Thursday, July 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 22

अब AI के हवाले सबरीमाला मंदिर की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन के साथ मिनटों में मिल जाएंगे खोए हुए लोग; जानें क्या है नया प्लान

0

सबरीमाला मंदिर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की कमान अब AI संभालेगा। AI पहल ‘विज़न सबरीमाला’ प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे केरल हाई कोर्ट ने भी मंजूरी दे दी है।
तिरुवनंतपुरम: विश्व प्रसिद्ध सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर में आगामी तीर्थयात्रा सीजन से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को हाई-टेक करने की तैयारी चल रही है। त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) मंदिर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित एक आधुनिक ‘पिल्ग्रिम मैनेजमेंट सिस्टम’ लागू करने पर विचार कर रहा है।
TDB के अध्यक्ष के. जयकुमार ने देश भर के विशेषज्ञों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह AI पहल ‘विज़न सबरीमाला’ प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे पहले ही केरल हाई कोर्ट के सामने रखा जा चुका है और कोर्ट ने इसे मंज़ूरी भी दे दी है।

कैसे काम करेगा AI-बेस्ड सिस्टम?
बैठक में शामिल ADGP मनोज अब्राहम ने इस तकनीक की बारीकियों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म कई आधुनिक तकनीकों का एक मिश्रण होगा:-

हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे, इन्फ्रारेड सेंसर, ड्रोन और जीपीएस मैपिंग के जरिए तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नज़र रखी जाएगी। सिस्टम भीड़ बढ़ने से पहले ही उसकी भविष्यवाणी कर देगा।
यदि रास्ते में कहीं भी जाम या भारी भीड़ की स्थिति बनने वाली होगी, तो AI सिस्टम अधिकारियों को तुरंत अलर्ट और जरूरी कदम उठाने के सुझाव भेजेगा। भारी बारिश या बिजली गिरने जैसी आपातकालीन स्थितियों में भी यह मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा।
जैसे गूगल मैप्स वाहन चालकों को रास्ता दिखाता है, वैसे ही यह सिस्टम श्रद्धालुओं को लाइव अपडेट देगा कि किस रास्ते पर कितनी भीड़ है और उन्हें दर्शन के लिए कितना इंतजार करना पड़ सकता है।
इस तकनीक के आने से हर साल भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती पर निर्भरता कम होगी और हर सीजन में अधिकारियों के बदलने के बावजूद भीड़ प्रबंधन का तरीका एक समान बना रहेगा।
लापता लोगों को मिनटों में ढूंढेगा ‘फेशियल रिकग्निशन’
पठानमथिट्टा जिला पुलिस प्रमुख आर. आनंद ने बताया कि सुरक्षा और लापता लोगों की तलाश के लिए ‘फेशियल रिकग्निशन’ का इस्तेमाल किया जाएगा। भीड़भाड़ में यदि कोई बच्चा या बुजुर्ग लापता हो जाता है, तो उसकी तस्वीर को इस कैमरा नेटवर्क में अपलोड करते ही उसे कुछ ही मिनटों में ट्रैक कर लिया जाएगा। इसके अलावा, यह तकनीक संदिग्धों की पहचान करने में भी पुलिस की मदद करेगी।

अगस्त तक पूरी होगी शुरुआती प्रक्रिया
TDB अध्यक्ष जयकुमार के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए पुलिस विभाग के साथ अंतिम दौर की चर्चा चल रही है। जल्द ही इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल या एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड का लक्ष्य अगस्त महीने तक सभी प्रारंभिक और तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा कर काम आवंटित करना है, ताकि इस सीजन में इसे जमीन पर उतारा जा सके।

‘क्लीन सबरीमला, ग्रीन सबरीमला’ पर भी जोर
‘विज़न सबरीमला’ के तहत सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर भी बड़ा फोकस है। सुचित्व मिशन के सहयोग से नए नियम बनाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर और रास्तों में लगने वाली दुकानों और होटलों के टेंडर में ही कचरा प्रबंधन की शर्तों को अनिवार्य रूप से जोड़ा जाएगा। पूरे तीर्थ स्थल को प्लास्टिक-मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल बनाने का लक्ष्य है।

पड़ोसी राज्यों में चलेगा जागरूकता अभियान
जयकुमार ने बताया कि सबरीमला आने वाले लगभग 75 प्रतिशत श्रद्धालु आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु से आते हैं। इसलिए, पर्यावरण की रक्षा और यात्रा के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए इन राज्यों में उनकी स्थानीय भाषाओं में सोशल मीडिया, पत्रिकाओं और अन्य माध्यमों से एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंद में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ठोका सबसे तेज अर्धशतक, 20 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

0

इंडिया ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में इतिहास रच दिया। 15 साल के युवा बल्लेबाज ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
जिस खिलाड़ी पर पिछले कुछ दिनों से सवाल उठ रहे थे, उसी ने फाइनल के सबसे बड़े मंच पर ऐसा धमाका किया कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया। इंडिया ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। दांबुला के रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला वैभव सूर्यवंशी के सामने पूरी तरह गलत साबित हुआ।
पारी की पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने मोहम्मद शिराज की गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात कर दी।

20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त
महज 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी पारी का पांचवां छक्का लगाकर 50 रन पूरे किए और इसी के साथ लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने लगभग 20 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि वैभव इस सीरीज में लगातार संघर्ष कर रहे थे। इसके अलावा कुछ दिन पहले श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ हुई तीखी नोकझोंक भी चर्चा का विषय बनी थी। ऐसे में फाइनल में उनका प्रदर्शन हर किसी की नजर में था। हालांकि, वैभव ने आलोचनाओं का जवाब बल्ले से दिया और दिखा दिया कि बड़े मैचों में दबाव को अवसर में कैसे बदला जाता है। उनकी विस्फोटक पारी ने इंडिया ए को शानदार शुरुआत दिलाई और फाइनल का पूरा माहौल बदलकर रख दिया। वैभव तूफानी अर्धशतक जड़ने के कुछ देर बाद ही अपने शतक के करीब पहुंच गए, लेकिन सिर्फ 6 रन पहले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। वैभव ने 29 गेंदों पर 10 चौके और 8 छक्कों की बदौलत 94 रनों की तूफानी पारी खेली।

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज
11 – वैभव सूर्यवंशी, इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए, दांबुला (2026)
12 – कौशल्या वीररत्ने, रागामा क्रिकेट क्लब बनाम कुरुनेगाला यूथ क्रिकेट क्लब, थर्स्टन कॉलेज ग्राउंड, कोलंबो (2005/06)
13 – थिसारा परेरा, श्रीलंका आर्मी स्पोर्ट्स क्लब बनाम ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब, आर्मी ग्राउंड, पनागोडा (2020/21)
14 – रोरी क्लेनवेल्ट, वेस्टर्न प्रोविंस बनाम क्वाज़ुलु-नताल, सहारा स्टेडियम किंग्समीड, डरबन (2010/11)
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर

श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगथास मथुलन।

राजस्थान की सड़कों पर उतरीं इलेक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने 47 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0

केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान के 8 जिलों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त भी 475 ई-बसें स्वीकृत हुई हैं। इस प्रकार राजस्‍थान को कुल 1150 ई बसें मिलेंगी।
राजस्थान में शनिवार को शहरी परिवहन सेवा में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर के लिए 29 और भीलवाड़ा के लिए 18 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत यहां जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज (JCTSL) की 29 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भीलवाड़ा में भी 18 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की।
पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 8 जिलों को मिलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बसों के संचालन से स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम ई-बस सेवा योजना में राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर तथा अजमेर का चयन हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा इन 8 जिलों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त भी 475 ई-बसें स्वीकृत हुई हैं। इस प्रकार राजस्‍थान को कुल 1150 ई बसें मिलेंगी।

दीपावली तक 675 ई-बसों का किया जाएगा संचालन
पहले चरण में दीपावली तक 675 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये बसें विशेष रूप से दिव्‍यांगों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती यात्रा का माध्यम बनेंगी। साथ ही, इन बसों में सीसीटीवी कैमरे होंगे, जिनसे महिलाओं की सुरक्षा स‍ुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 555 ई-बसें शहरी परिवहन के लिए और 50 डबल डेकर ई-बस पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराएगी। इसके लिए तेज गति से काम किया जा रहा है। यह कदम विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगा।

सिर्फ योग सिखा कर हर महीने कर सकते हैं मोटी कमाई, चेक करें कैलकुलेशन

0

एक योग टीचर सिर्फ योग सिखा कर ही हर महीने 20,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये या इससे भी ज्यादा कमा सकता है।
दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को जन्म देने वाला भारत अब इसे दुनिया के कोने-कोने में लेकर पहुंच चुका है। योग सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि ये हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। योग की खूबियों को समझते हुए दुनियाभर में बड़े पैमाने पर योग को अपनाया जा रहा है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी योग टीचर की भारी डिमांड है। अगर आपने योग में सर्टिफिकेशन और क्वालिफिकेशन हासिल कर रखा है तो आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं।

सिर्फ योग सिखा कर 2 लाख रुपये तक कमा सकते हैं योग टीचर
एक योग टीचर सिर्फ योग सिखा कर ही हर महीने 20,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये या इससे भी ज्यादा कमा सकता है। योग से होने वाली कमाई आपके सिखाने के तरीके, अनुभव और क्लाइंट्स की संख्या पर निर्भर करती है। अगर आप किसी जिम या योग सेंटरों में पार्ट टाइम या फुल टाइम योग सिखाते हैं तो आप इससे महीने के 15,000 रुपये लेकर 50,000 रुपये तक कमा सकते हैं।

पर्सनल या होम क्लास
कई अमीर लोग, जो योग क्लास में नहीं जाना चाहते और घर पर ही योग करना पसंद करते हैं, ऐसे लोग आपको हर महीने 5,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक दे सकते हैं। इस तरीके से अगर आपके पास सिर्फ 5 क्लाइंट भी हैं तो आप महीने के 25,000 रुपये से लेकर 75,000 रुपये तक कमा सकते हैं।

ऑनलाइन क्लास
डिजिटल हो रही दुनिया में योग की ऑनलाइन क्लास की भी अच्छी-खासी डिमांड है। अगर आप 20 लोगों की ऑनलाइन क्लास को भी योग सिखाते हैं तो आप कुछ ही घंटे के सेशन से हर महीने 20,000 रुपये तक कमा सकते हैं।

कॉर्पोरेट योग क्लास
कई बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग टीचर हायर करती हैं। ये कंपनियां योग टीचर को कुछ ही घंटों के सेशन के लिए 20,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक की पेमेंट करती हैं।

मोटी कमाई के लिए योग्यता जरूरी
योग से मोटी कमाई करने के लिए आपके पास किसी अच्छे संस्थान की डिग्री, डिप्लोमा या योग टीचर का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अगर आपके पास ये चीजें नहीं हैं तो योग से अच्छी कमाई करना काफी मुश्किल हो जाता है। आप इसके लिए मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, कैवल्यधाम या आयुष मंत्रालय के साथ संपर्क कर सकते हैं।

PM मोदी ने नौसेना को 3 युद्धपोत सौंपे, कहा- ‘जितना मजबूत समुद्री सामर्थ्य, उतना ज्यादा आर्थिक-रणनीतिक प्रभाव, भारत खुद को तैयार कर रहा’

0

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले कुछ सालों में 40 से ज्यादा ऐसे वॉरशिप और सबमरीन भारतीय नौसेना का हिस्सा बने हैं, जिन्हें भारत में ही बनाया गया है। भारत समुद्री सामर्थ्य मजबूत करने के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

पीएम मोदी ने रविवार को भारतीय नौसेना को तीन नए युद्धपोत सौंपे। प्रधानमंत्री ने स्वदेश निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरि’, सर्वेक्षण पोत ‘संशोधक’ और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अग्रय’ को नौसेना में शामिल किया। मोदी ने कोलकाता में नौसेना के तीन पोतों को सेवा में शामिल करने के बाद कहा कि समुद्री ताकत के बिना कोई भी देश बड़ी शक्ति नहीं बन सकता। पीएम ने कहा कि विकास, सुरक्षा और समृद्धि समुद्रों से जुड़ी हैं। मजबूत समुद्री क्षमताएं किसी देश के आर्थिक और रणनीतिक प्रभाव के लिए निर्णायक कारक हैं। भारत इसे अच्छी तरह समझता है और इसके लिए तैयारी कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने कुछ वर्ष पहले विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल कर अपनी समुद्री क्षमताओं का प्रदर्शन किया था। अब तीन नए युद्धपोत नौसेना का हिस्सा बने हैं और तीनों का निर्माण भारत में ही हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में केवल खरीदार देश बनकर नहीं रहना चाहता। हमारे सशस्त्र बल दुनिया के लिए महज एक बाजार नहीं बने रह सकते। ऐसे में लगातार देश के अंदर मिसाइल और युद्धपोत का निर्माण किया जा रहा है।

45 बड़े नेवल प्लेटफॉर्म बन रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत मेकर बनना चाहता है और जिस दिन हम मेकर बन जाएंगे, हम डिसीजन-मेकर भी बन जाएंगे। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हाल के सालों में, 40 से ज्यादा मेड-इन-इंडिया वॉरशिप और सबमरीन नेवी में शामिल हुए हैं। इसका मतलब है कि इंडियन नेवी लगभग हर कुछ हफ्तों में एक नई ताकत हासिल कर रही है। अभी, 45 बड़े नेवल प्लेटफॉर्म बन रहे हैं। यह सिर्फ एक नंबर नहीं है। यह भारत की इंडस्ट्रियल कैपेसिटी का सबूत है। यह भारत के भविष्य की निशानी है। भारत के मैरीटाइम सेक्टर में आने वाले सालों में लाखों नई नौकरियां पैदा करने की क्षमता है। इसीलिए हम मैरीटाइम सेक्टर को सिर्फ एक अलग सेक्टर नहीं मानते। हम इसे एक डेवलप्ड भारत के एम्प्लॉयमेंट इंजन के तौर पर देखते हैं। एक मॉडर्न शिप के लिए सैकड़ों टन स्टील, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी और हजारों कंपोनेंट की जरूरत होती है, और इन सबके पीछे हजारों कंपनियां काम करती हैं। इसका मतलब है कि हजारों युवाओं को नौकरी मिलती है।”

भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता की यात्रा

पीएम ने कहा कि आईएनएस विक्रांत से लेकर आज तक की यात्रा केवल नए युद्धपोतों की यात्रा नहीं है। यह भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता की यात्रा है। आज आईएनएस अग्रय, आईएनएस दूनागिरी और आईएनएस संशोधक उसी यात्रा को नई गति दे रहे हैं। आज 21 जून को वर्ल्ड हाइड्रोग्राफी डे के रूप में भी मनाया जाता है। और यह बहुत ही अद्भुत संयोग है कि आज के दिन हमने भारत का सबसे एडवांस हाइड्रोग्राफी जहाज “INS संशोधक” कमीशन किया है।

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के 1.35 करोड़ के हीरे के झुमके चोरी, दर्ज कराई FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

0

अनिल कपूर की बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर का करोड़ों का नुकसान हो गया है। रिया कपूर के हीरे के झुमके चोरी हो गए हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस में दर्ज कराई है। इन झुमकों की कीमत 1 करोड़ 35 लाख बताई जा रही है।

अनिल कपूर की बेटी और रिया कपूर के लिए एक फैशन इवेंट तब मुश्किल का सबब बन गया, जब उनके हीरे जड़े ईयररिंग्स चोरी हो गए। रिया कपूर खुद भी फिल्ममेकर और स्टाइलिस्ट हैं और अक्सर फैशन इवेंट्स में हिस्सा लेती रहती हैं। ऐसे ही एक फैशन इवेंट के लिए जाते समय उनके महंगे झुमके गायब हो गए, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, ये बैग रिया की मेकअप आर्टिस्ट के हैंडबैग से गायब हुए हैं। ये तब हुआ जब वह न्यूयॉर्क फैशन वीक के लिए जा रही थीं। इसी दौरान उनकी मेकअप आर्टिस्ट के बैग से 1.35 करोड़ के हीरे-जड़े ईयररिंग्स गायब हो गए। उन्होंने ये झुमके मुंबई के मेहता और गोयंका ज्वोलर्स से किराए पर लिए थे। अब उन्होंने मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

यूएस ट्रिप के दौरान हुआ नुकसान

पीटीआई के अनुसार, रिया कपूर को न्यूयॉर्क में मेट गाला फैशन इवेंट के लिए आमंत्रित किया गया था। रिया के साथ उनकी पूरी टीम भी मेट गाला के लिए जा रही थी। इस इवेंट के लिए उन्होंने मुंबई के एक ज्वेलर से किराए पर महंगे ईयररिंग्स लिए थे, जो वह साथ में लेकर जा रही थीं। ये ईयररिंग्स उन्होंने दो अलग-अलग बॉक्स में पैक करके अपनी मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह के बैग में रखी थी, जिसके साथ वह करीब 7 सालों से काम कर रही हैं। जो बाद में गायब हो गए।

बैग से गायब हुए 1.35 करोड़ के झुमके

अपनी पूरी टीम के साथ रिया कपूर ने 27 अप्रैल रात 10.25 बजे मुंबई से अमीरात फ्लाइट्स से उड़ान भरी और पहले दुबई पहुंचीं और यहां से न्यूयॉर्क के कैनेडी एयरपोर्ट पहुंचीं। रिया और उनकी टीम 28 अप्रैल की शाम 5.30 बजे न्यूयॉर्क पहुंचीं और फिर सभी होटल पियर के अपने-अपने कमरे में चले गए। लेकिन, कमरे में जब सवलीन ने टीम की एक अन्य सदस्य शिरीन को ईयररिंग्स देने के लिए बॉक्स खोला तो दोनों ही बॉक्स खाली थे। खाली डिब्बे देखने के बाद सवलीन और रिया सहित सभी हैरान रह गए।

मुंबई लौटकर दर्ज कराई एफआईआर

मेहता ज्वेलर्स से किराए पर लिए गए पन्ना स्टोन डायमंड ईयररिंग्स की कीमत 66 लाख और गोयंका ज्वेलर्स से लिए जाम्बियन स्टोन वाले ईयरिंग्स की कीमत 69 लाख रुपए थी, जो सवलीन के बैग से गायब हो गए। इसके बाद रिया ने मुंबई लौटकर सहार पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब एयरपोर्ट से लेकर होटल तक की पूरी टाइमलाइन चेक कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही कि चोरी कहां हुई मुंबई एयरपोर्ट, फ्लाइट या फिर न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद।

भारत की पारी का धमाकेदार आगाज, वैभव सूर्यवंशी ने ठोका अर्धशतक

0

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है और अब खिताब के लिए भारत ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने-सामने हैं। दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। फाइनल मैच में रोमांच की पूरी उम्मीद है, क्योंकि टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमों ने एक-दूसरे को एक-एक बार मात दी है। ऐसे में खिताबी मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलने जा रही है।

इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर

श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगथास मथुलन

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे माने जा रहे वैभव के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है और अब फाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। वैभव पिछले सप्ताह श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद भी सुर्खियों में आ गए थे। उस मैच में इंडिया ए को सुपर ओवर में नाटकीय हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले के खत्म होते ही वैभव और श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलमबागे के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस नोकझोंक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी पर सिर्फ उनके बल्ले के प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि मैदान पर उनके व्यवहार पर भी सबकी नजर रहेगी।

दूसरी ओर, श्रीलंका ए की टीम भी आत्मविश्वास से भरी हुई है। सुपर ओवर में मिली पिछली जीत ने उन्हें मनोवैज्ञानिक बढ़त दी है और वे उसी लय को बरकरार रखते हुए खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। फिलहाल फाइनल मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण वैभव सूर्यवंशी ही हैं। युवा बल्लेबाज के पास आलोचनाओं का जवाब बल्ले से देने और इंडिया ए को चैंपियन बनाने का सुनहरा मौका है। ऐसे में दांबुला में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी की जंग नहीं, बल्कि वैभव के लिए खुद को साबित करने की भी परीक्षा साबित हो सकता है।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है ‘योग’, CM मोहन यादव ने बताया योग का महत्व

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मंगलकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने योग को स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला बताया। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

“समत्वं योग उच्यते” अर्थात् संतुलन ही योग है… श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण का यह संदेश जहां समूचे विश्व को संतुलित करने का सूत्र है, वहीं महर्षि पतंजलि ने पतंजलि योग सूत्र में “योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः”के माध्यम से मानव जीवन को स्वस्थ और निरोग रहने का मार्ग प्रदान किया है। भारत की यही सनातन योग परंपरा विश्व को शरीर, मन और आत्मा के स्तर पर संतुलित और समृद्ध बनाने का आधार है। सदियों पूर्व ऋषि-मुनियों द्वारा विकसित जीवन पद्धति आज सम्पूर्ण विश्व के लिए सुख, शांति और संतुलन का मार्ग है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि योग विश्व मानवता के कल्याण का माध्यम बन गया है।

190 से अधिक देशों ने अपनाया योग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की गई। यह निर्णय भारतीय संस्कृति और जीवन-दर्शन के प्रति विश्व समुदाय के सम्मान का प्रतीक है। दुनियाभर के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। यह भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक नेतृत्व का प्रमाण है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिये योग” रखी गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्यप्रदेश की पावन धरती पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उनका आगमन मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह सुखद संयोग है कि योग के वैश्विक आंदोलन में मध्यप्रदेश को विशेष भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

जन-जन तक योग पहुंचाने का प्रयास

प्रसन्नता का विषय है कि मध्यप्रदेश सरकार ने योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए हैं। स्वस्थ नागरिक विकसित और समृद्ध राष्ट्र का आधार है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए “घर-घर योग – हर व्यक्ति निरोग” अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश में 800 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों तथा विभिन्न चिकित्सालयों में नियमित योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा छोटे-छोटे समूहों में भी नागरिकों को योगाभ्यास करवाया जा रहा है। योग-सखी और योग-दूत गांव-गांव और शहर-मोहल्लों तक योग का संदेश पहुंचा रहे हैं।

मालवांचल यूनिवर्सिटी में बनाया विश्व रिकॉर्ड

प्रदेश में 12 मई से आरंभ हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन “हर घर योग अभियान” से जनभागीदारी का नया अध्याय लिख रहा है। इसी क्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन योग सत्रों का लाभ प्रदेश के लोगों को प्राप्त हो रहा है। हम सभी के लिए गौरव की बात है कि विगत दिनों इंदौर स्थित मालवांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित योग महोत्सव में 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सामूहिक योग कर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। योग “वन अर्थ-वन हेल्थ” विचार को व्यवहार में उतारने का माध्यम है जो हमें स्वयं, समाज और प्रकृति से जोड़ता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ जीवन को संतुलित, सार्थक और उत्कृष्ट बनाता है।

पर्यावरण-संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ा योग

मध्यप्रदेश सरकार ने योग को पर्यावरण-संरक्षण और जनकल्याण से भी जोड़ा है। विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष जन-अभियान संचालित किया जा रहा है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से पर्यावरण-संरक्षण और योग से स्वास्थ्य संरक्षण पर कार्य किया जा रहा है। प्रकृति और मानव स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। योग हमें प्रकृति संग सह-अस्तित्व का जीवन जीने की प्रेरणा देता है। यही भारतीय जीवन-दर्शन का मूल तत्व भी है। मध्यप्रदेश सरकार आयुष चिकित्सा, योग वेलनेस सेंटर, आरोग्य मंदिरों तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से योग को जनांदोलन बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक योग से लाभ प्राप्त करे और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाए।

मध्यप्रदेश में वैश्विक सम्मेलन का होगा आयोजन

मुझे यह बताते हुए हर्ष है कि मध्यप्रदेश में जनवरी 2027 में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य और एक चेतनाः समग्र कल्याण के लिए योग” विषय पर वैश्विक सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश, भारत की सभ्यतागत चेतना का वैश्विक प्रतिनिधित्व करेगा। आज जब दुनिया तनाव, अवसाद, जीवनशैली जनित रोगों और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में योग मानवता के लिए बड़ा संबल है। ऐसे यह स्वस्थ शरीर, शांत मन और सुखी जीवन का आधार है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का संकल्प है। यह भारत की उस प्राचीन चेतना का उत्सव है, जिसने सदियों से मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। हमें गर्व है कि आज पूरी दुनिया योग को अपनाकर भारत के इस अमूल्य ज्ञान का लाभ प्राप्त कर रही है।

योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

मैं, प्रदेश के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजन, विद्यार्थियों, शासकीय सेवकों और सामाजिक संगठनों से आग्रह करता हूं कि वे योग गतिविधियों से जुड़ें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। आइए, हम सभी मिलकर योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। अपने परिवार और समाज को इससे जोड़ें तथा स्वस्थ मध्यप्रदेश, विकसित भारत और समृद्ध विश्व के निर्माण में सहभागी बनें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं।

‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन, इसे जिंदगी का हिस्सा बनाएं’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

0

पीएम मोदी ने कोलकाता के रेड रोड से योग दिवस समारोह की अगुवाई की। इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि योग को किसी एक उम्र के लोगों या एक दिन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इसे जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के रेड रोड में योग किया। उन्होंने यहां से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने में देश की अगुवाई की। यहां हजारों लोग उनके साथ सुबह योग करने में शामिल हुए। कॉमन योग प्रोटोकॉल सेशन में हिस्सा लेते हुए, मोदी ने हजारों योग करने वालों के साथ इस मशहूर जगह पर योग किया, जिसके एक तरफ भारतीय सेना का पूर्वी कमांड हेडक्वार्टर और दूसरी तरफ बड़ा मैदान था।

2015 में हुई थी इंटरनेशनल योगा डे की शुरुआत

2015 में इंटरनेशनल योगा डे की शुरुआत हुई थी। इस साल यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 21 जून को योगा डे मनाने का भारत का प्रस्ताव स्वीकार किया था। इसके बाद से पीएम मोदी ने नई दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूर, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम समेत कई जगहों से सेलिब्रेशन को लीड किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 2,500 जगहों पर योग दिवस समारोह की योजना बनाई गई है, जिसमें 210 से ज्यादा भारतीय मिशन और पोस्ट हिस्सा लेंगे, जो स्वास्थ्य, सद्भाव और सामूहिक भलाई के लिए एक वैश्विक आंदोलन के रूप में योग की स्थिति की पुष्टि करता है।

योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन गया है, जो अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोगों को एक साथ लाता है। कोलकाता में 12वें इंटरनेशनल योग दिवस के सेलिब्रेशन में बोलते हुए, मोदी ने कहा कि 21 जून, जो धरती का सबसे लंबा दिन होता है, अब दुनिया भर में योग दिवस के तौर पर पहचाना जाता है। उन्होंने कहा, “21 जून, जो धरती का सबसे लंबा दिन होता है, अब योग की वजह से सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन दिवस बन गया है। योग लोगों को एक साथ लाता है। मैं इस मौके पर दुनिया के लोगों को बधाई देता हूं।”

योग से जीवन बेहतर होता है- पीएम मोदी

पीएम ने कोलकाता के लोगों को ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल को लगन से आगे बढ़ाने के लिए भी बधाई दी। इस साल के इंटरनेशनल योग दिवस की थीम, पर पीएम मोदी ने कहा कि यह पुरानी प्रैक्टिस शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सेहत और एक्टिव एजिंग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है, जिससे जीवन की क्वालिटी बेहतर होती है। उन्होंने कहा, “योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह किसी एज ग्रुप तक सीमित नहीं है। यह इंसानी जज्बे का इजहार है।” हेल्दी एजिंग के महत्व पर जोर देते हुए, मोदी ने कहा कि यह पक्का करने की कोशिश की जानी चाहिए कि बढ़ती उम्र इंसानी पोटेंशियल को कम न करे।

योग को जिंदगी का हिस्सा बनाएं- पीएम मोदी

पीएम ने कहा, “जब हम हेल्दी एजिंग के लिए योग की बात करते हैं, तो हम यह पक्का करने के लिए काम कर सकते हैं कि उम्र इंसानी पोटेंशियल को कम न करे।” उन्होंने आगे कहा, “हमारा टारगेट 40 की उम्र में 20 की उम्र के मुकाबले ज्यादा फ्लेक्सिबल होना है। हमारा टारगेट 50 की उम्र में 30 की उम्र के मुकाबले ज्यादा एनर्जेटिक होना है।” पीएम ने यह भी कहा कि लोगों को योग को सिर्फ खास मौकों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए, और इसे लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए

सुप्रिया सुले की बेटी के संगीत में शाहरुख खान का जलवा, ‘कोई मिल गया’ पर किया धांसू डांस, इंटरनेट पर छाया वीडियो

0

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी शनिवार, 20 जून 2026 को बिजनेसमैन सारंग लखानी से हो रही है। सोशल मीडिया पर उनके संगीत समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। किंग खान को फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के अपने सुपरहिट गाने ‘कोई मिल गया’ पर डांस करते देखा गया। इस वीडियो को सिंगर राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो संगीत समारोह में परफॉर्म भी कर रहे थे।

शाहरुख खान ने रेवती सुले के संगीत की बढ़ाई रौनक

राहुल वैद्य ने सुपरस्टार शाहरुख खान का यह डांस वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन लिखा, ‘कल रात किंग खान ने हमारे स्टेज की शोभा बढ़ाई! रेवती और सारंग के लिए क्या शानदार रात थी।’ शाहरुख खान का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो से इतना तो साफ हो गया है कि किंग खान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों का दिल जीतना जानते हैं। दूल्हा-दुल्हन के प्रति उनके प्यारे अंदाज ने भी सबका ध्यान खींचा है। वीडियो में आगे देखने को मिलेगा कि शाहरुख खान सिंगर राहुल वैद्य को भी गले लगाते हैं और उनके साथ भी कुछ स्टेप करते हैं।

रेवती सुले कौन हैं?

रेवती सुले NCP (SP) नेता सुप्रिया सुले और बिजनेसमैन सदानंद सुले की बेटी हैं। वह मशहूर पवार परिवार से भी जुड़ी हैं और दिग्गज नेता शरद पवार की पोती हैं। मजबूत राजनीतिक बैकग्राउंड होने के बावजूद, वह ज्यादातर सार्वजनिक राजनीतिक जीवन से दूर ही रही हैं।

शाहरुख खान की आने वाली फिल्में

बॉलीवुड के किंग खान की बात करें तो वह अभी ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अरशद वारसी, अभय वर्मा और अनिल कपूर जैसे कई कलाकार हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होने वाली है।