Home Sports श्रेयस अय्यर को लग सकता है डबल झटका, उम्मीदों पर कहीं ​फिर...

श्रेयस अय्यर को लग सकता है डबल झटका, उम्मीदों पर कहीं ​फिर ना जाए पानी

0

श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन अब उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के टॉप 4 में नहीं है, इसलिए ये दावा कमजोर होता हुआ दिख रहा है।श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो चुकी है। टीम ने अंक तालिका में नंबर 5 पर फिनिश किया है। टीम के पास एक मौका था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की जीत ने वो खत्म कर दिया। इस बीच टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को डबल झटका लग सकता है। जो उम्मीदें पिछले कुछ दिनों से लगाई जा रही थी, उन पर पानी फिर सकता है। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के टी20 कप्तान को लेकर। चर्चा थी कि श्रेयस नए कप्तान हो सकते हैं।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन किया था शानदार आगाज
पंजाब किंग्स ने इस साल के आईपीएल में शानदार आगाज किया था। टीम ने अपने छह मैच जीतकर 13 अंक हासिल कर लिए थे। एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था, उसका अंक मिला था। लेकिन इसके बाद हार का जो सिलसिला शुरू हुआ, उसने रुकने का ही नाम नहीं लिया। टीम ने अपना आखिरी लीग मैच जीतकर भले ही 15 अंक हासिल कर लिए हों, लेकिन उससे काम नहीं बना।

श्रेयस अय्यर के भारत का नया टी20 कप्तान बनने की संभावना
जब श्रेयस अय्यर और उनकी आईपीएल टीम लगातार जीत के रथ पर सवार थी, तब ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान हो सकते हैं। दरअसल वे जिस तरह से टीम को संभाल रहे थे और खुद रन बना रहे थे, वे कप्तान के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन अचानक बाजी पलटती हुई सी दिख रही है। ना जाने क्यों ऐसा हुअ कि श्रेयस की टीम मैच हारती चली गई और फिर उसकी टॉप 4 में वापसी हो ही नहीं पाई। ऐसे में उनका कप्तानी का दावा कमजोर पड़ता हुआ दिख रहा है। यानी टीम तो आईपीएल जीतने से दूर रह ही गई, भारतीय टीम की कप्तानी का दावा भी कमजोर पड़ रहा है।

अब शुभमन गिल मार रहे हैं बाजी
इस बीच अभी टीम इंडिया जल्द टी20 इंटरनेशनल के लिए मैदान में नहीं उतर रही है, उसमें थोड़ा वक्त है, लेकिन रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव अब ज्यादा दिनों तक भारतीय टीम के कप्तान नहीं रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो फिर इसके लिए शुभमन गिल अचानक सामने आ गए हैं। जो अपनी आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस को आईपीएल प्लेऑफ में ले गए हैं और टीम खिताब जीतने की दावेदार है। इतना ही नहीं, खुद कप्तान शुभमन​ गिल ने इस सीजन अब तक 600 से अधिक रन बना दिए हैं और वे ऑरेंज की भी रेस में बने हुए हैं। देखना होगा ​कि बीसीसीआई आने वाले वक्त में भारत के टी20 कप्तान को लेकर क्या फैसला करती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version