Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWorldब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी पर ट्रंप ने जताई नाराजगी,...

ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी पर ट्रंप ने जताई नाराजगी, बोले- ‘It’s a shame’

एपस्टीन फाइलों की जांच के सिलसिले में पूर्व प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शर्मनाक बताया है। ट्रंप ने यह शाही परिवार के लिए बुरी खबर है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की गिरफ्तारी को शर्मनाक और रॉयल परिवार के लिए बहुत बुरी घटना बताया है। यह गिरफ्तारी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में हुई है। रिपोर्टर्स से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि यह शर्म की बात है। यह बहुत दुखद है। यह रॉयल परिवार के लिए बहुत बुरी बात है।”क्यों हुई एंड्रयू की गिरफ्तारी?
एंड्रयू को मिसकंडक्ट इन पब्लिक ऑफिस के संदेह में गिरफ्तार किया गया है जो एपस्टीन से उनके कथित संबंधों से जुड़ा है। यूरो न्यूज सहित कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें जांच के दौरान रिहा कर दिया गया है। यूके पुलिस (थेम्स वैली पुलिस) ने बर्कशायर और नॉरफॉक के ठिकानों पर छापेमारी की और 60 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया। हालांकि, पुलिस ने शुरू में नाम नहीं बताया, लेकिन बाद में एंड्रयू को पुलिस स्टेशन से निकलते देखा गया। एंड्रयू का गुरुवार को जन्मदिन भी था।

किंग चार्ल्स III का बयान
इस बीच, किंग चार्ल्स III ने बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि “कानून को अपना काम करना चाहिए।” किंग के आधिकारिक बयान में कहा गया- “मुझे एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर और पब्लिक ऑफिस में गलत काम के संदेह की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई है। अब इसकी पूरी, निष्पक्ष और सही तरीके से जांच होगी। इसमें हमारा पूरा और दिल से सहयोग है।” उन्होंने आगे कहा कि कानूनी प्रक्रिया जारी रहने तक कोई और टिप्पणी उचित नहीं। परिवार जनता के प्रति ड्यूटी और सेवा जारी रखेगा।

एंड्रयू ने आरोपों से किया है इनकार
एंड्रयू ने एपस्टीन से जुड़े सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा था कि उन्होंने एपस्टीन की किसी आपराधिक गतिविधि को कभी नहीं देखा या संदेह नहीं किया। नए आरोपों पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है। किंग चार्ल्स ने एंड्रयू से ‘प्रिंस’ का टाइटल पहले ही छीन लिया है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से एपस्टीन से जुड़े नए डॉक्यूमेंट्स जारी होने के बाद यह जांच तेज हुई है। किंग ने एंड्रयू को उनके विंडसर स्थित घर से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की थी, जहां वे 2003 से रह रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments