Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSports'खिलाड़ी मेंटल कोमा में चले गए हैं'- T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार...

‘खिलाड़ी मेंटल कोमा में चले गए हैं’- T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार पर फूटा बांग्लादेश कोच का गुस्सा, आसिफ नजरुल पर बोला हमला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बहिष्कार पर सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले से युवा क्रिकेटरों को मानसिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है।टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम नहीं खेल रही है। वहां की सरकार ने अपनी टीम को इस वर्ल्ड कप में खेलने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया गया था कि बांग्लादेश की टीम को भारत में सही सुरक्षा नहीं मिल पाएगी। इस बीच टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद टीम के सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत फैसलों ने खिलाड़ियों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।

एक सेकंड में तोड़ दिया 27 साल का सपना
टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के नहीं खेलने के फैसले को लेकर सलाहुद्दीन ने कहा कि युवा खिलाड़ियों का जीवनभर का सपना एक झटके में तोड़ दिया गया। उन्होंने खुलासा किया कि दो खिलाड़ी तो मेंटल कोमा जैसी स्थिति में चले गए थे। उन्होंने कहा कि जब कोई लड़का वर्ल्ड कप खेलने आता है, वह अपना 27 साल का सपना लेकर आता है। आप एक सेकंड में वह सपना तोड़ देते हैं। अगर यह देशहित का फैसला है तो खिलाड़ी कुर्बानी देंगे, लेकिन इससे जो निजी नुकसान हो रहा है, उसको लेकर भी बात करनी होगी।

मोहम्मद सलाहुद्दीन ने आसिफ नजरुल पर बोला हमला
इस मामले ने और तूल तब पकड़ी जब आसिफ नजरुल के बयानों में दो तरह की बातें सामने आई। पहले उन्होंने कहा था कि भारत में मैच नहीं खेलने का फैसला सरकार का है। बाद में उन्होंने दावा किया कि यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों के साथ मिलकर लिया गया था ताकि राष्ट्रीय गरिमा बची रहे। इस पर सलाहुद्दीन ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नजरुल ने खुलेआम झूठ बोला। उन्होंने दावा किया कि टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का फैसला सरकार ने थोपा था और खिलाड़ियों या कोचों की इसमें कोई भूमिका नहीं थी।

क्रिकेटर्स को टी20 वर्ल्ड कप में भाग न लेने के लिए मजबूर किया- सलाहुद्दीन
मोहम्मद सलाहुद्दीन ने आगे कहा कि सरकार ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप में भाग न लेने के लिए मजबूर किया। इसमें क्रिकेटरों या कोचों का कोई हाथ नहीं था। बल्कि, खिलाड़ी न खेल पाने से बेहद निराश थे और उनमें से दो गंभीर रूप से बीमार भी पड़ गए थे। बांग्लादेशी क्रिकेट कोच ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब आसिफ नजरुल सारा दोष क्रिकेटरों और कोचों पर डाल रहे हैं, जबकि असल में, उन्होंने ही बांग्लादेश टीम को टी20 वर्ल्ड कप में न खेलने का फैसला लेने के लिए मजबूर किया था।

Previous article
कटारे शुक्रवार शाम 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद थे। अचानक सदन से बाहर निकले और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया जिसे लेकर शाम तक सस्पेंस बना रहा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हेमंत कटारे के इस्तीफे की पुष्टि की है।मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को सौंपा है। भिंड जिले के अटेर सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने अपने इस्तीफा में लिखा है कि वह परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।परिवार और क्षेत्र को नहीं दे पा रहे थे समय इस संबंध में संगठन महासचिव डॉक्टर संजय कामले ने जानकारी देते हुए कहा कि हेमंत कटारे ने अपने इस्तीफे में पारिवारिक दायित्वों एवं समय की कमी का उल्लेख किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में वे अपने विधानसभा क्षेत्र को अपेक्षित समय और ध्यान नहीं दे पा रहे थे, इसी कारण उन्होंने उप नेता प्रतिपक्ष के पद से त्यागपत्र दिया है। कांग्रेस पार्टी के साथ थे, हैं और रहेंगे उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हेमंत कटारे का यह इस्तीफा केवल पद से संबंधित है, न कि पार्टी की सदस्यता से। वे कांग्रेस पार्टी के साथ थे, हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ रहेंगे। अभी स्वीकार नहीं किया गया इस्तीफा उन्होंने बताया कि हेमंत कटारे के उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं, इसका अंतिम निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विवेकाधिकार पर निर्भर है। किसी को नहीं पता था कि ऐसी बात होने वाली है- उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, ‘आप लोगों से जानकारी मिली है। मैं हाउस में था। परिवार की बात है, मामले की जानकारी लूंगा। साथी विधायकों ने बताया कि अच्छा काम कर रहे थे। अच्छा परफॉर्मेंस था। सबके साथ खाना खाया, लेकिन किसी साथी विधायक को नहीं पता था कि ऐसी बात होने वाली है। आश्चर्य की बात है कि मेरी जानकारी में कुछ भी बात नहीं है। उनका परिवार कांग्रेस का पुराना परिवार है। इस प्रकार का कोई कदम हेमंत कटारे तो नहीं उठाएंगे।
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments