Monday, April 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 149

भोजपुर में युवती से शादी का झांसा, 5 लाख लेकर छोड़ने का आरोप – न्याय की तलाश में दर-दर भटक रही पीड़िता

0

भोजपुर। करनामेंपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमदतही की रहने वाली युवती छोटू डांसर (पिता: चाही पासवान, ग्राम दही, पोस्ट पसोंडा, थाना भोजपुर) ने स्थानीय युवक नीतीश कुमार यादव (पिता: सिपाही यादव) और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि नीतीश कुमार यादव ने पहले उससे नज़दीकियां बढ़ाईं, दो साल तक साथ रखा और 11 नवंबर 2023 को काली मंदिर में शादी भी की। शादी के बाद भरोसा दिलाया कि वह उसे अपने साथ रखेगा। लेकिन कुछ समय बाद उसने मुंह मोड़ लिया और परिवार के साथ मिलकर 5 लाख रुपये हड़प लिए।

“शादी के बाद भी करता था भगिनी से बातचीत”

छोटू डांसर का आरोप है कि शादी के बाद जब उसने नीतीश को उसकी भगिनी पिंकी कुमारी से लगातार बातचीत करने से रोका, तो मामला बिगड़ गया। इसी को लेकर नीतीश यादव और उसके परिवार ने उससे झगड़ा किया।

धमकी और उत्पीड़न के आरोप

शिकायतकर्ता का कहना है कि नीतीश यादव के भाई रमेश यादव, रितेश यादव, उसकी बहन सोनी कुमारी और मां सोना देवी ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया और कई बार जान से मारने की धमकी भी दी।

छोटू डांसर का कहना है:

“नीतीश ने मुझसे शादी की, पैसे लिए और फिर छोड़ दिया। अब उसका परिवार मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है। मैं दो साल तक उसके साथ रही। अब इंसाफ के लिए भटक रही हूं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही।”

न्याय की गुहार

पीड़िता का कहना है कि उसने कई जगह शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसे डर है कि नीतीश कुमार यादव इसी तरह किसी और लड़की को धोखा देकर पैसे लेकर छोड़ सकता है।

गांव में यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता ने प्रशासन और महिला आयोग से तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की अपील की है।

राजो रामपुर उर्फ बंजरिया में विवाद, पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला

0

राजो रामपुर उर्फ बंजरिया/11 सितम्बर
गाँव राजो रामपुर उर्फ बंजरिया में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार का आरोप है कि गाँव के ही शुभ नामक युवक ने उनके पाले हुए बटेर (पक्षी) पर जबरन कब्ज़ा करने की कोशिश की। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो स्थिति बिगड़ गई और शुभ ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का कहना है कि बचाव के दौरान उनकी जान पर बन आई और दोनों की हालत बिगड़ गई।

पीड़ित परिवार ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की माँग की है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी लोग दारू बेचते हैं और अवैध धंधों में लिप्त है और मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है कि आरोपियों कों सख्त से सख्त सजा दी जाए तथा हमारे परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। भविष्य में मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार वही आप आरोपी लोग होंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

आगरा में ढाबा संचालिका व परिजनों पर हमला, नकदी लूटकर दी जान से मारने की धमकी

0

आगरा/15 सितम्बर।
आगरा के रुनकता स्थित अमरदीप ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट पर खाना खाने आए कुछ युवकों ने पहले बिल चुकाने से इनकार कर दिया और बाद में ढाबा संचालिका व परिजनों पर हमला बोल दिया।

पीड़िता पुष्पा देवी पत्नी राजू, निवासी पनवारी थाना सिकन्दरा, ने सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत को दी तहरीर में बताया कि 11 सितम्बर की रात करीब 11 बजे अमन, प्रांशु और करनवीर नामक तीन युवक नशे की हालत में ढाबे पर आए और खाना खाने के बाद भुगतान करने से मना कर गाली-गलौज करते हुए चले गए।

अगले दिन सुबह वही तीनों युवक करीब 15 अन्य लोगों को साथ लेकर ढाबे पर पहुंचे और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान ढाबे पर मौजूद महिलाओं, परिजनों और कारीगरों से मारपीट की गई। मारपीट में एक कारीगर के सिर में गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी लगभग 4 से 5 हजार रुपये नगद गल्ले से निकालकर ले गए और जान से मारने व ढाबे में आग लगाने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी पीड़िता ने पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा तथा महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान को भी दी है। पुष्पा देवी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पाकिस्तान के कोच ने इनके सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताया कहां हुई भारी मिस्टेक

0

एशिया कप 2025 में भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने टीम की हार के पीछे की वजहों पर खुलकर बात की। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 127 रन ही बना सकी, जिसके बाद भारत ने यह लक्ष्य मात्र 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत से मिली करारी बाद हेसन ने कहा कि टीम की खराब शुरुआत और बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों के दबाव ने हार की नींव रखी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में हमारी बल्लेबाजी थोड़ी बेकाबू रही। हमें मालूम था कि पिच पर गेंद रुककर आएगी लेकिन हम उस परिस्थिति से वैसे नहीं निपट पाए, जैसे हमें उम्मीद थी। पहले पावरप्ले तक हम मुकाबले में बने रहे, लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और हम दबाव में आ गए।

टीम करेगी कमबैक

हेसन ने आगे कहा कि बड़ी टीमों के खिलाफ ज्यादा मैच खेलने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी अपनी लय खोज रहे हैं, लेकिन उनमें जज्बा है। आने वाले दिनों में हम और मजबूती से वापसी करेंगे।

पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस पर सफाई देते हुए हेसन ने कहा कि यह रणनीति गलत नहीं थी। हाल के कुछ मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है, लेकिन लंबे समय से देखें तो पहले बल्लेबाजी करना भी फायदेमंद रहा है। यहां ओस का असर भी ज्यादा नहीं है। हां, विकेट इस्तेमाल होने के बाद धीमा हो रहा है, लेकिन असलियत यह है कि हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए।

बेहतर रिजल्ट के पास टीम

हेसन ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम अगले मुकाबले में वापसी करेगी। पाकिस्तान 17 सितंबर को UAE के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगा। कोच ने कहा कि भारत ने हमसे बेहतर खेल दिखाया, लेकिन हाल के समय में हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही है। हमारे पास भले ही बड़े नाम न हों, लेकिन जुझारू खिलाड़ी हैं। गेंदबाजी में भी नए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं, जैसे सैम अयूब और सुफियान मुकीम। तो बेहतर रिजल्ट से टीम ज्यादा दूर नहीं हैं। उन्हें यकीन है कि टीम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, श्रीकृष्ण लीला स्थलों पर बनेंगे श्रीकृष्ण पाथेय तीर्थ, नगरीय निकायों में गीता भवन

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारे पूर्वजों ने लोकतंत्र रूपी पौधे की जड़ों को इतनी खूबसूरती से सींचा है कि अब यह विशाल वटवृक्ष बन चुका है। भगवान श्रीकृष्ण सच्चे अर्थों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के पक्षधर थे। उन्होंने अपने राजकाज में लोकतांत्रिक मूल्यों और सभी के विचारों को महत्व दिया। हमारी सरकार भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर ही चल रही है। उनके विचार हमारे लिए अमूल्य पूंजी और हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए मध्यप्रदेश एवं देश में उनकी लीला स्थलों को चिन्हित कर श्रीकृष्ण पाथेय विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव रविवार को पटना (बिहार) में भगवान श्रीकृष्ण के विचारों का जन समरस ‘सांस्कृतिक सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर की बिहार इकाई द्वारा आयोजित नियमित समाज सुधार श्रृंखला में भी सहभागिता की और समाज सुधार की दिशा में अपने विचार व्यक्त किए।

भगवान श्रीकृष्ण यदुकुल के महान गौरव 

मुख्यमंत्री यादव ने सांस्कृतिक सम्मेलन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण यदुकुल के महान गौरव हैं। वे योगीराज थे। सभी ललित कलाओं में निपूण थे। उन्होंने मात्र 11 साल की उम्र में कंस जैसे शक्तिशाली एवं आततायी राजा से युद्ध कर तत्समय लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व को गीता का ज्ञान देने वाले भगवान श्रीकृष्ण के सम्मान में हमारी सरकार मध्यप्रदेश के हर नगरीय निकायों में गीता भवनों का निर्माण करने जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण के गुरु सांदीपनि के नाम पर हम मध्यप्रदेश में 300 से अधिक स्थानों पर सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना कर गुरुकुल शिक्षा पद्धति को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

प्रयागराज का युवक दिल्ली से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

0

प्रयागराज/दिल्ली। प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र का 19 वर्षीय युवक रिंकु कुमार यादव रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार रिंकु बीते 20 अगस्त 2025 से घर नहीं लौटा है। उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवारजन ने अब समाज और पुलिस से मदद की अपील की है।

रिंकु कुमार यादव ग्राम फतेहगंज, पोस्ट कनहेटी, थाना थरवई का रहने वाला है। उसका कद लगभग 5.5 फुट और रंग गोरा बताया गया है। परिजनों के मुताबिक, वह अचानक घर से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

परिवार के सदस्य पिंटु कुमार यादव और सिंटु कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने हर संभावित जगह तलाश की, लेकिन नतीजा शून्य रहा। उनका कहना है कि अगर किसी को रिंकु की जानकारी मिलती है तो बताने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।

लापता युवक की खोज में पुलिस भी जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। लगातार तफ्तीश और लोगों से पूछताछ के बावजूद उसका पता नहीं लग सका।

गांव और इलाके में युवक की गुमशुदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार बेहद परेशान है और हर गुजरते दिन के साथ चिंता बढ़ रही है।

परिजनों ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी को भी रिंकु कुमार यादव दिखाई दे तो तुरंत निम्न नंबरों पर संपर्क करें:
9814673758, 9170855988।

शेखपुरा में 75 बीघा जमीन पर अवैध कब्ज़े का आरोप, पीड़ित ने वंशावली प्रमाण पत्र की मांग रखी

0

शेखपुरा।
जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सनैया भोजड़ीह गाँव के निवासी छोटेलाल महतो ने अपने नाम की लगभग 75 बीघा पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्ज़े का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन व पंचायत प्रतिनिधियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

छोटेलाल महतो का कहना है कि कैलाश महती, अरविंद कुमार, सदीप कुमार, सुभाष कुमार, संतोष भार, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार, रामदेव महतो, भोला महतो, विष्णु महतो, उमेश महतो और सीताराम महतो समेत कई लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लिया है।
धन्नु महतो के पिताजी का नाम है स्वर्गीय बुद्धा महतो है।
पीड़ित ने यह भी बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि कथित जमीन से जुड़े एक परिवार के सदस्य धन्नु महतो की मृत्यु करीब 66 वर्ष पूर्व हो चुकी है। इसके बावजूद कुछ लोग उस जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं।

छोटेलाल महतो ने न्यायालय व पंचायत में वंशावली प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आवेदन भी दिया है। उनके अनुसार इस दस्तावेज़ से यह स्पष्ट हो जाएगा कि जमीन पर उनका ही वैध अधिकार है।

पंचायत सचिव व ग्राम कचहरी कार्यालय ने इस आवेदन को सार्वजनिक सूचना पट पर प्रदर्शित करते हुए सात दिनों के भीतर आमजन से आपत्ति आमंत्रित की है। यदि निर्धारित समय में कोई आपत्ति दर्ज नहीं होती है, तो वंशावली प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि कब्ज़ा कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी पुश्तैनी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

शेखपुरा में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, छोटेलाल महतो ने की दाखिल-खारिज की मांग

जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के भोजडीह गांव निवासी छोटेलाल महतो ने अपने परिवार की खतियानी जमीन के बंटवारे और दाखिल-खारिज की मांग को लेकर अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपा है।

आवेदन में छोटेलाल महतो, द्वारिक महतो और तेतरी देवी (पति स्व. जगरनाथ महतो) ने कहा है कि मौजा देवरा, थाना नं. 146, खाता-180 के तहत उनकी पुश्तैनी जमीन पर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इनमें खसरा संख्या 1048 (4 एकड़ 79 डिसमिल), 1049 (1 एकड़ 30 डिसमिल), 1138 (19 बीघा), 1149 (1 एकड़ 66 डिसमिल) और 1151 (4 एकड़ 65 डिसमिल) शामिल हैं।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी जमीन पर कैलाश महतो, अरविंद्र महतो, संदीप कुमार, सुभाष महतो, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार, भोला महतो, अशोक महतो, विष्णु महतो, साधुशरण महतो, सुरेश महतो, अनिता देवी, नितीश कुमार, उमेश महतो, सुधीर महतो, सीताराम महतो और पप्पू महतो समेत कई लोग अवैध कब्जा किए हुए हैं।

छोटेलाल महतो का कहना है कि खतियान और वंशावली के आधार पर जमीन का बंटवारा होना चाहिए, ताकि अवैध कब्जा समाप्त हो सके और उनका वैध अधिकार सुरक्षित रहे।

उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन का बंटवारा व दाखिल-खारिज किया जाए।

छतरपुर से महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने से सनसनी

0

छतरपुर ज़िले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत संकट मोचन पहाड़िया हुसैनी मस्जिद के पास से एक महिला रहनुमा खातून (उम्र 24 वर्ष) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी साबिर अली (पति) ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे उनकी पत्नी रहनुमा घर से निकली थी और उसके बाद से वापस नहीं लौटी। जब पति ने उन्हें फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ।

घर लौटने पर परिजनों ने बताया कि रहनुमा थोड़ी देर पहले घर से बाहर गई थी। लेकिन जब काफ़ी समय तक कोई सुराग नहीं मिला, तो चिंता और बढ़ गई। इसके बाद घर की तलाशी ली गई तो घर में रखे 80 हज़ार रुपये नकद और कुछ जेवर भी गायब मिले।

परिजनों ने शक जताया है कि रहनुमा अपने पति के भाई मोनू शाह के कहने पर बिना बताए घर छोड़कर गई है।

गुमशुदा महिला का हुलिया

नाम: रहनुमा खातून

पति का नाम: साबिर अली

उम्र: 24 वर्ष

कद: 5 फुट 6 इंच

रंग: साँवला

चेहरा: गोल

पहचान: काले रंग का नकाब पहने हुए थी, साथ ही सफेद रंग का बैग और काला मोबाइल फोन (सिम नंबर 7828411478) ले गई है।

गुमशुदगी की रिपोर्ट

रिपोर्ट नंबर: 0019/2025

जी.डी. नंबर: 072

गुमशुदगी का समय: 27/07/2025, दोपहर 2:30 बजे

स्थान: संकट मोचन पहाड़िया, हुसैनी मस्जिद के पास, थाना सिविल लाइन, छतरपुर

इस घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द रहनुमा का पता लगाए।

फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने दर्ज की डीडीआर

0

इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा पीड़ित परिवार

बास थाना क्षेत्र, हरियाणा / 06 मई 2025

हरियाणा के बास थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में DDR नंबर 18, दिनांक 06.05.2025 दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विक्रम (पुत्र अमरिंदर), उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है। घटना बास थाना से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर घटी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट या हिंसा के कोई निशान नहीं मिले, जिसके चलते मौत को फिलहाल प्राकृतिक कारणों से हुई माना जा रहा है।

लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, इसके बावजूद अब तक कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और पंजाब सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है।

परिजनों ने मुख्यमंत्री पंजाब से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की अपील की है।

कपड़ा खरीदने बाजार निकला किशोर, 7 दिन से लापता – परिजनों की अपील

0

वैशाली
जिले के गुरमिया गांव, थाना करताहा निवासी 17 वर्षीय नीरज कुमार 6 सितंबर 2025 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। परिवारजन व्याकुल हैं और प्रशासन से बेटे की तलाश की गुहार लगा रहे हैं।

परिजनों के मुताबिक, 6 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे नीरज घर से यह कहकर निकले थे कि वह बाजार से कपड़े खरीदने जा रहे हैं। इससे पहले घर में भाइयों के बीच हल्का-फुल्का झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही वह वापस नहीं लौटे।

नीरज के बड़ी बहन के पति सचिन कुमार ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति बिल्कुल सामान्य है और वह अचानक गायब होने जैसा कोई संकेत कभी नहीं देते थे। परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं, जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।

परिजनों ने बताया कि खोजबीन के बाद भी अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। परिजनों ने प्रशासन और आम लोगों से मदद की अपील की है।

जिस किसी को भी नीरज कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले, वह नजदीकी थाने को सूचित करें या फिर दिए गए नंबर 8871022710 पर संपर्क करें।

परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि नीरज कुमार का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।