IAS और IPS अधिकारी फिल्मों से दूर रहते हैं, लेकिन एक ऐसी जांबाज IPS अधिकारी हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर भी अपनी धाक जमाई है। वर्दी की गरिमा के साथ वे जल्द ही एक आगामी फिल्म में सुपरकॉप की भूमिका में नजर आएंगी, जो उनकी असली और फिल्मी दुनिया का अनोखा संगम होगा।मनोरंजन की दुनिया में अक्सर स्टारडम और ग्लैमर को ही सफलता की कसौटी माना जाता है, लेकिन कुछ व्यक्तित्व ऐसे भी हैं जो पर्दे के पीछे की असली दुनिया में भी नायक की तरह चमकते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं सिमाला प्रसाद। वह न केवल भारतीय पुलिस सेवा की एक ईमानदार अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर रही हैं, बल्कि अपनी अदाकारी से सिनेमाई पर्दे पर भी गहरी छाप छोड़ रही हैं। बिना किसी कोचिंग के अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास करने वाली सिमाला आज प्रशासनिक और कलात्मक दोनों ही क्षेत्रों में एक मिसाल बन चुकी हैं।
असल जिंदगी की रियल हीरोइन
जहां बड़े पर्दे की अभिनेत्रियां पुलिस की भूमिका निभाने के लिए महीनों कठिन प्रशिक्षण लेती हैं, वहीं सिमाला प्रसाद हकीकत में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं। अपराधियों के हौसले पस्त करने वाली इस अधिकारी ने साल 2016 में फिल्म ‘अलिफ’ के साथ बॉलीवुड में अपना शानदार आगाज किया था। इसके बाद 2019 में वे फिल्म ‘नक्काश’ में नजर आईं, जहां उन्होंने कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ स्क्रीन साझा की। उनकी सादगी और अभिनय की गंभीरता उन्हें अन्य कलाकारों की भीड़ से बिल्कुल अलग खड़ा करती है।सुपरकॉप का नया अवतार
सिमाला प्रसाद जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ के जरिए दर्शकों के बीच लौटने वाली हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह एक सशक्त पुलिस ड्रामा थ्रिलर है, जिसमें वह एक निडर जांच अधिकारी नर्मदा रैकवार की भूमिका निभा रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन जैगम इमाम ने किया है, जिन्होंने सिमाला की पिछली दोनों फिल्मों का निर्देशन किया था। मध्य प्रदेश और नर्मदा नदी की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी एक आदिवासी मां अग्नि धुर्वे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए व्यवस्था के खिलाफ जंग छेड़ती है। इस सामाजिक क्राइम ड्रामा में सिमाला के साथ अंजलि पाटिल और अश्विनी कालसेकर जैसे टैलेंटेड चेहरे भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म की नया पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें सिमाला की झलक साफ देखने को मिल रही है।प्रशासनिक सेवा से अभिनय तक का सफर
भोपाल में जन्मीं सिमाला का ताल्लुक एक बेहद विद्वान और प्रतिष्ठित परिवार से है। उनके पिता डॉ. भागीरथ प्रसाद 1975 बैच के IAS अधिकारी व पूर्व सांसद रहे हैं, जबकि उनकी माता मेहरुन्निसा परवेज एक पद्म श्री सम्मानित साहित्यकार हैं। सिमाला ने अपने करियर की शुरुआत डीएसपी के तौर पर की थी, लेकिन उनका लक्ष्य और भी ऊंचा था। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने साल 2010 की यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल की और आईपीएस अधिकारी बनीं। उनका यह सफर दिखाता है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।
सिमाला का क्या है मानना
सिमाला केवल वर्दी और कैमरे तक ही सीमित नहीं हैं, वे प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच भी अपनी रचनात्मकता को जीवित रखती हैं। वे अक्सर सरकारी और सांस्कृतिक आयोजनों में नृत्य व अभिनय के जरिए अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देती हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि इंसान को खुद को किसी एक दायरे या पहचान में सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उसे अपने हर जुनून को खुलकर जीना चाहिए।
पहले अटेंप्ट में UPSC क्रैक कर बनी IPS, फिर बॉलीवुड में मारी ग्लैमरस एंट्री, अब पर्दे पर छाएंगी लेडी सुपरकॉप, सामने आई झलक
कोच्चि में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- “खत्म हुआ लंबा इंतजार, केरलम नाम की मुराद हुई पूरी”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के एर्नाकुलम में 10,800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कुल 16,450 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। केरल के एर्नाकुलम में प्रधानमंत्री करीब 10,800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें कोच्चि रिफाइनरी में एक नई इकाई की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे प्लास्टिक और मेडिकल उपकरण बनाने के लिए कच्चा माल मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। साथ ही, मुंबई-कन्याकुमारी कॉरिडोर के तहत नई सड़कों और कोझिकोड बाईपास का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे घंटों का सफर मिनटों में सिमट जाएगा। प्रधानमंत्री यहां ग्रामीण सड़कों, आधुनिक रेलवे स्टेशनों और कोल्लम में पानी पर तैरने वाले एक बड़े सौर ऊर्जा प्लांट की शुरुआत भी करेंगे।
इसके बाद, प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। यहां मुख्य रूप से गैस पाइपलाइन नेटवर्क पर जोर दिया गया है, जिससे नीलगिरी और इरोड जिलों के करीब 8.8 लाख घरों तक रसोई गैस पहुंचेगी और 200 से ज्यादा सीएनजी स्टेशन खुलेंगे। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए पीएम मोदी तमिलनाडु में 89 ग्रामीण सड़कों और चेन्नई में एक बड़े ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, तमिलनाडु को पड़ोसी राज्यों और पूर्वी भारत से जोड़ने के लिए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य दक्षिण भारत में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
अब T20I नहीं खेलेगा टीम इंडिया का खिलाड़ी, वनडे विश्व कप की तैयारी का आगाज
वनडे विश्व कप 2027 में खेला जाएगा। लेकिन उसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। अब भारतीय प्लेयर्स टी20 इंटरनेशनल की जगह वनडे क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करते हुए नजर आएंगे।वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाना है। टी20 विश्व कप 2026 के बाद अब आईसीसी का बड़ा और अहम टूर्नामेंट यही है। इस बीच टीम इंडिया भी जल्द ही इसकी तैयारियों में जुट जाएगी। वैसे तो टेस्ट, वनडे और टी20 मैच लगातार होंगे, लेकिन टी20 इंटरनेशनल मैचों की संख्या कम हो जाएगी और वनडे ज्यादा होंगे। इस बीच टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अब टी20 इंटरनेशनल मैच बहुत कम खेलेंगे और उनका फोकस टेस्ट के अलावा वनडे पर ही होगा। हम बात कर रहे हैं, जसप्रीत बुमराह की, जिनके वर्कलोड मैनेजमेंट का खास ख्याल रखा जाता है।
वनडे विश्व कप 2023 के बाद से अब तक बुमराह ने नहीं खेला है कोई एक दिवसीय मुकाबला
जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 में खेला था। वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से लेकर अब तक जसप्रीत बुमराह ने कोई भी वनडे नहीं खेला है। उनका फोकस टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट पर ही ज्यादा रहा। अब जबकि टी20 विश्व कप खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने इस जीत लिया है तो उसकी नजर अब अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप पर है। अभी मार्च के आखिर से लेकर मई तक आईपीएल चलेगा और उसके बाद भारत का मिशन वनडे विश्व कप 2027 शुरू हो जाएगा।
आईपीएल में फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे बुमराह
इस बीच खबर है कि जसप्रीत बुमराह अब टी20 इंटरनेशनल मैच कम खेलेंगे, हो सकता है कि वे टी20 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल ही ना किए जाएं। उनका सारा फोकस टेस्ट और वनडे पर होगा। इस वक्त विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चल रही है। इसमें से बुमराह को रेस्ट नहीं दिया जाएगा। वैसे इस बीच एशियाई खेल भी होंगे, जो टी20 फॉर्मेट पर खेला जागएा। इसमें भारतीय टीम हिस्सा लेगी, लेकिन माना जा रहा है कि बुमराह इस टीम में भी नहीं होंगे। जसप्रीत बुमराह जल्द ही आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। उसके बाद वे टीम इंडिया के लिए जून में खेलेंगे।
आईपीएल के बाद तय होगी भारतीय टीम की रणनीति
माना जा रहा है कि आईपीएल के बाद ही बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया की भविष्य की योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। किस खिलाड़ी को कौन सा फॉर्मेट खेलना है, ये भी इसी दौरान पक्का होगा। इस वक्त इतना क्रिकेट हो रहा है, इसलिए हर खिलाड़ी का तीनों फॉर्मेट खेलना करीब करीब नामुमकिन सा है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ नजर आएंगे जसप्रीत बुमराह
आपको जानकर अचरज होगा कि वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद से लेकर अब तक जसप्रीत बुमराह 42 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, लेकिन इसमें एक भी वनडे मैच नहीं हैं। इन 42 मैचों में 21 टेस्ट और 21 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं। खास बात ये है कि टी20 में तो आईपीएल से निकले गेंदबाज भी अपना काम कर जाते हैं, लेकिन वनडे में भारत के पास बहुत लंबा चौड़ा पूल नहीं है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का खास ख्याल रखा जाएगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के बाद केवल वनडे ही खेल रहे हैं। ऐसे में जल्द ही विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह एक ही साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल के बाद जून में फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट टीम इंडिया खेलेगी।
धमाकों से दहली कतर की राजधानी दोहा, खाड़ी देशों पर 12वें दिन भी ईरान का हमला जारी
Israel US Iran War LIVE: मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध और तेज हो गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी हमले में ईरानी नौसेना की कई बोट्स नष्ट हुईं, जबकि ईरान ने हजारों माइन्स बिछाने का दावा किया है। जंग के 12वें दिन ईरान ने कतर समेत खाड़ी देशों पर हमले जारी रखा है।मध्य पूर्व की जंग तेज होती जा रही है। अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी नौसेना पर हमला बोलते हुए माइन्स बिछाने वाली 10 से अधिक नावों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की और ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सभी माइन्स तुरंत हटा ले वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने वीडियो जारी कर ईरानी जहाजों और पनडुब्बियों के विनाश का प्रमाण दिया ताकि मालवाहक जहाज सुरक्षित रहें। ईरान ने जंग के 12वें दिन भी खाड़ी देशों पर हमले जारी रखे हैं। ने भी होर्मुज में लगभग 6000 माइन्स बिछाने का दावा किया जिसमें सेंसर से सक्रिय उन्नत माइन्स शामिल हैं। एक ईरानी कमांडर ने धमकी दी कि दुश्मन जहाजों को गुजरने की इजाजत नहीं मिलेगी। इससे जलमार्ग बंद हो गया है जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हुई और ऊर्जा संकट गहरा गया है। इस बीच ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले का वीडियो जारी किया जिसमें एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की गईं और धमाके हुए हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि ड्रोन हमले से तेल अवीव के दक्षिण हाइला में स्थित सैटेलाइट संचार तथा खुफिया केंद्र पूरी तरह बर्बाद हो गया।
वहीं, इजरायली बलों ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला के वित्तीय विंग अल-करद अल-हसन पर हवाई हमला किया तथा उसके कमांडर हसन सलामेह को मार गिराने की पुष्टि की। हिजबुल्ला ने उत्तरी इजरायल में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे। इजरायल और अमेरिकी बल ईरान के तेल डिपो, बोनाब पुलिस मुख्यालय तथा इस्फहान के खातामाई एयरबेस पर लगातार हमले कर रहे हैं जहां पुराने एफ-14 टॉमकैट जेट नष्ट हो रहे हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर सुरंगें खोदी जा रही हैं जो पिछले हमलों के बाद सुरक्षा बढ़ाने के लिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश का पहला मामला, दर्दनाक है कहानी
सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के निवासी हरीश राणा को पैसिव यूथेनेसिया (इच्छा मृत्यु ) की इजाजत दे दी है। हरीश राणा 13 साल से अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।भारत की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले करीब 13 साल से अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को पैसिव युथनेसिया (इच्छा मृत्यु) देने की मांग पर फैसला सुनाते हुए उसे इच्छा मृत्यु की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि हरीश राणा को AIIMS के पैलिएटिव केयर में भर्ती किया जाएगा ताकि मेडिकल ट्रीटमेंट वापस लिया जा सके। बता दें कि भारत में ये पैसिव यूथेनेसिया का पहला मामला है।
हम लड़के को अपार दुःख में नहीं रख सकते- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को पैसिव युथनेसिया यानी इच्छा मृत्यु की मंजूरी देते हुए कहा कि ये निश्चित किया जाना चाहिए कि डिग्निटी के साथ इस प्रक्रिया को पूरा किया जाए। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा के घरवालों से बात भी की थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पारदीवाला ने कहा था कि यह बेहद दुःखद रिपोर्ट है। यह हमारे लिए मुश्किल फैसला है। पर हम इस लड़के को यूं अपार दुःख में नहीं रख सकते। हम उस स्टेज में है जहां आज हमें आखिरी फैसला लेना होगा।
गाजियाबाद के हरीश राणा करीब 13 साल से अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में रह कर पढ़ाई कर रहे हरीश 2013 में अपने हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थी। उसके बाद से वह लगातार बिस्तर में अचेत हालत में है। लगातार बिस्तर पर पड़े रहने के कारण उनके शरीर पर घाव बन गए है।
100 फीसदी दिव्यांगता के शिकार हो चुके बेटे के ठीक होने की उम्मीद छोड़ चुके हरीश के माता-पिता ने ही उसे इच्छा मृत्य देने की मांग की है। एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हरीश के ठीक होने की उम्मीद नहीं है।
सोशल मीडिया पर गालियों और धमकी से परेशान महिला ने लगाई न्याय की गुहार, रिश्तेदार पर लगाया बदनाम करने का आरोप
वाराणसी। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर मिल रही गालियों और धमकियों से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ज्योति का आरोप है कि उसका ही एक रिश्तेदार इंस्टाग्राम पर लगातार अभद्र टिप्पणियां कर उसे बदनाम कर रहा है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है।
पीड़िता ज्योति ने बताया कि उसके पति अमित करीब आठ साल पहले उसे और उसकी दो बेटियों को छोड़कर चले गए थे। तब से वह अकेले ही अपनी दोनों बच्चियों का पालन-पोषण कर रही है। घर की जिम्मेदारियां निभाने के लिए ज्योति सिलाई का काम करती है और साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर भी सक्रिय रहती है। ज्योति का कहना है कि वह पिछले पांच से छह सालों से लगातार वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट करती रही है।
ज्योति ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी आईडी “JyotiSJ32” नाम से है, जिस पर वह नियमित रूप से वीडियो अपलोड करती है। वहीं फेसबुक पर वह “Jyoti SJ” नाम से सक्रिय है। पीड़िता का आरोप है कि उसका बुआ का लड़का छोटू, जिससे उसका कोई खास लेन-देन या बातचीत भी नहीं है, पिछले करीब एक महीने से उसकी पोस्ट पर लगातार गंदे और अपमानजनक कमेंट कर रहा है। ज्योति का कहना है कि जैसे ही वह इंस्टाग्राम पर कोई वीडियो अपलोड करती है, सबसे पहले छोटू ही कमेंट करता है और पति को लेकर ताने मारते हुए लिखता है कि उसने अपने पति को छोड़ दिया और पति की कदर नहीं की।
पीड़िता के अनुसार छोटू न सिर्फ उसके बारे में अपमानजनक बातें लिखता है, बल्कि गंदी-गंदी गालियां भी देता है। इससे उसे समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। ज्योति का कहना है कि जब उसकी मां बिंदु ने छोटू को समझाने की कोशिश की और कहा कि ज्योति तुम्हारी बहन के समान है, इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है, तब भी उसने बात नहीं मानी। उल्टा उसने मां को भी अपशब्द कहे और धमकी देने लगा कि वह ज्योति की इंस्टाग्राम आईडी बंद करवा देगा।
ज्योति का कहना है कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले उठा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस तरह की गालियों और धमकियों से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी है। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को इस तरह की प्रताड़ना से राहत मिल सके।
जमीन के हिस्से को लेकर परिवार में संग्राम: बहू से मारपीट का आरोप, तनाव में पति ने खा ली फूड प्वाइजन की दवा; इंसाफ के लिए सोशल मीडिया का सहारा
चतरा (झारखंड)।
जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के फूलांग गांव में पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। हिस्से की मांग करने पर बहू के साथ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। वहीं तनाव के बीच पीड़िता के पति द्वारा फूड प्वाइजन की दवा खाने की घटना ने पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि पीड़िता न्याय के लिए प्रशासन और पुलिस के चक्कर काट रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता सुमन देवी (उम्र करीब 32 वर्ष) ग्राम फूलांग, थाना मयूरहंड, जिला चतरा की रहने वाली हैं। उनकी शादी वर्ष 2016 में छोटू गुप्ता से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा था। सुमन देवी का कहना है कि कई बार उन्हें कुएं में धकेलने और करंट लगाकर मारने की भी कोशिश की गई थी।
सुमन देवी के अनुसार जब भी उन्होंने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई, तो उन्हें दबाने की कोशिश की गई। हालात से परेशान होकर वह कुछ समय के लिए अपने पति और बच्चे के साथ बाहर रहने चली गई थीं। हालांकि वह समय-समय पर गांव आती रहीं और परिवार की बहू होने के नाते अपने सभी दायित्व निभाती रहीं।
पीड़िता का आरोप है कि 10 मई 2025 को दोपहर करीब तीन बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना में उनके बड़े भैसुर विकास गुप्ता की पत्नी बुलबुल देवी, दूसरी गोतनी नीलम देवी तथा अन्य परिजनों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। सुमन देवी का कहना है कि सभी ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी।
जमीन विवाद को लेकर सुमन देवी ने बताया कि उनके ससुर खीरु साव ने पंचायत के सामने लगभग 8 डी जमीन बेच दी। आरोप है कि इस जमीन की बिक्री से मिली रकम बड़े बेटे विकास गुप्ता और दूसरे बेटे संतु गुप्ता को दे दी गई, जबकि तीसरे बेटे छोटू गुप्ता और उनकी पत्नी सुमन देवी को कोई हिस्सा नहीं दिया गया। यह जमीन फूलांग सिवान क्षेत्र में स्थित बताई जा रही है, जिसका खाता नंबर 16 और प्लॉट नंबर 1201 है।
सुमन देवी का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले में सवाल उठाया तो उन्हें मारपीट और बेदखल करने की धमकी दी गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बेची गई जमीन की रजिस्ट्री की जांच कराई जाए और शेष जमीन को बेचने से रोका जाए।
इसी बीच 9 मार्च को एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। सुमन देवी ने मीडिया से रोते हुए बताया कि 8 मार्च को वह अपनी ननद के यहां शादी समारोह में गई थीं और उसी शाम घर लौटी थीं। उस दौरान उन्होंने अपने ससुर, भैसुर और उनके परिवार के कुछ लोगों को आपस में बातचीत करते देखा, जिससे उन्हें संदेह हुआ।
पीड़िता के अनुसार 9 मार्च को दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच उनके पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि उन्होंने ससुर के कमरे से फूड प्वाइजन की दवा निकालकर खा ली थी। सुमन देवी का कहना है कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि वह दवा ससुर के कमरे में कैसे आई और किस परिस्थिति में यह घटना हुई।
घटना के बाद सुमन देवी ने अपने पति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईटखोरी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है।
सुमन देवी का आरोप है कि इस घटना के बाद भी ससुराल पक्ष का कोई सदस्य अस्पताल में हालचाल लेने तक नहीं आया। वह अकेले ही अपने पति का इलाज करवा रही हैं और आर्थिक व मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले के पीछे उनके ससुर खीरु साव, बड़े भैसुर विकास गुप्ता, मंजिले भैसुर संतु गुप्ता और उनके परिवार के अन्य सदस्यों का हाथ हो सकता है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सुमन देवी ने बताया कि वह लगातार अपने साथ हो रहे घटनाक्रम और पूरी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी साझा कर रही हैं, ताकि उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचे और उन्हें न्याय मिल सके।
पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जमीन के बंटवारे में बराबर का हिस्सा दिलाया जाए और उन्हें तथा उनके पति को सुरक्षा प्रदान की जाए।
कटिहार में महिला के बैंक खाते से 10 हजार रुपये गायब, पीड़िता ने थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
कटिहार
कटिहार जिले में एक महिला के बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बिना उसकी जानकारी के उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए। इस घटना के बाद महिला ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार चंचल कुमारी, पति सिकंदर पासवान, निवासी सिसिया थाना कोढ़ा जिला कटिहार ने थाना प्रभारी खाईयर थाना को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते में जीविका की ओर से 10 हजार रुपये आए थे। जब वह पैसे निकालने के लिए बोराबारी स्थित बमबम की दुकान पर पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से पहले ही पैसे निकाले जा चुके हैं।
पीड़िता के अनुसार 13 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर उनके खाते से 5 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद उसी दिन शाम 6 बजकर 9 मिनट पर फिर 5 हजार रुपये निकाले गए। इस तरह कुल 10 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए गए। महिला का कहना है कि उसने खुद पैसे नहीं निकाले और न ही किसी को इसके लिए अधिकृत किया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद चंचल कुमारी ने तुरंत थाना प्रभारी को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि यह उनके साथ बड़ा धोखाधड़ी का मामला है और उनके मेहनत के पैसे किसी ने फर्जी तरीके से निकाल लिए हैं।
इस घटना से इलाके में भी चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस मामले की जांच नहीं हुई तो इस तरह के साइबर और बैंकिंग फ्रॉड की घटनाएं बढ़ सकती हैं। फिलहाल पीड़िता पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठी है।
मेहरौली से 19 वर्षीय युवती रहस्यमय तरीके से लापता, परिवार परेशान
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली इलाके से 19 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस के अनुसार रेखा देवी पत्नी दसरथ राय निवासी मकान नंबर 566, वार्ड नंबर 5, बनिया पाड़ा, मेहरौली ने थाना मेहरौली पहुंचकर अपनी बेटी रानी कुमारी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। रानी कुमारी की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है।
परिजनों के मुताबिक 22 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे रानी कुमारी अपने घर से एक पार्टी में जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक जब वह नहीं आई तो परिवार वालों ने उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू की। आसपास के इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद परेशान परिजन थाना मेहरौली पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जनरल डायरी में गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार युवती का रंग गेहुआ, कद लगभग 5 फीट है और घर से निकलते समय उसने सूट पहन रखा था।
थाना मेहरौली में सहायक उप निरीक्षक सुषमा कर्केटा द्वारा जनरल डायरी में इस मामले को दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिसिंग पर्सन सेल को भी भेज दी है और युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि युवती के बारे में कोई सुराग मिल सके। वहीं परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी का जल्द से जल्द पता लगाया जाए।
परिवार ने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को रानी कुमारी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वे तुरंत मेहरौली थाना या दिए गए मोबाइल नंबर 8920423535 पर संपर्क करें।
बिना तलाक के पत्नी ने रचाई दूसरी शादी: पति को देखते ही बदला मंदिर, गोपीगंज में चोरी-छिपे हुआ विवाह; दो बच्चों के पिता ने लगाई न्याय की गुहार
जौनपुर/भदोही (उत्तर प्रदेश)।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर और भदोही जिलों से एक चौंकाने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पहले पति से कानूनी तलाक लिए बिना ही दूसरे व्यक्ति से मंदिर में चोरी-छिपे शादी कर ली। पीड़ित पति का कहना है कि उसे इस विवाह की कोई जानकारी तक नहीं दी गई और अब उसे अपने बच्चों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा। मामले को लेकर उसने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित सागर जौनपुर जिले के मुगला बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पेशे से फैक्ट्री में काम करते हैं। सागर ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2010 में डिंपल नाम की महिला से हुई थी। इस दंपति के दो बेटे हैं—कृष्णा (करीब 15 वर्ष) और ऋषभ (करीब 11 वर्ष)।
सागर के अनुसार वर्ष 2022 में उनकी पत्नी डिंपल अचानक घर छोड़कर चली गई। आरोप है कि वह घर से करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और नकदी भी साथ ले गई। सागर का कहना है कि उसी दौरान डिंपल का संबंध विजय नाम के व्यक्ति से हो गया, जो भदोही जिले के पेहदाबाद क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है और मुंबई में दूध के कारोबार से जुड़ा है।
पीड़ित के मुताबिक 28 फरवरी 2026 को डिंपल ने विजय के साथ मंदिर में शादी कर ली। बताया जा रहा है कि पहले दोनों सीतामढ़ी मंदिर में शादी करने जा रहे थे, लेकिन वहां पर डिंपल के जीजा रतन और उसकी पत्नी पूनम ने सागर को देख लिया। इसके बाद कथित तौर पर गाड़ी मोड़कर उत्तर प्रदेश के गोपीगंज मंदिर में ले जाया गया, जहां जल्दबाजी में चोरी-छिपे विवाह करा दिया गया।
सागर का आरोप है कि इस विवाह में विजय के परिवार के कई लोग मौजूद थे, जिनमें उसकी मां कलावती, पिता राम सिंह, भाई सनी, विधवा मौसी सुमन और जीजा रतन भी शामिल थे। इन सभी पर मिलकर शादी कराने का आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार डिंपल का मायका भदोही जिले के अभोला मार्केट क्षेत्र में है। उसके पिता का नाम राम सिंह और मां का नाम कलावती बताया जा रहा है।
सागर का कहना है कि सबसे गंभीर बात यह है कि उनकी पत्नी से उनका अब तक कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है। इसके बावजूद उसने दूसरी शादी कर ली और इस बारे में उन्हें कोई सूचना तक नहीं दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि जब वह पत्नी और बच्चों को वापस लाने की कोशिश करता है तो उसके साथ गाली-गलौज की जाती है और उसे भगा दिया जाता है। सागर का कहना है कि अब छोटे बेटे ऋषभ को भी अपने पास रखा गया है और उसे बच्चों से मिलने या उनसे फोन पर बात करने तक नहीं दिया जाता।
सागर ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि लगातार चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस से अपेक्षित मदद नहीं मिल पा रही है।
पीड़ित सागर ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, बिना तलाक दूसरी शादी करने के आरोप में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें अपने बच्चों से मिलने का अधिकार दिलाया जाए।

