Home Sports टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है युजवेंद्र चहल का बड़ा...

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है युजवेंद्र चहल का बड़ा रिकॉर्ड, दो खिलाड़ी रेस में शामिल

0

T20 World Cup 2026 का फाइनल रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के पास बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं। वहीं अगर कुलदीप यादव को इस मैच में खेलने का मौका मिलता है तो वो भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। ये दोनों खिलाड़ी इस रेस में बने हुए हैं।
अक्षर पटेल तोड़ सकते हैं युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड
32 वर्षीय अक्षर पटेल भारत के लिए अब तक 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 87 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की और 94 विकेट हासिल किए हैं। अगर अक्षर पटेल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन विकेट चटकाते हैं तो इस फॉर्मेट में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे। बता दें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 80 मैचों में 96 विकेट अपने नाम किए थे।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज
युजवेंद्र चहल – 80 मैच: 96 विकेट
कुलदीप यादव – 54 मैच: 95 विकेट
अक्षर पटेल – 93 मैच: 94 विकेट
रविचंद्रन अश्विन – 65 मैच: 72 विकेट
वरुण चक्रवर्ती – 44 मैचो: 72 विकेट
कुलदीप के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका
कुलदीप यादव को इस वर्ल्ड कप में अभी तक सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में अगर कुलदीप को इस मैच में खेलने का मौका मिलता है तो वह दो विकेट लेकर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं। कुलदीप अब तक 54 मैचों की 52 पारियों में 95 विकेट हासिल कर चुके हैं। वह दो विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल से आगे निकल सकते हैं।
इस टी20 वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल का प्रदर्शन कैसा रहा है?
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अक्षर पटेल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उस मुकाबले में उन्होंने बल्ले से दो रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में तीन ओवर में 35 रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में तीन बेहतरीन कैच भी पकड़े। जिसकी वजह से टीम इंडिया मैच जीतने में कामयाब रही। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अक्षर पटेल को अब तक 6 मैचों में खेलने का मौका मिला है और वहां उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। अब देखना होगा कि फाइनल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version