर अगले महीने कमी की भरपाई कर देगा।
पंचायत के इस फैसले पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी किए गए थे, लेकिन महिला का आरोप है कि समझौते के बावजूद पति ने अपने वादे को कभी पूरा नहीं किया और न ही एक भी रुपया खर्च के तौर पर दिया।
कोर्ट तक पहुंचा मामला
मदीना खातून ने न्याय की उम्मीद में अदालत का दरवाजा भी खटखटाया। न्यायालय में मामला दर्ज होने के बाद भी उसे अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। महिला का कहना है कि वर्षों से वह न्याय के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन अभी तक उसे अपने अधिकार नहीं मिल पाए हैं।
महिला की प्रशासन से गुहार
मदीना खातून ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि जिसने उसे 26 वर्षों तक मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से परेशान किया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिला का कहना है कि जहांगीर आलम जहां भी छिपा हुआ है, उसे खोजकर गिरफ्तार किया जाए और कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाए।
पीड़िता ने कहा कि एक महिला के लिए तीन बच्चों का पालन-पोषण अकेले करना आसान नहीं था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। अब उसे उम्मीद है कि प्रशासन और न्याय व्यवस्था उसके साथ न्याय करेगी।
नीरज चोपड़ा का आज होगा रुमेश थारंगा से दोहा डायमंड लीग में आमना-सामना, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें मुकाबला
भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा लंबे समय से बाहर रहने के बाद अब वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नीरज चोपड़ा 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग से मैदान पर वापसी करेंगे। आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स को देखते हुए सभी की नजरें नीरज की वापसी को लेकर टिकी हुई थी जो पिछले साल सितंबर महीने में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद से बैक इंजरी के चलते किसी भी इवेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। अब नीरज अपनी फिटनेस को फिर से पूरी तरह हासिल करने के बाद नए सीजन की शुरुआत दोहा डायमंड लीग के साथ करने जा रहे हैं, जहां अब इस बार उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के रुमेश थारंगा पाथिराजे से होगा।
स्विट्जरलैंड में नीरज चोपड़ा कर रहे थे ट्रेनिंग
नीरज चोपड़ा बैक इंजरी से उबरने के बाद पिछले एक महीने 25 मई से स्विट्जरलैंड में ट्रेनिंग कर रहे थे और अब अपनी पूरी फिटनेस को भी हासिल कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने पिछले साल हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 84.03 मीटर का थ्रो करने के साथ 8वें स्थान पर खत्म किया था। अब इस बार उनकी कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर वापसी करने पर रहने वाली है। दोहा नीरज के लिए काफी खास भी है जहां उन्होंने मई 2025 में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया था। दोहा डायमंड लीग यह इवेंट पहले 8 मई को आयोजित किया जाना था लेकिन वेस्ट-एशिया में चल रहे तनाव के चलते इसे 19 जून को कराने का फैसला लिया गया। नीरज के साथ दोहा डायमंड लीग में कुल 9 एथलीट हैं जहां उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती 24 साल के श्रीलंकाई एथलीट रुमेश थारंगा पाथिराजे रहने वाले हैं, जिन्होंने 4 जून को रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का थ्रो कर चर्चा में आ गए थे।
कब-कहां और कितने बजे देखें दोहा डायमंड लीग
दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के जैवलीन थ्रो इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 11:14 पर होगी। इस इवेंट के लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात की जाए तो टीवी पर इसका प्रसारण नहीं होगा। वहीं दोहा डायमंड लीग की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Wanda Diamond League के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर की जाएगी जहां पर फैंस आसानी से फ्री में नीरज चोपड़ा को एक्शन में देख सकते हैं।
3 दिन का समय, वरना… बांका में 21 प्राइवेट स्कूलों पर लटकी तलवार; विभाग ने दिया अल्टीमेटम
बांका। शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) की प्रस्वीकृति के बिना ही जिला में 21 प्राइवेट स्कूलों का संचालन हो रहा है। इन विद्यालयों ने पूर्व में ही आवेदन कर यू डाइस प्राप्त कर लिया है, लेकिन विभाग की प्रस्वीकृति के बिना भी पिछले कई सालों से विद्यालय का संचालन कर रहे हैं।
बिना सक्षम प्राधिकार से प्रस्वीकृति का प्रमाण पत्र प्राप्त किए विद्यालय का संचालन शिक्षा अधिकार कानून का उल्लंघन है। ऐसे विद्यालयों का यू-डाइस कोड रद करने के साथ ही शिक्षा विभाग इनसे जुर्माना भी वसूल करेगी।
फिलहाल, समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ राज कुमार राजू ने पत्र जारी कर इन सभी विद्यालयों को तीन दिनों के अंदर प्रस्वीकृति के लिए ई-संबंधन पोर्टल पर आवेदन करने को कहा है। ऑनलाइन आवेदन में विद्यालय को अपना सारा अभिलेख भी ऑनलाइन ही अपलोड करना है।
बिहार के नालंदा में स्लीपर बस में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, दंपती की मौत; 10 यात्री गंभीर
(नालंदा)। मजदूरी कर घर लौटने की खुशी महज दो किलोमीटर पहले ही मातम में बदल गई। बुधवार को गिरियक थाना क्षेत्र के शंभू शरण मंदिर के समीप मजदूरों से भरी एक स्लीपर बस अचानक मौत का जाल बन गई, जब उसमें तेज करंट दौड़ गया।
इस दर्दनाक हादसे में घोषरावा गांव निवासी रूदल मांझी (50) और उनकी पत्नी फूलो देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
साइकिल का हैंडल हाईटेंशन तार से टकराया, बस में फैला करंट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में सवार सभी मजदूर बेतिया के नरकटियागंज प्रखंड स्थित चौतरवा गांव के ईंट भट्टे से काम कर अपने गांव घोषरावा लौट रहे थे।
घर से महज दो किलोमीटर पहले पावापुरी-घोषरावा मुख्य मार्ग पर शंभू शरण मंदिर के पास यह हादसा हो गया।
बताया जाता है कि सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार काफी नीचे झूल रही थी।
इसी दौरान बस की छत पर रखी साइकिल का हैंडल तार से टकरा गया। संपर्क होते ही पूरी बस में तेज करंट दौड़ गया और कुछ ही पलों में चीख-पुकार मच गई।
जान बचाने के लिए चलती बस से कूदे यात्री
अचानक हुए इस हादसे से बस में अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई यात्री चलती बस से ही कूद पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस के अंदर फंसे कई लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

