Monday, July 28, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSportsफिल्म धूम के डायरेक्टर संजय गढ़वी का हार्ट अटैक से हुआ निधन,...

फिल्म धूम के डायरेक्टर संजय गढ़वी का हार्ट अटैक से हुआ निधन, चाय पीते हुए अचानक जमीन पर गिरे डायरेक्टर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। धूम और धूम 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक संजय गढ़वी का अचानक निधन हो गया है।उन्होंने आज रविवार 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे आखिरी सांस ली है। उन्होंने 57 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबरों के अनुसार, आज सुबह तकरीबन 8.45 बजे सुबह घर पर चाय पीते हुए वो अचानक जमीन पर गिर पड़े जिसके बाद आनन फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां संजय गढ़वी की मौत हो गई। इस खबर को सुनने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

आज शाम को होगा अंतिम संस्कार

सुपरहिट फिल्म ‘धूम’ के डायरेक्टर संजय गड़वी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका इस दुनिया से जाना बॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति है। मिली जानकारी के मुताबिक संजय गढ़वी को सुबह हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती काराया गया था। निर्देशक संजय गढ़वी का पार्थिव शरीर फिलहाल कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में ही है। बताया जा रहा है कि आज 19 नवंबर की देर शाम तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन के बाद कई जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

संजय गढ़वी ने इन फिल्मों का किया निर्देशन

संजय गढ़वी ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। खबर के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। संजय गढ़वी ने ‘धूम’ और ‘धूम 2’ का निर्देशन किया था। उन्होंने ‘तेरे लिए’, ‘किडनैप’, ‘मेरे यार की शादी है’, ‘ऑपरेशन परिंदे’ और ‘अजब गजब लव’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन भी किया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments