Monday, April 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 147

पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर मुकेश अंबानी ने दी बधाई, ‘अवतार पुरुष’ बताया, जानें और क्या कहा?

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री की कड़ी मेहनत की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैंने कभी ऐसा नेता नहीं देखा जिसने भारत और उसके लोगों के बेहतर भविष्य के लिए इतनी मेहनत की हो।रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। अंबानी ने पीएम मोदी को अवतार पुरुष भी बताया। उन्होंने मोदी के दशकों लंबे समर्पण, प्रेरणादायक नेतृत्व और भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने के उनके दृष्टिकोण की जमकर तारीफ की। एक विशेष वीडियो संदेश में अंबानी ने कहा कि यह दिन पूरे 1.45 अरब भारतीयों के लिए एक उत्सव का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज 1.45 अरब भारतीयों के लिए एक खास दिन है क्योंकि यह हमारे आदरणीय और प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का 75वां जन्मदिन है।जीवित शारदा शतं परम अर्धनीय नरेंद्र भाई
अपने संदेश में उन्होंने संस्कृत में भी भाव व्यक्त किए और कहा कि ‘जीवित शारदा शतं परम अर्धनीय नरेंद्र भाई’, जो प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनका गहरा सम्मान दर्शाता है। मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि यह कोई संयोग नहीं है कि मोदी जी का अमृत महोत्सव भारत के अमृत काल में पड़ रहा है। मेरी यह हार्दिक इच्छा है कि मोदी जी भारत की सेवा तब तक करते रहें जब तक देश 100 वर्ष का न हो जाए।

एक अवतार पुरुष के रूप में हैं पीएम मोदी
मुकेश अंबानी ने यह भी कहा कि “भगवान ने मोदी जी को एक अवतार पुरुष के रूप में भेजा है, जो हमारी मातृभूमि को पृथ्वी पर सबसे महान राष्ट्र बनाने के लिए नेतृत्व करेंगे।” रिलायंस के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की कड़ी मेहनत की भी प्रशंसा की और कहा कि मैंने कभी ऐसा नेता नहीं देखा जिसने भारत और उसके लोगों के बेहतर भविष्य के लिए इतनी मेहनत की हो। उन्होंने पहले गुजरात को एक आर्थिक शक्ति केंद्र बनाया और अब पूरे भारत को एक वैश्विक महाशक्ति बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

पीएम मोदी मध्य प्रदेश के दौर पर
इस बीच, अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ पहल और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ करने के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य अभियान में महिलाओं और बच्चों को शामिल किया जाएगा, और 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सरकारी सुविधाओं में 1 लाख से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रधान पर लाखों की हेराफेरी का आरोप

0

जौनपुर (बदलापुर) – तहसील बदलापुर के ग्रामसभा बबुरा में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब ग्राम प्रधान नीलम विश्वकर्मा पर मनरेगा, नाली, नल, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, आरसीसी बेंच, रिबोर और ह्यूम पाइप जैसी योजनाओं में करोड़ों रुपये की बंदरबांट के आरोप लगे।

ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी कागजों पर दर्ज काम महज एक दिन जेसीबी चलवाकर दिखाया गया और मात्र ₹1,69,064 की रकम गबन कर ली गई। आरोप है कि यह स्थिति सिर्फ मनरेगा तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य योजनाओं में भी कागजों पर ही कार्य दिखाकर बजट का खेल किया गया है।

प्रदर्शन का नेतृत्व राजनाथ मौर्य ने किया। इस दौरान सहदेव गुप्ता, रामलाल मौर्य, मुकेश कुमार, सुबाष मौर्य, डॉ. गुलाम गौस, राहुल खरवार, विधायक निषाद, राजकुमारी सिंह, फकीर निषाद, दयाराम निषाद, राजबली निषाद, संभाजीत निषाद, मायावती निषाद समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
करीब 70 पुरुष और 25 महिलाएं इस विरोध में शामिल थीं और कुल मिलाकर सैकड़ों ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम साहिबा को शिकायत पत्र भी सौंपा और मांग की कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की ग्रामीणों से जांच-पड़ताल कराई जाए।

राजनाथ मौर्य ने कहा कि,
“प्रधान ने केवल कागजों पर काम दिखाया है, जबकि जमीन पर आज तक कोई स्थायी कार्य नहीं हुआ। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। अब जनता ही इंसाफ की उम्मीद कर रही है।”

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।

स्थानीय संवाददाता ई खबर मीडिया की रिपोर्ट

 

कटिया पंचायत में जमीन विवाद: दशकों से नहीं हुई सुनवाई, प्रभावित परिवार ने लगाई गुहार

0

लोरिया प्रखंड के कटिया पंचायत वार्ड नंबर 8 फुलवरिया में जमीन विवाद का मामला लंबे समय से अटका हुआ है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 1970 में फुलेना सिंह द्वारा राम जन्मभूमि से जुड़ी जमीन का सिलय नष्ट कर दिया गया था। इसके बाद से ही कुछ गांव के जमींदारों द्वारा इस भूमि पर कब्जे की कोशिश की जा रही है।

परितोष शाह का कहना है कि उन्होंने कई बार अनुमंडल पदाधिकारी के पास आवेदन दिया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि पैसे के बल पर उनके आवेदन दबा दिए जाते हैं।

विवादित जमीन पर पप्पू लाल सिंह , रमेश सिंह द्वारा अधिग्ररण किया जा रहा है। यह जमीन कुल एक एकड़ है, जिसका खाता संख्या 173 और खसरा संख्या 773, 774 और 775 है।

कई बार आवेदन देने के बावजूद जमीन की जांच नहीं हो पाई है, जिस कारण प्रभावित परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।

PM मोदी का बचपन: जब मगरमच्छ के बच्चे को ले आए थे घर, डूबते बच्चे की भी बचाई जान, रोचक हैं ये किस्से

0

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज देश में उत्साह का माहौल है। पीएम मोदी का पूरा जीवन किस्सों से भरा रहा है। ऐसे में हम यहां उनके बचपन के किस्सों के बारे में बता रहे हैंनई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। उनका जन्म गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से कस्बे वडनगर में 17 सितंबर 1950 को हुआ था। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। पीएम मोदी की जीवन यात्रा देशवासियों के लिए एक प्रेरणा है। उनके बचपन के भी कई किस्से रोचक रहे हैं, जिनके बारे में यहां बताया जा रहा है।’रेलवे स्टेशन पर बेची चाय
पीएम मोदी का परिवार बेहद साधारण पृष्ठभूमि का था। ऐसे में नरेंद्र मोदी बचपन में अपने पिता दामोदरदास की रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान पर मदद करते थे। उनका ये संघर्ष ही उनकी पहचान बन गया और जब 26 मई 2014 की शाम को उन्होंने पहली बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो ये बात सुर्खियों में रही कि एक चायवाले ने देशसेवा के प्रति अपनी लगन और निष्ठा से इतना बड़ा पद प्राप्त किया। ये जानकारी आधिकारिक वेबसाइट pmindia.gov.in के Personal Life Story सेक्शन में भी दर्ज है।

मगरमच्छ के बच्चे को ले आए थे घर
पीएम मोदी के बारे में एक रोचक किस्सा ये भी है कि अपने बचपन में वह तालाब पर नहाने गए थे। यहां उन्होंने एक मगरमच्छ का बच्चा पकड़ लिया और उसे घर ले आए। जब मां हीराबेन ने उन्हें समझाया कि बच्चे को मां से अलग नहीं करना चाहिए तो नरेंद्र मोदी उस बच्चे को वापस छोड़कर आए। नेशनल जियोग्राफिक के शो Man vs Wild में बेयर ग्रिल्स के साथ साक्षात्कार (2019) में पीएम मोदी ने खुद ये वाकया साझा किया है।

डूबते बच्चे की जान बचाई
पीएम मोदी के बचपन का एक किस्सा ये भी है कि उन्होंने तालाब में डूबते हुए एक बच्चे की जान बचाई थी। इस दौरान सभी ने उनकी बहादुरी को सराहा था। इस किस्से का जिक्र Bal Narendra – Childhood Stories of Narendra Modi में मिलता है। ये एक कॉमिक बुक है।

भोजन स्टॉल चलाया
पीएम मोदी का सेवा के प्रति समर्पण बचपन से ही था। जब वह 9 साल के थे, तब भी वह सेवा कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। जब तापी नदी में बाढ़ आई थी तो 9 साल के नरेंद्र मोदी और उनके दोस्तों ने भोजन स्टॉल लगाया था। इस दौरान जो कमाई हुई, उसे बाढ़ प्रभावितों को दान कर दिया गया था। इस किस्से का जिक्र पीएम मोदी को सपर्मित वेबसाइट NarendraModi.in की Humble Beginnings: The Early Years सेक्शन में किया गया है।

निकोलस पूरन ने छुआ एक और मुकाम, CPL के इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे खिलाड़ी

0

कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम के कप्तान निकोलस पूरन के बल्ले से एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ मैच में 90 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली जिसके दम पर उन्होंने एक बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया।कैरेबियन प्रीमियर लीग का साल 2025 में खेला जा रहा सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है, जिसमें 17 सितंबर को खेले गए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और एंटीगुआ और बारबूडा फाल्कन्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबले में निकोलस पूरन की कप्तानी में खेल रही नाइट राइडर्स टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने इस मैच को एकतरफा 9 विकेट से अपने नाम करने के साथ दूसरे क्वालीफायर के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इस मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम के कप्तान निकोलस पूरन का बल्ले से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने 90 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ खुद को सीपीएल के इतिहास में एक खास लिस्ट में भी शुमार कर लिया।

निकोलस पूरन सीपीएल में 200 छक्के पूरे करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी
वर्ल्ड क्रिकेट में निकोलस पूरन की गिनती टी20 फॉर्मेट के मैच विनर प्लेयर्स में की जाती है, जिसमें वह अकेले दम पर पूरे मुकाबले का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। निकोलस पूरन कैरेबियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब 200 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। एंटीगुआ और बारबूडा फाल्कन्स के खिलाफ मैच में निकोलस पूरन ने अपनी 90 रनों की नाबाद पारी में जहां तीन चौके लगाए तो वहीं 8 छक्के भी देखने को मिले। इसी के साथ अब कैरेबियन प्रीमियर लीग में पूरन के 125 मैचों के बाद कुल 201 छक्के हो गए हैं, जिसमें उनसे आगे अब सिर्फ 207 छक्कों के साथ एविन लुईस और 221 छक्कों के साथ कायरन पोलार्ड हैं।

सौरभ नेत्रावलकर ने गेंद से दिखाया कमाल
भारतीय मूल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर जो इंटरनेशनल क्रिकेट में यूएसए की टीम से खेलते हैं, वह सीपीएल 2025 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने एंटीगुआ और बारबूडा फाल्कन्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में गेंद से कमाल दिखाते हुए अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 23 रन देने के साथ तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा उस्मान तारिक और आंद्रे रसेल भी 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। अब ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की क्वालीफायर-2 में किस टीम से भिड़ंत होगी इसका फैसला सेंट लूसिया किंग्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच होने वाले क्वालीफायर्स-2 मुकाबले के रिजल्ट से तय होगा।

PM मोदी से पहली बार कैसे मिले थे शिवराज? कृषि मंत्री ने सुनाया ये दिलचस्प किस्सा

0

आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देते हुए उनसे अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई देते हुए पीएम मोदी से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया।
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली भेंट 1992-93 में हुई थी, जब बीजेपी ने कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक ‘एकता यात्रा’ निकालने का फैसला किया था। इस यात्रा का नेतृत्व डॉ. मुरली मनोहर जोशी कर रहे थे और पूरी यात्रा की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी को सौंपी गई थी।

लाल चौक पर तिरंगा फहराने का क्षण
केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि उस वक्त कश्मीर घाटी में आतंक का बोलबाला था। लाल चौक पर तिरंगा फहराना असंभव सा लग रहा था, लेकिन जब 26 जनवरी को यात्रा श्रीनगर पहुंची, तो लाखों की उम्मीदों और मोदी जी के प्रबंधन से डॉ. जोशी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा, “मैं भी उस यात्रा का हिस्सा था और पहली बार मैंने मोदी जी को बेहद करीब से देखा। उनके भीतर एक जिद, जुनून और जज्बा था कि लाल चौक पर तिरंगा जरूर लहराना है।”
“वो पूरी रात सोए नहीं, बैठे-बैठे रोते रहे”
शिवराज सिंह ने उस दिन को याद करते हुए आगे बताया कि सुरक्षा कारणों से जब आम कार्यकर्ताओं को लाल चौक ले जाने से रोका गया, तो हजारों कार्यकर्ता निराश और गुस्से से भरे थे। बाद में जब मोदी जी लौटकर जम्मू पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले, तो उनका गला भर आया।

उन्होंने आगे बताया, “मैंने पहली बार देखा कि कठोर अनुशासन और दृढ़ संकल्प से दिखने वाले मोदी जी कितने संवेदनशील इंसान हैं। वो पूरी रात सोए नहीं, बैठे-बैठे रातभर रोते रहे। गम एक ही था, दर्द एक था कि उनके साथी कार्यकर्ता श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के साक्षी नहीं बने।”

राजस्थान की नवविवाहिता रहस्यमयी तरीके से लापता

0

पति ने लगाई इंसाफ की गुहार, पर थाना नहीं कर रहा कार्रवाई

अलवर जिले के औजला गांव (राज हसन विवाह क्षेत्र) की 19 वर्षीय सपना बीते 6 दिसंबर से रहस्यमयी रूप से लापता है। सपना की शादी करीब ढाई साल पहले बिहार निवासी अमित कुमार सिंह से हुई थी। परिवार और पति का आरोप है कि सपना को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और स्थानीय पुलिस अभी तक ठोस कदम नहीं उठा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए पति अमित कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सपना का संपर्क अचानक टूट गया। परिवार का आरोप है कि सपना को हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले शुभम (शिवम) नामक युवक और उसके परिजनों — भइया अमरिश व बड़ा भाई तुताराम — ने मिलकर बहलाकर ले जाया है। अमित का यह भी कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए वे लगातार थाना घूमे, पर 15 तारीख तक थाने में चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही एफआईआर दर्ज की गई।

अमित कुमार सिंह ने कहा, “मेरी पत्नी सपना मात्र 19 साल की है। मुझे पूरा भरोसा है कि उसे बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया है। हमने थाना को कई बार सूचना दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शुभम के भाई-बहनों — जिनमें शुरानी (बहन-इन-लॉ) का भी नाम है — ने मिलकर यह किया है और मुझे धमकी भी दी गई। सपना कुछ आभूषण व पैसा साथ लेकर चली गई थी, और परिवार को सूचना है कि वह हारदोई (उ.प्र.) जा सकती है।”

पक्षकारों की मांग:
परिवार ने प्रशासन, पुलिस और आम जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति सपना के बारे में कोई सूचना रखता हो वह तुरंत नजदीकी थाना या सीधे परिवार से संपर्क करे। परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से इस खबर व वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने का अनुरोध किया है ताकि सपना जल्द मिल सके और परिवार को न्याय मिल सके।

पुलिस का बयान
(रिपोर्टर के पास पुलिस का आधिकारिक बयान अभी उपलब्ध नहीं है।) अमित ने बार-बार थाने का किस्सा बताया है और कहा कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई — अगर पुलिस की ओर से कोई औपचारिक कार्यवाही हुई है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

पता एवं संपर्क:
घटनास्थल — औजला गांव, अलवर। मामले की जानकारी या किसी भी सुराग के लिए कृपया नजदीकी थाना या परिवार से संपर्क करें।

सूचना देने हेतु संपर्क नंबर:
8871022710

सीतामढ़ी से बड़ी खबर : 12वीं के छात्र नीतिश कुमार रहस्यमयी ढंग से लापता, परिजनों में हड़कंप

0

सीतामढ़ी। (राजोपट्टी थाना क्षेत्र) — जिले के राजोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाचोपही वार्ड संख्या 15 से एक 12वीं कक्षा के छात्र नीतिश कुमार (पुत्र- राम कृपणी मंडल, आयु 17 वर्ष) रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है।

परिजनों के अनुसार, घटना 11 सितंबर की दोपहर लगभग 2 बजे की है। नीतिश घर से कुछ सामान लेने की ज़िद पर निकला था लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां पता करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

लापता छात्र की मां राधा देवी (आयु 47 वर्ष) ने थाने में लिखित आवेदन देकर बेटे के अपहरण या किसी अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि नीतिश पढ़ाई में मेधावी था और अचानक ग़ायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मां की हालत रो-रोकर खराब है जबकि पिता ने पुलिस प्रशासन से बेटे की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नीतिश की तलाश में टीम गठित की गई है। स्थानीय लोग भी सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीर और जानकारी साझा कर खोजबीन में लगे हैं।

गुड़गांव: गांव में रंगदारी-मारपीट का आरोप — दुकानदार ने CCTV और MLR के साथ की शिकायत

0

गुड़गांव/मानेसर, 16 सितंबर 2025: ग्राम कांकरोला थाना खेड़की दौला के किराना व्यवसायी राजू कुमार (निवासी — गुलाब सिंह ग्राम खोह, मानेसर) ने आरोप लगाया है कि 15 सितंबर 2025 की शाम 5:40 पर उनके साथ गाँव के कुछ युवकों ने मिलकर मारपीट, धमकाया और रंगदारी व लूट का प्रयास किया। पीड़ित ने घटना का मेडिकल रिकॉर्ड (MLR क्रमांक: NA/143/2025/GM) थाने में दर्ज कराया है और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

क्या हुआ — पीड़ित का विवरण

राजू कुमार के अनुसार, 15.09.2025 को शाम लगभग 5:40 बजे ग्राम काकरौला के कुछ युवक — जिनमें काका उर्फ प्रेम, पन्ना उर्फ प्रविन और कुछ पहचान न होने वाले अन्य लोग — एक सफ़ेद रंग की वैन/स्विफ्ट -गाड़ी में आकर उनकी दुकान के बाहर आए। आरोप है कि उन्होंने राजू के साथ हाथापाई की, उनके कपड़े फाड़ दिए और जेब से लगभग ₹3,000 छीन लिए। इसके अलावा दुकान के भीतर जाकर दुकानदार के समान को तोड़-फोड़ किया गया।

राजू का कहना है कि आरोपियों ने ज़ोरदार धमकी देते हुए कहा कि “यदि इस गाँव में दुकान चलानी है तो इन्हें माह में ₹5,000 देना होगा”, और कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो जान से मार दिया जाएगा। घटना के दौरान राजू को गंभीर डर हुआ और वे बच्चों व परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

CCTV और मेडिकल प्रमाण

पीड़ित ने बताया कि उनके दुकान पर लगे CCTV कैमरे ने घटना रिकॉर्ड कर ली है। घायल होने पर वे सरकारी अस्पताल गये और वहां से M.L.R. (मेडिकल लेजिस्लेटिव रिपोर्ट) कटवाकर आवश्यक चिकित्सीय प्रमाण जुटा लिए। MLR नंबर राजू ने रिपोर्ट में भी दिया है।

पिछला इतिहास — जबरन सामान ले जाने का आरोप

राजू का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है — आरोप हैं कि आरोपित पहले भी उनकी दुकान से जबरन समान ले गये हैं और पैसे नहीं चुकाते। इसलिए वे पूर्व से इन लोगों की वर्दी (रेपर्टरी) से परेशान थे। गाँव के लोग भी इस मामले को लेकर भयग्रस्त हैं और खुले में प्रतिरोध करने से कतराते हैं।

पीड़ित की चिंता और सुरक्षा की अपील

राजू ने लिखित शिकायत में बताया कि वे अब घर से निकलते समय भी भयभीत रहते हैं और थाने पहुंचने में भी डरते हैं कि रास्ते में आरोपित उन्हें पकड़कर नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने थाने से सुरक्षा, आरोपियों की गिरफ्तारी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम की मांग की है।

थाने की स्थिति और अपेक्षित कार्रवाई

(रिपोर्टिंग के समय) खेदकी धौला थाने या स्थानीय पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं कराई गई है। हालांकि ऐसे मामलों में सैद्धांतिक रूप से पुलिस से अपेक्षित है कि वे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल, मुक़दमे की पंजीकरण/प्राथमिकी (FIR) और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई करें; साथ ही पीड़ित को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराएँ।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

गांव के कुछ निवासियों ने कहा कि आरोपितों की दबंगई से अन्य लोग भी सहमे हुए हैं और यही वजह है कि अब तक कोई मुखर विरोध नहीं हुआ। प्रभावित परिवारों ने पुलिस और प्रशासन से शिकायत करके न्याय तथा सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विधवा महिला पर ससुराल पक्ष का हमला, गहने और जमीन पर कब्जे का आरोप

0

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के चॉदचौर गांव की रहने वाली 30 वर्षीय उपासना कुमारी, पति स्वर्गीय शंकर राय ने महिला थाना समस्तीपुर में अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार, उपासना कुमारी की शादी 9 अप्रैल 2012 को शंकर राय (स्व. अर्जुन राय) से हुई थी। उनके पति रांची में टेंपो चलाते थे और वहीं परिवार के साथ रहते थे। बीते 27 जनवरी 2025 को उनके पति का निधन हो गया। उपासना के दो बेटे हैं—आदेश कुमार (11 वर्ष) और अनितेश कुमार (9 वर्ष)।

उपासना का कहना है कि 21 सितंबर 2025 को जब वह अपने ससुराल स्थित घर और जमीन देखने पहुंचीं, तो चचेरा ससुर देवव्रत राय, रामकुमार राय, संतोष राय, आदित्य कुमार, सोनी देवी, सचिन्द्र राय, सुनीता देवी और अंजली देवी ने मिलकर उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आदित्य और संतोष राय ने रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश की और गिराने के बाद सभी ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट की।

उपासना ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान रामकुमार राय ने उनके कान की 30 हजार रुपये की बाली छीन ली, जबकि संतोष राय ने गले से करीब 55 हजार रुपये का सोने का चेन निकाल लिया। साथ ही धमकी दी कि वह दोबारा घर न आएं क्योंकि उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।

घटना का गवाह उपासना के दोनों बेटे और गांव के कई लोग बताए जा रहे हैं, लेकिन मुदालाय के डर से कोई सामने आने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने बताया कि उनके शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे हैं।

उपासना कुमारी का कहना है कि वह गरीब और विधवा महिला हैं और दो बच्चों के साथ अकेली रह रही हैं। उन्होंने महिला थाना समस्तीपुर से न्याय और उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।