Tuesday, February 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNational“बदरपुर में महिला का आरोप: पति गहने-नकदी लेकर फरार, ससुर ने दी...

“बदरपुर में महिला का आरोप: पति गहने-नकदी लेकर फरार, ससुर ने दी जान से मारने की धमकी”

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र से घरेलू विवाद और उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुर पर गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार होने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार बदरपुर के मोलड़बंद स्थित बजरंगबली मंदिर के पास रहने वाली गोमती ने थाना बदरपुर में लिखित शिकायत देकर बताया कि उसके पति शिवम सिंह, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले हैं, बीते 29 दिसंबर को घर से अचानक गायब हो गए। महिला का आरोप है कि पति घर से दो सोने के कंगन, कान की बालियां, गले की चेन जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है, एक मोबाइल फोन जिसकी कीमत करीब 23 हजार रुपये है, 12 हजार रुपये नकद, शादी से जुड़े दस्तावेज और बेटी के आधार कार्ड समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि इससे पहले भी उसका पति कई बार घर छोड़कर जा चुका है, लेकिन हर बार वापस लौट आता था। इस बार काफी समय बीत जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने अपने ससुर से इस संबंध में बात की तो उसे और उसके मायके वालों को जान से मारने की धमकियां दी गईं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ससुराल पक्ष द्वारा शादी से पहले और बाद में लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जाती रही है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पहले की शादी तुड़वाकर दबाव और धमकियों के बीच शिवम सिंह से शादी कराई गई थी। बेटी के जन्म के बाद से प्रताड़ना और बढ़ गई और अब ससुराल पक्ष जानबूझकर उसे छोड़कर दूसरी शादी कराने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments