Home Sports वैभव सूर्यवंशी बन गए सिक्सर किंग, विराट कोहली ने कहां मारी बाजी

वैभव सूर्यवंशी बन गए सिक्सर किंग, विराट कोहली ने कहां मारी बाजी

0

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में वे पहले नंबर पर हैं। चौकों के मामले में विराट कोहली ने बाजी मारी है।आईपीएल का सीजन जबरदस्त तरीके से चल रहा है। दुनियाभर के खिलाड़ी इसमें अपना जलवा दिखा रहे हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का अपना अलग ही टशन है। इस वक्त प्लेयर्स अपना बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। सभी की नजरें भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर हैं। जो लगातार आईपीएल में रन बनाते चले जा रहे हैं। खास बात ये है अब तक सबसे ज्यादा सिक्स भी उन्होंने ही लगाए हैं, वहीं विराट कोहली ने चौकों के मामले में मैदान मार लिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने 8 मैच खेलकर ही ठोक दिए 32 छक्के
इस साल के आईपीएल में आधे से ज्यादा सीजन गुजर गया है। थोड़ी ही दिन बाद 10 में से छह टीमें बाहर हो जाएंगी और टॉप 4 टीमें हमें मिल जाएंगी। इसके बाद खिताब के लिए बड़े मुकाबले होंगे। इस बीच अगर अब तक खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज की बात की जाए तो वे वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्होंने अब तक 8 मैच खेलकर 32 सिक्स लगा दिए हैं। वे राजस्थान रॉयल्स के लिए ओ​पनिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

अभिषेक शर्मा भी वैभव से ज्यादा पीछे नहीं
वैभव सूर्यवंशी के नाम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अभिषेक शर्मा यहां दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आठ मैच खेलकर 28 ​छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने 6 मैचों में ही 25 छक्के ठोक दिए हैं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 8 मैच खेलकर 23 छक्के लगाने में अब तक कामयाबी हासिल की है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 7 मैच खेलकर 21 छक्के लगाए हैं, वे इस लिस्ट में नंबर पांच पर आते हैं।

विराट कोहली ने इस साल के आईपीएल में लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके
अब अगर चौकों की बात करें तो वहां पर विराट कोहली नंबर एक पर हैं। कोहली ने 8 मैच खेलकर 37 चौके लगाए हैं। अभिषेक शर्मा और केएल राहुल ने 36 चौके लगाए हैं। ईशान किशन आठ मैच खेलकर 35 चौके लगा चुके हैं। संजू सैमसन ने 33 चौके लगाए हैं वे इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। संजू ने इसी सीजन दो शतक लगाए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version